logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर पालिका भरवारी वार्ड नंबर 16 गौरा आबादी में रोड और नाली ये बनी नहीं हैं बच्चों को स्कूल जाने में और लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है अध्यक्ष कविता पासी के द्वारा इस कम को करने से मना कर दी

4 hrs ago
user_Ram singh passi ⚔️
Ram singh passi ⚔️
Academy सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

नगर पालिका भरवारी वार्ड नंबर 16 गौरा आबादी में रोड और नाली ये बनी नहीं हैं बच्चों को स्कूल जाने में और लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है अध्यक्ष कविता पासी के द्वारा इस कम को करने से मना कर दी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कौशाम्बी। सरायअकील थाना क्षेत्र का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक पानी की टंकी के ऊंचे टॉवर पर चढ़कर जान जोखिम में डालते हुए खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। युवक बेखौफ अंदाज में ऊंचाई पर स्टंटबाजी करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में चर्चा शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों ने ऐसे खतरनाक स्टंट पर रोक लगाने और मामले की जांच की मांग की है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
    1
    कौशाम्बी। सरायअकील थाना क्षेत्र का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक पानी की टंकी के ऊंचे टॉवर पर चढ़कर जान जोखिम में डालते हुए खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। युवक बेखौफ अंदाज में ऊंचाई पर स्टंटबाजी करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में चर्चा शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों ने ऐसे खतरनाक स्टंट पर रोक लगाने और मामले की जांच की मांग की है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कौशाम्बी - कार की टक्कर से युवक की मौत, शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा अधिकारियों के आश्वासन के बाद शांत हुए परिजन, कराया अंतिम संस्कार prime 18 news पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के भवानी का पूरा गांव निवासी 40 वर्षीय रामआसरे सरोज की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार को बरैसा गांव के पुरवा पुल के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रामआसरे और उनके चाचा बचान सरोज घायल हो गए। रामआसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल मंझनपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजन आक्रोशित हो गए और आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शव रखकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पश्चिम शरीरा और करारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ ने भी परिजनों से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजन शांत हुए और पुलिस की मौजूदगी में रामआसरे का अंतिम संस्कार कराया गया। परिजनों के मुताबिक रामआसरे के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
    1
    कौशाम्बी - कार की टक्कर से युवक की मौत, शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा
अधिकारियों के आश्वासन के बाद शांत हुए परिजन, कराया अंतिम संस्कार 
prime 18 news 
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के भवानी का पूरा गांव निवासी 40 वर्षीय रामआसरे सरोज की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार को बरैसा गांव के पुरवा पुल के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रामआसरे और उनके चाचा बचान सरोज घायल हो गए।
रामआसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल मंझनपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजन आक्रोशित हो गए और आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शव रखकर हंगामा करने लगे।
सूचना पर पश्चिम शरीरा और करारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ ने भी परिजनों से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजन शांत हुए और पुलिस की मौजूदगी में रामआसरे का अंतिम संस्कार कराया गया।
परिजनों के मुताबिक रामआसरे के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • डीएम की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने हेतु बैठक सम्पन्न 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा सेवा संकल्प अभियान रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी आयोजन के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अभियान के उद्देश्यों, तैयारियों, विभागीय समन्वय तथा विभिन्न गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेवा संकल्प अभियान को जन सरोकारों से जोड़ते हुए व्यापक स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। अभियान के अंतर्गत निर्धारित गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की समयबद्ध रूपरेखा तैयार कर उनका गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना न होकर आमजन तक शासन की योजनाओं, सेवाओं एवं जनकल्याणकारी प्रयासों का प्रभावी लाभ पहुंचाना होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभागों से संबंधित दायित्वों का समय से निर्धारण करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। अभियान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आमजन को अभियान की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। सेवा संकल्प अभियान हेतु प्रमुख कार्यक्रम:- आशीर्वाद का दीया: 17 सितंबर की शाम को प्रमुख विकास स्थलों पर दीप प्रज्वलन। रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरः जरूरतमंदों के लिए रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविर। स्वच्छता अभियानः सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वतंत्रता कार्यक्रम। सेवा सेतु अभियानः नगरीय क्षेत्र/ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाना। सांस्कृतिक व बौद्धिक आयोजनः युवाओं के लिए भाषण व चित्रकला प्रतियोगिताएं, और सुशासन पर सेमिनार। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी सुधीर गिरी, जिला पर्यटन अधिकारी पीयूष चन्द्र राय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 
    1
    डीएम की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने हेतु बैठक सम्पन्न 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा सेवा संकल्प अभियान


रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी आयोजन के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अभियान के उद्देश्यों, तैयारियों, विभागीय समन्वय तथा विभिन्न गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेवा संकल्प अभियान को जन सरोकारों से जोड़ते हुए व्यापक स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। अभियान के अंतर्गत निर्धारित गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की समयबद्ध रूपरेखा तैयार कर उनका गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना न होकर आमजन तक शासन की योजनाओं, सेवाओं एवं जनकल्याणकारी प्रयासों का प्रभावी लाभ पहुंचाना होना चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभागों से संबंधित दायित्वों का समय से निर्धारण करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। अभियान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आमजन को अभियान की जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
सेवा संकल्प अभियान हेतु प्रमुख कार्यक्रम:-
आशीर्वाद का दीया: 17 सितंबर की शाम को प्रमुख विकास स्थलों पर दीप प्रज्वलन।
रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरः जरूरतमंदों के लिए रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविर।
स्वच्छता अभियानः सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वतंत्रता कार्यक्रम।
सेवा सेतु अभियानः नगरीय क्षेत्र/ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाना।
सांस्कृतिक व बौद्धिक आयोजनः युवाओं के लिए भाषण व चित्रकला प्रतियोगिताएं, और सुशासन पर सेमिनार।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी सुधीर गिरी, जिला पर्यटन अधिकारी पीयूष चन्द्र राय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • हरदौली में दो साल से 5G नेटवर्क न आने पर ग्रामीणों का हंगामा, टावर कर्मचारी को बनाया बंधक नेटवर्क समस्या से नाराज ग्रामीणों ने अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की, बंधक बनाने का वीडियो वायरल बिंदकी/फतेहपुर। कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के हरदौली गांव में पिछले करीब दो वर्षों से मोबाइल फोन में 5G नेटवर्क नहीं आने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। गुरुवार को नाराज ग्रामीणों ने गांव में लगे निजी कंपनी के मोबाइल टावर के एक कर्मचारी को कथित तौर पर बंधक बना लिया। ग्रामीणों का कहना था कि लंबे समय से नेटवर्क की समस्या बनी हुई है, लेकिन शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने टावर कर्मचारी से कहा कि जब तक कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन नहीं देते, तब तक उसे नहीं छोड़ा जाएगा। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। मामले की सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को संभाला। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी दौरान कुछ लोगों ने ग्रामीणों द्वारा टावर कर्मचारी को बंधक बनाए जाने का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्रामीण नेटवर्क समस्या को लेकर नाराजगी जताते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने मोबाइल कंपनी के अधिकारियों से गांव में नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त कराने और 5G सेवा उपलब्ध कराने की मांग की है।
    1
    हरदौली में दो साल से 5G नेटवर्क न आने पर ग्रामीणों का हंगामा, टावर कर्मचारी को बनाया बंधक
नेटवर्क समस्या से नाराज ग्रामीणों ने अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की, बंधक बनाने का वीडियो वायरल
बिंदकी/फतेहपुर। कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के हरदौली गांव में पिछले करीब दो वर्षों से मोबाइल फोन में 5G नेटवर्क नहीं आने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। गुरुवार को नाराज ग्रामीणों ने गांव में लगे निजी कंपनी के मोबाइल टावर के एक कर्मचारी को कथित तौर पर बंधक बना लिया। ग्रामीणों का कहना था कि लंबे समय से नेटवर्क की समस्या बनी हुई है, लेकिन शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं कराया गया।
ग्रामीणों ने टावर कर्मचारी से कहा कि जब तक कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन नहीं देते, तब तक उसे नहीं छोड़ा जाएगा। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
मामले की सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को संभाला। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
इसी दौरान कुछ लोगों ने ग्रामीणों द्वारा टावर कर्मचारी को बंधक बनाए जाने का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्रामीण नेटवर्क समस्या को लेकर नाराजगी जताते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
ग्रामीणों ने मोबाइल कंपनी के अधिकारियों से गांव में नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त कराने और 5G सेवा उपलब्ध कराने की मांग की है।
    user_Devendra Kumar Soni
    Devendra Kumar Soni
    Credit reporting agency खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Shailendra Gupta jansewak unchahar raebareli uttar pradesh
    1
    Shailendra Gupta jansewak unchahar raebareli uttar pradesh
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    Advertising Photographer ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हापुड़ रोड पर टैक्सी चालक की पिटाई, CCTV में कैद हुई पूरी घटना हापुड़ रोड पर टैक्सी चालक की पिटाई, CCTV में कैद हुई पूरी घटना मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड पर टैक्सी चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने टैक्सी चालक की पिटाई कर दी। मारपीट की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में टैक्सी चालक के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मारपीट की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
    1
    हापुड़ रोड पर टैक्सी चालक की पिटाई, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
हापुड़ रोड पर टैक्सी चालक की पिटाई, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड पर टैक्सी चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने टैक्सी चालक की पिटाई कर दी। मारपीट की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सीसीटीवी फुटेज में टैक्सी चालक के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मारपीट की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
    user_पत्रकार आसिफ हुसैन
    पत्रकार आसिफ हुसैन
    Photographer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कौशाम्बी। सिराथू में प्रशासन की ओर से चलाए गए अतिक्रमण अभियान को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा तेज हो गई है। रेवा-पटरी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, लेकिन कुछ लोगों ने इसकी निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्रवाई में गरीबों के ठिकानों को हटाया जा रहा है, जबकि बड़े और प्रभावशाली अतिक्रमणों पर कार्रवाई कब होगी, यह सवाल बना हुआ है। वहीं संत मलूक दास ओवरब्रिज के नीचे खड़े वाहनों का मुद्दा भी सामने आया है। लोगों का कहना है कि सड़क किनारे वाहनों के खड़े रहने से आवागमन प्रभावित होता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सभी प्रकार के अतिक्रमण पर समान रूप से कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    कौशाम्बी। सिराथू में प्रशासन की ओर से चलाए गए अतिक्रमण अभियान को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा तेज हो गई है। रेवा-पटरी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, लेकिन कुछ लोगों ने इसकी निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्रवाई में गरीबों के ठिकानों को हटाया जा रहा है, जबकि बड़े और प्रभावशाली अतिक्रमणों पर कार्रवाई कब होगी, यह सवाल बना हुआ है।
वहीं संत मलूक दास ओवरब्रिज के नीचे खड़े वाहनों का मुद्दा भी सामने आया है। लोगों का कहना है कि सड़क किनारे वाहनों के खड़े रहने से आवागमन प्रभावित होता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सभी प्रकार के अतिक्रमण पर समान रूप से कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कौशाम्बी - मंझनपुर तहसील से बड़ी खबर सामने आई है। उपजिलाधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर के इस्तेमाल के मामले में पेशकार कमलेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला करीब तीन महीने पुराना बताया जा रहा है और पश्चिमशरीरा क्षेत्र के अंसार बनाम राज्य सरकार प्रकरण से जुड़ा है।आरोप है कि तालाबी और भूमिधारी जमीन से जुड़े आदेश को SDM के डिजिटल सिग्नेचर से जारी किया गया।मामला सामने आते ही तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया उपजिलाधिकारी मंझनपुर राजकुमार मौर्य की ओर से कार्रवाई के बाद पेशकार कमलेश कुमार की गिरफ्तारी हुई है।अब इस पूरे मामले की जांच ADM शालिनी प्रभाकर को सौंपी गई है।जांच का सबसे बड़ा सवाल उपजिलाधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर तक पहुंच कैसे हुई।आदेश किसने तैयार किया और डिजिटल हस्ताक्षर का इस्तेमाल किन परिस्थितियों में किया गया फिलहाल जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी
    1
    कौशाम्बी - मंझनपुर तहसील से बड़ी खबर सामने आई है। उपजिलाधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर के इस्तेमाल के मामले में पेशकार कमलेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
मामला करीब तीन महीने पुराना बताया जा रहा है और पश्चिमशरीरा क्षेत्र के अंसार बनाम राज्य सरकार प्रकरण से जुड़ा है।आरोप है कि तालाबी और भूमिधारी जमीन से जुड़े आदेश को SDM के डिजिटल सिग्नेचर से जारी किया गया।मामला सामने आते ही तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया उपजिलाधिकारी  मंझनपुर राजकुमार मौर्य की ओर से कार्रवाई के बाद पेशकार कमलेश कुमार की गिरफ्तारी हुई है।अब इस पूरे मामले की जांच ADM शालिनी प्रभाकर को सौंपी गई है।जांच का सबसे बड़ा सवाल उपजिलाधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर तक पहुंच कैसे हुई।आदेश किसने तैयार किया और डिजिटल हस्ताक्षर का इस्तेमाल किन परिस्थितियों में किया गया फिलहाल जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • धान की फसल को कीटों के हमले और झुलसा (ब्लास्ट/ब्लाइट) रोग से बचाने के लिए समेकित नाशीजीव प्रबंधन (IPM) अपनाना सबसे असरदार तरीका है। नीचे धान के प्रमुख कीटों, झुलसा रोग के प्रकारों और उनकी रोकथाम के वैज्ञानिक व सटीक उपाय दिए गए हैं धान की फसल को कीटों के हमले और झुलसा (ब्लास्ट/ब्लाइट) रोग से बचाने के लिए समेकित नाशीजीव प्रबंधन (IPM) अपनाना सबसे असरदार तरीका है। नीचे धान के प्रमुख कीटों, झुलसा रोग के प्रकारों और उनकी रोकथाम के वैज्ञानिक व सटीक उपाय दिए गए हैं: [1] 1. प्रमुख कीट और उनका नियंत्रण 🐛 धान की फसल पर मुख्य रूप से तीन कीटों का हमला अधिक होता है: तना छेदक (Stem Borer): इसके कारण बालियां सफेद होकर सूखने लगती हैं। रोकथाम: शुरुआती अवस्था में फेरोमोन ट्रैप का उपयोग करें। रासायनिक नियंत्रण के लिए क्लोरेंट्रानिलिप्रोल (कोराजन) 60 मिलीलीटर या कार्ताप हाइड्रोक्लोराइड 50% एसपी 250-300 ग्राम प्रति एकड़ की दर से 150-200 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। [1, 2] भूरा तिलचट्टा/माहो (Brown Planthopper): यह पत्तियों का रस चूसता है, जिससे खेत में गोल-गोल सूखे धब्बे (होपर बर्न) दिखाई देते हैं। रोकथाम: खेत में लगातार जलभराव न होने दें। कीट दिखने पर इमिडाक्लोप्रिड (40-50 मिलीलीटर) या थायामेथोक्साम (40 ग्राम) प्रति एकड़ छिड़काव करें। [1, 2, 3] गंधी बग (Gandhi Bug): यह दानों में दूध भरने की अवस्था (Milking stage) में रस चूसकर नुकसान पहुंचाता है। रोकथाम: सुबह के समय इन्हें जाल से पकड़कर नष्ट करें या मैलाथियान का छिड़काव करें。 [1] 2. झुलसा रोग (Blast/Blight) और उनका उपचार 🌾 मौसम में उमस, तेज तापमान और यूरिया के अत्यधिक उपयोग से झुलसा रोग तेजी से फैलता है। यह मुख्य रूप से तीन प्रकार का होता है: [1] रोग का प्रकारप्रमुख लक्षणअसरदार रासायनिक दवा (प्रति एकड़)पत्ती/गर्दन झुलसा (Blast)पत्तियों पर हीरे के आकार के धब्बे बनना।ट्राइसाइक्लाज़ोल 75% डब्ल्यूपी (600 ग्राम प्रति हेक्टेयर) का छिड़काव करें।शीथ ब्लाइट (Sheath Blight)तने के पास और पत्तियों पर जामुनी-भूरे गोल धब्बे, जिससे कल्ले सूखते हैं।थाईफजामाइट 24% एससी (150 एमएल) या हेक्साकोनाजोल 5% ईसी का छिड़काव करें।जीवाणु जनित झुलसा (Bacterial Leaf Blight)पत्तियां किनारों से पीली होकर सूखने लगती हैं।कॉपर ऑक्सीक्लोराइड (400-500 ग्राम) + स्ट्रेप्टोमाइसिन सल्फेट (6-12 ग्राम) का मिश्रण मिलाकर स्प्रे करें। 3. जैविक और घरेलू उपाय 🌱 यदि संक्रमण शुरुआती स्तर पर है, तो आप इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं: नीम का तेल: फसलों पर नियमित रूप से नीम के तेल या नीम के अर्क का छिड़काव करने से कीटों और फंगस की वृद्धि रुकती है। [1] देसी नुस्खा: शुरुआती कीटों को दूर रखने के लिए News18 Hindi के अनुसार नीम और हल्के शैम्पू के घोल का भी छिड़काव किया जा सकता है। [1] 💡 ध्यान रखने योग्य कुछ जरूरी बातें: यूरिया का संतुलित उपयोग: नाइट्रोजन (यूरिया) का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से बीमारियां और कीट तेजी से बढ़ते हैं। हमेशा संतुलित मात्रा में ही डालें。 [1, 2, 3] खेत की सफाई: मेड़ों के आसपास उगी घास और खरपतवार को नियमित रूप से साफ करें, क्योंकि ये कीड़ों के छिपने का मुख्य स्थान होते हैं। [1, 2] स्प्रे का सही समय: किसी भी दवा का छिड़काव हमेशा शाम के समय साफ पानी में मिलाकर करें। घोल बनाते समय सिलिकॉन स्टीकर (चिपको) जरूर मिलाएं ताकि दवा पत्तियों पर अच्छे से फैल सके। क्या आपकी फसल में बालियां निकल आई हैं या अभी फसल वानस्पतिक (बढ़वार) अवस्था में है? इसके अलावा, यदि पत्तियों पर किसी खास तरह के धब्बे दिख रहे हों, तो बताएं ताकि मैं आपको और सटीक दवा सुझा सकूं।
    1
    धान की फसल को कीटों के हमले और झुलसा (ब्लास्ट/ब्लाइट) रोग से बचाने के लिए समेकित नाशीजीव प्रबंधन (IPM) अपनाना सबसे असरदार तरीका है। नीचे धान के प्रमुख कीटों, झुलसा रोग के प्रकारों और उनकी रोकथाम के वैज्ञानिक व सटीक उपाय दिए गए हैं
धान की फसल को कीटों के हमले और झुलसा (ब्लास्ट/ब्लाइट) रोग से बचाने के लिए समेकित नाशीजीव प्रबंधन (IPM) अपनाना सबसे असरदार तरीका है। नीचे धान के प्रमुख कीटों, झुलसा रोग के प्रकारों और उनकी रोकथाम के वैज्ञानिक व सटीक उपाय दिए गए हैं: [1]
1. प्रमुख कीट और उनका नियंत्रण 🐛
धान की फसल पर मुख्य रूप से तीन कीटों का हमला अधिक होता है:
तना छेदक (Stem Borer): इसके कारण बालियां सफेद होकर सूखने लगती हैं।
रोकथाम: शुरुआती अवस्था में फेरोमोन ट्रैप का उपयोग करें। रासायनिक नियंत्रण के लिए क्लोरेंट्रानिलिप्रोल (कोराजन) 60 मिलीलीटर या कार्ताप हाइड्रोक्लोराइड 50% एसपी 250-300 ग्राम प्रति एकड़ की दर से 150-200 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। [1, 2]
भूरा तिलचट्टा/माहो (Brown Planthopper): यह पत्तियों का रस चूसता है, जिससे खेत में गोल-गोल सूखे धब्बे (होपर बर्न) दिखाई देते हैं।
रोकथाम: खेत में लगातार जलभराव न होने दें। कीट दिखने पर इमिडाक्लोप्रिड (40-50 मिलीलीटर) या थायामेथोक्साम (40 ग्राम) प्रति एकड़ छिड़काव करें। [1, 2, 3]
गंधी बग (Gandhi Bug): यह दानों में दूध भरने की अवस्था (Milking stage) में रस चूसकर नुकसान पहुंचाता है।
रोकथाम: सुबह के समय इन्हें जाल से पकड़कर नष्ट करें या मैलाथियान का छिड़काव करें。 [1]
2. झुलसा रोग (Blast/Blight) और उनका उपचार 🌾
मौसम में उमस, तेज तापमान और यूरिया के अत्यधिक उपयोग से झुलसा रोग तेजी से फैलता है। यह मुख्य रूप से तीन प्रकार का होता है: [1]
रोग का प्रकारप्रमुख लक्षणअसरदार रासायनिक दवा (प्रति एकड़)पत्ती/गर्दन झुलसा (Blast)पत्तियों पर हीरे के आकार के धब्बे बनना।ट्राइसाइक्लाज़ोल 75% डब्ल्यूपी (600 ग्राम प्रति हेक्टेयर) का छिड़काव करें।शीथ ब्लाइट (Sheath Blight)तने के पास और पत्तियों पर जामुनी-भूरे गोल धब्बे, जिससे कल्ले सूखते हैं।थाईफजामाइट 24% एससी (150 एमएल) या हेक्साकोनाजोल 5% ईसी का छिड़काव करें।जीवाणु जनित झुलसा (Bacterial Leaf Blight)पत्तियां किनारों से पीली होकर सूखने लगती हैं।कॉपर ऑक्सीक्लोराइड (400-500 ग्राम) + स्ट्रेप्टोमाइसिन सल्फेट (6-12 ग्राम) का मिश्रण मिलाकर स्प्रे करें।
3. जैविक और घरेलू उपाय 🌱
यदि संक्रमण शुरुआती स्तर पर है, तो आप इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं:
नीम का तेल: फसलों पर नियमित रूप से नीम के तेल या नीम के अर्क का छिड़काव करने से कीटों और फंगस की वृद्धि रुकती है। [1]
देसी नुस्खा: शुरुआती कीटों को दूर रखने के लिए News18 Hindi के अनुसार नीम और हल्के शैम्पू के घोल का भी छिड़काव किया जा सकता है। [1]
💡 ध्यान रखने योग्य कुछ जरूरी बातें:
यूरिया का संतुलित उपयोग: नाइट्रोजन (यूरिया) का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से बीमारियां और कीट तेजी से बढ़ते हैं। हमेशा संतुलित मात्रा में ही डालें。 [1, 2, 3]
खेत की सफाई: मेड़ों के आसपास उगी घास और खरपतवार को नियमित रूप से साफ करें, क्योंकि ये कीड़ों के छिपने का मुख्य स्थान होते हैं। [1, 2]
स्प्रे का सही समय: किसी भी दवा का छिड़काव हमेशा शाम के समय साफ पानी में मिलाकर करें। घोल बनाते समय सिलिकॉन स्टीकर (चिपको) जरूर मिलाएं ताकि दवा पत्तियों पर अच्छे से फैल सके।
क्या आपकी फसल में बालियां निकल आई हैं या अभी फसल वानस्पतिक (बढ़वार) अवस्था में है? इसके अलावा, यदि पत्तियों पर किसी खास तरह के धब्बे दिख रहे हों, तो बताएं ताकि मैं आपको और सटीक दवा सुझा सकूं।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.