Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशाम्बी। सरायअकील थाना क्षेत्र का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक पानी की टंकी के ऊंचे टॉवर पर चढ़कर जान जोखिम में डालते हुए खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। युवक बेखौफ अंदाज में ऊंचाई पर स्टंटबाजी करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में चर्चा शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों ने ऐसे खतरनाक स्टंट पर रोक लगाने और मामले की जांच की मांग की है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
कौशाम्बी। सरायअकील थाना क्षेत्र का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक पानी की टंकी के ऊंचे टॉवर पर चढ़कर जान जोखिम में डालते हुए खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। युवक बेखौफ अंदाज में ऊंचाई पर स्टंटबाजी करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में चर्चा शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों ने ऐसे खतरनाक स्टंट पर रोक लगाने और मामले की जांच की मांग की है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कौशाम्बी। सरायअकील थाना क्षेत्र का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक पानी की टंकी के ऊंचे टॉवर पर चढ़कर जान जोखिम में डालते हुए खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। युवक बेखौफ अंदाज में ऊंचाई पर स्टंटबाजी करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में चर्चा शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों ने ऐसे खतरनाक स्टंट पर रोक लगाने और मामले की जांच की मांग की है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अभी नहीं हुई है।1
- कौशाम्बी - कार की टक्कर से युवक की मौत, शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा अधिकारियों के आश्वासन के बाद शांत हुए परिजन, कराया अंतिम संस्कार prime 18 news पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के भवानी का पूरा गांव निवासी 40 वर्षीय रामआसरे सरोज की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार को बरैसा गांव के पुरवा पुल के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रामआसरे और उनके चाचा बचान सरोज घायल हो गए। रामआसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल मंझनपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजन आक्रोशित हो गए और आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शव रखकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पश्चिम शरीरा और करारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ ने भी परिजनों से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजन शांत हुए और पुलिस की मौजूदगी में रामआसरे का अंतिम संस्कार कराया गया। परिजनों के मुताबिक रामआसरे के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है1
- जनपद रायबरेली में सीडीओ की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा एवं लघु सिंचाई विभाग की योजनाओं की समीक्षा रायबरेली : मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अवसंरचनात्मक संबंधी कार्यों एवं लघु सिंचाई विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा तथा प्रगति में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए। इसी क्रम में लघु सिंचाई विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी लेते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने तथा शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग महिपाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, सहायक अभियंता लघु सिंचाई पंकज राय, एकता त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।1
- हरदौली में दो साल से 5G नेटवर्क न आने पर ग्रामीणों का हंगामा, टावर कर्मचारी को बनाया बंधक नेटवर्क समस्या से नाराज ग्रामीणों ने अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की, बंधक बनाने का वीडियो वायरल बिंदकी/फतेहपुर। कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के हरदौली गांव में पिछले करीब दो वर्षों से मोबाइल फोन में 5G नेटवर्क नहीं आने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। गुरुवार को नाराज ग्रामीणों ने गांव में लगे निजी कंपनी के मोबाइल टावर के एक कर्मचारी को कथित तौर पर बंधक बना लिया। ग्रामीणों का कहना था कि लंबे समय से नेटवर्क की समस्या बनी हुई है, लेकिन शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने टावर कर्मचारी से कहा कि जब तक कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन नहीं देते, तब तक उसे नहीं छोड़ा जाएगा। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। मामले की सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को संभाला। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी दौरान कुछ लोगों ने ग्रामीणों द्वारा टावर कर्मचारी को बंधक बनाए जाने का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्रामीण नेटवर्क समस्या को लेकर नाराजगी जताते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने मोबाइल कंपनी के अधिकारियों से गांव में नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त कराने और 5G सेवा उपलब्ध कराने की मांग की है।1
- Shailendra Gupta jansewak unchahar raebareli uttar pradesh1
- हापुड़ रोड पर टैक्सी चालक की पिटाई, CCTV में कैद हुई पूरी घटना हापुड़ रोड पर टैक्सी चालक की पिटाई, CCTV में कैद हुई पूरी घटना मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड पर टैक्सी चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने टैक्सी चालक की पिटाई कर दी। मारपीट की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में टैक्सी चालक के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मारपीट की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है।1
- कौशाम्बी। सिराथू में प्रशासन की ओर से चलाए गए अतिक्रमण अभियान को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा तेज हो गई है। रेवा-पटरी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, लेकिन कुछ लोगों ने इसकी निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्रवाई में गरीबों के ठिकानों को हटाया जा रहा है, जबकि बड़े और प्रभावशाली अतिक्रमणों पर कार्रवाई कब होगी, यह सवाल बना हुआ है। वहीं संत मलूक दास ओवरब्रिज के नीचे खड़े वाहनों का मुद्दा भी सामने आया है। लोगों का कहना है कि सड़क किनारे वाहनों के खड़े रहने से आवागमन प्रभावित होता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सभी प्रकार के अतिक्रमण पर समान रूप से कार्रवाई करने की मांग की है।1
- कौशाम्बी - मंझनपुर तहसील से बड़ी खबर सामने आई है। उपजिलाधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर के इस्तेमाल के मामले में पेशकार कमलेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला करीब तीन महीने पुराना बताया जा रहा है और पश्चिमशरीरा क्षेत्र के अंसार बनाम राज्य सरकार प्रकरण से जुड़ा है।आरोप है कि तालाबी और भूमिधारी जमीन से जुड़े आदेश को SDM के डिजिटल सिग्नेचर से जारी किया गया।मामला सामने आते ही तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया उपजिलाधिकारी मंझनपुर राजकुमार मौर्य की ओर से कार्रवाई के बाद पेशकार कमलेश कुमार की गिरफ्तारी हुई है।अब इस पूरे मामले की जांच ADM शालिनी प्रभाकर को सौंपी गई है।जांच का सबसे बड़ा सवाल उपजिलाधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर तक पहुंच कैसे हुई।आदेश किसने तैयार किया और डिजिटल हस्ताक्षर का इस्तेमाल किन परिस्थितियों में किया गया फिलहाल जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी1
- डीएम की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने हेतु बैठक सम्पन्न 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा सेवा संकल्प अभियान रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी आयोजन के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अभियान के उद्देश्यों, तैयारियों, विभागीय समन्वय तथा विभिन्न गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेवा संकल्प अभियान को जन सरोकारों से जोड़ते हुए व्यापक स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। अभियान के अंतर्गत निर्धारित गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की समयबद्ध रूपरेखा तैयार कर उनका गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना न होकर आमजन तक शासन की योजनाओं, सेवाओं एवं जनकल्याणकारी प्रयासों का प्रभावी लाभ पहुंचाना होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभागों से संबंधित दायित्वों का समय से निर्धारण करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। अभियान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आमजन को अभियान की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। सेवा संकल्प अभियान हेतु प्रमुख कार्यक्रम:- आशीर्वाद का दीया: 17 सितंबर की शाम को प्रमुख विकास स्थलों पर दीप प्रज्वलन। रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरः जरूरतमंदों के लिए रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविर। स्वच्छता अभियानः सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वतंत्रता कार्यक्रम। सेवा सेतु अभियानः नगरीय क्षेत्र/ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाना। सांस्कृतिक व बौद्धिक आयोजनः युवाओं के लिए भाषण व चित्रकला प्रतियोगिताएं, और सुशासन पर सेमिनार। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी सुधीर गिरी, जिला पर्यटन अधिकारी पीयूष चन्द्र राय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 1