दिमनी के नए संवाददाता राजेश शर्मा का हुआ सम्मान फूल-मालाओं से स्वागत कर पत्रकार साथियों ने दी नई जिम्मेदारी की बधाई दिमनी। News India 20 में दिमनी क्षेत्र के नए संवाददाता के रूप में श्री राजेश शर्मा के सदस्य बनने पर पत्रकार साथियों द्वारा उनका फूल-मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर पत्रकार साथियों ने राजेश शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सम्मान समारोह के दौरान पत्रकार साथियों ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की समस्याओं को सामने लाने में स्थानीय संवाददाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने राजेश शर्मा से अपेक्षा जताई कि वे दिमनी क्षेत्र की जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों, विकास कार्यों एवं आमजन से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ प्रमुखता से उठाएंगे। पत्रकार साथियों ने कहा कि राजेश शर्मा अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सकारात्मक सोच के साथ करें तथा पत्रकारिता के माध्यम से समाज और आमजन की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करें। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं और जनहित के मुद्दों को तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष तरीके से सामने लाना पत्रकारिता की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर श्री मुकेश असोलिया पत्रकार, श्री बंटी श्रीवास पत्रकार, श्री सलीम खान पत्रकार, श्री मायाराम उपचारियां पत्रकार सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे। सभी ने राजेश शर्मा का पुष्पमालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार साथियों ने राजेश शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाएंगे और दिमनी क्षेत्र की आवाज को मजबूती के साथ उठाएंगे। अंत में राजेश शर्मा ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे
दिमनी के नए संवाददाता राजेश शर्मा का हुआ सम्मान फूल-मालाओं से स्वागत कर पत्रकार साथियों ने दी नई जिम्मेदारी की बधाई दिमनी। News India 20 में दिमनी क्षेत्र के नए संवाददाता के रूप में श्री राजेश शर्मा के सदस्य बनने पर पत्रकार साथियों द्वारा उनका फूल-मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर पत्रकार साथियों ने राजेश शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सम्मान समारोह के दौरान पत्रकार साथियों ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की समस्याओं को सामने लाने में स्थानीय संवाददाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने राजेश शर्मा से अपेक्षा जताई कि वे दिमनी क्षेत्र की जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों, विकास कार्यों एवं आमजन से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ प्रमुखता से उठाएंगे। पत्रकार साथियों ने कहा कि राजेश शर्मा अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सकारात्मक सोच के साथ करें तथा पत्रकारिता के माध्यम से समाज और आमजन की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करें। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं और जनहित के मुद्दों को तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष तरीके से सामने लाना पत्रकारिता की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर श्री मुकेश असोलिया पत्रकार, श्री बंटी श्रीवास पत्रकार, श्री सलीम खान पत्रकार, श्री मायाराम उपचारियां पत्रकार सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे। सभी ने राजेश शर्मा का पुष्पमालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार साथियों ने राजेश शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाएंगे और दिमनी क्षेत्र की आवाज को मजबूती के साथ उठाएंगे। अंत में राजेश शर्मा ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे
- कुंवारी नदी का पानी गांव तक पहुंचा, किसानों की फसलें बर्बाद अम्बाह। लगातार बारिश के चलते कुंवारी नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी का पानी गांव तक पहुंच गया। खेतों में पानी भर जाने से किसानों की खड़ी फसलें डूब गईं और भारी नुकसान की आशंका है। ग्रामीणों के अनुसार नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है, जिससे खेतों में लगी फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है। किसानों का कहना है कि महीनों की मेहनत और खेती में लगाया गया पैसा पानी में डूब गया। कई ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल फसल नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। कुंवारी नदी के बढ़ते जलस्तर से क्षेत्र के निचले इलाकों में भी बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।1
- मुरैना नदी नाले उफान पर होने से मंदिर व रास्तों में भरा पानी, एसडीईआरएफ दल ने 3 दिन में आधा सैकड़ा से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया1
- राजाखेड़ा में मतदान कर्मियों को दिया गया अंतिम प्रशिक्षण, सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रिटर्निंग अधिकारी सुशीला मीणा और तहसीलदार दीप्ति देव के नेतृत्व में सिखाए चुनाव के गुर, टीमों को केंद्रों के लिए किया रवाना 35 वार्डों के लिए मतदान केंद्रों पर 100 कर्मचारी तैनात, ईवीएम, वोटर लिस्ट और मॉक पोल की दी जानकारी, कहा - ‘निष्पक्षता पहली प्राथमिकता’, नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। आज राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजाखेड़ा में मतदान दलों को द्वितीय और अंतिम प्रशिक्षण दिया गया।- ईवीएम मशीन को चालू-बंद करना और सील करना वोटर लिस्ट से मिलान और अमिट स्याही लगाने की प्रक्रिया मॉक पोल कराना और फॉर्म 17-A भरना संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता रिटर्निंग अधिकारी सुशीला मीणा ने कहा, "सभी कार्मिक निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराएं। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दें।" तहसीलदार दीप्ति देव ने कहा, "सभी टीमें समय पर केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्थाएं संभाल लें। मतदान सामग्री का मिलान अच्छे से कर लें।" प्रशिक्षण के बाद सभी 35 मतदान दलों को चुनाव सामग्री के साथ उनके केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया। प्रत्येक केंद्र पर एक पीठासीन अधिकारी और 3 मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं। पुलिस जाप्ता भी साथ भेजा गया है। राजाखेड़ा निकाय चुनाव में कल 24763 मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग 33 वार्डों में 100 प्रत्याशी हैं इनमें भारतीय जनता पार्टी के 34 कांग्रेस के 35 अन्य दलों का निर्दलीयों के 31 प्रत्याशी शामिल है मतदाता संख्या कुल मतदाता 24763 पुरुष मतदाता 13048 महिला मतदाता 11715 जेंडर 0। मतदाता पहचान पत्र न होने की स्थिति में फोटो युक्त अन्य पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस याद भी मान्य होंगे कल सुबह 7:00 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी राजाखेड़ा में मतदान कर्मियों को दिया गया अंतिम प्रशिक्षण, सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रिटर्निंग अधिकारी सुशीला मीणा और तहसीलदार दीप्ति देव के नेतृत्व में सिखाए चुनाव के गुर, टीमों को केंद्रों के लिए किया रवाना 35 वार्डों के लिए मतदान केंद्रों पर 100 कर्मचारी तैनात, ईवीएम, वोटर लिस्ट और मॉक पोल की दी जानकारी, कहा - ‘निष्पक्षता पहली प्राथमिकता’, नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। आज राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजाखेड़ा में मतदान दलों को द्वितीय और अंतिम प्रशिक्षण दिया गया।- ईवीएम मशीन को चालू-बंद करना और सील करना वोटर लिस्ट से मिलान और अमिट स्याही लगाने की प्रक्रिया मॉक पोल कराना और फॉर्म 17-A भरना संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता रिटर्निंग अधिकारी सुशीला मीणा ने कहा, "सभी कार्मिक निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराएं। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दें।" तहसीलदार दीप्ति देव ने कहा, "सभी टीमें समय पर केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्थाएं संभाल लें। मतदान सामग्री का मिलान अच्छे से कर लें।" प्रशिक्षण के बाद सभी 35 मतदान दलों को चुनाव सामग्री के साथ उनके केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया। प्रत्येक केंद्र पर एक पीठासीन अधिकारी और 3 मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं। पुलिस जाप्ता भी साथ भेजा गया है। राजाखेड़ा निकाय चुनाव में कल 24763 मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग 33 वार्डों में 100 प्रत्याशी हैं इनमें भारतीय जनता पार्टी के 34 कांग्रेस के 35 अन्य दलों का निर्दलीयों के 31 प्रत्याशी शामिल है मतदाता संख्या कुल मतदाता 24763 पुरुष मतदाता 13048 महिला मतदाता 11715 जेंडर 0। मतदाता पहचान पत्र न होने की स्थिति में फोटो युक्त अन्य पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस याद भी मान्य होंगे कल सुबह 7:00 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी1
- *POS मशीन पर फिंगर लगाने के तत्काल बाद राशन प्राप्त करें। यदि किसी विक्रेता द्वारा पहले फिंगर लगवाकर बाद में राशन देने का आश्वासन दिया जाता है तो बहकावे में न आएं - *श्री राम बिहारी सिंह तोमर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भिण्ड* **POS मशीन पर फिंगर लगाने के तत्काल बाद राशन प्राप्त करें। यदि किसी विक्रेता द्वारा पहले फिंगर लगवाकर बाद में राशन देने का आश्वासन दिया जाता है तो बहकावे में न आएं - *श्री राम बिहारी सिंह तोमर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भिण्ड* *श्री राम बिहारी सिंह तोमर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भिण्ड*1
- समरसता संपर्क अभियान के तहत निकाली जा रही कलश यात्रा का मालनपुर से गोहद पहुंचने पर हुआ स्वागत समरसता संपर्क अभियान के तहत निकाली जा रही कलश यात्रा मंगलवार को 4 बजे मालनपुर से गोहद पहुंची। यात्रा के गोहद पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया।कलश यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने मतदाताओं से किया सीधा संवाद नगर निकाय चुनाव में भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान का दिया संदेश नगर निकाय चुनाव-2026 के अंतर्गत जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मतदाताओं में विश्वास एवं सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने धौलपुर शहर में विभिन्न स्थानों पर आमजन एवं मतदाताओं से सीधे संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन के स्वतंत्र रूप से मतदान करें। पुलिस प्रशासन द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने मतदाताओं से संवाद के दौरान चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वाले तत्वों से सतर्क रहने तथा संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था से संबंधित किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस के संज्ञान में लाने की अपील की।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं वृताधिकारी वृत्त धौलपुर प्रदीप नेहरा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए आमजन से संवाद किया तथा उन्हें सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान करने का विश्वास दिलाया।4
- शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के विरोध में लहार के शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के विरोध में लहार के शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन विकासखंड लहार के अंतर्गत आज दिनांक 8 सितंबर 2026 को शिक्षक पत्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के विरोध में ,शिक्षकों ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया,मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश व्यापी आव्हान पर शिक्षकों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (SDM) लहार के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के नामक एक ज्ञापन सौपा,ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने मांग की है कि, निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 23(2) में केन्द्रीय या राज्य में 31 मार्च 2015 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को न्यूनतम आर्हता में एनसीटीई के सिद्धांतों के अधीन, अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) में छूट प्रदान की जाये, ज्ञापन में माननीय प्रधानमंत्री जी से विनम्र आग्रह किया गया, कि वर्ष 2010 के पूर्व कक्षा 1 से 8 के लिए केन्द्रीय तथा राज्य से नियुक्त शासकीय शिक्षकों को भारत सरकार नियमों में स्पष्ट एवं संशोधित परिपत्र जारी कर अध्यापक पात्रता परीक्षा में छूट प्रदान करने की कृपा करें, इसी के साथ ही प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों की न्यायोचित एवं लंबित 23 माँगो के निराकरण के लिये भी माननीय मुख्यमंत्री जी मध्यप्रदेश शासन के नाम भी एक ज्ञापन सौपा गया,इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक/शिक्षिकायें उपस्थित रही, जिनमें मुख्य रूप से जानकी नंदन समाधिया,शेलेन्द्र चौधरी,राजेश सिंह, तिलक सिंह,सरजीत सिंह,लोकेंद्र चोहान,सतेंद्र सिंह,नाहर सिंह,संजय वर्मा, राजेन्द्र परिहार,संजीव गुप्ता,मुलायम सिंह,राकेश चिकवा, राजनारायण दुबे,चंद्रशेखर पाण्डेय,अनूप शर्मा,महेंद्र सिंह,,संजीव समाधिया, उमाशंकर त्रिपाठी, श्रीमती अनीता गुनकर,गीता राठौर,उर्मिला दोहरे,सुनीता चौहान,संगीता गुप्ता,सावित्री गौतम,नीलम कनेरिया,सर्वेश भदौरिया,कौशलेंद्र सिंह,चंद्रशेखर पाण्डेय,संजय वर्मा ,हरेंद्र सिंह, ,राजेश सिंह चौहान,,अजय शर्मा, भानसिंह, श्रीमती ,धर्मैन्द्र तिवारी,बलिराम दोहरे,सूर्यबली चौहान, संतोष परिहार,सुधीर सिंह,हमीद खान,राकेश राठौर,संतोष शर्मा, अजय शर्मा,शशिकांत कुशवाहा,महेश चंद्र दिवाकर,संजय कांकोरिया, हरिद्वार दोहरे,भवानी प्रसाद, धर्मैन्द्र दौहरे और राजा सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक साथी सम्मिलित रहे, उपस्थित सभी शिक्षकों ने एक सुर में अपनी मांग को सरकार तक पहुँचाने और जल्द निराकरण करने की अपील की है।1
- गोहदी गेट के पास किले की दीवार टूटने के संबंध में नागरिकों ने परिषद बैठक में अधिकारियों को दिया ज्ञापन नगर पालिका गोहद के गोहदी गेट पर किले की दीवार 2 वर्ष से टूटी पड़ी है,उसके संबंध में परिषद की बैठक में अधिकारियों के समक्ष मंगलवार को 5 बजे पार्षद शैलेंद्र गुर्जर ने जनहित में बात रखी। और बताया कि किले की दीवार पर स्थित हनुमान जी और शिव जी का मंदिर भी गिरने की कगार पर है अगर जल्द से जल्द दीवार का निर्माण नहीं कराया तो मंदिर भी गिर सकता है।मंदिर से वार्ड के नागरिकों की जन भावनाये जुड़ी है इसलिए वार्ड 12 और 13 के नागरिक भी ज्ञापन देने पहुंचे। अतः किले की दीवार का शीघ्र निर्माण कराया जाए ।1
- एसपी विकास सांगवान ने मतदाताओं से किया सीधा संवाद भयमुक्त एवं निष्पक्ष मतदान का दिया भरोसा, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील धौलपुर। नगर निकाय चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदाताओं में विश्वास एवं सुरक्षा की भावना मजबूत करने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने धौलपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आमजन एवं मतदाताओं से सीधा संवाद किया। एसपी ने मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन के स्वतंत्र रूप से मतदान करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस की ओर से पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। मतदाताओं से संवाद के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वाले तत्वों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था से संबंधित सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराया जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं वृताधिकारी धौलपुर प्रदीप नेहरा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन से संवाद किया और उन्हें सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान करने का भरोसा दिलाया।2