धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने मतदाताओं से किया सीधा संवाद नगर निकाय चुनाव में भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान का दिया संदेश नगर निकाय चुनाव-2026 के अंतर्गत जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मतदाताओं में विश्वास एवं सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने धौलपुर शहर में विभिन्न स्थानों पर आमजन एवं मतदाताओं से सीधे संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन के स्वतंत्र रूप से मतदान करें। पुलिस प्रशासन द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने मतदाताओं से संवाद के दौरान चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वाले तत्वों से सतर्क रहने तथा संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था से संबंधित किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस के संज्ञान में लाने की अपील की।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं वृताधिकारी वृत्त धौलपुर प्रदीप नेहरा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए आमजन से संवाद किया तथा उन्हें सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान करने का विश्वास दिलाया।
धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने मतदाताओं से किया सीधा संवाद नगर निकाय चुनाव में भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान का दिया संदेश नगर निकाय चुनाव-2026 के अंतर्गत जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मतदाताओं में विश्वास एवं सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए
जा रहे हैं। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने धौलपुर शहर में विभिन्न स्थानों पर आमजन एवं मतदाताओं से सीधे संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन के स्वतंत्र रूप से मतदान करें।
पुलिस प्रशासन द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने मतदाताओं से संवाद के दौरान चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वाले तत्वों से सतर्क रहने तथा संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था से संबंधित किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस के संज्ञान में लाने
की अपील की।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं वृताधिकारी वृत्त धौलपुर प्रदीप नेहरा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए आमजन से संवाद किया तथा उन्हें सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान करने का विश्वास दिलाया।
- धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने मतदाताओं से किया सीधा संवाद नगर निकाय चुनाव में भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान का दिया संदेश नगर निकाय चुनाव-2026 के अंतर्गत जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मतदाताओं में विश्वास एवं सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने धौलपुर शहर में विभिन्न स्थानों पर आमजन एवं मतदाताओं से सीधे संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन के स्वतंत्र रूप से मतदान करें। पुलिस प्रशासन द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने मतदाताओं से संवाद के दौरान चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वाले तत्वों से सतर्क रहने तथा संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था से संबंधित किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस के संज्ञान में लाने की अपील की।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं वृताधिकारी वृत्त धौलपुर प्रदीप नेहरा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए आमजन से संवाद किया तथा उन्हें सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान करने का विश्वास दिलाया।4
- एसपी विकास सांगवान ने मतदाताओं से किया सीधा संवाद भयमुक्त एवं निष्पक्ष मतदान का दिया भरोसा, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील धौलपुर। नगर निकाय चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदाताओं में विश्वास एवं सुरक्षा की भावना मजबूत करने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने धौलपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आमजन एवं मतदाताओं से सीधा संवाद किया। एसपी ने मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन के स्वतंत्र रूप से मतदान करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस की ओर से पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। मतदाताओं से संवाद के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वाले तत्वों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था से संबंधित सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराया जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं वृताधिकारी धौलपुर प्रदीप नेहरा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन से संवाद किया और उन्हें सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान करने का भरोसा दिलाया।2
- सचिव रेखा यादव ने किया जिला कारागृह का औचक निरीक्षण, बंदियों से समस्याओं के बारे में ली जानकारी धौलपुर।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धौलपुर संजीव मागो के निर्देशन में मंगलवार को सचिव रेखा यादव ने जिला कारागृह धौलपुर का औचक निरीक्षण किया ,निरीक्षण दौरान बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में ली जानकारी । निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला कारागृह में स्थापित प्रिजिन लीगल एड क्लिनिक के संबंध में माननीय नालसा द्वारा जारी एस.ओ.पी. में वर्णित दिशा-दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। इस दौरान सचिव रेखा यादव ने बंदियों से उनके आधार कार्ड, राशन कार्ड इत्यादि के बारे में जानकारी ली इस संबंध में कुछ बंदियों ने अपने आधार कार्ड नहीं होना अवगत कराया एवं ओपन जेल में बंद बंदियों से भी उनके रोजगार के बारे में जानकारी ली तो कुछ बंदियों ने अपने रोजगार होना अवगत कराया एवं कुछ बंदियों ने अपने रोजगार नहीं मिलने के बारे में जानकारी दी एवं साथ ही सचिव रेखा यादव ने बंदियों से उनके केस स्टेटस, जमानत, अपील एवं भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी ली एवं एक बंदी ने अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तो सचिव रेखा यादव ने अधीक्षक को निर्देशित किया कि बंदी का स्वास्थ्य संबंधीत जांच करवाएं एवं कुछ बंदियों ने अधिवक्ता के बारे में जानकारी दी तो इस संबंध में बंदियों को निशुल्क कानूनी सहायताः बंदियों को उनके विधिक अधिकारों के संबंध में एलएडीसीज अधिवक्ता को निर्देशित किया गया। साथ ही सचिव रेखा यादव ने बंदियों को बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य “कारागृह में बंद कोई भी बंदी केवल इसलिए वकील या विधिक सहायता से वंचित नहीं रहना चाहिए क्योंकि वह आर्थिक रूप से कमजोर है। हर पात्र बंदी तक निशुल्क कानूनी मदद पहुंचाना हमारा प्राथमिक लक्ष्य है। इस दौरान सचिव रेखा यादव ने जेल परिसर में स्थापित मुलाकात कक्ष/स्थान पर लीगल एड हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया एवं वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए साथ ही सचिव रेखा यादव ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्तागणों को निर्देश दिए कि वे जेल का नियमित दौरा करें और ऐसे बंदियों की पहचान करें जिनके पास पैरवी के लिए निजी अधिवक्ता नहीं हैं। उनके लिए तुरंत निशुल्क अधिवक्ता नियुक्त करने की प्रक्रिया पूरी की जाए।इस मौके पर चीफ लीगल एड डिफेंस कॉउन्सिल अमित कम्ठान, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल पप्पू गुर्जर,आराधना शर्मा,दीपक सिकरवार, राहुल डंडौतिया, जेल अधीक्षक सुमन मीणा सहित कारागृह का स्टॉफ एवं बंदीजन मौजूद रहे।3
- निकाय चुनाव को लेकर मतदान दल रवाना, कल होगा मतदान एंकर इंट्रो:- धौलपुर। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंगलवार को धौलपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज से मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देने के बाद अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया। रवाना होने से पहले जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधी बीटी ने मतदानकर्मियों को संबोधित कर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। धौलपुर नगर परिषद के 60 वार्डों में मतदान के लिए कुल 101 मतदान दल बनाए गए हैं। मतदान दलों को चुनाव सामग्री उपलब्ध कराने के बाद निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। प्रथम चरण के तहत बुधवार को धौलपुर नगर परिषद के साथ सैपऊ, राजाखेड़ा और मनिया में मतदान होगा। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतदान दलों की रवानगी के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, रिटर्निंग ऑफिसर सुरेश राव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मतदानकर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।4
- कोतवाली पुलिस ने 5 हजार की इनामी महिला को पकड़ा। अधिकारी महेंद्र शर्मा और टीम की कार्रवाई कोतवाली पुलिस ने 5 हजार की इनामी महिला को पकड़ा। महिला पर फर्जी अंक तालिका के आधार पर डाक विभाग में डाकपाल की नौकरी पाने का आरोप है। मामला सामने आने के बाद महिला फरार हो गई थी। बाड़ी पोस्ट मास्टर ने मामला दर्ज कराया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आगरा निवासी उपासना पत्नी दिनेश निषाद को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद महिला से पूछताछ जारी है। कोतवाली थाना अधिकारी महेंद्र शर्मा और टीम की कार्रवाई1
- जयपुर मे भाजपा का हाल बेहाल सांगानेर विधानसभा के लोग नाराज1
- सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए सूबेदार सुरेंद्र सिंह भदौरिया 21 राजपूत रेजीमेंट में सेवाएं दे रहे थे, 2027 में होने वाले थे सेवानिवृत्त पुष्पांजली टुडे संवादाता:-धर्मेन्द्र सिंह तोमर भिंड। 21 राजपूत रेजीमेंट में सूबेदार के पद पर सेवाएं दे रहे सूबेदार सुरेंद्र सिंह भदौरिया का सोमवार, 7 सितंबर 2026 को दिल्ली स्थित आरआर हॉस्पिटल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पैतृक गांव भदाखुर सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को उनके गृह गांव भदाखुर, तहसील एवं जिला भिंड लाया गया, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान सेना के जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें सलामी दी। गमगीन माहौल में परिजनों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से वीर सैनिक को अंतिम विदाई दी। उनके पुत्र अभिषेक भदौरिया ने मुखाग्नि देकर अपने पिता को पंचतत्व में विलीन किया। सूबेदार सुरेंद्र सिंह भदौरिया अपने पीछे पत्नी, एक बेटी, दो बेटों तथा माता-पिता सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पिता सूबेदार राजा सिंह भदौरिया भी आर्मी मेडिकल कोर से सेवानिवृत्त सैनिक हैं। परिवार की सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सुरेंद्र सिंह ने भारतीय सेना में लंबे समय तक समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवाएं दीं। बताया गया कि सूबेदार सुरेंद्र सिंह भदौरिया वर्ष 2027 में सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। उनके असामयिक निधन से परिवार के साथ-साथ सैन्य जगत और क्षेत्र में भी गहरा शोक व्याप्त है। ग्रामीणों ने कहा कि देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर सैनिक की स्मृतियां सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी। सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए सूबेदार सुरेंद्र सिंह भदौरिया 21 राजपूत रेजीमेंट में सेवाएं दे रहे थे, 2027 में होने वाले थे सेवानिवृत्त भिंड। 21 राजपूत रेजीमेंट में सूबेदार के पद पर सेवाएं दे रहे सूबेदार सुरेंद्र सिंह भदौरिया का सोमवार, 7 सितंबर 2026 को दिल्ली स्थित आरआर हॉस्पिटल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पैतृक गांव भदाखुर सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को उनके गृह गांव भदाखुर, तहसील एवं जिला भिंड लाया गया, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान सेना के जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें सलामी दी। गमगीन माहौल में परिजनों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से वीर सैनिक को अंतिम विदाई दी। उनके पुत्र अभिषेक भदौरिया ने मुखाग्नि देकर अपने पिता को पंचतत्व में विलीन किया। सूबेदार सुरेंद्र सिंह भदौरिया अपने पीछे पत्नी, एक बेटी, दो बेटों तथा माता-पिता सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पिता सूबेदार राजा सिंह भदौरिया भी आर्मी मेडिकल कोर से सेवानिवृत्त सैनिक हैं। परिवार की सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सुरेंद्र सिंह ने भारतीय सेना में लंबे समय तक समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवाएं दीं। बताया गया कि सूबेदार सुरेंद्र सिंह भदौरिया वर्ष 2027 में सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। उनके असामयिक निधन से परिवार के साथ-साथ सैन्य जगत और क्षेत्र में भी गहरा शोक व्याप्त है। ग्रामीणों ने कहा कि देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर सैनिक की स्मृतियां सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।4
- वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की सुविधाओं का लिया जायजा, वृक्षारोपण भी किया सचिव रेखा यादव ने भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता और दवाओं की व्यवस्था जांची धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के सदस्य सचिव के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेखा यादव ने वॉटरवॉक्स चौराहा, नारायण हॉस्पिटल के पास स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में 9 वृद्धजन उपस्थित मिले। सचिव रेखा यादव ने बुजुर्गों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, भोजन, दवाओं तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। एक नए वृद्धजन से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि घरेलू परिस्थितियों के कारण वह वृद्धाश्रम में रह रहे हैं। सचिव ने वृद्धाश्रम के कमरों, रसोईघर, भोजन कक्ष, मेडिकल रूम एवं परिसर की साफ-सफाई का भी जायजा लिया। उन्होंने रसोईघर में जाकर बुजुर्गों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं शुद्धता की जांच की। साथ ही मीनू के अनुसार पौष्टिक एवं सुपाच्य भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बदलते मौसम को देखते हुए उन्होंने वृद्धाश्रम प्रभारी को परिसर में विशेष स्वच्छता बनाए रखने तथा मच्छरों एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के साथ विनम्रता, संवेदनशीलता एवं सम्मानपूर्वक व्यवहार सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश निरीक्षण के दौरान सचिव रेखा यादव ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृद्धाश्रम परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधों की देखभाल भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और हरित वातावरण स्वस्थ जीवन के लिए महत्वपूर्ण है।3