logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*कोहड़िया गौशाला में दो गौ वंश मृत मिलने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप शंकरगढ़। प्रयागराज जनपद के कोहड़िया स्थित गौशाला में दो गोवंश मृत पाए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में गोवंशों की उचित देखभाल नहीं की जा रही है, लोगों के द्वारा गौशाला में पशु चिकित्सक द्वारा इलाज कराया जाता है साथ है व्यवस्थाओं में लापरवाही बरती जा रही है। लोगों ने गौशाला की व्यवस्थाओं, चारे-पानी और साफ-सफाई एवं इलाज करने वालों की जाँच को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। हालांकि, दो गोवंशों की मौत का वास्तविक कारण क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से मामले में क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में गौशाला में नियुक्त डॉ डी के सिंह बात करने पर उन्होंने बताया कि प्रकरण हमारी जानकारी में है हम इसको दिखवाते है।*

11 hrs ago
user_राम सिंह कबीर
राम सिंह कबीर
बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago
895feda3-c484-4740-b0fc-5e7f8638b581

*कोहड़िया गौशाला में दो गौ वंश मृत मिलने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप शंकरगढ़। प्रयागराज जनपद के कोहड़िया स्थित गौशाला में दो गोवंश मृत पाए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में गोवंशों की उचित देखभाल नहीं की जा रही है, लोगों के द्वारा गौशाला में पशु चिकित्सक द्वारा इलाज कराया जाता है

dd56fee0-97bc-4c86-950b-7d9f5a6247f8

साथ है व्यवस्थाओं में लापरवाही बरती जा रही है। लोगों ने गौशाला की व्यवस्थाओं, चारे-पानी और साफ-सफाई एवं इलाज करने वालों की जाँच को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। हालांकि, दो

57a03a6f-7cf9-4ccf-b59a-ab98acb9d797

गोवंशों की मौत का वास्तविक कारण क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से मामले में क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में गौशाला में नियुक्त डॉ डी के सिंह बात करने पर उन्होंने बताया कि प्रकरण हमारी जानकारी में है हम इसको दिखवाते है।*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *शिवराजपुरशंकरगढ़ में सजा विराट दंगल 37 पहलवानों ने दिखाया दमखम चित्रकूट के गोपाल बने चैंपियन* शिवराजपुर, शंकरगढ़ प्रयागराज तीज पर्व के पावन अवसर पर शिवराजपुर स्थित प्राचीन महावीरन मंदिर के समीप हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विराट दंगल का भव्य आयोजन किया गया। दंगल में यूपी-दिल्ली समेत विभिन्न जिलों और प्रांतों से आए कुल 37 नामी पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपने दांव-पेंच का जोरदार प्रदर्शन किया। दिनभर चले रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए शिवराजपुर, शंकरगढ़, कौशांबी, फतेहपुर समेत आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में दर्शक उमड़े। पहली कुश्ती से ही जमा रंग दंगल की शुरुआत कड़ा घाट के अर्जुन कुमार और कानपुर के शिवम के बीच हुई, जिसमें अर्जुन ने जीत दर्ज की। इसके बाद अंगद (रामनगर), संग्राम (फतेहपुर), विवेक (शंकरगढ़), तूफानी (इलाहाबाद), मंगलेश (दिल्ली), ललिता यादव, श्रीलोचन, अनुराग, संतोष (कौशाम्बी) समेत कई पहलवानों ने शानदार जीत हासिल की।फाइनल में गोपाल ने मारी बाजी दंगल का सबसे रोमांचक मुकाबला चैंपियनशिप कुश्ती रहा, जो इलाहाबाद के तूफानी और चित्रकूट के गोपाल के बीच हुई। दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक कांटे की टक्कर चली। आखिर में चित्रकूट के गोपाल ने शानदार दांव लगाकर चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। दर्शकों ने तालियों और जयकारों से पूरे अखाड़े को गूंजता रहा।आयोजकों ने कहा परंपरा को जिंदा रखना हैआयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में कुश्ती की पुरानी परंपरा को जिंदा रखते हैं
    1
    *शिवराजपुरशंकरगढ़ में सजा विराट दंगल 37 पहलवानों ने दिखाया दमखम चित्रकूट के गोपाल बने चैंपियन*
शिवराजपुर, शंकरगढ़ प्रयागराज
तीज पर्व के पावन अवसर पर शिवराजपुर स्थित प्राचीन महावीरन मंदिर के समीप हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विराट दंगल का भव्य आयोजन किया गया।
दंगल में यूपी-दिल्ली समेत विभिन्न जिलों और प्रांतों से आए कुल 37 नामी पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपने दांव-पेंच का जोरदार प्रदर्शन किया। दिनभर चले रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए शिवराजपुर, शंकरगढ़, कौशांबी, फतेहपुर समेत आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में दर्शक उमड़े।
पहली कुश्ती से ही जमा रंग
दंगल की शुरुआत कड़ा घाट के अर्जुन कुमार और कानपुर के शिवम के बीच हुई, जिसमें अर्जुन ने जीत दर्ज की। इसके बाद अंगद (रामनगर), संग्राम (फतेहपुर), विवेक (शंकरगढ़), तूफानी (इलाहाबाद), मंगलेश (दिल्ली), ललिता यादव, श्रीलोचन, अनुराग, संतोष (कौशाम्बी) समेत कई पहलवानों ने शानदार जीत हासिल की।फाइनल में गोपाल ने मारी बाजी दंगल का सबसे रोमांचक मुकाबला चैंपियनशिप कुश्ती रहा, जो इलाहाबाद के तूफानी और चित्रकूट के गोपाल के बीच हुई। दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक कांटे की टक्कर चली। आखिर में चित्रकूट के गोपाल ने शानदार दांव लगाकर चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। दर्शकों ने तालियों और जयकारों से पूरे अखाड़े को गूंजता रहा।आयोजकों ने कहा परंपरा को जिंदा रखना हैआयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में कुश्ती की पुरानी परंपरा को जिंदा रखते हैं
    user_राकेश पटेल सी न्यूज़
    राकेश पटेल सी न्यूज़
    Voice of people बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • राजमार्ग के जाम नालों की सफाई शुरू, व्यापारियों ने ली राहत की सांस पटेल नगर चौराहे पर ओवरफ्लो होकर बाईपास सड़क पर बह रहा था दूषित पानी, व्यापार मंडल की पहल पर हरकत में आया विभाग मेजा, प्रयागराज। मेजा रोड बाजार में राजमार्ग के दोनों तरफ बने नालों के जाम होने से सड़क पर बह रहे दूषित पानी की समस्या को लेकर आखिरकार विभाग ने पहल शुरू कर दी। सोमवार को जेसीबी लगाकर नालों की सफाई का काम शुरू कराया गया। सफाई शुरू होने से स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों ने राहत की सांस ली। मेजा रोड बाजार के पटेल नगर चौराहे पर नालों के जाम होने की समस्या सबसे गंभीर थी। नालों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सिरसा बाईपास सड़क पर बहता था। इससे सड़क पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी रहती थी। दूषित पानी से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी होती थी। लंबे समय से बनी इस समस्या से व्यापार भी प्रभावित हो रहा था। पिछले दिनों व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारी राजा अग्रवाल ने नालों की सफाई का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। व्यापार मंडल के संरक्षक नित्यानंद उपाध्याय और अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हुए तत्काल सफाई कराने की मांग की थी। इसके बाद सोमवार को विभाग की टीम जेसीबी लेकर पहुंची और जाम नालों की सफाई शुरू कराई। नित्यानंद उपाध्याय, संरक्षक व्यापार मंडल ने कहा कि बाजार में नालों के जाम होने से दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी। गंदा पानी सड़क पर बहने और दुर्गंध के कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा था। सफाई शुरू होने से समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। नालों की नियमित सफाई की व्यवस्था भी होनी चाहिए। पप्पू उपाध्याय, अध्यक्ष व्यापार मंडल ने कहा कि पटेल नगर चौराहे की समस्या को व्यापारियों की बैठक में प्रमुखता से उठाया गया था। अधिकारियों से संपर्क कर नालों की सफाई कराने की मांग की गई थी। सोमवार को जेसीबी से सफाई शुरू होने पर व्यापारियों में खुशी है। नालों की सफाई पूरी होने के बाद सड़क पर दूषित पानी बहने की समस्या से भी निजात मिलने की उम्मीद है।
    1
    राजमार्ग के जाम नालों की सफाई शुरू, व्यापारियों ने ली राहत की सांस
पटेल नगर चौराहे पर ओवरफ्लो होकर बाईपास सड़क पर बह रहा था दूषित पानी, व्यापार मंडल की पहल पर हरकत में आया विभाग
मेजा, प्रयागराज। मेजा रोड बाजार में राजमार्ग के दोनों तरफ बने नालों के जाम होने से सड़क पर बह रहे दूषित पानी की समस्या को लेकर आखिरकार विभाग ने पहल शुरू कर दी। सोमवार को जेसीबी लगाकर नालों की सफाई का काम शुरू कराया गया। सफाई शुरू होने से स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों ने राहत की सांस ली।
मेजा रोड बाजार के पटेल नगर चौराहे पर नालों के जाम होने की समस्या सबसे गंभीर थी। नालों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सिरसा बाईपास सड़क पर बहता था। इससे सड़क पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी रहती थी। दूषित पानी से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी होती थी। लंबे समय से बनी इस समस्या से व्यापार भी प्रभावित हो रहा था।
पिछले दिनों व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारी राजा अग्रवाल ने नालों की सफाई का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। व्यापार मंडल के संरक्षक नित्यानंद उपाध्याय और अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हुए तत्काल सफाई कराने की मांग की थी। इसके बाद सोमवार को विभाग की टीम जेसीबी लेकर पहुंची और जाम नालों की सफाई शुरू कराई।
नित्यानंद उपाध्याय, संरक्षक व्यापार मंडल ने कहा कि बाजार में नालों के जाम होने से दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी। गंदा पानी सड़क पर बहने और दुर्गंध के कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा था। सफाई शुरू होने से समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। नालों की नियमित सफाई की व्यवस्था भी होनी चाहिए।
पप्पू उपाध्याय, अध्यक्ष व्यापार मंडल ने कहा कि पटेल नगर चौराहे की समस्या को व्यापारियों की बैठक में प्रमुखता से उठाया गया था। अधिकारियों से संपर्क कर नालों की सफाई कराने की मांग की गई थी। सोमवार को जेसीबी से सफाई शुरू होने पर व्यापारियों में खुशी है। नालों की सफाई पूरी होने के बाद सड़क पर दूषित पानी बहने की समस्या से भी निजात मिलने की उम्मीद है।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आमने-सामने बाइक की जोरदार टक्कर, युवक गंभीर घायल,दूसरा बाइक सवार मौके से फरार आमने-सामने बाइक की जोरदार टक्कर, युवक गंभीर घायल,दूसरा बाइक सवार मौके से फरार मेजा, प्रयागराज। सोनार का तारा क्षेत्र में मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से फरार होने में कामयाब रहा। जानकारी के अनुसार, दिनेश कुमार पुत्र राजधर, निवासी घूघा, बाइक सोनार का तारा बाजार से अपने घर घूघा जा रहे थे। जैसे ही वह नई पेट्रोल टंकी अकोढ़ा के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दिनेश कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान दूसरा बाइक सवार मौका पाकर वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल दिनेश कुमार को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
    1
    आमने-सामने बाइक की जोरदार टक्कर, युवक गंभीर घायल,दूसरा बाइक सवार मौके से फरार

आमने-सामने बाइक की जोरदार टक्कर, युवक गंभीर घायल,दूसरा बाइक सवार मौके से फरार
मेजा, प्रयागराज। सोनार का तारा क्षेत्र में मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
जानकारी के अनुसार, दिनेश कुमार पुत्र राजधर, निवासी घूघा, बाइक सोनार का तारा बाजार से अपने घर घूघा जा रहे थे। जैसे ही वह नई पेट्रोल टंकी अकोढ़ा के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दिनेश कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान दूसरा बाइक सवार मौका पाकर वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल दिनेश कुमार को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *सहारनपुर पहुंचे दीपांकर महाराज ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में हिंदू चौपाल शुरू करने का ऐलान किया*
    1
    *सहारनपुर पहुंचे दीपांकर महाराज ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में हिंदू चौपाल शुरू करने का ऐलान किया*
    user_दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • वकीलों के लिए नई सौगात सौगात आदित्यनाथ योगी ने दिया प्रयागराज हाई कोर्ट b बने रहिए राहुल मिश्रा के साथ वकीलों के लिए नई सौगात सौगात आदित्यनाथ योगी ने दिया प्रयागराज हाई कोर्ट b बने रहिए राहुल मिश्रा के साथ
    1
    वकीलों के लिए नई सौगात  सौगात आदित्यनाथ योगी ने दिया प्रयागराज हाई कोर्ट b

बने रहिए राहुल मिश्रा के साथ
वकीलों के लिए नई सौगात  सौगात आदित्यनाथ योगी ने दिया प्रयागराज हाई कोर्ट b
बने रहिए राहुल मिश्रा के साथ
    user_Rahul Mishra Ak News
    Rahul Mishra Ak News
    Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • भूमि विवाद में फर्जी शिकायतें देने का आरोप, पंकज तिवारी ने निष्पक्ष जांच की मांग की जनपद मीरजापुर विंध्याचल थाना क्षेत्र के ग्राम सरोई निवासी पंकज तिवारी पुत्र स्व. जगदीश तिवारी ने भूमि विवाद को लेकर उमाशंकर पाण्डेय पुत्र केशव प्रसाद पाण्डेय निवासी झीलवर बीजर तथा उनकी पत्नी सुनीता के विरुद्ध शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, मौजा कलना गहरवार, तप्पा-छानबे, परगना कंतित, तहसील सदर, जनपद मीरजापुर स्थित आराजी संख्या 954, रकबा 54 वर्गमीटर भूमि का बैनामा 24 जनवरी 2026 को अनिल के.सी. गुप्ता पुत्र स्व. चिंतामणि गुप्ता के पक्ष में कराया गया था। पंकज तिवारी का कहना है कि बैनामे के बाद दाखिल-खारिज की कार्रवाई भी पूरी हो चुकी है और संबंधित खतौनी में अनिल गुप्ता का नाम दर्ज है।प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि उक्त आराजी संख्या की भूमि का विपक्षी पक्ष द्वारा करीब एक वर्ष बाद दूसरे सहखातेदार से बैनामा कराया गया। इसके बाद मकान पर कब्जे को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज की जाती है तथा उसे परेशान करने के उद्देश्य से लगातार शिकायतें की जा रही हैं।पंकज तिवारी ने आरोप लगाया कि अनिल गुप्ता को मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है और उसे भी झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कही जा रही है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, विपक्षीगण के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। शिकायतकर्ता ने संबंधित अभिलेखों एवं भूमि के स्वामित्व की जांच कराते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने तथा थाना जिगना प्रभारी को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है।
    2
    भूमि विवाद में फर्जी शिकायतें देने का आरोप, पंकज तिवारी ने निष्पक्ष जांच की मांग की
जनपद मीरजापुर विंध्याचल थाना क्षेत्र के ग्राम सरोई निवासी पंकज तिवारी पुत्र स्व. जगदीश तिवारी ने भूमि विवाद को लेकर उमाशंकर पाण्डेय पुत्र केशव प्रसाद पाण्डेय निवासी झीलवर बीजर तथा उनकी पत्नी सुनीता के विरुद्ध शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, मौजा कलना गहरवार, तप्पा-छानबे, परगना कंतित, तहसील सदर, जनपद मीरजापुर स्थित आराजी संख्या 954, रकबा 54 वर्गमीटर भूमि का बैनामा 24 जनवरी 2026 को अनिल के.सी. गुप्ता पुत्र स्व. चिंतामणि गुप्ता के पक्ष में कराया गया था। पंकज तिवारी का कहना है कि बैनामे के बाद दाखिल-खारिज की कार्रवाई भी पूरी हो चुकी है और संबंधित खतौनी में अनिल गुप्ता का नाम दर्ज है।प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि उक्त आराजी संख्या की भूमि का विपक्षी पक्ष द्वारा करीब एक वर्ष बाद दूसरे सहखातेदार से बैनामा कराया गया। इसके बाद मकान पर कब्जे को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज की जाती है तथा उसे परेशान करने के उद्देश्य से लगातार शिकायतें की जा रही हैं।पंकज तिवारी ने आरोप लगाया कि अनिल गुप्ता को मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है और उसे भी झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कही जा रही है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, विपक्षीगण के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज हो चुका है।
शिकायतकर्ता ने संबंधित अभिलेखों एवं भूमि के स्वामित्व की जांच कराते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने तथा थाना जिगना प्रभारी को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है।
    user_Manjay Varma
    Manjay Varma
    लालगंज, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • टूटा पुल बना मुसीबत, नहर में गिरा ई-रिक्शा, बाल-बाल बची जान टूटा पुल बना मुसीबत, नहर में गिरा ई-रिक्शा, बाल-बाल बची जान *यमुनानगर / बारा, प्रयागराज।* बारा तहसील में लालापुर से मसूरियन मैया धाम को जोड़ने वाला मार्ग इन दिनों हादसों का अड्डा बना है। इस मार्ग पर नहर का पुल पिछले कई महीनों से टूटा पड़ा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है। इसी लापरवाही के चलते सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार कौंधियारा गांव निवासी कप्तान बिंद पुत्र जगदीश प्रसाद ई-रिक्शा संख्या UP70N T9250 से अपने साथियों के साथ मसूरियन मैया धाम दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद वह निजी काम से लालापुर जा रहे थे। बाहरी होने के कारण उन्हें नए वैकल्पिक रास्ते की जानकारी नहीं थी, इसलिए वह पुराने मार्ग से ही आगे बढ़ गए।टूटे पुल के पास पहुंचने पर रास्ता बंद मिला। मजबूरी में उन्होंने नहर किनारे बनी कच्ची पटरी से निकलने का प्रयास किया। पुल से लगभग 100 मीटर आगे पहुंचते ही संकरी और फिसलन भरी पटरी पर ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गहरी नहर में जा गिरा। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई। उस समय ई-रिक्शा में कोई सवारी नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।हादसे की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रस्सी के सहारे कड़ी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि पुल को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है। इस मार्ग से रोज सैकड़ों श्रद्धालु और स्कूली बच्चे गुजरते हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल पुल निर्माण की मांग की है।
    4
    टूटा पुल बना मुसीबत, नहर में गिरा ई-रिक्शा, बाल-बाल बची जान
टूटा पुल बना मुसीबत, नहर में गिरा ई-रिक्शा, बाल-बाल बची जान
*यमुनानगर / बारा, प्रयागराज।* बारा तहसील में लालापुर से मसूरियन मैया धाम को जोड़ने वाला मार्ग इन दिनों हादसों का अड्डा बना है। इस मार्ग पर नहर का पुल पिछले कई महीनों से टूटा पड़ा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है। इसी लापरवाही के चलते सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
जानकारी के अनुसार कौंधियारा गांव निवासी कप्तान बिंद पुत्र जगदीश प्रसाद ई-रिक्शा संख्या UP70N T9250 से अपने साथियों के साथ मसूरियन मैया धाम दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद वह निजी काम से लालापुर जा रहे थे। बाहरी होने के कारण उन्हें नए वैकल्पिक रास्ते की जानकारी नहीं थी, इसलिए वह पुराने मार्ग से ही आगे बढ़ गए।टूटे पुल के पास पहुंचने पर रास्ता बंद मिला। मजबूरी में उन्होंने नहर किनारे बनी कच्ची पटरी से निकलने का प्रयास किया। पुल से लगभग 100 मीटर आगे पहुंचते ही संकरी और फिसलन भरी पटरी पर ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गहरी नहर में जा गिरा। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई। उस समय ई-रिक्शा में कोई सवारी नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।हादसे की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रस्सी के सहारे कड़ी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि पुल को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है। इस मार्ग से रोज सैकड़ों श्रद्धालु और स्कूली बच्चे गुजरते हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल पुल निर्माण की मांग की है।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 5000 करोड़ के मालिक...भाजपा विधायक पराग शाह बनें... भीखारी...आखिर क्यों , वीडियो हुआ वायरल बना चर्चा का विषय 5000 करोड़ के मालिक...भाजपा विधायक पराग शाह बनें... भीखारी...आखिर क्यों , वीडियो हुआ वायरल बना चर्चा का विषय
    1
    5000 करोड़ के मालिक...भाजपा विधायक पराग शाह बनें... भीखारी...आखिर क्यों , वीडियो हुआ वायरल बना चर्चा का विषय
5000 करोड़ के मालिक...भाजपा विधायक पराग शाह बनें... भीखारी...आखिर क्यों , वीडियो हुआ वायरल बना चर्चा का विषय
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रोशनदान तोड़कर घर में घुसे चोर, 1.20 लाख नकदी और सोने के आभूषण चोरी परिवार के पांच सदस्य आगे के कमरों में सोते रहे, पीछे के कमरे को बनाया निशाना मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के कोटहा गांव में बीती रात चोरों ने रोशनदान तोड़कर घर में प्रवेश किया और पीछे के कमरे में रखी 1.20 लाख रुपये की नकदी के साथ सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार के पांच सदस्य घर के आगे स्थित दो कमरों में सो रहे थे। सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। कोटहा गांव निवासी रामदेव जायसवाल पुत्र हीरालाल जायसवाल उरूवा में सोसाइटी की खाद्य समिति में सहायक सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि विभाग के 1.20 लाख रुपये नकद घर में रखे थे। चोर पीछे के कमरे का रोशनदान तोड़कर अंदर घुसे और नकदी के साथ घर में रखे सोने के झुमके, सोने की चेन, सोने की अंगूठी, दो मंगलसूत्र और सोने की बाली समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि चोर बगल के मकान की छत के रास्ते उनके घर तक पहुंचे। इसके बाद पीछे के कमरे का रोशनदान तोड़कर अंदर घुसे और सामान समेटकर उसी रास्ते से फरार हो गए। पहले भी दो बार घर में घुस चुके हैं चोर रामदेव जायसवाल ने बताया कि करीब आठ वर्ष पहले भी चोर उनके घर में घुसे थे। उस समय परिजनों को सुगबुगाहट होने पर चोर बिना सामान लिए निकल गए थे। करीब तीन वर्ष पहले भी चोर घर में घुसे थे। उस दौरान एक सोने की सकरी चोरी कर ले गए थे। इतना ही नहीं, घर में रखी साड़ी और ब्लाउज को कैंची से काट दिया था। पीड़ित के मुताबिक चोरों ने दीवार पर लिपस्टिक से आपत्तिजनक गाली-गलौज वाले शब्द भी लिखे थे। सूचना पर मेजा रोड चौकी प्रभारी हरिओम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी। चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया है। बताया गया कि जिस मकान की छत के रास्ते चोर घर तक पहुंचे, वह बुद्धिसागर (एसआई) का खाली मकान है, जिसमें वर्तमान में कोचिंग संचालित होती है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना के पर्दाफाश में जुटी है।
    1
    रोशनदान तोड़कर घर में घुसे चोर, 1.20 लाख नकदी और सोने के आभूषण चोरी
परिवार के पांच सदस्य आगे के कमरों में सोते रहे, पीछे के कमरे को बनाया निशाना
मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के कोटहा गांव में बीती रात चोरों ने रोशनदान तोड़कर घर में प्रवेश किया और पीछे के कमरे में रखी 1.20 लाख रुपये की नकदी के साथ सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार के पांच सदस्य घर के आगे स्थित दो कमरों में सो रहे थे। सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया।
कोटहा गांव निवासी रामदेव जायसवाल पुत्र हीरालाल जायसवाल उरूवा में सोसाइटी की खाद्य समिति में सहायक सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि विभाग के 1.20 लाख रुपये नकद घर में रखे थे। चोर पीछे के कमरे का रोशनदान तोड़कर अंदर घुसे और नकदी के साथ घर में रखे सोने के झुमके, सोने की चेन, सोने की अंगूठी, दो मंगलसूत्र और सोने की बाली समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।
पीड़ित ने बताया कि चोर बगल के मकान की छत के रास्ते उनके घर तक पहुंचे। इसके बाद पीछे के कमरे का रोशनदान तोड़कर अंदर घुसे और सामान समेटकर उसी रास्ते से फरार हो गए।
पहले भी दो बार घर में घुस चुके हैं चोर
रामदेव जायसवाल ने बताया कि करीब आठ वर्ष पहले भी चोर उनके घर में घुसे थे। उस समय परिजनों को सुगबुगाहट होने पर चोर बिना सामान लिए निकल गए थे। करीब तीन वर्ष पहले भी चोर घर में घुसे थे। उस दौरान एक सोने की सकरी चोरी कर ले गए थे। इतना ही नहीं, घर में रखी साड़ी और ब्लाउज को कैंची से काट दिया था। पीड़ित के मुताबिक चोरों ने दीवार पर लिपस्टिक से आपत्तिजनक गाली-गलौज वाले शब्द भी लिखे थे।
सूचना पर मेजा रोड चौकी प्रभारी हरिओम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी। चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया है।
बताया गया कि जिस मकान की छत के रास्ते चोर घर तक पहुंचे, वह बुद्धिसागर (एसआई) का खाली मकान है, जिसमें वर्तमान में कोचिंग संचालित होती है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना के पर्दाफाश में जुटी है।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.