logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजमार्ग के जाम नालों की सफाई शुरू, व्यापारियों ने ली राहत की सांस पटेल नगर चौराहे पर ओवरफ्लो होकर बाईपास सड़क पर बह रहा था दूषित पानी, व्यापार मंडल की पहल पर हरकत में आया विभाग मेजा, प्रयागराज। मेजा रोड बाजार में राजमार्ग के दोनों तरफ बने नालों के जाम होने से सड़क पर बह रहे दूषित पानी की समस्या को लेकर आखिरकार विभाग ने पहल शुरू कर दी। सोमवार को जेसीबी लगाकर नालों की सफाई का काम शुरू कराया गया। सफाई शुरू होने से स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों ने राहत की सांस ली। मेजा रोड बाजार के पटेल नगर चौराहे पर नालों के जाम होने की समस्या सबसे गंभीर थी। नालों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सिरसा बाईपास सड़क पर बहता था। इससे सड़क पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी रहती थी। दूषित पानी से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी होती थी। लंबे समय से बनी इस समस्या से व्यापार भी प्रभावित हो रहा था। पिछले दिनों व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारी राजा अग्रवाल ने नालों की सफाई का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। व्यापार मंडल के संरक्षक नित्यानंद उपाध्याय और अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हुए तत्काल सफाई कराने की मांग की थी। इसके बाद सोमवार को विभाग की टीम जेसीबी लेकर पहुंची और जाम नालों की सफाई शुरू कराई। नित्यानंद उपाध्याय, संरक्षक व्यापार मंडल ने कहा कि बाजार में नालों के जाम होने से दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी। गंदा पानी सड़क पर बहने और दुर्गंध के कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा था। सफाई शुरू होने से समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। नालों की नियमित सफाई की व्यवस्था भी होनी चाहिए। पप्पू उपाध्याय, अध्यक्ष व्यापार मंडल ने कहा कि पटेल नगर चौराहे की समस्या को व्यापारियों की बैठक में प्रमुखता से उठाया गया था। अधिकारियों से संपर्क कर नालों की सफाई कराने की मांग की गई थी। सोमवार को जेसीबी से सफाई शुरू होने पर व्यापारियों में खुशी है। नालों की सफाई पूरी होने के बाद सड़क पर दूषित पानी बहने की समस्या से भी निजात मिलने की उम्मीद है।

1 hr ago
user_Rajesh Kumar
Rajesh Kumar
रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

राजमार्ग के जाम नालों की सफाई शुरू, व्यापारियों ने ली राहत की सांस पटेल नगर चौराहे पर ओवरफ्लो होकर बाईपास सड़क पर बह रहा था दूषित पानी, व्यापार मंडल की पहल पर हरकत में आया विभाग मेजा, प्रयागराज। मेजा रोड बाजार में राजमार्ग के दोनों तरफ बने नालों के जाम होने से सड़क पर बह रहे दूषित पानी की समस्या को लेकर आखिरकार विभाग ने पहल शुरू कर दी। सोमवार को जेसीबी लगाकर नालों की सफाई का काम शुरू कराया गया। सफाई शुरू होने से स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों ने राहत की सांस ली। मेजा रोड बाजार के पटेल नगर चौराहे पर नालों के जाम होने की समस्या सबसे गंभीर थी। नालों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सिरसा बाईपास सड़क पर बहता था। इससे सड़क पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी रहती थी। दूषित पानी से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी होती थी। लंबे समय से बनी इस समस्या से व्यापार भी प्रभावित हो रहा था। पिछले दिनों व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारी राजा अग्रवाल ने नालों की सफाई का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। व्यापार मंडल के संरक्षक नित्यानंद उपाध्याय और अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हुए तत्काल सफाई कराने की मांग की थी। इसके बाद सोमवार को विभाग की टीम जेसीबी लेकर पहुंची और जाम नालों की सफाई शुरू कराई। नित्यानंद उपाध्याय, संरक्षक व्यापार मंडल ने कहा कि बाजार में नालों के जाम होने से दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी। गंदा पानी सड़क पर बहने और दुर्गंध के कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा था। सफाई शुरू होने से समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। नालों की नियमित सफाई की व्यवस्था भी होनी चाहिए। पप्पू उपाध्याय, अध्यक्ष व्यापार मंडल ने कहा कि पटेल नगर चौराहे की समस्या को व्यापारियों की बैठक में प्रमुखता से उठाया गया था। अधिकारियों से संपर्क कर नालों की सफाई कराने की मांग की गई थी। सोमवार को जेसीबी से सफाई शुरू होने पर व्यापारियों में खुशी है। नालों की सफाई पूरी होने के बाद सड़क पर दूषित पानी बहने की समस्या से भी निजात मिलने की उम्मीद है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राजमार्ग के जाम नालों की सफाई शुरू, व्यापारियों ने ली राहत की सांस पटेल नगर चौराहे पर ओवरफ्लो होकर बाईपास सड़क पर बह रहा था दूषित पानी, व्यापार मंडल की पहल पर हरकत में आया विभाग मेजा, प्रयागराज। मेजा रोड बाजार में राजमार्ग के दोनों तरफ बने नालों के जाम होने से सड़क पर बह रहे दूषित पानी की समस्या को लेकर आखिरकार विभाग ने पहल शुरू कर दी। सोमवार को जेसीबी लगाकर नालों की सफाई का काम शुरू कराया गया। सफाई शुरू होने से स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों ने राहत की सांस ली। मेजा रोड बाजार के पटेल नगर चौराहे पर नालों के जाम होने की समस्या सबसे गंभीर थी। नालों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सिरसा बाईपास सड़क पर बहता था। इससे सड़क पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी रहती थी। दूषित पानी से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी होती थी। लंबे समय से बनी इस समस्या से व्यापार भी प्रभावित हो रहा था। पिछले दिनों व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारी राजा अग्रवाल ने नालों की सफाई का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। व्यापार मंडल के संरक्षक नित्यानंद उपाध्याय और अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हुए तत्काल सफाई कराने की मांग की थी। इसके बाद सोमवार को विभाग की टीम जेसीबी लेकर पहुंची और जाम नालों की सफाई शुरू कराई। नित्यानंद उपाध्याय, संरक्षक व्यापार मंडल ने कहा कि बाजार में नालों के जाम होने से दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी। गंदा पानी सड़क पर बहने और दुर्गंध के कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा था। सफाई शुरू होने से समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। नालों की नियमित सफाई की व्यवस्था भी होनी चाहिए। पप्पू उपाध्याय, अध्यक्ष व्यापार मंडल ने कहा कि पटेल नगर चौराहे की समस्या को व्यापारियों की बैठक में प्रमुखता से उठाया गया था। अधिकारियों से संपर्क कर नालों की सफाई कराने की मांग की गई थी। सोमवार को जेसीबी से सफाई शुरू होने पर व्यापारियों में खुशी है। नालों की सफाई पूरी होने के बाद सड़क पर दूषित पानी बहने की समस्या से भी निजात मिलने की उम्मीद है।
    1
    राजमार्ग के जाम नालों की सफाई शुरू, व्यापारियों ने ली राहत की सांस
पटेल नगर चौराहे पर ओवरफ्लो होकर बाईपास सड़क पर बह रहा था दूषित पानी, व्यापार मंडल की पहल पर हरकत में आया विभाग
मेजा, प्रयागराज। मेजा रोड बाजार में राजमार्ग के दोनों तरफ बने नालों के जाम होने से सड़क पर बह रहे दूषित पानी की समस्या को लेकर आखिरकार विभाग ने पहल शुरू कर दी। सोमवार को जेसीबी लगाकर नालों की सफाई का काम शुरू कराया गया। सफाई शुरू होने से स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों ने राहत की सांस ली।
मेजा रोड बाजार के पटेल नगर चौराहे पर नालों के जाम होने की समस्या सबसे गंभीर थी। नालों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सिरसा बाईपास सड़क पर बहता था। इससे सड़क पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी रहती थी। दूषित पानी से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी होती थी। लंबे समय से बनी इस समस्या से व्यापार भी प्रभावित हो रहा था।
पिछले दिनों व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारी राजा अग्रवाल ने नालों की सफाई का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। व्यापार मंडल के संरक्षक नित्यानंद उपाध्याय और अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हुए तत्काल सफाई कराने की मांग की थी। इसके बाद सोमवार को विभाग की टीम जेसीबी लेकर पहुंची और जाम नालों की सफाई शुरू कराई।
नित्यानंद उपाध्याय, संरक्षक व्यापार मंडल ने कहा कि बाजार में नालों के जाम होने से दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी। गंदा पानी सड़क पर बहने और दुर्गंध के कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा था। सफाई शुरू होने से समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। नालों की नियमित सफाई की व्यवस्था भी होनी चाहिए।
पप्पू उपाध्याय, अध्यक्ष व्यापार मंडल ने कहा कि पटेल नगर चौराहे की समस्या को व्यापारियों की बैठक में प्रमुखता से उठाया गया था। अधिकारियों से संपर्क कर नालों की सफाई कराने की मांग की गई थी। सोमवार को जेसीबी से सफाई शुरू होने पर व्यापारियों में खुशी है। नालों की सफाई पूरी होने के बाद सड़क पर दूषित पानी बहने की समस्या से भी निजात मिलने की उम्मीद है।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आमने-सामने बाइक की जोरदार टक्कर, युवक गंभीर घायल,दूसरा बाइक सवार मौके से फरार आमने-सामने बाइक की जोरदार टक्कर, युवक गंभीर घायल,दूसरा बाइक सवार मौके से फरार मेजा, प्रयागराज। सोनार का तारा क्षेत्र में मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से फरार होने में कामयाब रहा। जानकारी के अनुसार, दिनेश कुमार पुत्र राजधर, निवासी घूघा, बाइक सोनार का तारा बाजार से अपने घर घूघा जा रहे थे। जैसे ही वह नई पेट्रोल टंकी अकोढ़ा के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दिनेश कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान दूसरा बाइक सवार मौका पाकर वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल दिनेश कुमार को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
    1
    आमने-सामने बाइक की जोरदार टक्कर, युवक गंभीर घायल,दूसरा बाइक सवार मौके से फरार

आमने-सामने बाइक की जोरदार टक्कर, युवक गंभीर घायल,दूसरा बाइक सवार मौके से फरार
मेजा, प्रयागराज। सोनार का तारा क्षेत्र में मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
जानकारी के अनुसार, दिनेश कुमार पुत्र राजधर, निवासी घूघा, बाइक सोनार का तारा बाजार से अपने घर घूघा जा रहे थे। जैसे ही वह नई पेट्रोल टंकी अकोढ़ा के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दिनेश कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान दूसरा बाइक सवार मौका पाकर वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल दिनेश कुमार को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *सहारनपुर पहुंचे दीपांकर महाराज ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में हिंदू चौपाल शुरू करने का ऐलान किया*
    1
    *सहारनपुर पहुंचे दीपांकर महाराज ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में हिंदू चौपाल शुरू करने का ऐलान किया*
    user_दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • वकीलों के लिए नई सौगात सौगात आदित्यनाथ योगी ने दिया प्रयागराज हाई कोर्ट b बने रहिए राहुल मिश्रा के साथ वकीलों के लिए नई सौगात सौगात आदित्यनाथ योगी ने दिया प्रयागराज हाई कोर्ट b बने रहिए राहुल मिश्रा के साथ
    1
    वकीलों के लिए नई सौगात  सौगात आदित्यनाथ योगी ने दिया प्रयागराज हाई कोर्ट b

बने रहिए राहुल मिश्रा के साथ
वकीलों के लिए नई सौगात  सौगात आदित्यनाथ योगी ने दिया प्रयागराज हाई कोर्ट b
बने रहिए राहुल मिश्रा के साथ
    user_Rahul Mishra Ak News
    Rahul Mishra Ak News
    Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कुल्हड़िया गांव में बना गौशाला बदहाल, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल गौशाला बदहाल, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल प्रयागराज: विकासखंड कौंधियारा के कुल्हड़िया ग्राम सभा स्थित गौशाला में गंदगी और अव्यवस्थाओं का अंबार लगा है। परिसर में जगह-जगह कचरा व गोबर जमा होने से पशुओं को परेशानी हो रही है। गौशाला में करीब 300 पशु बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ के बीमार होने की भी जानकारी है। वहीं, पशुओं की देखभाल और सफाई के लिए लगाए गए पांच मजदूरों ने दो माह से मानदेय नहीं मिलने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार, बीमार पशुओं के उपचार, नियमित सफाई और मजदूरों के लंबित मानदेय भुगतान की मांग की है।
    1
    कुल्हड़िया गांव में बना गौशाला बदहाल, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
गौशाला बदहाल, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज: विकासखंड कौंधियारा के कुल्हड़िया ग्राम सभा स्थित गौशाला में गंदगी और अव्यवस्थाओं का अंबार लगा है। परिसर में जगह-जगह कचरा व गोबर जमा होने से पशुओं को परेशानी हो रही है। गौशाला में करीब 300 पशु बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ के बीमार होने की भी जानकारी है।
वहीं, पशुओं की देखभाल और सफाई के लिए लगाए गए पांच मजदूरों ने दो माह से मानदेय नहीं मिलने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार, बीमार पशुओं के उपचार, नियमित सफाई और मजदूरों के लंबित मानदेय भुगतान की मांग की है।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लालापुर में टूटा पुल बना मौत का जाल नहर में समाया ई रिक्शा चालक ने कूदकर बचाईं जान बारा, प्रयागराज यमुनानगर/बारा। लालापुर से मसूरियन मैया धाम जाने वाले मार्ग पर टूटा नहर पुल अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। महीनों से पुल क्षतिग्रस्त होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई स्थायी व्यवस्था नहीं किए जाने का खामियाजा एक ई-रिक्शा चालक को भुगतना पड़ा। कच्ची और संकरी पटरी से निकलने के दौरान ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर गहरी नहर में जा गिरा। चालक ने समय रहते छलांग लगाकर जान बचाई। गनीमत रही कि हादसे के समय ई-रिक्शा में कोई सवारी नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। कैसे हुआ हादसा बताया गया कि कौंधियारा निवासी कप्तान बिंद पुत्र जगदीश प्रसाद ई-रिक्शा संख्या UP70 NT 9250 से मसूरियन मैया धाम दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद लालापुर की ओर जाते समय उन्हें पुल के टूटे होने की जानकारी हुई। वैकल्पिक रास्ते की जानकारी नहीं होने के कारण उन्होंने नहर किनारे बनी कच्ची पटरी से आगे निकलने का प्रयास किया।पुल से करीब 100 मीटर आगे पहुंचते ही संकरी, ऊबड़-खाबड़ और फिसलन भरी पटरी पर ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते ई-रिक्शा नहर में जा गिरा। चालक ने खतरा भांपते हुए तत्काल वाहन से छलांग लगा दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और रस्सियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा को नहर से बाहर निकाला। सैकड़ों लोगों की जिंदगी दांव पर ग्रामीणों का आरोप है कि पुल की हालत लंबे समय से खराब है और इसकी मरम्मत व पुनर्निर्माण की मांग कई बार की जा चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग मौन है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का आवागमन होता है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो अगली बार हादसा जानलेवा साबित हो सकता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रयागराज से तत्काल हस्तक्षेप कर टूटे पुल का निर्माण कराने और तब तक सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
    1
    लालापुर में टूटा पुल बना मौत का जाल नहर में समाया ई रिक्शा चालक ने कूदकर बचाईं जान 
बारा, प्रयागराज
यमुनानगर/बारा। लालापुर से मसूरियन मैया धाम जाने वाले मार्ग पर टूटा नहर पुल अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। महीनों से पुल क्षतिग्रस्त होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई स्थायी व्यवस्था नहीं किए जाने का खामियाजा  एक ई-रिक्शा चालक को भुगतना पड़ा। कच्ची और संकरी पटरी से निकलने के दौरान ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर गहरी नहर में जा गिरा। चालक ने समय रहते छलांग लगाकर जान बचाई। गनीमत रही कि हादसे के समय ई-रिक्शा में कोई सवारी नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
कैसे हुआ हादसा बताया गया कि कौंधियारा निवासी कप्तान बिंद पुत्र जगदीश प्रसाद ई-रिक्शा संख्या UP70 NT 9250 से मसूरियन मैया धाम दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद लालापुर की ओर जाते समय उन्हें पुल के टूटे होने की जानकारी हुई। वैकल्पिक रास्ते की जानकारी नहीं होने के कारण उन्होंने नहर किनारे बनी कच्ची पटरी से आगे निकलने का प्रयास किया।पुल से करीब 100 मीटर आगे पहुंचते ही संकरी, ऊबड़-खाबड़ और फिसलन भरी पटरी पर ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते ई-रिक्शा नहर में जा गिरा। चालक ने खतरा भांपते हुए तत्काल वाहन से छलांग लगा दी।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और रस्सियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा को नहर से बाहर निकाला।
सैकड़ों लोगों की जिंदगी दांव पर ग्रामीणों का आरोप है कि पुल की हालत लंबे समय से खराब है और इसकी मरम्मत व पुनर्निर्माण की मांग कई बार की जा चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग मौन है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का आवागमन होता है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो अगली बार हादसा जानलेवा साबित हो सकता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रयागराज से तत्काल हस्तक्षेप कर टूटे पुल का निर्माण कराने और तब तक सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
    user_राकेश पटेल सी न्यूज़
    राकेश पटेल सी न्यूज़
    Voice of people बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चंद्र करीब शुक्र ग्रह 14 सितंबर 2026 आसमान में दिखा अद्भुत नजारा दिखा 14 सितंबर को आसमान में दिखा अद्भुत खगोलीय घटना चंद्रमा के करीब शुक्र ग्रह
    2
    चंद्र करीब शुक्र ग्रह 14 सितंबर 2026 आसमान में दिखा अद्भुत नजारा दिखा
14 सितंबर को आसमान में दिखा अद्भुत खगोलीय घटना चंद्रमा के करीब शुक्र ग्रह
    user_होरी प्रजापति
    होरी प्रजापति
    बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 5000 करोड़ के मालिक...भाजपा विधायक पराग शाह बनें... भीखारी...आखिर क्यों , वीडियो हुआ वायरल बना चर्चा का विषय 5000 करोड़ के मालिक...भाजपा विधायक पराग शाह बनें... भीखारी...आखिर क्यों , वीडियो हुआ वायरल बना चर्चा का विषय
    1
    5000 करोड़ के मालिक...भाजपा विधायक पराग शाह बनें... भीखारी...आखिर क्यों , वीडियो हुआ वायरल बना चर्चा का विषय
5000 करोड़ के मालिक...भाजपा विधायक पराग शाह बनें... भीखारी...आखिर क्यों , वीडियो हुआ वायरल बना चर्चा का विषय
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.