Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sonipat News: 3-4 साल की एक बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल सोशल मीडिया पर 3-4 साल की एक बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पापा की दुकान संभालती नजर आ रही है। एक ग्राहक उससे एक रुपये की टॉफी खरीदकर पांच रुपये देता है और चार रुपये वापस मांगता है। लेकिन बच्ची को पैसों का हिसाब समझ नहीं आता और वह गल्ले से बार-बार नोट निकालकर देने लगती है। आखिर में मासूमियत से पूछती है, 'और लाऊं?' बच्ची का यह मजेदार अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो को प्रशांत शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
Natural News
Sonipat News: 3-4 साल की एक बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल सोशल मीडिया पर 3-4 साल की एक बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पापा की दुकान संभालती नजर आ रही है। एक ग्राहक उससे एक रुपये की टॉफी खरीदकर पांच रुपये देता है और चार रुपये वापस मांगता है। लेकिन बच्ची को पैसों का हिसाब समझ नहीं आता और वह गल्ले से बार-बार नोट निकालकर देने लगती है। आखिर में मासूमियत से पूछती है, 'और लाऊं?' बच्ची का यह मजेदार अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो को प्रशांत शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
More news from हरियाणा and nearby areas
- Sonipat News: 3-4 साल की एक बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल सोशल मीडिया पर 3-4 साल की एक बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पापा की दुकान संभालती नजर आ रही है। एक ग्राहक उससे एक रुपये की टॉफी खरीदकर पांच रुपये देता है और चार रुपये वापस मांगता है। लेकिन बच्ची को पैसों का हिसाब समझ नहीं आता और वह गल्ले से बार-बार नोट निकालकर देने लगती है। आखिर में मासूमियत से पूछती है, 'और लाऊं?' बच्ची का यह मजेदार अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो को प्रशांत शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।1
- गुमशुदा बच्चे की तलाश 🚨 नाम: अभिमन्यु कुमार (आदित्य कुमार) आयु: 13 वर्ष पिता का नाम: धर्मेंद्र सिंह लापता स्थान:कप्तान चौक वीर बाजार सिरसपुर दिल्ली 110042 🚨 गुमशुदा बच्चे की तलाश 🚨 नाम: अभिमन्यु कुमार (आदित्य कुमार) आयु: 13 वर्ष पिता का नाम: धर्मेंद्र सिंह लापता स्थान:कप्तान चौक वीर बाजार सिरसपुर दिल्ली 110042 लापता हुए: 27 दीन हो गए लापता तारीख :08/10/2026 कपड़े :स्कूल यूनिफॉर्म सफेद शर्ट, नीली पैंट, सफेद जूते , और काला बैग अगर किसी व्यक्ति को यह बच्चा कहीं दिखाई दे या इसके बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत परिवार या नज़दीकी पुलिस थाने को सूचित करें। संपर्क नंबरः 9871790155 कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ, ताकि बच्चा सुरक्षित अपने परिवार के पास लौट सके।1
- आप सभी को #_जगत_न्यूज़_24 परिवार की तरफ से राष्ट्रीय तनाव जागरूकता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए जगत न्यूज़ के साथ मिलकर तनाव मुक्त जीवन के प्रति जागरूकता फैला है..!!1
- वायरल वीडियो पर क्या बोले राजेश प्रताप सिंह। देखे पूरा वीडियो1
- *प्रयागराज में डॉग केयर विवाद सुर्खियों में,वंशिका गुप्ता और नगर निगम मे तैनात भूतपूर्व सैनिकों के बीच हुयी तीखी बहस* *आवारा कुत्तों को पकड़ने पहुंची नगर निगम की टीम की कार्रवाई का हुआ था विरोध, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद गरमाया मामला।* *इस मामले मे विरोध कर रहे कई लोगों पर हुआ मुकदमा दर्ज* प्रयागराज। करेली थाना क्षेत्र में आवारा कुत्तों को पकड़कर निर्धारित केंद्र ले जाने पहुंची नगर निगम की टीम और डॉग केयर से जुड़े लोगों के बीच हुए विवाद ने अब चर्चा का विषय बना लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।1
- लोनी में दीपोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन, विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने शिक्षकों और संत समाज को किया सम्मानित। लोनी में दीपोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन, विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने शिक्षकों और संत समाज को किया सम्मानित। लोनी (गाजियाबाद)। गाजियाबाद के लोनी स्थित भगवती पैलेस मैरिज होम में भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के नेतृत्व में दीपोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित एमएलसी श्रीचंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर लोनी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों और संत समाज के लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। विधायक नंदकिशोर गुर्जर और एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने उपस्थित लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपोत्सव अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। ऐसे पर्व समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक मेलजोल को मजबूत करने का संदेश देते हैं। कार्यक्रम के दौरान लोनी के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज और बच्चों का भविष्य संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है। इसके साथ ही लोनी के संत समाज के लोगों को पुष्पमाला और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संत समाज लोगों को धर्म, आध्यात्म और नैतिकता का मार्ग दिखाता है। संतों के विचार समाज में प्रेम, सद्भाव और संस्कारों को बढ़ावा देते हैं। देखिए लोनी से स्टार न्यूज़ प्लस के लिए आजाद सैफी की रिपोर्ट।2
- बागपत में तेज रफ्तार कार की टक्कर से चार घायलः बागपत मे चार लोग गंभीर घायल, एक को गंभीर चोट बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सीएनजी पंप के पास बुधवार को तेज रफ्तार कार ने खोखे पर सामान खरीद रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे मे चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि एक को मामूली चोट आई। बुधवार सुबह करीब 11 बजे कुछ लोग सीएनजी पंप पर अपनी गाड़ी मे गैस भरवा रहे थे। उनके परिजन पंप के कोने पर बने खोखे से सामान खरीद रहे थे। इसी दौरान बागपत की ओर से आ रही कार ने खोखे के पास खड़े लोगों को टक्कर मार दी। हादसे मे साबूद्दीन (65) पुत्र मजीद, अनीश (45) पुत्र इंतजार अली, शबाना (40) पत्नी अनीश और इमरान (30) पुत्र इरफान गंभीर रूप से घायल हुए। साबूद्दीन, अनीश और शबाना ग्राम निवाड़ा के निवासी हैं। इमरान कैराना, जिला शामली का निवासी है। सलमान (22) पुत्र अनीश, निवासी ग्राम निवाड़ा को मामूली चोट आई। सभी घायलों को जिला अस्पताल बागपत ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चारों लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई की। पुलिस मामले मे आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।1
- बागपत मे पुलिस मुठभेड में आरोपी गिरफ्तारः खेड़ा हटाना गांव मे फायरिंग में शामिल था, तमंचा और कारतूस मिले बागपत के खेड़ा हटाना गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने को लेकर 5 दिन पहले दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस दौरान फायरिंग, धारदार हथियारों और लाठी-डंडो से हमला हुआ था। पथराव में करीब 10 लोग घायल हुए थे। एक व्यक्ति को गोली लगी थी। तेजू पुत्र हुक्मी की शिकायत पर पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और बाकी की तलाश कर रही थी। मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि पुलिस को सूचना मिली कि लुहारी गांव में एक व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने की फिराक मे है। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने मेनपाल पुत्र आजाद को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, मेनपाल खेड़ा हटाना गांव के संघर्ष में शामिल था। उसके पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस मिला। इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मारपीट में शामिल बाकी लोगों की तलाश जारी है। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि मुठभेड मे घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है और बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।1