logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर निगम समस्तीपुर , गांधी स्मारक चौक,समेत शहर के कई जगहों पे लगा कुरे कचरों का अंबार एजेंसी पर उठने लगे शबाल : समस्तीपुर की आम जनता

1 hr ago
user_DEEPAK KUMAR
DEEPAK KUMAR
Tajpur, Samastipur•
1 hr ago

नगर निगम समस्तीपुर , गांधी स्मारक चौक,समेत शहर के कई जगहों पे लगा कुरे कचरों का अंबार एजेंसी पर उठने लगे शबाल : समस्तीपुर की आम जनता

More news from Samastipur and nearby areas
  • नगर निगम समस्तीपुर , गांधी स्मारक चौक,समेत शहर के कई जगहों पे लगा कुरे कचरों का अंबार एजेंसी पर उठने लगे शबाल : समस्तीपुर की आम जनता
    1
    नगर निगम समस्तीपुर , गांधी स्मारक चौक,समेत शहर के कई जगहों पे लगा कुरे कचरों का अंबार एजेंसी पर उठने लगे शबाल : समस्तीपुर की आम जनता
    user_DEEPAK KUMAR
    DEEPAK KUMAR
    Tajpur, Samastipur•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़/विद्यापतिनगर पुलिस का बड़ा एक्शन! दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल ब्रेकिंग न्यूज़/विद्यापतिनगर पुलिस का बड़ा एक्शन! दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल कांड संख्या 203/26 के दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल नमस्कार! आप देख रहे हैं जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन समस्तीपुर बिहार से राजेश कुमार वर्मा के साथ अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप, सब इंस्पेक्टर संजय सिंह के नेतृत्व में हुई गिरफ्तारी। समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने कांड संख्या 203/26 के दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, विद्यापतिनगर थाना में दर्ज कांड संख्या 203/26, दिनांक 26 अक्टूबर 2026 से संबंधित मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान धीरज कुमार उर्फ धीरज कुशवाहा, पिता रामलखन महतो तथा अविनाश कुमार उर्फ लालू, पिता महाराज महतो के रूप में की गई है। दोनों अभियुक्त समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मरवा गांव के निवासी बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस की धारा 126(2), 115(2), 109(1), 303(2), 351(2), 352(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज था। इस मामले में सब इंस्पेक्टर संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। फिलहाल, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। विद्यापतिनगर से अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट। ऐसी ही सटीक और निष्पक्ष खबरों के लिए देखते रहिए जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन। वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें। धन्यवाद! जय हिंद!
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़/विद्यापतिनगर पुलिस का बड़ा एक्शन! दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल
ब्रेकिंग न्यूज़/विद्यापतिनगर पुलिस का बड़ा एक्शन! दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल
कांड संख्या 203/26 के दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल
नमस्कार!
आप देख रहे हैं जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन समस्तीपुर बिहार से राजेश कुमार वर्मा के साथ अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट 
पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप, सब इंस्पेक्टर संजय सिंह के नेतृत्व में हुई गिरफ्तारी।
समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने कांड संख्या 203/26 के दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, विद्यापतिनगर थाना में दर्ज कांड संख्या 203/26, दिनांक 26 अक्टूबर 2026 से संबंधित मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान धीरज कुमार उर्फ धीरज कुशवाहा, पिता रामलखन महतो तथा अविनाश कुमार उर्फ लालू, पिता महाराज महतो के रूप में की गई है।
दोनों अभियुक्त समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मरवा गांव के निवासी बताए गए हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस की धारा 126(2), 115(2), 109(1), 303(2), 351(2), 352(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज था।
इस मामले में सब इंस्पेक्टर संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
फिलहाल, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
विद्यापतिनगर से अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट।
ऐसी ही सटीक और निष्पक्ष खबरों के लिए देखते रहिए जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन।
वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।
धन्यवाद! जय हिंद!
    user_Jan-Kranti hindi news bulletin
    Jan-Kranti hindi news bulletin
    Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • समस्तीपुर को बड़ी सौगात* *एस के मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का हुआ भव्य उद्घाटन* समस्तीपुर जिले के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा। सिंघिया खुर्द में *एस के मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल* का भव्य शुभारंभ आज रविवार, 1 नवंबर 2026 को किया गया। एस के मंडल फाउंडेशन के अध्यक्ष *श्री एस के मंडल* एवं सचिव *श्रीमती मोनी रानी* ने फीता काटकर और फूलों की बारिश के बीच अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग, चिकित्सक और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। *अध्यक्ष एस के मंडल ने कहा —* > "हमारा उद्देश्य चिकित्सा को केवल व्यवसाय नहीं, सेवा और समर्पण का माध्यम बनाना है। कोई भी व्यक्ति पैसे के अभाव में इलाज से वंचित न रहे, यही हमारी कोशिश है।" *सचिव मोनी रानी ने कहा —* > "हर मरीज को एक ही परिसर में जांच, विशेषज्ञ सलाह और आधुनिक इलाज मिले, यही हमारा लक्ष्य है।" *🩺 अस्पताल की मुख्य विशेषताएं:* - जनरल मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति, बाल रोग, हड्डी रोग, हृदय रोग, यूरोलॉजी - MRI, CT Scan, X-Ray, Ultrasound, Pathology Lab - आधुनिक OT, 24 घंटे इमरजेंसी सेवा - 24x7 एम्बुलेंस सेवा + बस सेवा अस्पताल खुलने से समस्तीपुर समेत पूरे मिथिला क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
    1
    समस्तीपुर को बड़ी सौगात*

*एस के मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का हुआ भव्य उद्घाटन*



समस्तीपुर जिले के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा। सिंघिया खुर्द में *एस के मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल* का भव्य शुभारंभ आज रविवार, 1 नवंबर 2026 को किया गया।

एस के मंडल फाउंडेशन के अध्यक्ष *श्री एस के मंडल* एवं सचिव *श्रीमती मोनी रानी* ने फीता काटकर और फूलों की बारिश के बीच अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग, चिकित्सक और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

*अध्यक्ष एस के मंडल ने कहा —*
> "हमारा उद्देश्य चिकित्सा को केवल व्यवसाय नहीं, सेवा और समर्पण का माध्यम बनाना है। कोई भी व्यक्ति पैसे के अभाव में इलाज से वंचित न रहे, यही हमारी कोशिश है।"

*सचिव मोनी रानी ने कहा —*
> "हर मरीज को एक ही परिसर में जांच, विशेषज्ञ सलाह और आधुनिक इलाज मिले, यही हमारा लक्ष्य है।"

*🩺 अस्पताल की मुख्य विशेषताएं:*
- जनरल मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति, बाल रोग, हड्डी रोग, हृदय रोग, यूरोलॉजी
- MRI, CT Scan, X-Ray, Ultrasound, Pathology Lab
- आधुनिक OT, 24 घंटे इमरजेंसी सेवा
- 24x7 एम्बुलेंस सेवा + बस सेवा

अस्पताल खुलने से समस्तीपुर समेत पूरे मिथिला क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Farmer Samastipur, Bihar•
    11 hrs ago
  • मुजफ्फरपुर: आमगोला के निकट शहनाई बैंक्वेट हाल में अप्पन समाचार पुस्तक के बहाने भारतीय मिडिया सच के कितने पास तथ्य से कितने परे विषय पर एएस फाउंडेशन के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए गए। मीडिया को आजादी के समय की पत्रकारिता से सीखने की जरूरत : राजेन्द्र - एएस फाउंडेशन के बैनर तले 'भारतीय मीडिया : सच के कितने पास, तथ्य से कितने परे' पर विमर्श आयोजित मुजफ्फरपुर। आजादी के बाद भारतीय मीडिया का समाजशास्त्र समय के साथ बदलता गया। और इसलिए आज मीडिया की निष्पक्षता व निर्भीकता पर प्रश्न उठने लगे हैं। ये बातें इतिहासकार व लेखक डॉ राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहीं। श्री सिंह रविवार को आमगोला स्थित शहनाई बैंक्वेट हॉल में 'अप्पन समाचार' पुस्तक के बहाने "भारतीय मीडिया : सच के कितने पास, तथ्य से कितने परे' विषय पर एएस फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित विमर्श में बोल रहे थे। लेखक व चिंतक डॉ हरिनारायण ठाकुर ने कहा कि मीडिया को अपनी निष्पक्ष भूमिका को कभी भूलना नहीं चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य से आज पारंपरिक पत्रकारिता अपने मूल उद्देश्य से विमुख होता हुआ दिख रहा है। उन्होंने अप्पन समाचार के काम की सराहना की। लेखक व संस्कृति अरुण नारायण ने बिहार की पत्रकारिता के इतिहास के आइने में पारंपरिक व वैकल्पिक मीडिया की भूमिका को रेखांकित किया। दूसरे सत्र में पारंपरिक व वैकल्पिक मीडिया पर पैनल डिस्कशन किया गया, जिसमें पत्रकारिता के हरेक पक्ष पर गहन चर्चा की गयी। पैनलिस्ट डॉ ज्ञान प्रकाश, डॉ राजीव कुमार, भूपाल भारती, अशोक भारती, राजा ठाकुर, अमृतांज इंदीवर और संतोष सारंग से श्रोताओं ने पत्रकारिता की गिरते साख पर सवाल उठाए। इस मौके पर कठपुतली कलाकार सुनील सरला ने कठपुतली शो के जरिए लोकतांत्रिक मीडिया की प्रवृत्ति में आए बदलाव को दिखाया। मंच संचालन डॉ सुशांत कुमार एवं संतोष सारंग ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ हेम नारायण विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ रामेश्वर राय, डॉ ललन भगत, डॉ विष्णुदेव यादव, डॉ अविनाश कुमार, सोनू सरकार, मदन प्रसाद, बैजू कुमार, फुलदेव पटेल, नीरज कुमार, अमरेंद्र कुमार, यशोदा कुमारी पासवान, डॉ रिंकु कुमारी, अनीता कुमारी सिमरन सहनी, मुन्ना कुमार, लालबाबू पटेल, राकेश रंजन आदि मौजूद थे।
    2
    मुजफ्फरपुर: आमगोला के निकट शहनाई बैंक्वेट हाल में अप्पन समाचार पुस्तक के बहाने भारतीय मिडिया सच के कितने पास तथ्य से कितने परे विषय पर एएस फाउंडेशन के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मीडिया को आजादी के समय की पत्रकारिता से सीखने की जरूरत : राजेन्द्र 
- एएस फाउंडेशन के बैनर तले 'भारतीय मीडिया : सच के कितने पास, तथ्य से कितने परे' पर विमर्श आयोजित 
मुजफ्फरपुर। आजादी के बाद भारतीय मीडिया का  समाजशास्त्र समय के साथ बदलता गया। और इसलिए आज मीडिया की निष्पक्षता व निर्भीकता पर प्रश्न उठने लगे हैं। ये बातें इतिहासकार व लेखक डॉ राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहीं।
श्री सिंह रविवार को  आमगोला स्थित शहनाई बैंक्वेट हॉल में 'अप्पन समाचार' पुस्तक के बहाने "भारतीय मीडिया : सच के कितने पास, तथ्य से कितने परे' विषय पर एएस फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित विमर्श में बोल रहे थे। लेखक व चिंतक डॉ हरिनारायण ठाकुर ने कहा कि मीडिया को अपनी निष्पक्ष भूमिका को कभी भूलना नहीं चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य से आज पारंपरिक पत्रकारिता अपने मूल उद्देश्य से विमुख होता हुआ दिख रहा है। उन्होंने अप्पन समाचार के काम की सराहना की। लेखक व संस्कृति अरुण नारायण ने बिहार की पत्रकारिता के इतिहास के आइने में पारंपरिक व वैकल्पिक मीडिया की भूमिका को रेखांकित किया। 
दूसरे सत्र में पारंपरिक व वैकल्पिक मीडिया पर पैनल डिस्कशन किया गया, जिसमें पत्रकारिता के हरेक पक्ष पर गहन चर्चा की गयी। पैनलिस्ट डॉ ज्ञान प्रकाश, डॉ राजीव कुमार, भूपाल भारती, अशोक भारती, राजा ठाकुर, अमृतांज इंदीवर और संतोष सारंग से श्रोताओं ने पत्रकारिता की गिरते साख पर सवाल उठाए।
इस मौके पर कठपुतली कलाकार सुनील सरला ने कठपुतली शो के जरिए लोकतांत्रिक मीडिया की प्रवृत्ति में आए बदलाव को दिखाया। मंच संचालन डॉ सुशांत कुमार एवं संतोष सारंग ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ हेम नारायण विश्वकर्मा ने किया। 
इस अवसर पर डॉ रामेश्वर राय, डॉ ललन भगत, डॉ विष्णुदेव यादव, डॉ अविनाश कुमार, सोनू सरकार, मदन प्रसाद, बैजू कुमार, फुलदेव पटेल, नीरज कुमार, अमरेंद्र कुमार, यशोदा कुमारी पासवान, डॉ रिंकु कुमारी, अनीता कुमारी सिमरन सहनी, मुन्ना कुमार, लालबाबू पटेल, राकेश रंजन आदि मौजूद थे।
    user_Sabir Husain
    Sabir Husain
    Department of Social Services सकरा, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    21 hrs ago
  • *🏥 BREAKING NEWS | समस्तीपुर को बड़ी सौगात* *एस के मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का हुआ भव्य उद्घाटन* *🏥 BREAKING NEWS | समस्तीपुर को बड़ी सौगात* *एस के मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का हुआ भव्य उद्घाटन*
    1
    *🏥 BREAKING NEWS | समस्तीपुर को बड़ी सौगात*

*एस के मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का हुआ भव्य उद्घाटन*
*🏥 BREAKING NEWS | समस्तीपुर को बड़ी सौगात*
*एस के मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का हुआ भव्य उद्घाटन*
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    Photographer समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    22 hrs ago
  • 🔴#समस्तीपुर में एसके मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल शुरू 🔴#समस्तीपुर में एसके मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल शुरू
    1
    🔴#समस्तीपुर में एसके मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल शुरू
🔴#समस्तीपुर में एसके मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल शुरू
    user_Mritunjay Kumar Thakur
    Mritunjay Kumar Thakur
    समस्तीपुर पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    23 hrs ago
  • कटहरा थाना क्षेत्र के शाहपुर खुर्द गांव में सोमवार को पुलिस ने पुराने कांडों में फरार चल रहे पांच अभियुक्तों के घरों पर न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चस्पा किया। कटहरा थाना क्षेत्र के शाहपुर खुर्द गांव में सोमवार को पुलिस ने पुराने कांडों में फरार चल रहे पांच अभियुक्तों के घरों पर न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चस्पा किया। कटहरा थाना के अपर थानाध्यक्ष महेश कुमार एवं पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और संबंधित अभियुक्तों के घरों पर इश्तिहार चस्पा कर निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। पुलिस ने जिन पांच अभियुक्तों के घरों पर इश्तिहार चस्पा किया, उनमें मो. इदरीश के पुत्र मो. इलियास, मो. इलियास के पुत्र सहाब, नाजमी बेगम, मो. इलियास के पुत्र नवाज तथा साहेब जान के पुत्र मो. दुल्ला मियां शामिल हैं। सभी अभियुक्त शाहपुर खुर्द गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में हलचल रही। इस संबंध में कटहरा थाना के अपर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि संबंधित अभियुक्त पुराने कांडों में फरार चल रहे हैं। न्यायालय द्वारा निर्धारित अवधि के भीतर सभी अभियुक्त न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दें। ऐसा नहीं करने पर न्यायालय के आदेशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा में आत्मसमर्पण नहीं करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस आगे की कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगी।
    3
    कटहरा थाना क्षेत्र के शाहपुर खुर्द गांव में सोमवार को पुलिस ने पुराने कांडों में फरार चल रहे पांच अभियुक्तों के घरों पर न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चस्पा किया।
कटहरा थाना क्षेत्र के शाहपुर खुर्द गांव में सोमवार को पुलिस ने पुराने कांडों में फरार चल रहे पांच अभियुक्तों के घरों पर न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चस्पा किया। कटहरा थाना के अपर थानाध्यक्ष महेश कुमार एवं पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और संबंधित अभियुक्तों के घरों पर इश्तिहार चस्पा कर निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी।
पुलिस ने जिन पांच अभियुक्तों के घरों पर इश्तिहार चस्पा किया, उनमें मो. इदरीश के पुत्र मो. इलियास, मो. इलियास के पुत्र सहाब, नाजमी बेगम, मो. इलियास के पुत्र नवाज तथा साहेब जान के पुत्र मो. दुल्ला मियां शामिल हैं। सभी अभियुक्त शाहपुर खुर्द गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में हलचल रही।
इस संबंध में कटहरा थाना के अपर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि संबंधित अभियुक्त पुराने कांडों में फरार चल रहे हैं। न्यायालय द्वारा निर्धारित अवधि के भीतर सभी अभियुक्त न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दें। ऐसा नहीं करने पर न्यायालय के आदेशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा में आत्मसमर्पण नहीं करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस आगे की कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगी।
    user_Vipin Kumar
    Vipin Kumar
    Local News Reporter चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    57 min ago
  • बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव परिणामों के बाद सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित राहुल राज और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित बंशीधर ब्रजवासी के भाजपा में शामिल होने को लेकर बिहार की राजनीति में गरमा-गरमी तेज हो गई है। इस पूरे घटनाक्रम पर विपक्ष (राजद) ने कानूनी धाराओं के उल्लंघन का आरोप लगाया है। राजद विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि विगत शनिवार (31 अक्टूबर 2026) को दोनों नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा कार्यालय जाकर प्राथमिक सदस्यता की रसीदें लीं और खुद तस्वीरें साझा की थी। यह पूरी तरह से असंवैधानिक और लोकतंत्र का मजाक है। मेहता ने इन दोनों पार्षदों पर भारतीय संविधान के निम्नलिखित नियमों और धाराओं के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा है कि यह संविधान की दसवीं अनुसूची (Anti-Defection Law / दल-बदल विरोधी कानून) के *पैरा 2(2)* का स्पष्ट उल्लंघन है, जिसके तहत यदि कोई व्यक्ति किसी राजनीतिक दल के टिकट के बिना (अर्थात निर्दलीय/स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में) किसी सदन के लिए निर्वाचित होता है, तो वह चुनाव जीतने के बाद किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो सकता। यदि वह किसी पार्टी की सदस्यता लेता है, तो उसकी सदन की सदस्यता स्वतः अयोग्य हो जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धनबल और सत्ता के प्रभाव से जनादेश को प्रभावित कर रही है। अंत में विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कहा कि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधान पार्षद राहुल राज और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द की जानी चाहिए तथा दोनों जगहों पर पुनः चुनाव कराया जाना चाहिए।
    1
    बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव परिणामों के बाद सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित राहुल राज और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित बंशीधर ब्रजवासी के भाजपा में शामिल होने को लेकर बिहार की राजनीति में गरमा-गरमी तेज हो गई है। इस पूरे घटनाक्रम पर विपक्ष (राजद) ने कानूनी धाराओं के उल्लंघन का आरोप लगाया है। राजद विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि विगत शनिवार (31 अक्टूबर 2026) को दोनों नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा कार्यालय जाकर प्राथमिक सदस्यता की रसीदें लीं और खुद तस्वीरें साझा की थी। यह पूरी तरह से असंवैधानिक और लोकतंत्र का मजाक है।

मेहता ने इन दोनों पार्षदों पर भारतीय संविधान के निम्नलिखित नियमों और धाराओं के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा है कि यह संविधान की दसवीं अनुसूची (Anti-Defection Law / दल-बदल विरोधी कानून) के *पैरा 2(2)* का स्पष्ट उल्लंघन है, जिसके तहत यदि कोई व्यक्ति किसी राजनीतिक दल के टिकट के बिना (अर्थात निर्दलीय/स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में) किसी सदन के लिए निर्वाचित होता है, तो वह चुनाव जीतने के बाद किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो सकता। यदि वह किसी पार्टी की सदस्यता लेता है, तो उसकी सदन की सदस्यता स्वतः अयोग्य हो जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धनबल और सत्ता के प्रभाव से जनादेश को प्रभावित कर रही है।

अंत में विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कहा कि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधान पार्षद राहुल राज और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द की जानी चाहिए तथा दोनों जगहों पर पुनः चुनाव कराया जाना चाहिए।
    user_DEEPAK KUMAR
    DEEPAK KUMAR
    Tajpur, Samastipur•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.