logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पिसावा,, सड़क किनारे मिला खून से लथपथ युवक का शव, हादसा या साजिश? जांच में जुटी पुलिस पिसावा,, सड़क किनारे मिला खून से लथपथ युवक का शव, हादसा या साजिश? जांच में जुटी पुलिस पिसावा,सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव सड़क किनारे पड़ा मिला। यह शव कुतुबनगर चौकी क्षेत्र के ग्राम गौरासी खुर्द के पास वजीरनगर-रामकोट मार्ग किनारे देखा गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान शव के पास एक वाहन के टूटे हुए बंपर के टुकड़े बरामद हुए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मारी होगी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तत्काल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिसावां पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने से मामला केवल सड़क हादसे तक सीमित नहीं माना जा रहा है, और पुलिस अन्य संभावित पहलुओं पर भी जांच कर रही है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, युवक की उम्र करीब 30 वर्ष, मध्यम कद-काठी और सांवला रंग है। वह गहरे रंग के कपड़े पहने हुए था। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और उसकी पहचान कराने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पिसावां थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत होता है, लेकिन हर पहलू को ध्यान में रखकर गहन जांच की जा रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को युवक के संबंध में कोई जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। 👉 फिलहाल यह घटना हादसा है या किसी साजिश का हिस्सा, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

2 hrs ago
user_Naresh Gupta Reporter
Naresh Gupta Reporter
सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
2ed20073-3d18-40c6-b20d-7a88f7c71b2f

पिसावा,, सड़क किनारे मिला खून से लथपथ युवक का शव, हादसा या साजिश? जांच में जुटी पुलिस पिसावा,, सड़क किनारे मिला खून से लथपथ युवक का शव, हादसा या साजिश? जांच में जुटी पुलिस पिसावा,सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव सड़क किनारे पड़ा मिला। यह शव कुतुबनगर चौकी क्षेत्र के ग्राम गौरासी खुर्द के पास वजीरनगर-रामकोट मार्ग किनारे देखा गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान शव के पास एक वाहन के टूटे हुए बंपर के टुकड़े बरामद हुए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मारी होगी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तत्काल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिसावां पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने से मामला केवल सड़क हादसे तक सीमित नहीं माना जा रहा है, और पुलिस अन्य संभावित पहलुओं पर भी जांच कर रही है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, युवक की उम्र करीब 30 वर्ष, मध्यम कद-काठी और सांवला रंग है। वह गहरे रंग के कपड़े पहने हुए था। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और उसकी पहचान कराने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पिसावां थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत होता है, लेकिन हर पहलू को ध्यान में रखकर गहन जांच की जा रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को युवक के संबंध में कोई जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। 👉 फिलहाल यह घटना हादसा है या किसी साजिश का हिस्सा, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #ravikumarvlogs #POPX5G #TECNO
    1
    #ravikumarvlogs #POPX5G
#TECNO
    user_Ravi Kumar
    Ravi Kumar
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | सीतापुर-बिसवाँ लश्करपुर चौराहे पर तेज रफ्तार का कहर, आमने-सामने भिड़ीं बाइकें—तीन युवक गंभीर घायल 🎙️ रिपोर्ट: स्टेट क्राइम ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश — अरुण कुमार यादव सीतापुर के बिसवाँ क्षेत्र से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। लश्करपुर चौराहे पर तेज रफ्तार ने एक बार फिर कहर बरपाया, जहां दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 🎥 घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी से बाराबंकी की ओर जा रहे कपिल वर्मा और रिंकू की बाइक सामने से आ रहे मानपुर निवासी आवेश की बाइक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ⚠️ प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया स्थानीय लोगों के मुताबिक, टक्कर की आवाज दूर तक गूंजी। हादसे के बाद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया। 🚑 रेस्क्यू और इलाज घायलों को तत्काल बिसवाँ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार— कपिल वर्मा और आवेश के पैरों में गंभीर फ्रैक्चर दोनों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल सीतापुर रेफर रिंकू का इलाज जारी, हालत स्थिर 🚔 पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों की गहन पड़ताल जारी है। 🔴 एंकर आउट सवाल बड़ा है—आखिर सड़कों पर रफ्तार का ये कहर कब थमेगा? लापरवाही की कीमत कब तक यूं ही जान जोखिम में डालती रहेगी… 📌 फिलहाल, इस बड़ी खबर पर हमारी नजर लगातार बनी हुई है।
    2
    ब्रेकिंग न्यूज़ |
सीतापुर-बिसवाँ
लश्करपुर चौराहे पर तेज रफ्तार का कहर, आमने-सामने भिड़ीं बाइकें—तीन युवक गंभीर घायल
🎙️ रिपोर्ट: स्टेट क्राइम ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश — अरुण कुमार यादव
सीतापुर के बिसवाँ क्षेत्र से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। लश्करपुर चौराहे पर तेज रफ्तार ने एक बार फिर कहर बरपाया, जहां दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
🎥 घटना का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी से बाराबंकी की ओर जा रहे कपिल वर्मा और रिंकू की बाइक सामने से आ रहे मानपुर निवासी आवेश की बाइक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
⚠️ प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया
स्थानीय लोगों के मुताबिक, टक्कर की आवाज दूर तक गूंजी। हादसे के बाद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया।
🚑 रेस्क्यू और इलाज
घायलों को तत्काल बिसवाँ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
डॉक्टरों के अनुसार—
कपिल वर्मा और आवेश के पैरों में गंभीर फ्रैक्चर
दोनों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल सीतापुर रेफर
रिंकू का इलाज जारी, हालत स्थिर
🚔 पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों की गहन पड़ताल जारी है।
🔴 एंकर आउट
सवाल बड़ा है—आखिर सड़कों पर रफ्तार का ये कहर कब थमेगा? लापरवाही की कीमत कब तक यूं ही जान जोखिम में डालती रहेगी…
📌 फिलहाल, इस बड़ी खबर पर हमारी नजर लगातार बनी हुई है।
    user_अवध इंडिया न्यूज़ स्टेट ब्यूरो
    अवध इंडिया न्यूज़ स्टेट ब्यूरो
    Lawyer बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सीतापुर हरदोई चुंगी मनोज कैप्टन चौक के पास कल रात घंटे जाम लगी रहे इसके कारण दूल्हे और दुल्हन की गाड़ियां भी फंसी रही शादी के इस टाइम जाम लगने के कारण बहुत मुसीबत का सामना करना पड़ा राजगीर परेशान है।
    1
    सीतापुर हरदोई चुंगी मनोज कैप्टन चौक के पास कल रात घंटे जाम लगी रहे इसके कारण दूल्हे और दुल्हन की गाड़ियां भी फंसी रही शादी के इस टाइम जाम लगने के कारण बहुत मुसीबत का सामना करना पड़ा राजगीर परेशान है।
    user_Rashtriya Indianews
    Rashtriya Indianews
    सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सड़क हादसे में महिला की मौत, तीन घायल बाराबंकी जनपद के थाना बड्डूपुर क्षेत्र के रीवा सीवा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब महमूदाबाद निवासी कपिल गुप्ता अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल से लखनऊ जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, कपिल गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता अपनी माताजी, बहन और डेढ़ साल के भांजे के साथ बाइक से सफर कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंफर ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कपिल गुप्ता की माताजी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कपिल, उनकी बहन रीना और छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुंघटेर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंफर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में शोक की लहर है।
    1
    सड़क हादसे में महिला की मौत, तीन घायल
बाराबंकी जनपद के थाना बड्डूपुर क्षेत्र के रीवा सीवा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब महमूदाबाद निवासी कपिल गुप्ता अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल से लखनऊ जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, कपिल गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता अपनी माताजी, बहन और डेढ़ साल के भांजे के साथ बाइक से सफर कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंफर ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में कपिल गुप्ता की माताजी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कपिल, उनकी बहन रीना और छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुंघटेर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंफर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में शोक की लहर है।
    user_पत्रकार श्रियांक शर्मा
    पत्रकार श्रियांक शर्मा
    Local News Reporter फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ रिपोर्ट :- शशिकान्त व्हाट्सऐप :- 9621210326 ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ सण्डीला, हरदोई। हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र में मारपीट की एक घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शंभू खेड़ा मजरा परिहामा निवासी रामेश्वर ने 19 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना दी कि उनके भाई रमाकांत (करीब 45 वर्ष) का 16 अप्रैल को गांव के ही सुनील बाराती और उसकी मां से किसी बात पर हंसने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें रमाकांत घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए संडीला के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही संडीला पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि मृतक शराब के आदी थे और घटना के समय नशे की हालत में थे, जिसके चलते विवाद हुआ। इसी वजह से घटना की तत्काल सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी और निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था। इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी संडीला संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
रिपोर्ट :- शशिकान्त
व्हाट्सऐप :- 9621210326
■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
सण्डीला, हरदोई। हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र में मारपीट की एक घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शंभू खेड़ा मजरा परिहामा निवासी रामेश्वर ने 19 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना दी कि उनके भाई रमाकांत (करीब 45 वर्ष) का 16 अप्रैल को गांव के ही सुनील बाराती और उसकी मां से किसी बात पर हंसने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें रमाकांत घायल हो गए।
परिजन उन्हें उपचार के लिए संडीला के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही संडीला पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि मृतक शराब के आदी थे और घटना के समय नशे की हालत में थे, जिसके चलते विवाद हुआ। इसी वजह से घटना की तत्काल सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी और निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था।
इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी संडीला संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    Journalist Sandila, Hardoi•
    3 hrs ago
  • Post by इरफान अहमद
    1
    Post by इरफान अहमद
    user_इरफान अहमद
    इरफान अहमद
    Advertising agency सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सीतापुर के नेहरू हॉल में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पंजीकृत का अधिवेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रमेश शंकर पांडेय ने पत्रकारों की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
    1
    सीतापुर के नेहरू हॉल में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पंजीकृत का अधिवेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रमेश शंकर पांडेय ने पत्रकारों की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
    user_संपादक  तबस्सुम अंसारी एंकर मो जावेद
    संपादक तबस्सुम अंसारी एंकर मो जावेद
    Journalist Sitapur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • Post by शुभम तिवारी भरावन हरदोई
    1
    Post by शुभम तिवारी भरावन हरदोई
    user_शुभम तिवारी भरावन हरदोई
    शुभम तिवारी भरावन हरदोई
    Actor संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.