सवाई माधोपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा साइबर सुरक्षा एवं नशा मुक्त भारत के लिए किया जागरूकता कार्यक्रम, सवाई माधोपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा मंगलवार को राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय सवाई माधोपुर में एम्पावरिंग राजस्थान यूथ, लीगल लिट्रेसी इनिशिएटिव के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव समीक्षा गौतम ने आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं एवं कॉलेज स्टाफ को साइबर अपराध के प्रकारों एवं उनसे बचाव के उपायों, साइबर अपराध से पीड़ित लोगों को त्वरित न्याय उपलब्ध करवाने के लिए राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजना (साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्तियों को विधिक सेवाएं) योजना 2026, साइबर रिड्रेसल यूनिट, साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के आवेदन की प्रक्रिया, साइबर हेल्पलाईन नंबर 1930, नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100, नालसा डॉन योजना 2025 के तहत नशे के पीड़ितों के प्रभावी पुनर्वास और सामाजिक पुनः एकीकरण की प्रक्रिया में विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं विधिक सेवा समितियों की सुविधा प्रदाता के रूप में भूमिका आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान डॉन यूनिट के सदस्य डॉ. गौरव चन्द्रवंशी द्वारा नशीले पदार्थो शराब, गांजा, अफीम, तम्बाकू आदि के सेवन से होने वाली बीमारियों, पारिवारिक विघटन, आर्थिक हानि एवं अपराध की बढ़ती प्रवृति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी नवलकिशोर मीना द्वारा भी नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई, साथ ही असिस्टेंट एलएडीसी अक्षय राजावत द्वारा भी साइबर अपराधों की रोकथाम एवं नशीली दवाओं के उन्मूलन के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य धीरेन्द्र सिंह, प्रोफेसर मनोज कुमार तोमर, डॉ. विजय सिंह मावई सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
सवाई माधोपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा साइबर सुरक्षा एवं नशा मुक्त भारत के लिए किया जागरूकता कार्यक्रम, सवाई माधोपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा मंगलवार को राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय सवाई माधोपुर में एम्पावरिंग राजस्थान यूथ, लीगल लिट्रेसी इनिशिएटिव के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव समीक्षा गौतम ने आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं एवं कॉलेज स्टाफ को साइबर अपराध के प्रकारों एवं उनसे बचाव के उपायों, साइबर अपराध से पीड़ित लोगों को त्वरित न्याय उपलब्ध करवाने के लिए राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजना (साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्तियों को विधिक सेवाएं) योजना 2026, साइबर रिड्रेसल यूनिट, साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के आवेदन की प्रक्रिया, साइबर हेल्पलाईन नंबर 1930, नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100, नालसा डॉन योजना 2025 के तहत नशे के पीड़ितों के प्रभावी पुनर्वास और सामाजिक पुनः एकीकरण की प्रक्रिया में विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं विधिक सेवा समितियों की सुविधा प्रदाता के रूप में भूमिका आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान डॉन यूनिट के सदस्य डॉ. गौरव चन्द्रवंशी द्वारा नशीले पदार्थो शराब, गांजा, अफीम, तम्बाकू आदि के सेवन से होने वाली बीमारियों, पारिवारिक विघटन, आर्थिक हानि एवं अपराध की बढ़ती प्रवृति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी नवलकिशोर मीना द्वारा भी नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई, साथ ही असिस्टेंट एलएडीसी अक्षय राजावत द्वारा भी साइबर अपराधों की रोकथाम एवं नशीली दवाओं के उन्मूलन के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य धीरेन्द्र सिंह, प्रोफेसर मनोज कुमार तोमर, डॉ. विजय सिंह मावई सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
- लोकेशन सवाई माधोपुर रिपोर्टर बृजेश त्रिवेदी ब्यूरो चीफ सवाई माधोपुर चप्पल के सोल में छुपाकर लाया मोबाइल परीक्षार्थी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा में नकल का मामला सवाई माधोपुर मानटाऊन थाना क्षेत्र का एक परीक्षा केन्द्र पर आयोजित कृषि भर्ती परीक्षा में सघन जांच के बाद भी एक परीक्षार्थी मोबाइल लेकर परीक्षा केन्द्र के अन्दर पहुंच गया। इतना ही नहीं परीक्षार्थी ने अपने मोबाइल से प्रश्न पत्र की फोटो भी खींची। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मे हडकम्प मच गया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा एवं एस ओ जी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी केदार प्रसाद पुत्र मूलचंद मीना निवासी रहीथा कला थाना कुणडेरा है जिसका कक्ष 1 व रोल नम्बर 303253 है को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ केन्द्र अधीक्षक प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाऊन चन्द्रशेखर जोशी ने थाना मानटाऊन में प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2022 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- ,,,ye bijli vibgah ki laprvahi se hua he ,,,khet me Transformer ka pool laga hua he hai poal pr se tin tin connection diye huve he ,,,,vo bi single pool pr se to ,ab tak esa tin bar ho chuka he ,,iski complaint me Mr. kanaram parjapat khandr jayan ko tin bar de chuka hu pr unki taraf se koi positive response nhi he ,,,,to ap log support kijiye or mre help kijiye.3
- *सवाई माधोपुर, 21 अप्रैल।* जिला कलक्टर काना राम ने नए विŸा वर्ष 2026-27 के दौरान सभी विकास कार्यक्रमों एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए समयसीमा निर्धारित कर लक्ष्य प्राप्ति की योजनाएं बनाने और उन्हें मिशन के तहत लागू करने के निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे छोटी-छोटी अवधि के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करते हुए ऐसे प्रयास करें कि राज्य स्तर के रैंकिंग के पैमानों पर सवाई माधोपुर जिला अग्रणी रहे। जिला कलक्टर मंगलवार को 20 सूत्रीय कार्यक्रम तथा फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। काना राम ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके क्रियान्वयन में लगातार सुधार की आवश्यकता है। सभी खण्ड विकास अधिकारी और शहरी निकायों के आयुक्त लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण कर पात्र लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोडं़े। *कार्यों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही होगी :* - जिला कलक्टर ने कहा कि ऊर्जा विभाग की कुसुम योजना सहित अन्य योजनाओं में बीते विŸा वर्ष में बेहतर कार्य हुआ है। हमें अपनी रैंकिंग में और सुधार करना है जिसके लिए प्रक्रियाधीन प्रोजेक्ट को समय पर पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने लक्ष्यों के अनुरूप कार्य नहीं करने के लिए उद्यान विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजीविका के तहत फील्ड में लगे कार्मिकों को लम्बे समय से भुगतान नहीं करने पर ब्लॉक तथा जिला स्तर के उत्तरदायी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने पीएम आवास योजना शहरी के क्रियान्वयन में लापरवाही करने वाले प्रभारी अधिकारी पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। काना राम ने कहा कि जिन योजनाओं के लिए राज्य सरकार के स्तर पर विभागीय मुख्यालयों की ओर से लक्ष्य निर्धारित नहीं किए गए हैं, उनमें भी पूर्व तैयारी की जाए तथा संभव हो तो टॉयलेट निर्माण जैसे कार्यो को अभी से शुरू कर दिया जाए। उन्होंने किसानों के लिए नये फार्म पॉन्ड की स्वीकृति तुरन्त जारी करने और निर्माण कार्यो को 30 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष जिले में 30 नए अटल ज्ञान केन्द्र बनाए जाने हैं। कलक्टर ने इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने अधिकारियों से कहा कि बीते समय में नई ग्राम पंचायतों का गठन हुआ है, ऐसे में इस विŸा वर्ष के दौरान सभी योजनाओं के लक्ष्य 262 ग्राम पंचायतों के आधार पर निर्धारित किए जाए। उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र लोगों तक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके। उन्होंने विश्वकर्मा योजना का अधिक से अधिक युवाओं को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इसके लिए युवाओं को आवेदन के समय सही परामर्श देने, आवेदन पत्रों की प्रभावी समीक्षा करने और ऋण भुगतान के समय बैंक के साथ बेहतर समन्वय का सुझाव दिया। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों को रिवॉलविंग फण्ड उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। जिला कलक्टर ने लाडो प्रोत्साहन योजना में जिले की लगातार अच्छी प्रगति और राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर संतोष जाहिर किया। साथ ही, योजना से जुड़े अधिकारियों को इसके दूसरी और तीसरी किस्तों के भुगतान की भी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आगामी हरियालो राजस्थान अभियान के लिए अपने लक्ष्य, पौधारोपण के लिए स्थान और पौधों की संख्या तथा प्रभारी अधिकारी का विवरण वन विभाग के साथ साझा करें। बैठक में जल जीवन मिशन एवं अमृत योजना के तहत जल कनेक्शनों देने के लिए आगामी 3 माह की योजना तैयार करने, पंच गौरव और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में प्रगति लाने तथा स्वामित्व योजना के तहत पट्टे जारी करने में आने वाली बाधाओं को दूर कर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी बी.एस. मीना सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।1
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- लालसोट बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण सम्पन्न लालसोट। न्यायालय परिसर में मंगलवार को बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ‘निर्झरना’ ने टीम के साथ कार्यभार संभाला। मुख्य अतिथि निरीक्षण न्यायाधीपति गणेशराम मीणा, अध्यक्षता सांसद मुरारीलाल मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में केशव कौशिक व विधायक रामविलास मीणा मौजूद रहे। अध्यक्ष शर्मा ने बार-बेंच समन्वय और अधिवक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता बताया।2
- रिफाइनरी हादसे ने उठाए बड़े सवाल, वीवीआईपी कार्यक्रम से पहले सुरक्षा पर सवालिया निशान राज्य के एक बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट में वीवीआईपी कार्यक्रम से ठीक पहले हुई गंभीर दुर्घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। इतनी विशाल और संवेदनशील परियोजना में इस तरह की घटना को सामान्य नहीं माना जा सकता, बल्कि इसे स्पष्ट रूप से बड़ी लापरवाही के रूप में देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पिछले करीब दस दिनों से सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, मंत्री और सत्ताधारी दल के प्रतिनिधि लगातार रिफाइनरी का दौरा कर रहे थे। इन दौरों के दौरान तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ मीडिया कवरेज और प्रचार-प्रसार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा था। हालांकि, इन सभी गतिविधियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति पर अब सवाल उठने लगे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते सुरक्षा मानकों की गंभीरता से जांच और पालन किया जाता, तो इस तरह की दुर्घटना से बचा जा सकता था। यह घटना न केवल प्रोजेक्ट की विश्वसनीयता पर असर डालती है, बल्कि आम जनता के बीच भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती है। अब प्रशासन के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी सघन निगरानी और तैयारियों के बावजूद यह चूक कैसे हुई। Prakriti khabar is the fastest emerging and popular News channel which provides all types of Information news, breaking news, sports news, Rajasthan news, Hindi news, business news, education news, etc, Survey reports. प्राकृति ख़बर तेजी से उभरता और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है जो सभी प्रकार की सूचना समाचार, ब्रेकिंग न्यूज, खेल समाचार, राजस्थान समाचार, हिंदी समाचार, व्यापार समाचार, शिक्षा समाचार, आदि, सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रदान करता है। Rajasthan Samachar Rajasthan News राजस्थान समाचार Prakriti khabar प्राकृति ख़बर Prakriti news @prakritinews @prakritikhabar #prakritikhabar #prakritinews #pkwazirpur #trendingnews #virailvideo #trendingnews #trending #viral #rajasthan #BreakingNews #RefineryAccident #VVIPVisit #SafetyLapse #BigNegligence #IndiaNews #IndustrialAccident #Accountability #SystemFailure #NewsUpdate1
- लोकेशन – सवाई माधोपुर रिपोर्टर – बृजेश त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ सवाई माधोपुर सवाई माधोपुर जिले में चोरों के हौसले बुलंद आए दिन बोरवेल से मोटर और केबल चोरी की घटनाएं सवाई माधोपुर जिले में इन दिनों चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। खासकर ग्रामीण इलाकों में चोर किसानों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला जिले के रवाजना चौड़ कस्बे का है, जहां सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने दो बोरवेल पर धावा बोल दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल की रात चोरों ने गांव रवाजना चौड़ में किसानों के खेतों में लगे दो बोरवेल को निशाना बनाया। चोर मोटरों की डोरी निकालकर मोटर व केबल चुरा ले गए। इतना ही नहीं, बोरवेल में पत्थर डालकर उसे बंद भी कर दिया, जिससे किसानों को अतिरिक्त नुकसान उठाना पड़ा। इस घटना में खिजुरी निवासी रामसिंह गुर्जर, भागचंद गुर्जर, रूपनारायण धाबाई और शक्ति गुर्जर के बोरवेल प्रभावित हुए हैं। किसानों के अनुसार, इस चोरी से उन्हें करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना रवाजना डूंगर थाना क्षेत्र की है। लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र के किसानों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है। 👉 किसानों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई, तो इस तरह की घटनाएं और बढ़ सकती हैं, जिससे कृषि कार्य पर सीधा असर पड़ेगा।1