logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

​"खाकी पर फिर उठे सवाल! बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के साथ पुलिसकर्मियों और होमगार्ड द्वारा बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है।" ​ ​ बुलंदशहर जनपद के अहार बाईपास पर खाकी एक बार फिर दागदार होती नजर आ रही है, जहां तैनात पुलिसकर्मियों और होमगार्ड्स पर एक युवक के साथ बुरी तरह मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। ​मामला जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के अहार बाईपास का है, जहाँ पीड़ित युवक लहूलुहान हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचा और रो-रोकर अपनी आपबीती सुनाई। ​ पीड़ित का आरोप है कि वहां तैनात पुलिसकर्मियों और होमगार्ड ने तो उसे पीटा ही, साथ ही कोतवाली प्रभारी पर भी लातों से पीटने का बेहद गंभीर आरोप लगाया गया है। ​घायल अवस्था में युवक अपना मेडिकल परीक्षण कराने सीएचसी पहुंचा, जहां उसका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस महकमे में इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

9 hrs ago
user_Bulandshahr Times News
Bulandshahr Times News
Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

​"खाकी पर फिर उठे सवाल! बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के साथ पुलिसकर्मियों और होमगार्ड द्वारा बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है।" ​ ​ बुलंदशहर जनपद के अहार बाईपास पर खाकी एक बार फिर दागदार होती नजर आ रही है, जहां तैनात पुलिसकर्मियों और होमगार्ड्स पर एक युवक के साथ बुरी तरह मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। ​मामला जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के अहार बाईपास का है, जहाँ पीड़ित युवक लहूलुहान हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचा और रो-रोकर अपनी आपबीती सुनाई। ​ पीड़ित का आरोप है कि वहां तैनात पुलिसकर्मियों और होमगार्ड ने तो उसे पीटा ही, साथ ही कोतवाली प्रभारी पर भी लातों से पीटने का बेहद गंभीर आरोप लगाया गया है। ​घायल अवस्था में युवक अपना मेडिकल परीक्षण कराने सीएचसी पहुंचा, जहां उसका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस महकमे में इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बुलंदशहर सांसद डॉ. भोला सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने हरियाणा BJP के सह-प्रभारी स्मृति ईरानी को हरियाणा का प्रभारी और डॉ. भोला सिंह को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। बुलंदशहर सांसद डॉ. भोला सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने हरियाणा BJP के सह-प्रभारी स्मृति ईरानी को हरियाणा का प्रभारी और डॉ. भोला सिंह को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। #DrBholaSingh #Bulandshahr #HaryanaBJP
    1
    बुलंदशहर सांसद डॉ. भोला सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने हरियाणा BJP के सह-प्रभारी

स्मृति ईरानी को हरियाणा का प्रभारी और डॉ. भोला सिंह को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

बुलंदशहर सांसद डॉ. भोला सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने हरियाणा BJP के सह-प्रभारी
स्मृति ईरानी को हरियाणा का प्रभारी और डॉ. भोला सिंह को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। 
#DrBholaSingh #Bulandshahr #HaryanaBJP
    user_Barahbastitv
    Barahbastitv
    Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बिना नंबर प्लेट सड़क पर दौड़ रहे प्राइवेट स्कूल वहान अधिकारी बने अनजान कमला देवी प्राइवेट स्कूल की मनमानी बिना नंबर प्लेट सड़क पर दौड़ रहे स्कूल वहान हापुड़ बगैर नंबर के वाहन दौड़ रहे, बच्चों के भविष्य से किया जा रहा खिलवाड़! मोटी रकम वसूलने के बाद भी लापरवाही चरम सीमा पार क्या हादसे का इंतजार कर रहा है परिवहन विभाग? चालान के नाम पर होती अवैध वसूली धरातल पर नहीं करवाई थाना बाबूगढ़ क्षेत्र का मामला
    1
    बिना नंबर प्लेट सड़क पर दौड़ रहे प्राइवेट स्कूल वहान अधिकारी बने अनजान 
कमला देवी प्राइवेट स्कूल की मनमानी बिना नंबर प्लेट सड़क पर दौड़ रहे स्कूल वहान 
हापुड़ बगैर नंबर के वाहन दौड़ रहे, बच्चों के भविष्य से किया जा रहा खिलवाड़! मोटी रकम वसूलने के बाद भी लापरवाही चरम सीमा पार 
क्या हादसे का इंतजार कर रहा है परिवहन विभाग? चालान के नाम पर होती अवैध वसूली धरातल पर नहीं करवाई 
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र का मामला
    user_Narender singh
    Narender singh
    Farmer हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आप देख रहे हैं स्टार भारत न्यूज़ ट्वेंटी फोर। हापुड़ देहात क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित दीप उत्सव बैंक्विट हॉल में समाजवादी पार्टी की ओर से PDA कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। आगामी 15 नवंबर को आगरा में प्रस्तावित दलित महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई। सम्मेलन में सपा राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सुधीर चौहान समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव संपर्क अभियान चलाने और आगरा महासम्मेलन की तैयारियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
    1
    आप देख रहे हैं स्टार भारत न्यूज़ ट्वेंटी फोर।
हापुड़ देहात क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित दीप उत्सव बैंक्विट हॉल में समाजवादी पार्टी की ओर से PDA कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। आगामी 15 नवंबर को आगरा में प्रस्तावित दलित महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई।
सम्मेलन में सपा राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सुधीर चौहान समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं से गांव-गांव संपर्क अभियान चलाने और आगरा महासम्मेलन की तैयारियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • गैस एजेंसी संचालिका ने CM योगी से लगाई न्याय की गुहार मुफ्त सिलेंडर नहीं देने पर झूठी शिकायतों और धमकी देने का आरोप BAGHPAT DESK : उत्तर प्रदेश के बागपत में एक गैस एजेंसी संचालिका ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। संचालिका सुशीला देवी का आरोप है कि एक मुस्लिम फुरकान युवक पिछले पांच साल से उन्हें परेशान कर रहा है और झूठी शिकायतें कर रहा है। सुशीला देवी के मुताबिक, आरोपी उनसे मुफ्त में गैस सिलेंडर मांगता है। जब उसकी मांग पूरी नहीं होती, तो वह उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देता है। सुशीला देवी ने बताया कि वह पिछले 15 साल से गैस एजेंसी चला रही हैं। उन्होंने आरोपी की शिकायत कई बार अधिकारियों से की है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे आरोपी का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सुशीला देवी ने यह भी बताया कि मुस्लिम युवक किरठल गांव में उनकी एजेंसी टीम को परेशान कर रहा है। वह आए दिन आसपास के लोगों से झूठी शिकायतें तैयार करवाता है और डीएम, एसपी समेत जिले के कई अधिकारियों को भेजता है। पीड़ित व्यापारी का कहना है कि अधिकारी समय-समय पर उनकी एजेंसी का निरीक्षण करते हैं और सभी मानक पूरे पाए जाते हैं। आसपास के लोग भी उनका समर्थन करते हैं। सुशीला देवी का आरोप है कि आरोपी आर्थिक लाभ के लिए उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहा है और उनकी छवि खराब कर रहा है। वह कानून का पालन करने वाली और टैक्स देने वाली नागरिक हैं। आरोपी से परेशान होकर उन्होंने मुख्यमंत्री से न्याय की अपील की है। पुलिस ने इस पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
    1
    गैस एजेंसी संचालिका ने CM योगी से लगाई न्याय की गुहार
मुफ्त सिलेंडर नहीं देने पर झूठी शिकायतों और धमकी देने का आरोप
BAGHPAT DESK : उत्तर प्रदेश के बागपत में एक गैस एजेंसी संचालिका ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। संचालिका सुशीला देवी का आरोप है कि एक मुस्लिम फुरकान युवक पिछले पांच साल से उन्हें परेशान कर रहा है और झूठी शिकायतें कर रहा है।
सुशीला देवी के मुताबिक, आरोपी उनसे मुफ्त में गैस सिलेंडर मांगता है। जब उसकी मांग पूरी नहीं होती, तो वह उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देता है।
सुशीला देवी ने बताया कि वह पिछले 15 साल से गैस एजेंसी चला रही हैं। उन्होंने आरोपी की शिकायत कई बार अधिकारियों से की है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे आरोपी का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
सुशीला देवी ने यह भी बताया कि मुस्लिम युवक किरठल गांव में उनकी एजेंसी टीम को परेशान कर रहा है। वह आए दिन आसपास के लोगों से झूठी शिकायतें तैयार करवाता है और डीएम, एसपी समेत जिले के कई अधिकारियों को भेजता है।
पीड़ित व्यापारी का कहना है कि अधिकारी समय-समय पर उनकी एजेंसी का निरीक्षण करते हैं और सभी मानक पूरे पाए जाते हैं। आसपास के लोग भी उनका समर्थन करते हैं।
सुशीला देवी का आरोप है कि आरोपी आर्थिक लाभ के लिए उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहा है और उनकी छवि खराब कर रहा है। वह कानून का पालन करने वाली और टैक्स देने वाली नागरिक हैं। आरोपी से परेशान होकर उन्होंने मुख्यमंत्री से न्याय की अपील की है। पुलिस ने इस पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
    user_Instant News 24Hr
    Instant News 24Hr
    Hapur, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • *जिला संयुक्त चिकित्सालय हापुड़ ने सैफी फाउंडेशन का आभार* *हापुड़ गुलफाम सैफी * *अपडेट इंडिया*
    1
    *जिला संयुक्त चिकित्सालय हापुड़ ने सैफी फाउंडेशन का  आभार*

*हापुड़ गुलफाम सैफी *

*अपडेट इंडिया*
    user_Gulfam Saifi press repoter
    Gulfam Saifi press repoter
    Carpenter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • नंदग्राम पुलिस क्षेत्र में दर्दनाक हादसा: राजनगर रेसीडेंसी की 12वीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय बच्ची की मौत। गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। आज दिनांक 25 सितंबर 2026 को सुबह लगभग 9:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि राजनगर एक्सटेंशन स्थित राजनगर रेसीडेंसी सोसाइटी में 12वें फ्लोर पर स्थित अपने फ्लैट से गिरकर एक 14 साल की बच्ची की असमय मृत्यु हो गई है। ​घटना की जानकारी मिलते ही थाना नंदग्राम पुलिस की टीम बिना किसी देरी के तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। ​पुलिस की ओर से बच्ची के परिजनों से लगातार बातचीत की जा रही है ताकि हादसे के कारणों का सही पता लगाया जा सके। फिलहाल मौके पर शांति और कानून व्यवस्था पूरी तरह से कायम है। ​मामले की जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
    1
    नंदग्राम पुलिस क्षेत्र में दर्दनाक हादसा: राजनगर रेसीडेंसी की 12वीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय बच्ची की मौत। 
गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। आज दिनांक 25 सितंबर 2026 को सुबह लगभग 9:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि राजनगर एक्सटेंशन स्थित राजनगर रेसीडेंसी सोसाइटी में 12वें फ्लोर पर स्थित अपने फ्लैट से गिरकर एक 14 साल की बच्ची की असमय मृत्यु हो गई है।
​घटना की जानकारी मिलते ही थाना नंदग्राम पुलिस की टीम बिना किसी देरी के तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।
​पुलिस की ओर से बच्ची के परिजनों से लगातार बातचीत की जा रही है ताकि हादसे के कारणों का सही पता लगाया जा सके। फिलहाल मौके पर शांति और कानून व्यवस्था पूरी तरह से कायम है।
​मामले की जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • > 😭 दिल्ली मौजपुर से मासूम आयज़ा लापता | एक माँ की पुकार सुनो | आपका एक SHARE इस बच्ची को घर पहुँचा सकता है 🙏 | नाम - आयज़ा, इलाका - मौजपुर दिल्ली | #DelhiNews #maujpur #nonfollowers #missingchildren #barahbastitv
    1
    > 😭 दिल्ली मौजपुर से मासूम आयज़ा लापता | एक माँ की पुकार सुनो |
 
 
आपका एक SHARE इस बच्ची को घर पहुँचा सकता है 🙏 | नाम - आयज़ा, इलाका - मौजपुर दिल्ली | 
#DelhiNews #maujpur  #nonfollowers #missingchildren #barahbastitv
    user_Barahbastitv
    Barahbastitv
    Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जनपद गाजियाबाद के थाना लिंक रोड पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण, घटना कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद गाजियाबाद के थाना लिंक रोड पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण, घटना कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 29000/- रुपये नगद, चोरी का सामान /आभूषण (अनुमानित कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपये) व घटना में प्रयुक्त पेचकस व सरिया बरामद । बाइट- श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन
    1
    जनपद गाजियाबाद के थाना लिंक रोड पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण, घटना कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।
जनपद गाजियाबाद के थाना लिंक रोड पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण, घटना कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 29000/- रुपये नगद, चोरी का सामान /आभूषण (अनुमानित कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपये) व घटना में प्रयुक्त पेचकस व सरिया बरामद ।
बाइट- श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन
    user_Patrkar Harish Kumar Media
    Patrkar Harish Kumar Media
    Court reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नरपत नगर के जंगल में गन्ने के खेत से गौ माता के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप
    2
    नरपत नगर के जंगल में गन्ने के खेत से गौ माता के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप
    user_Shrma Impekt Bharat News Jejender
    Shrma Impekt Bharat News Jejender
    Reporter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.