ग्राम पंचायत रड़का बेरा में रात्रि चौपाल जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने सुनी आमजन की परिवेदनाएं। रात्रि चौपाल : जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत रड़का बेरा में सुनी आमजन की परिवेदनाएं चौपाल में ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी अधिकारी कर्मचारी प्रतिदिन समय पर कार्यालय में उपस्थित हो - जिला कलक्टर फलौदी, 10 अप्रैल। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने शुकवार को घंटियाली पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रड़का बेरा में रात्रि चौपाल लगाते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। चौपाल में ग्रामीणों ने पेयजल,विद्युत पोल,फसल खराब मुआवजा,सड़क निर्माण सहित विभिन्न परिवाद प्रस्तुत किए। सभी प्रकरणों की सुनवाई करते हुए जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। कृषि विभाग के अधिकारियों ने तारबंदी, फार्मपोंड, कृषि संयंत्र, सुक्ष्म सिंचाई योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इसी प्रकार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लाडो प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना,जन औषधि योजना की जानकारी दी गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन, पालनहार योजना तथा पशुपालन विभाग द्वारा मंगला पशु बीमा योजना के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान उपखंड अधिकारी ने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान के बारे में जानकारी देते हुए 20 अप्रैल को आयोजित होने वाले शिविर में ग्रामीण विकास के संबंध सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया। जिला कलक्टर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि रात्रि चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना तथा उनका न्यायोचित समाधान करना हैं। साथ ही ग्रामीणों की मांग को उच्च स्तर पर पहुंचाना हैं। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों व कार्मिकों के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी को कार्यालय में समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। चौपाल में उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी,विकास अधिकारी डॉ सुनीता परिहार, तहसीलदार विशन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

- रायसिंहनगर के पास गांव ठंडी में दो बच्चों की मौत डिग्गी में डुबने से ओर गांव छाया मातम1
- पत्रकार इकबाल खान मध्य प्रदेश के धार जिले में हुए देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस जांच में सामने आ रही परत-दर-परत सच्चाई रिश्तों के टूटने और एक सुनियोजित साजिश की दर्दनाक कहानी बयां कर रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पत्नी प्रियंका पर आरोप है कि उसने अपने पति देवकृष्ण की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम तक पहुंचाया। साथ ही वह लंबे समय से पति को उसके सांवले रंग और साधारण पहनावे को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करती थी। 2015 में शादी, 2020 में गौना देवकृष्ण और प्रियंका की शादी वर्ष 2015 में हुई थी। उस समय प्रियंका की उम्र मात्र 15 वर्ष बताई जा रही है। परंपरा के अनुसार 2020 में गौना हुआ और वह ससुराल आई। परिवार को उम्मीद थी कि घर में खुशियां आएंगी, लेकिन इसके बाद विवाद और तनाव बढ़ने लगे। रंग और व्यवहार को लेकर प्रताड़ना देवकृष्ण बचपन से संघर्षशील जीवन जी रहे थे। पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने मिर्च-मसाले बेचकर परिवार को संभाला। आरोप है कि प्रियंका उन्हें उनके रंग-रूप को लेकर ताने देती थी और कहती थी कि वह उसके पसंद के अनुसार नहीं हैं। वह घरेलू कामों से भी दूरी बनाए रखती थी और अधिकतर समय मोबाइल फोन पर बिताती थी। साथ ही दहेज के झूठे केस और तलाक की धमकी भी देती थी। अवैध संबंध और हत्या की साजिश शादी के कुछ वर्षों बाद प्रियंका की मुलाकात अपने रिश्ते के जीजा लगने वाले कमलेश से हुई, जो राजगढ़ का रहने वाला और ढाबा संचालक बताया जाता है। दोनों के बीच कथित अवैध संबंध बन गए। जब देवकृष्ण इस रिश्ते में बाधा बनने लगे, तो उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। आरोप है कि दोनों ने मिलकर करीब 1 लाख रुपये में सुपारी किलर को हत्या की जिम्मेदारी दी। लूट की कहानी का खुलासा हत्या के बाद इसे लूट की वारदात दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस जांच में कई विसंगतियां सामने आईं। कथित लूट के गहने घर में ही बरामद हुए, जिससे शक गहरा गया। पूछताछ के दौरान प्रियंका के बयान बार-बार बदलते रहे, जिसके बाद उसने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल कर लिया। दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ इस घटना ने दो परिवारों को पूरी तरह तबाह कर दिया है। देवकृष्ण की मां और बहन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रियंका और उसके कथित प्रेमी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सुपारी किलर की तलाश जारी है।1
- बीकानेर में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू। “Operation Nilkanth” के तहत अब होगी ताबड़तोड़ कार्रवाई, तस्करों और गैंगस्टरों में पहले से ही हड़कंप। #bikanernews #bikanerpolice #rajasthan #ipsmridulkachawa #bikanercity1
- Post by SSSO News1
- Post by Durga kab bani repairing Rani Gate1
- सिर्फ ज़मीन का टुकड़ा नहीं, हमारे पुरखों की निशानी है। 🌳 जब विकास के नाम पर हमारी आस्था और ओरण (पवित्र भूमि) को छीना जाता है, तो आवाज़ उठाना मज़बूरी नहीं, धर्म बन जाता है। इन बुजुर्गों की आँखों में दर्द भी है और अपनी विरासत को बचाने का जज़्बा भी।1
- एक आरोपी भंवरलाल गिरफ्तार आरोपी को ग्राम पांचलासिद्धा में विश्नोइयों की ढाणी स्थित रहवासी मकान से दस्तयाब कर उक्त अवैध मादक पदार्थ अफीम जब्त किया गया। नागौर पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के विरूद्ध आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी । थाना खींवसर पुलिस एवं डीएसटी टीम की रही संयुक्त कार्यवाही । नागौर/ खींवसर,,रोशन मीना (आई.पी.एस.) जिला पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा ऑपरेशन संकल्प नशा मुक्त नागौर के तहत अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नागौर एवं जतिन जैन सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत्त नागौर के निकटतम सुपरविजन में अदिति उपाध्याय (प्रोबसर)थानाधिकारी पुलिस थाना खींवसर मय एवं डीएसटी टीम नागौर की इत्तला पर मौजा विश्नोईयों की ढाणी पांचलासिद्वा स्थित आरोपी भवरलाल के रहवासी मकान पर पहुंचे, आरोपी भवरलाल के पास एक सफेद गमछा में छिपाया हुआ, एक सफेद रंग का डिब्बा जिसमें अवैध मादक तरल पदार्थ अफीम का दूध कुल 220.53 ग्राम भरा हुआ मिला जिसे जब्त कर आरोपी भंवरलाल को गिरफ्तार किया गया। नागौर पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के विरूद्ध आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।1
- अररिया थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह ठेला लगाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते दोहरी हत्या में बदल गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार, कृषि उत्पादन बाजार समिति (विघटित) के गेट नंबर 2 के पास ठेला लगाने को लेकर ठेला दुकानदार राहुल चौहान और एक पिकअप वाहन चालक नबी हुसैन के बीच कहासुनी हुई। यह विवाद इतना बढ़ गया कि ठेला लगाने वाले युवक ने चालक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।वारदात के बाद आरोपी मौके से भागकर पास की झाड़ियों में छिप गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। लेकिन इसी दौरान गुस्साई भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस से आरोपी को छीन लिया। भीड़ ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। *मृतकों की पहचान* इस घटना में मृतकों की पहचान स्थानीय निवासी राहुल चौहान (ठेला दुकानदार) और नबी हुसैन (पिकअप चालक) के रूप में हुई है। दोनों ही क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। *इलाके में तनाव और विरोध* घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। आक्रोशित लोगों ने सुभाष चौक सहित कई स्थानों पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।1
- कोलायत। आज दिनांक 09.04.2026 को कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, कोलायत में अष्टम पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ कि1