logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगासागर गांव में असमाजिक तत्वों ने मवेशी के नाद में जहर डाला, दो मवेशी की मौत गंगासागर गांव में असमाजिक तत्वों ने मवेशी के नाद में जहर डाला, दो मवेशी की मौत टेहटा थाना क्षेत्र के गंगासागर गांव में अज्ञात असमाजिक तत्व के लोगों ने मवेशी के नाद में जहर डाल दिया। जिससे दो मवेशी की मौत हो गई ।जबकि तीन मवेशी की हालत चिंताजनक बताई जा रहा है। इस बाबत सोमवार के दिन 2:00 बजे मवेशी पालक बिंदु यादव ने बताया कि वह पांच मवेशी पाले हुए हैं। वही मवेशी के नाद में कोई असमाजिक तत्व के लोगों ने जहर डाल दिया। जिससे दो मवेशी की मौत हो गई है जबकि तीन मवेशी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना टेहटा थाना की पुलिस एवं पशु अस्पताल के चिकित्सकों ने घटनास्थल का जायजा लिया एवं तीनो मवेशियों को इलाज शुरू किया है ।मवेशी पालक ने बताया इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए टेहटा थाने में आवेदन दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

1 hr ago
user_Ramesh Kumar
Ramesh Kumar
Local News Reporter मखदूमपुर, जहानाबाद, बिहार•
1 hr ago

गंगासागर गांव में असमाजिक तत्वों ने मवेशी के नाद में जहर डाला, दो मवेशी की मौत गंगासागर गांव में असमाजिक तत्वों ने मवेशी के नाद में जहर डाला, दो मवेशी की मौत टेहटा थाना क्षेत्र के गंगासागर गांव में अज्ञात असमाजिक तत्व के लोगों ने मवेशी के नाद में जहर डाल दिया। जिससे दो मवेशी की मौत हो गई ।जबकि तीन मवेशी की हालत चिंताजनक बताई जा रहा है। इस बाबत सोमवार के दिन 2:00 बजे मवेशी पालक बिंदु यादव ने बताया कि वह पांच मवेशी पाले हुए हैं। वही मवेशी के नाद में कोई असमाजिक तत्व के लोगों ने जहर डाल दिया। जिससे दो मवेशी की मौत हो गई है जबकि तीन मवेशी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना टेहटा थाना की पुलिस एवं पशु अस्पताल के चिकित्सकों ने घटनास्थल का जायजा लिया एवं तीनो मवेशियों को इलाज शुरू किया है ।मवेशी पालक ने बताया इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए टेहटा थाने में आवेदन दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

More news from बिहार and nearby areas
  • जहानाबाद में अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को 250वां साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम देवी मंदिर, दक्षिणी दौलतपुर राजा बाजार में संपन्न हुआ।इस अवसर पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश भी दिया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार 250 सप्ताह से चल रहे इस पौधरोपण अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को सुरक्षित रखना और लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे भी अपने घरों, गांवों और आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाएं तथा उनकी देखभाल करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।इस मौके पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के कई सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे तथा सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
    1
    जहानाबाद में अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को 250वां साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम देवी मंदिर, दक्षिणी दौलतपुर राजा बाजार में संपन्न हुआ।इस अवसर पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश भी दिया गया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार 250 सप्ताह से चल रहे इस पौधरोपण अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को सुरक्षित रखना और लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे भी अपने घरों, गांवों और आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाएं तथा उनकी देखभाल करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।इस मौके पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के कई सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे तथा सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    22 hrs ago
  • गया, बिहार। सारण में घटित अत्यंत नृशंस और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना के विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गया महानगर के कार्यकर्ताओं ने टावर चौक, गया पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए बिहार सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में घटना को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिला और सभी ने एक स्वर में दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि सारण में जो घटना हुई है, उसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। ऐसी घटनाएं सभ्य समाज के लिए कलंक हैं और यह दर्शाती हैं कि राज्य में अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ गया है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि समाज में एक सख्त संदेश जाए और भविष्य में कोई भी अपराधी इस प्रकार की घिनौनी हरकत करने का दुस्साहस न कर सके। इस अवसर पर प्रांत छात्रा प्रमुख प्रिया सिंह ने कहा कि सारण में हुई यह घटना अत्यंत निंदनीय, अमानवीय और हृदय विदारक है। एक मासूम बच्ची के साथ इस प्रकार की दरिंदगी पूरे समाज को शर्मसार करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे जघन्य अपराध करने वाले दरिंदों को कानून के दायरे में लाकर कठोरतम दंड दिया जाना चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। एबीवीपी की कार्यकर्ता नंदनी गुप्ता ने कहा कि आज राज्य में बेटियों की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय बन गई है। सरकार और प्रशासन को इस मामले में संवेदनशीलता और दृढ़ता दिखाते हुए दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते अपराधियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो ऐसे अपराधियों का मनोबल और बढ़ेगा, जो समाज के लिए बेहद घातक है। गया महानगर मंत्री आदित्य मिश्रा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा से समाज और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मुद्दों पर मुखर रही है। सारण की इस जघन्य घटना ने पूरे समाज को आक्रोशित कर दिया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दी जाए। यदि प्रशासन इस मामले में ढिलाई बरतता है तो विद्यार्थी परिषद सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने और दोषियों को कठोर दंड देने की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रिया सिंह, नंदनी गुप्ता, अनामिका, मनीषा, गुड़िया ,ट्विंकल, सुरभि,शिवानी,रागिनी,स्वाति, प्रियंका,प्रियंका शॉ, नंदनी कश्यप, सोनी कुमारी, नंदिनी कुमारी, सूरज सिंह, मैक्स अवस्थी, आदित्य मिश्रा,प्रिंस सिंह,पवन मिश्रा, राहुल कुमार, नीरज कुमार, शशि रंजन, ऋतिक रोशन, पंकज दांगी, विकास कुमार, हर्ष राज, लक्ष्मीकांत, अमन शर्मा, चन्दन कुमार, हर्षित राज, अभिषेक झा, सौरभ पांडे, अमन कुमार,विशाल दास,प्रिंस कुमार, चन्दन आदर्श रॉबिन सिंह, निशांत कुमार, अभिषेक कुमार,यशवंत, हरीश, बादल कुमार, मयंक कुमार, यशवंत,आयुष आदि मौजूद थे
    1
    गया, बिहार।
सारण में घटित अत्यंत नृशंस और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना के विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गया महानगर के कार्यकर्ताओं ने टावर चौक, गया पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए बिहार सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में घटना को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिला और सभी ने एक स्वर में दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि सारण में जो घटना हुई है, उसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। ऐसी घटनाएं सभ्य समाज के लिए कलंक हैं और यह दर्शाती हैं कि राज्य में अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ गया है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि समाज में एक सख्त संदेश जाए और भविष्य में कोई भी अपराधी इस प्रकार की घिनौनी हरकत करने का दुस्साहस न कर सके।
इस अवसर पर प्रांत छात्रा प्रमुख प्रिया सिंह ने कहा कि सारण में हुई यह घटना अत्यंत निंदनीय, अमानवीय और हृदय विदारक है। एक मासूम बच्ची के साथ इस प्रकार की दरिंदगी पूरे समाज को शर्मसार करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे जघन्य अपराध करने वाले दरिंदों को कानून के दायरे में लाकर कठोरतम दंड दिया जाना चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
एबीवीपी की कार्यकर्ता नंदनी गुप्ता ने कहा कि आज राज्य में बेटियों की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय बन गई है। सरकार और प्रशासन को इस मामले में संवेदनशीलता और दृढ़ता दिखाते हुए दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते अपराधियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो ऐसे अपराधियों का मनोबल और बढ़ेगा, जो समाज के लिए बेहद घातक है।
गया महानगर मंत्री आदित्य मिश्रा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा से समाज और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मुद्दों पर मुखर रही है। सारण की इस जघन्य घटना ने पूरे समाज को आक्रोशित कर दिया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दी जाए। यदि प्रशासन इस मामले में ढिलाई बरतता है तो विद्यार्थी परिषद सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने और दोषियों को कठोर दंड देने की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे।
इस मौके पर प्रिया सिंह, नंदनी गुप्ता, अनामिका, मनीषा, गुड़िया ,ट्विंकल, सुरभि,शिवानी,रागिनी,स्वाति, प्रियंका,प्रियंका शॉ, नंदनी कश्यप, सोनी कुमारी, नंदिनी कुमारी, सूरज सिंह, मैक्स अवस्थी, आदित्य मिश्रा,प्रिंस सिंह,पवन मिश्रा, राहुल कुमार, नीरज कुमार, शशि रंजन, ऋतिक रोशन, पंकज दांगी, विकास कुमार, हर्ष राज, लक्ष्मीकांत, अमन शर्मा, चन्दन कुमार, हर्षित राज, अभिषेक झा, सौरभ पांडे, अमन कुमार,विशाल दास,प्रिंस कुमार, चन्दन आदर्श रॉबिन सिंह, निशांत कुमार, अभिषेक कुमार,यशवंत, हरीश, बादल कुमार, मयंक कुमार, यशवंत,आयुष आदि मौजूद थे
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    30 min ago
  • Post by हेमन्त कुमार सिंह
    1
    Post by हेमन्त कुमार  सिंह
    user_हेमन्त कुमार  सिंह
    हेमन्त कुमार सिंह
    जनहित मे समर्पित Wazirganj•
    5 hrs ago
  • जिला रोहतास के चेनारी प्रखंड के कैथी गांव में एक भव्य सत्संग के माध्यम से साधुजन और जनप्रतिनिधि का हुआ आगमन जनप्रतिनिधि के रूप में पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि गुड्डू शर्मा ने मनवार कांशीराम जी के जन्म उत्सव को याद करते हुए संत शिरोमणि रविदास और भीमराव अंबेडकर जी का यादगार उनके मानचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए
    1
    जिला रोहतास के चेनारी प्रखंड के कैथी गांव में एक भव्य सत्संग के माध्यम से साधुजन और जनप्रतिनिधि का हुआ आगमन जनप्रतिनिधि के रूप में पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि गुड्डू शर्मा ने मनवार कांशीराम जी के जन्म उत्सव को याद करते हुए संत शिरोमणि रविदास और भीमराव अंबेडकर जी का यादगार उनके मानचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए
    user_Dhiranjan Sharma
    Dhiranjan Sharma
    Tour Guide बेन, नालंदा, बिहार•
    9 hrs ago
  • Post by Garibnath Sahani
    1
    Post by Garibnath Sahani
    user_Garibnath Sahani
    Garibnath Sahani
    Singer Bihar•
    15 hrs ago
  • जो अपने माँ-बाप का सहारा बनता है, भगवान भी उसका सहारा बन जाते हैं। खेसारी भैया, आपने आज सिर्फ सामान नहीं दिया... बल्कि उन बूढ़ी आँखों में फिर से अपनापन और उम्मीद जगा दी।🙏🙏🙏🙏♥️♥️❤️❤️
    1
    जो अपने माँ-बाप का सहारा बनता है, भगवान भी उसका सहारा बन जाते हैं।
खेसारी भैया, आपने आज सिर्फ सामान नहीं दिया...
बल्कि उन बूढ़ी आँखों में फिर से अपनापन और उम्मीद जगा दी।🙏🙏🙏🙏♥️♥️❤️❤️
    user_Bihar dastak news
    Bihar dastak news
    एकंगरसराय, नालंदा, बिहार•
    21 hrs ago
  • प्रेस विज्ञप्ति 42वां माँ मथुरासिनी महोत्सव संपन्न, भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद गया। माहुरी वैश्य मंडल के तत्वाधान में आयोजित 42वां माँ मथुरासिनी महोत्सव का तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। महोत्सव के अंतिम दिन 15 मार्च 2026, दिन रविवार को माहुरी वैश्य मंडल भवन, गुरुद्वारा रोड, गया में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होकर रात 11:00 बजे तक निरंतर चलता रहा। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित हुए और माँ मथुरासिनी का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में समाज के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में माहुरी वैश्य मंडल, माहुरी वैश्य मंडल नवयुवक समिति एवं माहुरी वैश्य मंडल महिला समिति के सभी कार्यकारिणी सदस्यों तथा समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया। महोत्सव के सफल संचालन में महोत्सव संयोजक संतोष कुमार बरहपुरिया, महोत्सव कोषाध्यक्ष प्रदीप वैश्यकार, माहुरी वैश्य मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार पवनचौध तथा माहुरी वैश्य मंडल के सचिव अमित कुमार पिंटू सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के समापन अवसर पर माहुरी वैश्य मंडल के सचिव अमित कुमार पिंटू द्वारा मंडल के सभी कार्यकारिणी सदस्यों एवं समाज के लोगों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग और सहभागिता से ही यह महोत्सव भव्य और सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा तथा माँ मथुरासिनी के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा।
    1
    प्रेस विज्ञप्ति
42वां माँ मथुरासिनी महोत्सव संपन्न, भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
गया। माहुरी वैश्य मंडल के तत्वाधान में आयोजित 42वां माँ मथुरासिनी महोत्सव का तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
महोत्सव के अंतिम दिन 15 मार्च 2026, दिन रविवार को माहुरी वैश्य मंडल भवन, गुरुद्वारा रोड, गया में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होकर रात 11:00 बजे तक निरंतर चलता रहा। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित हुए और माँ मथुरासिनी का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में समाज के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में माहुरी वैश्य मंडल, माहुरी वैश्य मंडल नवयुवक समिति एवं माहुरी वैश्य मंडल महिला समिति के सभी कार्यकारिणी सदस्यों तथा समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया।
महोत्सव के सफल संचालन में महोत्सव संयोजक संतोष कुमार बरहपुरिया, महोत्सव कोषाध्यक्ष प्रदीप वैश्यकार, माहुरी वैश्य मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार पवनचौध तथा माहुरी वैश्य मंडल के सचिव अमित कुमार पिंटू सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर माहुरी वैश्य मंडल के सचिव अमित कुमार पिंटू द्वारा मंडल के सभी कार्यकारिणी सदस्यों एवं समाज के लोगों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग और सहभागिता से ही यह महोत्सव भव्य और सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा तथा माँ मथुरासिनी के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    6 hrs ago
  • Post by Garibnath Sahani
    1
    Post by Garibnath Sahani
    user_Garibnath Sahani
    Garibnath Sahani
    Singer Bihar•
    15 hrs ago
  • रफीगंज से बघोई स्टेशन के बीच ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम लागू कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था के शुरू होने पर रेलवे कर्मियों के बीच खुशी का माहौल देखा गया और मौके पर मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई। रफीगंज स्टेशन अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम लागू होने से अब दो स्टेशनों के बीच एक साथ तीन से चार ट्रेनें एक के पीछे एक सुरक्षित रूप से चल सकेंगी। इससे ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुचारू होगी और रेल परिचालन में भी सुधार आएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अगले 2 से 3 महीनों के भीतर रफीगंज से गया तक भी ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम लागू होने की संभावना है, जिससे इस पूरे रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही और तेज व सुरक्षित हो जाएगी। इस मौके पर रेलवे के डेप्युटी सी एस टी स्वाति सिंह, टीआई प्रमोद कुमार, स्टेशन अधीक्षक सुनील शर्मा, स्टेशन मास्टर शंभू कुमार, राजीव रंजन, महेंद्र कुमार, सतीश कुमार तथा पोर्टर प्रमोद कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल थे।
    1
    रफीगंज से बघोई स्टेशन के बीच ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम लागू कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था के शुरू होने पर रेलवे कर्मियों के बीच खुशी का माहौल देखा गया और मौके पर मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई।
रफीगंज स्टेशन अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम लागू होने से अब दो स्टेशनों के बीच एक साथ तीन से चार ट्रेनें एक के पीछे एक सुरक्षित रूप से चल सकेंगी। इससे ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुचारू होगी और रेल परिचालन में भी सुधार आएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि अगले 2 से 3 महीनों के भीतर रफीगंज से गया तक भी ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम लागू होने की संभावना है, जिससे इस पूरे रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही और तेज व सुरक्षित हो जाएगी।
इस मौके पर रेलवे के डेप्युटी सी एस टी स्वाति सिंह, टीआई प्रमोद कुमार, स्टेशन अधीक्षक सुनील शर्मा, स्टेशन मास्टर शंभू कुमार, राजीव रंजन, महेंद्र कुमार, सतीश कुमार तथा पोर्टर प्रमोद कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल थे।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    47 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.