रफीगंज–बघोई रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम शुरू, रेल कर्मियों ने बांटी मिठाइयां रफीगंज से बघोई स्टेशन के बीच ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम लागू कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था के शुरू होने पर रेलवे कर्मियों के बीच खुशी का माहौल देखा गया और मौके पर मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई। रफीगंज स्टेशन अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम लागू होने से अब दो स्टेशनों के बीच एक साथ तीन से चार ट्रेनें एक के पीछे एक सुरक्षित रूप से चल सकेंगी। इससे ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुचारू होगी और रेल परिचालन में भी सुधार आएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अगले 2 से 3 महीनों के भीतर रफीगंज से गया तक भी ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम लागू होने की संभावना है, जिससे इस पूरे रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही और तेज व सुरक्षित हो जाएगी। इस मौके पर रेलवे के डेप्युटी सी एस टी स्वाति सिंह, टीआई प्रमोद कुमार, स्टेशन अधीक्षक सुनील शर्मा, स्टेशन मास्टर शंभू कुमार, राजीव रंजन, महेंद्र कुमार, सतीश कुमार तथा पोर्टर प्रमोद कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल थे।
रफीगंज–बघोई रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम शुरू, रेल कर्मियों ने बांटी मिठाइयां रफीगंज से बघोई स्टेशन के बीच ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम लागू कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था के शुरू होने पर रेलवे कर्मियों के बीच खुशी का माहौल देखा गया और मौके पर मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई। रफीगंज स्टेशन अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम लागू होने से अब दो स्टेशनों के बीच एक साथ तीन से चार ट्रेनें एक के पीछे एक सुरक्षित रूप से चल सकेंगी। इससे ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुचारू होगी और रेल परिचालन में भी सुधार आएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अगले 2 से 3 महीनों के भीतर रफीगंज से गया तक भी ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम लागू होने की संभावना है, जिससे इस पूरे रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही और तेज व सुरक्षित हो जाएगी। इस मौके पर रेलवे के डेप्युटी सी एस टी स्वाति सिंह, टीआई प्रमोद कुमार, स्टेशन अधीक्षक सुनील शर्मा, स्टेशन मास्टर शंभू कुमार, राजीव रंजन, महेंद्र कुमार, सतीश कुमार तथा पोर्टर प्रमोद कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल थे।
- गया, बिहार। सारण में घटित अत्यंत नृशंस और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना के विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गया महानगर के कार्यकर्ताओं ने टावर चौक, गया पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए बिहार सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में घटना को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिला और सभी ने एक स्वर में दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि सारण में जो घटना हुई है, उसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। ऐसी घटनाएं सभ्य समाज के लिए कलंक हैं और यह दर्शाती हैं कि राज्य में अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ गया है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि समाज में एक सख्त संदेश जाए और भविष्य में कोई भी अपराधी इस प्रकार की घिनौनी हरकत करने का दुस्साहस न कर सके। इस अवसर पर प्रांत छात्रा प्रमुख प्रिया सिंह ने कहा कि सारण में हुई यह घटना अत्यंत निंदनीय, अमानवीय और हृदय विदारक है। एक मासूम बच्ची के साथ इस प्रकार की दरिंदगी पूरे समाज को शर्मसार करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे जघन्य अपराध करने वाले दरिंदों को कानून के दायरे में लाकर कठोरतम दंड दिया जाना चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। एबीवीपी की कार्यकर्ता नंदनी गुप्ता ने कहा कि आज राज्य में बेटियों की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय बन गई है। सरकार और प्रशासन को इस मामले में संवेदनशीलता और दृढ़ता दिखाते हुए दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते अपराधियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो ऐसे अपराधियों का मनोबल और बढ़ेगा, जो समाज के लिए बेहद घातक है। गया महानगर मंत्री आदित्य मिश्रा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा से समाज और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मुद्दों पर मुखर रही है। सारण की इस जघन्य घटना ने पूरे समाज को आक्रोशित कर दिया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दी जाए। यदि प्रशासन इस मामले में ढिलाई बरतता है तो विद्यार्थी परिषद सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने और दोषियों को कठोर दंड देने की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रिया सिंह, नंदनी गुप्ता, अनामिका, मनीषा, गुड़िया ,ट्विंकल, सुरभि,शिवानी,रागिनी,स्वाति, प्रियंका,प्रियंका शॉ, नंदनी कश्यप, सोनी कुमारी, नंदिनी कुमारी, सूरज सिंह, मैक्स अवस्थी, आदित्य मिश्रा,प्रिंस सिंह,पवन मिश्रा, राहुल कुमार, नीरज कुमार, शशि रंजन, ऋतिक रोशन, पंकज दांगी, विकास कुमार, हर्ष राज, लक्ष्मीकांत, अमन शर्मा, चन्दन कुमार, हर्षित राज, अभिषेक झा, सौरभ पांडे, अमन कुमार,विशाल दास,प्रिंस कुमार, चन्दन आदर्श रॉबिन सिंह, निशांत कुमार, अभिषेक कुमार,यशवंत, हरीश, बादल कुमार, मयंक कुमार, यशवंत,आयुष आदि मौजूद थे1
- Post by Kausar Alam Sinior Journalist1
- Golu Soni बना YouTuber रे भईया 🔥 | New Bhojpuri Song 2026 | GST Army Lover 📝 YouTube Description अगर आपको भोजपुरी गाने पसंद हैं तो यह नया गाना “Golu Soni बना YouTuber रे भईया” जरूर सुनें। इस गाने में एक गाँव के लड़के की कहानी दिखाई गई है जो मेहनत करके YouTube पर अपना नाम बनाता है। अगर आपको यह गाना अच्छा लगे तो 👍 Like करें 💬 Comment करें 📢 Share करें 🔔 Channel को Subscribe जरूर करें। Artist: Golu Soni Channel: GST Army Lover / Bihar Ki Pehchan 🔎 SEO Keywords golu soni bhojpuri song golu soni new song golu soni bana youtuber re bhaiya bhojpuri viral song 2026 new bhojpuri gana 2026 bhojpuri trending song bihar ki pehchan song gst army lover song 🔥 Viral Hashtags #GoluSoni #BhojpuriSong #NewBhojpuriSong #BhojpuriViralSong #BiharKiPehchan #GSTArmyLover #BhojpuriGana #YouTuberSong1
- अरवल जिला विकास मंच सह रेल आंदोलन सूत्रधार मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में अरवल ब्लॉक प्रांगण से समहरणालय अरवल तक अरवल जिले के किसानों के अंचल कार्यालय के मनमानी के खिलाफ किसानों द्वारा धरना एवं प्रदर्शन किया गया मुख्य मांगे:- अरवल जिले के सभी पंचायत में शिविर लगाकर किसानों के हित में परिमार्जन कर खाता संख्या खेसरा संख्या रकबा चौहदी का सुधार किया जाए1
- रोहतास जिला के काराकाट विधानसभा क्षेत्र के काराकाट के दुधारू पशु मेला में दलाल और लुटेरों से रहे सतर्क जब आप गाय और भैंस खरीदने जा रहे हैं तो, इस मेले में दलाल और फेरहा का कई ग्रुप है जो आपको मीठी-मीठी बातों में उलझा समझ कर गाय और भैंस खरीदने पर मजबूर कर देते हैं, जिसे नया खरीदार व्यक्ति ठगी का शिकार हो जाते हैं, जब आप काराकाट के पशु मेला में दलाल और फेरहा के बातों में ना आकर अपने दीलो दिमाग से खरीदारी करें, उस मेला खरीदने गए सहार प्रखंड के बरूही गांव निवासी एक व्यक्ति ठगी का शिकार बन गया, जिनका नाम संजय चौधरी है, जब इनका मुलाकात केवल आप तक न्यूज़ के पत्रकार से हुआ तो आप बीती बात बताएं,1
- गंगासागर गांव में असमाजिक तत्वों ने मवेशी के नाद में जहर डाला, दो मवेशी की मौत टेहटा थाना क्षेत्र के गंगासागर गांव में अज्ञात असमाजिक तत्व के लोगों ने मवेशी के नाद में जहर डाल दिया। जिससे दो मवेशी की मौत हो गई ।जबकि तीन मवेशी की हालत चिंताजनक बताई जा रहा है। इस बाबत सोमवार के दिन 2:00 बजे मवेशी पालक बिंदु यादव ने बताया कि वह पांच मवेशी पाले हुए हैं। वही मवेशी के नाद में कोई असमाजिक तत्व के लोगों ने जहर डाल दिया। जिससे दो मवेशी की मौत हो गई है जबकि तीन मवेशी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना टेहटा थाना की पुलिस एवं पशु अस्पताल के चिकित्सकों ने घटनास्थल का जायजा लिया एवं तीनो मवेशियों को इलाज शुरू किया है ।मवेशी पालक ने बताया इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए टेहटा थाने में आवेदन दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है1
- प्रेस विज्ञप्ति 42वां माँ मथुरासिनी महोत्सव संपन्न, भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद गया। माहुरी वैश्य मंडल के तत्वाधान में आयोजित 42वां माँ मथुरासिनी महोत्सव का तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। महोत्सव के अंतिम दिन 15 मार्च 2026, दिन रविवार को माहुरी वैश्य मंडल भवन, गुरुद्वारा रोड, गया में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होकर रात 11:00 बजे तक निरंतर चलता रहा। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित हुए और माँ मथुरासिनी का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में समाज के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में माहुरी वैश्य मंडल, माहुरी वैश्य मंडल नवयुवक समिति एवं माहुरी वैश्य मंडल महिला समिति के सभी कार्यकारिणी सदस्यों तथा समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया। महोत्सव के सफल संचालन में महोत्सव संयोजक संतोष कुमार बरहपुरिया, महोत्सव कोषाध्यक्ष प्रदीप वैश्यकार, माहुरी वैश्य मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार पवनचौध तथा माहुरी वैश्य मंडल के सचिव अमित कुमार पिंटू सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के समापन अवसर पर माहुरी वैश्य मंडल के सचिव अमित कुमार पिंटू द्वारा मंडल के सभी कार्यकारिणी सदस्यों एवं समाज के लोगों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग और सहभागिता से ही यह महोत्सव भव्य और सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा तथा माँ मथुरासिनी के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा।1
- 36 साल पुराना मकान पर दबंगों का कब्जा ! पीड़ित परिवार दहशत में जीने को मजबूर ! बाराचट्टी थाना पुलिस ने नही किया अभी तक कोई करवाई ! 👇🏻 #GayaNews #Barachatti #Gajragarh #BiharNews #HindustanExpress #JusticeForPoor #SriramPaswan #LandDispute #IllegalOccupation #BiharPolice #PoliceNegligence #PoorFamily #GroundReport #BreakingNews #BiharPolitics #SamratChoudhary #NitishKumar #Bhoomafia #JusticeDelayed #VoiceOfPoor #GayaDistrict #VillageNews #PublicIssue #LocalNews #CrimeNews #PoliceAction #NewsUpdate #SocialJustice #PeopleVoice #TrendingNews Hindustan Express News24nation Sherghati 24 News Gaya Dastak Nitish Kumar Samrat Choudhary Gaya Tak Indian National Congress Bihar Police BULAND BIHAR1
- अरवल। भारत की आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 मार्च 2026 से 18 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं सरकारी कर्मी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं आवास गणना से जुड़े कार्यों को सुचारु रूप से संपन्न कराना है। प्रशिक्षण में अधिकारियों को घर-घर जाकर मकानों की जानकारी एकत्र करने, परिवारों का विवरण दर्ज करने तथा डिजिटल माध्यम से डाटा संग्रह करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि स्व-गणना प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 तक चलेगी, जबकि मकान सूचीकरण एवं आवास गणना 2 मई 2026 से 31 मई 2026 तक की जाएगी। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण आधार होती है। इसलिए सभी कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से इस कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षण के बाद सभी कर्मी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।1