Shuru
Apke Nagar Ki App…
शेरघाटी के अमिताभ अकादमी में 850 छात्र-छात्राओं को मिला सर्टिफिकेट ! टॉप 5 स्टूडेंट्स और अभिभावक हुए सम्मानित !
Kausar Alam Sinior Journalist
शेरघाटी के अमिताभ अकादमी में 850 छात्र-छात्राओं को मिला सर्टिफिकेट ! टॉप 5 स्टूडेंट्स और अभिभावक हुए सम्मानित !
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Kausar Alam Sinior Journalist1
- *गया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक ने टोटो में मारी टक्कर, 8 लोग घायल* गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के पथरा मोड़ के पास जीटी रोड पर सोमवार को दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुई। तेज रफ्तार ट्रक ने एक टोटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 8 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों में आमस थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर निवासी टोटो चालक साधु यादव, 20 वर्षीय आकाश कुमार, 25 वर्षीय विनीता कुमारी, समशेरखाप निवासी वीरेंद्र प्रजापत के 15 वर्षिय बेटी रूपा कुमारी, नागेंद्र प्रजापत के 15 वर्षीय बेटी अंशु कुमारी, श्रवण साव के 15 वर्षीय बेटी रुचि कुमारी, गुरुआ थाना क्षेत्र के गुनेरी निवासी दिलीप रिकियासन के 26 वर्षीय पत्नी रंजू देवी और 12 वर्षीय बेटा शिवम कुमार शामिल हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी जख्मियों को इलाज हेतु आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां मौजूद डॉ. आनंद कुमार ने प्राथमिक उपचार कर अंशु कुमारी, रंजू देवी व शिवम कुमार की स्थिति गंभीर देखते हुए गया अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज गया के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि इन तीनों को सिर में गंभीर चोट आई है।पांच लोग को आमस सीएचसी में इलाज चल रही है। वहीं घटना के सूचना मिलते ही आमस पुलिस ने घटना स्थल पहुंच घटना संबंधित जांच शुरू कर दी है।1
- प्रतापपुर प्रखंड में सोमवार को लगभग 6 बजे राजद नेता मो. मेराज अंसारी के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इफ्तार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। इफ्तार के दौरान रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोला और देश व समाज में अमन, चैन और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का काम करते हैं। इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद थे।1
- प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 16 मार्च 2026 आज दिनांक 16 मार्च 2026 को **बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेलागंज प्रखंड में सदस्यता अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा सदस्यता अभियान के प्रभारी संजिव वर्मा उर्फ छोटू कुशवाहा, वरिष्ठ कार्यकर्ता दिना मांझी तथा राजेश मांझी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी संजिव वर्मा उर्फ छोटू कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता महाअभियान को और अधिक तेज़ी के साथ आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने बताया कि पार्टी के दिशा-निर्देशानुसार यह अभियान 14 अप्रैल 2026 तक ही संचालित किया जाना है, इसलिए सीमित समय को देखते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से अवगत कराते हुए सक्रिय सदस्य बनाना होगा। इसी उद्देश्य से बेलागंज प्रखंड के लिए कम से कम 10,000 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने इस लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का संकल्प लिया और सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर इंद्रजीत मांझी (बेलागंज प्रखंड अध्यक्ष), विनय मांझी सहित पार्टी के अनेक सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। निवेदक: इंजीनियर दिवाकर सिंह जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर), गया जिला1
- रफीगंज से बघोई स्टेशन के बीच ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम लागू कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था के शुरू होने पर रेलवे कर्मियों के बीच खुशी का माहौल देखा गया और मौके पर मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई। रफीगंज स्टेशन अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम लागू होने से अब दो स्टेशनों के बीच एक साथ तीन से चार ट्रेनें एक के पीछे एक सुरक्षित रूप से चल सकेंगी। इससे ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुचारू होगी और रेल परिचालन में भी सुधार आएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अगले 2 से 3 महीनों के भीतर रफीगंज से गया तक भी ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम लागू होने की संभावना है, जिससे इस पूरे रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही और तेज व सुरक्षित हो जाएगी। इस मौके पर रेलवे के डेप्युटी सी एस टी स्वाति सिंह, टीआई प्रमोद कुमार, स्टेशन अधीक्षक सुनील शर्मा, स्टेशन मास्टर शंभू कुमार, राजीव रंजन, महेंद्र कुमार, सतीश कुमार तथा पोर्टर प्रमोद कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल थे।1
- औरंगाबाद समृद्धि यात्रा के चौथे चरण का अंतिम दिन 20 मार्च शुक्रवार होगा। इस दिन मुख्यमंत्री गया और औरंगाबाद जिलों में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पूर्वाह्न में गया जिले में विकास योजनाओं का निरीक्षण किया जाएगा, जबकि अपराह्न में औरंगाबाद जिले में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री आम लोगों से भी संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे।1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- 36 साल पुराना मकान पर दबंगों का कब्जा ! पीड़ित परिवार दहशत में जीने को मजबूर ! बाराचट्टी थाना पुलिस ने नही किया अभी तक कोई करवाई ! 👇🏻 #GayaNews #Barachatti #Gajragarh #BiharNews #HindustanExpress #JusticeForPoor #SriramPaswan #LandDispute #IllegalOccupation #BiharPolice #PoliceNegligence #PoorFamily #GroundReport #BreakingNews #BiharPolitics #SamratChoudhary #NitishKumar #Bhoomafia #JusticeDelayed #VoiceOfPoor #GayaDistrict #VillageNews #PublicIssue #LocalNews #CrimeNews #PoliceAction #NewsUpdate #SocialJustice #PeopleVoice #TrendingNews Hindustan Express News24nation Sherghati 24 News Gaya Dastak Nitish Kumar Samrat Choudhary Gaya Tak Indian National Congress Bihar Police BULAND BIHAR1