Shuru
Apke Nagar Ki App…
गौतम चंद्रवंशी जी
More news from Chatra and nearby areas
- विकास भवन स्थित जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डेन-सह-शिक्षिका तथा लेखापाल-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे। उपायुक्त ने ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर छात्रों की कम उपस्थिति दर्ज होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों में पोर्टल पर नियमित उपस्थिति दर्ज नहीं की जा रही है, उनके प्रधानाध्यापकों के साथ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जाए।1
- Post by Kr monu raj1
- प्रेस विज्ञप्ति 42वां माँ मथुरासिनी महोत्सव संपन्न, भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद गया। माहुरी वैश्य मंडल के तत्वाधान में आयोजित 42वां माँ मथुरासिनी महोत्सव का तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। महोत्सव के अंतिम दिन 15 मार्च 2026, दिन रविवार को माहुरी वैश्य मंडल भवन, गुरुद्वारा रोड, गया में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होकर रात 11:00 बजे तक निरंतर चलता रहा। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित हुए और माँ मथुरासिनी का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में समाज के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में माहुरी वैश्य मंडल, माहुरी वैश्य मंडल नवयुवक समिति एवं माहुरी वैश्य मंडल महिला समिति के सभी कार्यकारिणी सदस्यों तथा समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया। महोत्सव के सफल संचालन में महोत्सव संयोजक संतोष कुमार बरहपुरिया, महोत्सव कोषाध्यक्ष प्रदीप वैश्यकार, माहुरी वैश्य मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार पवनचौध तथा माहुरी वैश्य मंडल के सचिव अमित कुमार पिंटू सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के समापन अवसर पर माहुरी वैश्य मंडल के सचिव अमित कुमार पिंटू द्वारा मंडल के सभी कार्यकारिणी सदस्यों एवं समाज के लोगों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग और सहभागिता से ही यह महोत्सव भव्य और सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा तथा माँ मथुरासिनी के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा।1
- डेहरी:यूजीसी के लेकर सड़को पर उतरा स्वर्ण समाज लगाए नारे बैनर पोस्टर और नारे के साथ मोदी का बिरोध1
- रोहतास जिला के काराकाट विधानसभा क्षेत्र के काराकाट के दुधारू पशु मेला में दलाल और लुटेरों से रहे सतर्क जब आप गाय और भैंस खरीदने जा रहे हैं तो, इस मेले में दलाल और फेरहा का कई ग्रुप है जो आपको मीठी-मीठी बातों में उलझा समझ कर गाय और भैंस खरीदने पर मजबूर कर देते हैं, जिसे नया खरीदार व्यक्ति ठगी का शिकार हो जाते हैं, जब आप काराकाट के पशु मेला में दलाल और फेरहा के बातों में ना आकर अपने दीलो दिमाग से खरीदारी करें, उस मेला खरीदने गए सहार प्रखंड के बरूही गांव निवासी एक व्यक्ति ठगी का शिकार बन गया, जिनका नाम संजय चौधरी है, जब इनका मुलाकात केवल आप तक न्यूज़ के पत्रकार से हुआ तो आप बीती बात बताएं,1
- गंगासागर गांव में असमाजिक तत्वों ने मवेशी के नाद में जहर डाला, दो मवेशी की मौत टेहटा थाना क्षेत्र के गंगासागर गांव में अज्ञात असमाजिक तत्व के लोगों ने मवेशी के नाद में जहर डाल दिया। जिससे दो मवेशी की मौत हो गई ।जबकि तीन मवेशी की हालत चिंताजनक बताई जा रहा है। इस बाबत सोमवार के दिन 2:00 बजे मवेशी पालक बिंदु यादव ने बताया कि वह पांच मवेशी पाले हुए हैं। वही मवेशी के नाद में कोई असमाजिक तत्व के लोगों ने जहर डाल दिया। जिससे दो मवेशी की मौत हो गई है जबकि तीन मवेशी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना टेहटा थाना की पुलिस एवं पशु अस्पताल के चिकित्सकों ने घटनास्थल का जायजा लिया एवं तीनो मवेशियों को इलाज शुरू किया है ।मवेशी पालक ने बताया इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए टेहटा थाने में आवेदन दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है1
- दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार रफीगंज प्रखंड के गोठानी गांव निवासी समृद्धि कुमारी ने आवेदन देकर बताया कि उनकी शादी 28 जून 2023 को गया जिला के चाकन थाना क्षेत्र के बिखनपुर गांव निवासी अभय कुमार सिंह के पुत्र नीतीश कुमार उर्फ भानु के साथ हुई थी। शादी के समय उनके पिता ललन कुमार सिंह द्वारा करीब 11 लाख रुपये नगद तथा सात लाख रुपये से अधिक की सामग्री दी गई थी। आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग एक बुलेट बाइक और पांच लाख रुपये नगद की अतिरिक्त मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उनके साथ मारपीट की गई और प्रताड़ित किया गया। पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि 23 दिसंबर 2025 को ससुर अभय कुमार सिंह, पति नीतीश कुमार उर्फ भानु, सास प्रभा देवी, भैसुर राहुल कुमार उर्फ रॉकी, गौतनी मेघा कुमारी, गया जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गेरे गांव निवासी नंदोषी प्रिय रंजन कुमार तथा ननद खुशबू कुमारी ने मिलकर उनके जेवर व कीमती सामान छीन लिया और घर से निकाल दिया। इसके बाद वह किसी तरह अपने मायके पहुंची। रविवार संध्या 5 बजे इस संबंध में रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।1
- कुन्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत चाया गाँव निवासी एनडीपीएस अभियुक्त धुपेंद्र उरांव को छत्तीसगढ़ पुलिस ने कुंदा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। चतरा न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद पुलिस एनडीपीएस अभियुक्त को छत्तीसगढ़ न्यायिक हिरासत मे भेजेगी। अभियुक्त के खिलाफ छत्तीसगढ़ में कांड संख्या 4/26 के तहत मामला दर्ज है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है और उसे जल्द ही छत्तीसगढ़ न्यायालय में पेश किया जाएगा।1
- Golu Soni बना YouTuber रे भईया 🔥 | New Bhojpuri Song 2026 | GST Army Lover 📝 YouTube Description अगर आपको भोजपुरी गाने पसंद हैं तो यह नया गाना “Golu Soni बना YouTuber रे भईया” जरूर सुनें। इस गाने में एक गाँव के लड़के की कहानी दिखाई गई है जो मेहनत करके YouTube पर अपना नाम बनाता है। अगर आपको यह गाना अच्छा लगे तो 👍 Like करें 💬 Comment करें 📢 Share करें 🔔 Channel को Subscribe जरूर करें। Artist: Golu Soni Channel: GST Army Lover / Bihar Ki Pehchan 🔎 SEO Keywords golu soni bhojpuri song golu soni new song golu soni bana youtuber re bhaiya bhojpuri viral song 2026 new bhojpuri gana 2026 bhojpuri trending song bihar ki pehchan song gst army lover song 🔥 Viral Hashtags #GoluSoni #BhojpuriSong #NewBhojpuriSong #BhojpuriViralSong #BiharKiPehchan #GSTArmyLover #BhojpuriGana #YouTuberSong1