Shuru
Apke Nagar Ki App…
औरंगाबाद समृद्धि यात्रा का शेड्यूल जारी, 20 मार्च को औरंगाबाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दौरा। औरंगाबाद समृद्धि यात्रा के चौथे चरण का अंतिम दिन 20 मार्च शुक्रवार होगा। इस दिन मुख्यमंत्री गया और औरंगाबाद जिलों में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पूर्वाह्न में गया जिले में विकास योजनाओं का निरीक्षण किया जाएगा, जबकि अपराह्न में औरंगाबाद जिले में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री आम लोगों से भी संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे।
Md safe Alam Guddu
औरंगाबाद समृद्धि यात्रा का शेड्यूल जारी, 20 मार्च को औरंगाबाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दौरा। औरंगाबाद समृद्धि यात्रा के चौथे चरण का अंतिम दिन 20 मार्च शुक्रवार होगा। इस दिन मुख्यमंत्री गया और औरंगाबाद जिलों में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पूर्वाह्न में गया जिले में विकास योजनाओं का निरीक्षण किया जाएगा, जबकि अपराह्न में औरंगाबाद जिले में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री आम लोगों से भी संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे।
More news from बिहार and nearby areas
- 36 साल पुराना मकान पर दबंगों का कब्जा ! पीड़ित परिवार दहशत में जीने को मजबूर ! बाराचट्टी थाना पुलिस ने नही किया अभी तक कोई करवाई ! 👇🏻 #GayaNews #Barachatti #Gajragarh #BiharNews #HindustanExpress #JusticeForPoor #SriramPaswan #LandDispute #IllegalOccupation #BiharPolice #PoliceNegligence #PoorFamily #GroundReport #BreakingNews #BiharPolitics #SamratChoudhary #NitishKumar #Bhoomafia #JusticeDelayed #VoiceOfPoor #GayaDistrict #VillageNews #PublicIssue #LocalNews #CrimeNews #PoliceAction #NewsUpdate #SocialJustice #PeopleVoice #TrendingNews Hindustan Express News24nation Sherghati 24 News Gaya Dastak Nitish Kumar Samrat Choudhary Gaya Tak Indian National Congress Bihar Police BULAND BIHAR1
- चतरा: समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में सोमवार को लगभग 3 बजे चतरा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई तथा सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में वार्ड संख्या 18 के वार्ड पार्षद श्री प्रेमचंद साव को 13 मत प्राप्त हुए, जबकि वार्ड संख्या 11 की वार्ड पार्षद श्रीमती वेदवती जायसवाल को 8 मत मिले। प्रेमचंद साव को चतरा नगर परिषद का उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।1
- Post by Kr monu raj1
- शादीशुदा महिला को इश्क करना पड़ा भारी, अवैध संबंध छिपाने के लिए प्रेमी ने लगाया ठिकाने एंकर: खबर रोहतास जिले से है जहां रोहतास जिले में एक शादीशुदा महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। महिला का प्रेमी धर्मेंद्र कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और दो अन्य की तलाश जारी है। प्रेमी ने महिला की हत्या इसलिए की क्योंकि उसने बिना बताए दूसरी शादी कर ली थी। विजुअल: बाईट : रोशन कुमार पुलिस अधीक्षक रोहतास1
- शनिवार को शाम क़रीब 4 बजे रोहतास जिले के सासाराम में आगामी रामनवमी और ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सोमवार को पुरानी नगर थाना परिसर, गोला बाजार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस के मार्ग, साफ-सफाई और पेयजल जैसी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने बताया कि दोनों पर्वों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल और दंडाधिकारी की तैनाती की जाएगी। साथ ही माहौल बिगाड़ने की आशंका वाले चिन्हित लोगों से बॉन्ड भरवाया गया है और जुलूस के मार्ग का सत्यापन किया जाएगा। डीएसपी दिलीप कुमार ने कहा कि जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और किसी भी प्रकार के हथियारों का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। बैठक में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिया।1
- प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 16 मार्च 2026 आज दिनांक 16 मार्च 2026 को **बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेलागंज प्रखंड में सदस्यता अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा सदस्यता अभियान के प्रभारी संजिव वर्मा उर्फ छोटू कुशवाहा, वरिष्ठ कार्यकर्ता दिना मांझी तथा राजेश मांझी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी संजिव वर्मा उर्फ छोटू कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता महाअभियान को और अधिक तेज़ी के साथ आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने बताया कि पार्टी के दिशा-निर्देशानुसार यह अभियान 14 अप्रैल 2026 तक ही संचालित किया जाना है, इसलिए सीमित समय को देखते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से अवगत कराते हुए सक्रिय सदस्य बनाना होगा। इसी उद्देश्य से बेलागंज प्रखंड के लिए कम से कम 10,000 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने इस लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का संकल्प लिया और सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर इंद्रजीत मांझी (बेलागंज प्रखंड अध्यक्ष), विनय मांझी सहित पार्टी के अनेक सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। निवेदक: इंजीनियर दिवाकर सिंह जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर), गया जिला1
- विकास भवन स्थित जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डेन-सह-शिक्षिका तथा लेखापाल-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे। उपायुक्त ने ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर छात्रों की कम उपस्थिति दर्ज होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों में पोर्टल पर नियमित उपस्थिति दर्ज नहीं की जा रही है, उनके प्रधानाध्यापकों के साथ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जाए।1
- गया, बिहार। सारण में घटित अत्यंत नृशंस और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना के विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गया महानगर के कार्यकर्ताओं ने टावर चौक, गया पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए बिहार सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में घटना को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिला और सभी ने एक स्वर में दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि सारण में जो घटना हुई है, उसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। ऐसी घटनाएं सभ्य समाज के लिए कलंक हैं और यह दर्शाती हैं कि राज्य में अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ गया है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि समाज में एक सख्त संदेश जाए और भविष्य में कोई भी अपराधी इस प्रकार की घिनौनी हरकत करने का दुस्साहस न कर सके। इस अवसर पर प्रांत छात्रा प्रमुख प्रिया सिंह ने कहा कि सारण में हुई यह घटना अत्यंत निंदनीय, अमानवीय और हृदय विदारक है। एक मासूम बच्ची के साथ इस प्रकार की दरिंदगी पूरे समाज को शर्मसार करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे जघन्य अपराध करने वाले दरिंदों को कानून के दायरे में लाकर कठोरतम दंड दिया जाना चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। एबीवीपी की कार्यकर्ता नंदनी गुप्ता ने कहा कि आज राज्य में बेटियों की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय बन गई है। सरकार और प्रशासन को इस मामले में संवेदनशीलता और दृढ़ता दिखाते हुए दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते अपराधियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो ऐसे अपराधियों का मनोबल और बढ़ेगा, जो समाज के लिए बेहद घातक है। गया महानगर मंत्री आदित्य मिश्रा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा से समाज और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मुद्दों पर मुखर रही है। सारण की इस जघन्य घटना ने पूरे समाज को आक्रोशित कर दिया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दी जाए। यदि प्रशासन इस मामले में ढिलाई बरतता है तो विद्यार्थी परिषद सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने और दोषियों को कठोर दंड देने की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रिया सिंह, नंदनी गुप्ता, अनामिका, मनीषा, गुड़िया ,ट्विंकल, सुरभि,शिवानी,रागिनी,स्वाति, प्रियंका,प्रियंका शॉ, नंदनी कश्यप, सोनी कुमारी, नंदिनी कुमारी, सूरज सिंह, मैक्स अवस्थी, आदित्य मिश्रा,प्रिंस सिंह,पवन मिश्रा, राहुल कुमार, नीरज कुमार, शशि रंजन, ऋतिक रोशन, पंकज दांगी, विकास कुमार, हर्ष राज, लक्ष्मीकांत, अमन शर्मा, चन्दन कुमार, हर्षित राज, अभिषेक झा, सौरभ पांडे, अमन कुमार,विशाल दास,प्रिंस कुमार, चन्दन आदर्श रॉबिन सिंह, निशांत कुमार, अभिषेक कुमार,यशवंत, हरीश, बादल कुमार, मयंक कुमार, यशवंत,आयुष आदि मौजूद थे1
- Post by Santu Saw1