Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रतापपुर इफ्तार पार्टी में शामिल हुए पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता प्रतापपुर प्रखंड में सोमवार को लगभग 6 बजे राजद नेता मो. मेराज अंसारी के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इफ्तार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। इफ्तार के दौरान रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोला और देश व समाज में अमन, चैन और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का काम करते हैं। इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद थे।
Headline jharkhand
प्रतापपुर इफ्तार पार्टी में शामिल हुए पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता प्रतापपुर प्रखंड में सोमवार को लगभग 6 बजे राजद नेता मो. मेराज अंसारी के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इफ्तार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। इफ्तार के दौरान रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोला और देश व समाज में अमन, चैन और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का काम करते हैं। इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद थे।
More news from Chatra and nearby areas
- प्रतापपुर प्रखंड में सोमवार को लगभग 6 बजे राजद नेता मो. मेराज अंसारी के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इफ्तार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। इफ्तार के दौरान रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोला और देश व समाज में अमन, चैन और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का काम करते हैं। इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद थे।1
- *गया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक ने टोटो में मारी टक्कर, 8 लोग घायल* गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के पथरा मोड़ के पास जीटी रोड पर सोमवार को दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुई। तेज रफ्तार ट्रक ने एक टोटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 8 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों में आमस थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर निवासी टोटो चालक साधु यादव, 20 वर्षीय आकाश कुमार, 25 वर्षीय विनीता कुमारी, समशेरखाप निवासी वीरेंद्र प्रजापत के 15 वर्षिय बेटी रूपा कुमारी, नागेंद्र प्रजापत के 15 वर्षीय बेटी अंशु कुमारी, श्रवण साव के 15 वर्षीय बेटी रुचि कुमारी, गुरुआ थाना क्षेत्र के गुनेरी निवासी दिलीप रिकियासन के 26 वर्षीय पत्नी रंजू देवी और 12 वर्षीय बेटा शिवम कुमार शामिल हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी जख्मियों को इलाज हेतु आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां मौजूद डॉ. आनंद कुमार ने प्राथमिक उपचार कर अंशु कुमारी, रंजू देवी व शिवम कुमार की स्थिति गंभीर देखते हुए गया अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज गया के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि इन तीनों को सिर में गंभीर चोट आई है।पांच लोग को आमस सीएचसी में इलाज चल रही है। वहीं घटना के सूचना मिलते ही आमस पुलिस ने घटना स्थल पहुंच घटना संबंधित जांच शुरू कर दी है।1
- रांची के पुराना विधानसभा मैदान में आयोजित क्षत्रिय गौरव एकता समागम 2026 में उमड़ा जनसैलाब। दीप प्रज्वलन और क्षत्रिय वीरों को नमन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ। समाज की एकता, शिक्षा और संगठन को मजबूत करने का लिया गया संकल्प। Girinath Singh Pashupati Nath Singh Pravin K Singh Exmlc #क्षत्रियगौरव #क्षत्रियएकता #KshatriyaSamaj #Ranchi #Jharkhand #SocialUnity #KshatriyaSamagam #ParshuramVansh #RajputSamaj #JharkhandNews1
- Post by Kausar Alam Sinior Journalist1
- औरंगाबाद समृद्धि यात्रा के चौथे चरण का अंतिम दिन 20 मार्च शुक्रवार होगा। इस दिन मुख्यमंत्री गया और औरंगाबाद जिलों में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पूर्वाह्न में गया जिले में विकास योजनाओं का निरीक्षण किया जाएगा, जबकि अपराह्न में औरंगाबाद जिले में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री आम लोगों से भी संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे।1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- रफीगंज से बघोई स्टेशन के बीच ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम लागू कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था के शुरू होने पर रेलवे कर्मियों के बीच खुशी का माहौल देखा गया और मौके पर मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई। रफीगंज स्टेशन अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम लागू होने से अब दो स्टेशनों के बीच एक साथ तीन से चार ट्रेनें एक के पीछे एक सुरक्षित रूप से चल सकेंगी। इससे ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुचारू होगी और रेल परिचालन में भी सुधार आएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अगले 2 से 3 महीनों के भीतर रफीगंज से गया तक भी ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम लागू होने की संभावना है, जिससे इस पूरे रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही और तेज व सुरक्षित हो जाएगी। इस मौके पर रेलवे के डेप्युटी सी एस टी स्वाति सिंह, टीआई प्रमोद कुमार, स्टेशन अधीक्षक सुनील शर्मा, स्टेशन मास्टर शंभू कुमार, राजीव रंजन, महेंद्र कुमार, सतीश कुमार तथा पोर्टर प्रमोद कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल थे।1
- चतरा: समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में सोमवार को लगभग 3 बजे चतरा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई तथा सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में वार्ड संख्या 18 के वार्ड पार्षद श्री प्रेमचंद साव को 13 मत प्राप्त हुए, जबकि वार्ड संख्या 11 की वार्ड पार्षद श्रीमती वेदवती जायसवाल को 8 मत मिले। प्रेमचंद साव को चतरा नगर परिषद का उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।1