पतंजलि विश्वविद्यालय, भारत स्वाभिमान और पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में कोटा में आयोजित योग सेमिनार एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में केकड़ी के गांधी पार्क स्थित योग कक्षा के संचालक जे.पी. सोनी को सम्मानित किया गया। उनकी योग कक्षा को राज्य की आदर्श एवं उत्कृष्ट योग कक्षा के रूप में चयनित किया गया है। योग ऋषि स्वामी रामदेव जी के परम शिष्य और पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के मुख्य केंद्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थ देव जी ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर योग शिक्षक जे.पी. सोनी का सम्मान किया। कोटा के इंद्रा विहार स्थित समर्थ एलन करियर इंस्टीट्यूट के सद्भाव सभागार में आयोजित इस तीन दिवसीय योग सेमिनार में राज्य के विभिन्न स्थानों से सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान के संरक्षक महेंद्र यादव और कुलभूषण बैराठी, भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी अरविंद कुमार पांडे, महिला पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी सरिता गुर्जर, पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी पवन कुमार सैनी, एलन इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर गोविंद माहेश्वरी, युवा भारत प्रभारी संदीप कासनिया, किसान सेवा प्रभारी बलदेव सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी आनंद आर्य, तथा राज्य कार्यालय प्रभारी कर्मपाल यादव सहित कई अन्य मंचासीन अतिथि उपस्थित थे। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वामी परमार्थ देव ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने का आधार है। उन्होंने आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव और बीमारियों से बचाव के लिए नियमित योग को आवश्यक बताया, जिससे शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन सकारात्मक बनता है। स्वामी जी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे योग को जन-जन तक पहुंचाकर समाज को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। योग सेमिनार में केकड़ी से भारत स्वाभिमान संयोजक सत्यनारायण सोनी, पतंजलि योग समिति के सह तहसील प्रभारी सोहन लाल सिसोदिया, युवा भारत प्रभारी राजेंद्र विजय, महिला पतंजलि योग समिति तहसील प्रभारी रेखा विजय सहित अन्य पदाधिकारी और केकड़ी के करीब 50 महिला-पुरुष योग साधक उपस्थित रहे।
पतंजलि विश्वविद्यालय, भारत स्वाभिमान और पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में कोटा में आयोजित योग सेमिनार एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में केकड़ी के गांधी पार्क स्थित योग कक्षा के संचालक जे.पी. सोनी को सम्मानित किया गया। उनकी योग कक्षा को राज्य की आदर्श एवं उत्कृष्ट योग कक्षा के रूप में चयनित किया गया है। योग ऋषि स्वामी रामदेव जी के परम शिष्य और पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के मुख्य केंद्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थ देव जी ने स्मृति
चिन्ह प्रदान कर योग शिक्षक जे.पी. सोनी का सम्मान किया। कोटा के इंद्रा विहार स्थित समर्थ एलन करियर इंस्टीट्यूट के सद्भाव सभागार में आयोजित इस तीन दिवसीय योग सेमिनार में राज्य के विभिन्न स्थानों से सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान के संरक्षक महेंद्र यादव और कुलभूषण बैराठी, भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी अरविंद कुमार पांडे, महिला पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी सरिता गुर्जर, पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी पवन कुमार सैनी,
एलन इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर गोविंद माहेश्वरी, युवा भारत प्रभारी संदीप कासनिया, किसान सेवा प्रभारी बलदेव सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी आनंद आर्य, तथा राज्य कार्यालय प्रभारी कर्मपाल यादव सहित कई अन्य मंचासीन अतिथि उपस्थित थे। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वामी परमार्थ देव ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने का आधार है। उन्होंने आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव और बीमारियों से बचाव के लिए नियमित योग को आवश्यक बताया, जिससे
शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन सकारात्मक बनता है। स्वामी जी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे योग को जन-जन तक पहुंचाकर समाज को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। योग सेमिनार में केकड़ी से भारत स्वाभिमान संयोजक सत्यनारायण सोनी, पतंजलि योग समिति के सह तहसील प्रभारी सोहन लाल सिसोदिया, युवा भारत प्रभारी राजेंद्र विजय, महिला पतंजलि योग समिति तहसील प्रभारी रेखा विजय सहित अन्य पदाधिकारी और केकड़ी के करीब 50 महिला-पुरुष योग साधक उपस्थित रहे।
- टोंक जिले के दूनी तहसील मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को जल संरक्षण को समर्पित 'वंदे गंगा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पीएम श्री योजना के तहत चल रहे 15 दिवसीय अभिरुचि शिविर का हिस्सा था, जिसका निर्देशन शहरी संकुल शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा ने किया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि देवड़ावास के प्रधानाचार्य भूपेश साहू रहे। मुख्य अतिथि भूपेश साहू ने अपने संबोधन में जल संरक्षण के महत्व पर जोर दिया, जिसमें कुआं, तालाब और बावड़ी जैसे पारंपरिक जल स्रोतों के रखरखाव के साथ-साथ जल बचाने और वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को मजबूत करने की बात कही गई। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को जल बचाने का संकल्प दिलाया। प्राध्यापक गिरधारी लाल शर्मा ने गंगा दशहरा के अवसर पर राजा भागीरथी की तपस्या और गंगा के धरती पर अवतरण की पौराणिक कथाएं सुनाकर गंगा के महत्व को समझाया। शिविर संचालक अशोक शर्मा ने बताया कि इस दौरान शिविरार्थियों के लिए जल संरक्षण पर आधारित पोस्टर, निबंध, रंगोली और कविता जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। वोकेशनल ट्रेनर मुरली सैनी और पंचायत सहायक श्वेता माथुर के मार्गदर्शन में 'जल है तो कल है' की थीम पर दूनी चौराहे पर एक रैली निकालकर जल बचाने का संदेश प्रसारित किया गया। इस अवसर पर राजस्थान प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष एवं स्थानीय शिक्षक हेमराज बलाई, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी शंकर लाल मीणा, संगीता जैन, त्रिलोक चंद कलाल, मुकेश गुर्जर, प्रियंका गौतम, पूजा सेन, ट्रेनर सूर्य प्रताप सिंह नाथावत, प्रेरणा राव, आरती गुर्जर, श्रीराम गुर्जर सहित विद्यालय के स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में शिविरार्थी उपस्थित रहे।1
- टोंक जिले में दो सरकारी स्कूलों को आपस में जोड़ने वाला एक रास्ता भारी गंदगी से अटा पड़ा है। इस रास्ते का उपयोग प्रतिदिन विद्यार्थी करते हैं, लेकिन वर्तमान में इसकी स्थिति बेहद खराब है, जिसके कारण छात्रों को आवागमन में रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।1
- राजस्थान के बाड़ी शहर में एक सूने मकान पर चोरों ने धावा बोला है। इस घटना से पूरे शहर में दहशत का माहौल फैल गया है।1
- डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद, अजमेरु थोक ट्रांसपोर्ट विकास समिति ने अजमेर में मालभाड़े में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। समिति के अनुसार, मालभाड़े में अब प्रति किलोमीटर 10 रुपए की बढ़ोतरी की जाएगी। समिति अध्यक्ष मोइन खान ने बताया कि डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट की लागत में काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रांसपोर्टर अब नए नियमों के अनुसार ही भाड़ा तय करेंगे। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी रूट का मालभाड़ा पहले 70 हजार रुपए था और दूरी एक हजार किलोमीटर थी, तो नए नियम के तहत अब उसका भाड़ा 80 हजार रुपए होगा। खान के मुताबिक, बढ़ती लागत के बीच यह फैसला कारोबार को स्थिर बनाए रखने में सहायक साबित होगा।1
- अजमेर के आदर्शनगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर स्कूटी चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 4 स्कूटियां बरामद की हैं। आरोपी को सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने कई स्कूटी चोरी की वारदातों को कबूल किया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सिर्फ स्कूटी चलाना जानता था, यही वजह थी कि वह विशेष रूप से स्कूटियों को ही निशाना बनाता था।1
- अजमेर पुलिस और CRPF का फिटनेस मिशन! पहले योग फिर निकली साइकलिंग रैली अजमेर पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर “Cycling ऑफ संडे डी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अजमेर पुलिस के साथ CRPF कमांडेंट एवं उनकी टीम ने भी भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस लाइन ग्राउंड में योग अभ्यास से हुई, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों और जवानों ने साइकलिंग रैली निकालकर फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित करना रहा1
- मकराना पंचायत समिति बैठक स्थगित, नई तिथि की घोषणा बाद में,#rajasthan #makrananews #latestupdates मकराना पंचायत समिति बैठक स्थगित, नई तिथि की घोषणा बाद में,#rajasthan #makrananews #latestupdates1
- वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ वरुण सागर में आयोजित एक पूजा के साथ किया गया है।1
- अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र स्थित सासी बस्ती में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ सुबह अपने घर पर पानी की मोटर से पानी भरते समय कालू नामक युवक की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची, जिसने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस इस पूरे मामले की जाँच में जुटी हुई है।1