logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समाज सेवी योगेन्द्र चौधरी उर्फ अनिल चौधरी ने श्रवण कुमार से की मुलाकात क्षेत्रीय बैरिया प्रखंड क्षेत्र के मलाही बलुआ पंचायत निवाशी जदयू के सदस्य योगेन्द्र चौधरी उर्फ अनिल चौधरी ने जदयू के विधायक दल के नेता एवं पूर्व मंत्री श्रवण कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सोमवार के दोपहर करीब तीन बजे बताया की क्षेत्र के विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। श्री चौधरी ने बताया कि मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर बातचीत हुई और क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन मुद्दों पर सकारात्मक पहल की जाएगी। इसके साथ ही जागो बहन जागो के संस्थापक सह अध्यक्ष संजय कुमार निशांत ने श्रवण कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुने जाने पर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं बधाई दी। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और क्षेत्रीय विकास को लेकर सहयोग का भरोसा जताया गया। मैके पर पुर्व जदयू के जिलाध्यक्ष रविभुषण पटेल.जदयु के सदस्य चंडी चौधरी आदी मौजुद रहे।

3 hrs ago
user_Makhan Kumar
Makhan Kumar
पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
3 hrs ago

समाज सेवी योगेन्द्र चौधरी उर्फ अनिल चौधरी ने श्रवण कुमार से की मुलाकात क्षेत्रीय बैरिया प्रखंड क्षेत्र के मलाही बलुआ पंचायत निवाशी जदयू के सदस्य योगेन्द्र चौधरी उर्फ अनिल चौधरी ने जदयू के विधायक दल के नेता एवं पूर्व मंत्री श्रवण कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सोमवार के दोपहर करीब तीन बजे बताया की क्षेत्र के विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। श्री चौधरी ने बताया कि मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर बातचीत हुई और क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन मुद्दों पर सकारात्मक पहल की जाएगी। इसके साथ ही जागो बहन जागो के संस्थापक सह अध्यक्ष संजय कुमार निशांत ने श्रवण कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुने जाने पर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं बधाई दी। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और क्षेत्रीय विकास को लेकर सहयोग का भरोसा जताया गया। मैके पर पुर्व जदयू के जिलाध्यक्ष रविभुषण पटेल.जदयु के सदस्य चंडी चौधरी आदी मौजुद रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • जैसा आपने निर्देश दिया है, यहाँ वही जानकारी बिल्कुल वैसे ही दी गई है: गौ सम्मान आह्वान अभियान का सफल आयोजन, गौ संरक्षण पर जोर बेतिया से अमित शुक्ला की रिपोर्ट पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित श्री पिंजरा पोल गौशाला में “गौ सम्मान आह्वान अभियान” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों, गौभक्तों व गणमान्य लोगों ने भाग लेकर गौ संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। गौशाला परिवार के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में सह-संयोजक निकेत झुनझुनवाला ने सक्रिय भूमिका निभाई। सचिव सुरेश सिंघानिया व विहिप-बजरंग दल के जिला मंत्री रमण गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कथावाचक राजन जी महाराज ने मोहिनी एकादशी और गौ माता की महिमा पर प्रकाश डाला। वहीं जिला प्रभारी धनंजय शर्मा ने अभियान के उद्देश्य बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम के बाद एक शिष्टमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से नरेंद्र मोदी सहित शीर्ष नेतृत्व के नाम ज्ञापन सौंपकर गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने और कड़े कानून बनाने की मांग की। इस आयोजन में विहिप, बजरंग दल, मारवाड़ी समाज सहित कई सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही। अंत में आयोजकों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
    1
    जैसा आपने निर्देश दिया है, यहाँ वही जानकारी बिल्कुल वैसे ही दी गई है:
गौ सम्मान आह्वान अभियान का सफल आयोजन, गौ संरक्षण पर जोर
बेतिया से अमित शुक्ला की रिपोर्ट
पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित श्री पिंजरा पोल गौशाला में “गौ सम्मान आह्वान अभियान” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों, गौभक्तों व गणमान्य लोगों ने भाग लेकर गौ संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
गौशाला परिवार के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में सह-संयोजक निकेत झुनझुनवाला ने सक्रिय भूमिका निभाई। सचिव सुरेश सिंघानिया व विहिप-बजरंग दल के जिला मंत्री रमण गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान कथावाचक राजन जी महाराज ने मोहिनी एकादशी और गौ माता की महिमा पर प्रकाश डाला। वहीं जिला प्रभारी धनंजय शर्मा ने अभियान के उद्देश्य बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
कार्यक्रम के बाद एक शिष्टमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से नरेंद्र मोदी सहित शीर्ष नेतृत्व के नाम ज्ञापन सौंपकर गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने और कड़े कानून बनाने की मांग की।
इस आयोजन में विहिप, बजरंग दल, मारवाड़ी समाज सहित कई सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही। अंत में आयोजकों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    25 min ago
  • योगापट्टी प्रखंड के मच्छरगांवा नगर पंचायत स्थित फतेहपुर चौक पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार के दोपहर करीब एक बजे सख्ती दिखाई है। सोमवार को कार्यपालक पदाधिकारी रीना कुमारी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे कपड़े की दुकानों, मोटर मरम्मत केंद्रों और मिठाई दुकानों द्वारा किए गए कब्जों को चिन्हित किया गया और तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को बताया कि सड़क पर फैले सामान से आवागमन बाधित होता है और आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। इसे देखते हुए नगर पंचायत ने सख्त कदम उठाया है। रीना कुमारी ने चेतावनी दी कि दो दिनों के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर बुलडोजर से कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान योगापट्टी थाना पुलिस मौजूद रही। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे जाम की समस्या से राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।
    1
    योगापट्टी प्रखंड के मच्छरगांवा नगर पंचायत स्थित फतेहपुर चौक पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार के दोपहर करीब एक बजे सख्ती दिखाई है। सोमवार को कार्यपालक पदाधिकारी रीना कुमारी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे कपड़े की दुकानों, मोटर मरम्मत केंद्रों और मिठाई दुकानों द्वारा किए गए कब्जों को चिन्हित किया गया और तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया।
अधिकारियों ने दुकानदारों को बताया कि सड़क पर फैले सामान से आवागमन बाधित होता है और आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। इसे देखते हुए नगर पंचायत ने सख्त कदम उठाया है। रीना कुमारी ने चेतावनी दी कि दो दिनों के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर बुलडोजर से कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान योगापट्टी थाना पुलिस मौजूद रही। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे जाम की समस्या से राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    3 hrs ago
  • हरिवाटिका चौक स्थित राम कथा के चौथे दिन पूज्य राजन जी महाराज ने दशरथ के चारों पुत्रों राम ,लक्ष्मण ,भरत और शत्रुघ्न के गुणों का बखान किया।उन्होंने कहा कि आनंद के सागर है श्री राम।समुद्र में जितना पानी भरा हुआ है उतनी शांति श्री राम के हृदय में भरा हुआ है।लक्ष्मण को श्री राम का प्रिय बताया।उन्होंने कहा कि रामजी के प्रिये है शेषावतार लक्ष्मण।भरत जी के विषय मे बताया कि वे राम प्रेम की मूर्ति है।उन्होंने भरत के नाम की प्रासंगिकता पर बल दिया। शत्रुघ्न के विषय मे बताया कि जिनका नाम लेने से शत्रु समाप्त हो जाते है।शत्रुघ्न को रामचरित मानस को मौन पात्र बताया।बीती रात्रि महिलाओं की सर्वाधिक संख्या दिखा।दिन ब दिन श्री राम कथा को सुनने को भीड़ उमड़ रही है।राम के नाम प्रासंगिता पर बल दिया।आगामी 29 अप्रैल को श्री राम कथा का समापन होगा।
    4
    हरिवाटिका चौक स्थित राम कथा के चौथे  दिन पूज्य राजन जी महाराज ने  दशरथ के चारों पुत्रों राम ,लक्ष्मण ,भरत और शत्रुघ्न के गुणों का बखान किया।उन्होंने कहा कि आनंद के सागर है श्री राम।समुद्र में जितना पानी भरा हुआ है उतनी शांति श्री राम के हृदय में भरा हुआ है।लक्ष्मण को श्री राम का प्रिय बताया।उन्होंने कहा कि रामजी के प्रिये है शेषावतार लक्ष्मण।भरत जी के विषय मे बताया कि वे राम प्रेम की मूर्ति है।उन्होंने भरत के नाम की प्रासंगिकता पर बल दिया। शत्रुघ्न के विषय मे बताया कि जिनका नाम लेने से शत्रु समाप्त हो जाते है।शत्रुघ्न को रामचरित मानस को मौन पात्र बताया।बीती रात्रि महिलाओं की सर्वाधिक संख्या दिखा।दिन ब दिन श्री राम कथा को सुनने को भीड़ उमड़ रही है।राम के नाम प्रासंगिता पर बल दिया।आगामी 29 अप्रैल को श्री राम कथा का समापन होगा।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • नौतन प्रखंड के दक्षिण तेलुआ पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित ब्रह्मटोला गांव में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। करीब सात साल पहले बड़ी उम्मीदों के साथ लगाए गए पानी टंकी से अब एक बूंद पानी नहीं मिल रहा, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सोमवार को गुस्साए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व मुखिया के कार्यकाल में नल-जल योजना के तहत इस पानी टंकी को स्थापित किया गया था और शुरुआत में करीब छह महीने तक लोगों को शुद्ध पेयजल मिला भी। लेकिन उसके बाद बिजली के तार टूटने से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई और तब से आज तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। गांव के प्रकाश कुमार, सोना देवी, प्रभावती देवी, भुटकून यादव, ललसा यादव, अवधेश यादव, हरेन्द्र यादव, अमेरिका यादव, भीखर यादव और राम प्रवेश यादव समेत कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पानी टंकी को चालू कराने के लिए कई बार जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला, कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं, नल-जल योजना के तहत बिछाई गई सप्लाई पाइपलाइन भी जगह-जगह से जर्जर हो चुकी है, जिससे पूरे गांव में पानी पहुंचना लगभग नामुमकिन हो गया है। ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि जब योजना काम ही नहीं कर रही, तो इसके अनुरक्षण के नाम पर आने वाली राशि आखिर कहां जा रही है। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। भीषण गर्मी के इस मौसम में शुद्ध पेयजल की किल्लत ने हालात और गंभीर बना दिए हैं। दूषित पानी पीने की मजबूरी के कारण गांव में पेट से जुड़ी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं, जिससे लोगों की सेहत पर सीधा असर पड़ रहा है। अब ग्रामीणों का साफ कहना है कि अगर जल्द ही नल-जल योजना को दुरुस्त कर पानी की आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। सवाल यही है कि आखिर कब तक प्यासे रहेंगे ब्रह्मटोला के लोग और कब जागेगा प्रशासन?
    1
    नौतन प्रखंड के दक्षिण तेलुआ पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित ब्रह्मटोला गांव में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। करीब सात साल पहले बड़ी उम्मीदों के साथ लगाए गए पानी टंकी से अब एक बूंद पानी नहीं मिल रहा, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सोमवार को गुस्साए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व मुखिया के कार्यकाल में नल-जल योजना के तहत इस पानी टंकी को स्थापित किया गया था और शुरुआत में करीब छह महीने तक लोगों को शुद्ध पेयजल मिला भी। लेकिन उसके बाद बिजली के तार टूटने से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई और तब से आज तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।
गांव के प्रकाश कुमार, सोना देवी, प्रभावती देवी, भुटकून यादव, ललसा यादव, अवधेश यादव, हरेन्द्र यादव, अमेरिका यादव, भीखर यादव और राम प्रवेश यादव समेत कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पानी टंकी को चालू कराने के लिए कई बार जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला, कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
इतना ही नहीं, नल-जल योजना के तहत बिछाई गई सप्लाई पाइपलाइन भी जगह-जगह से जर्जर हो चुकी है, जिससे पूरे गांव में पानी पहुंचना लगभग नामुमकिन हो गया है। ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि जब योजना काम ही नहीं कर रही, तो इसके अनुरक्षण के नाम पर आने वाली राशि आखिर कहां जा रही है। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
भीषण गर्मी के इस मौसम में शुद्ध पेयजल की किल्लत ने हालात और गंभीर बना दिए हैं। दूषित पानी पीने की मजबूरी के कारण गांव में पेट से जुड़ी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं, जिससे लोगों की सेहत पर सीधा असर पड़ रहा है।
अब ग्रामीणों का साफ कहना है कि अगर जल्द ही नल-जल योजना को दुरुस्त कर पानी की आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। सवाल यही है कि आखिर कब तक प्यासे रहेंगे ब्रह्मटोला के लोग और कब जागेगा प्रशासन?
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by Shofiyan g
    1
    Post by Shofiyan g
    user_Shofiyan g
    Shofiyan g
    Driver बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    8 hrs ago
  • सुगौली पुलिस ने छपवा चौक से मोतिहारी जाने वाली बस से 190 बोतल विदेशी शराब के साथ दो महिलाओं को किया गिरफ्तार,भेजा न्यायिक हिरासत में।
    1
    सुगौली पुलिस ने छपवा चौक से मोतिहारी जाने वाली बस से 190 बोतल विदेशी शराब के साथ दो महिलाओं को किया गिरफ्तार,भेजा न्यायिक हिरासत में।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • #BiharNews #MotihariNews #EastChamparan #SwarnPrabhat #BiharPolice
    1
    #BiharNews #MotihariNews #EastChamparan #SwarnPrabhat #BiharPolice
    user_Ksr bihar news
    Ksr bihar news
    Grain Distributor सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • नौतन में 62 लीटर अवैध शराब बरामद, आरोपी फरार पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 62.06 लीटर अवैध शराब बरामद की है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए शराब जब्त की गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। उसकी पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    नौतन में 62 लीटर अवैध शराब बरामद, आरोपी फरार
पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 62.06 लीटर अवैध शराब बरामद की है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए शराब जब्त की गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। उसकी पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.