logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कृषि विभाग द्वारा पुलिस और हार्वेस्टर संचालकों के साथ बैठक आयोजित विकासखण्‍ड सारंगपुर में फसल कटाई के बाद खेतों में नरवाई जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को सारंगपुर क्षेत्र में कृषि विभाग ने पुलिस अधिकारियों और हार्वेस्टर संचालकों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में नरवाई प्रबंधन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री राजेश राजपुत ने थाना सारंगपुर में बैठक ली। बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों को नरवाई न जलाने के प्रति जागरूक करना और हार्वेस्टर मशीनों में स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम के उपयोग को अनिवार्य करना था। बैठकों के दौरान पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में संचालित हार्वेस्टर मशीनों और उनके संचालकों के संपर्क विवरण भी उपलब्ध कराए गए। यह कदम फसल कटाई के दौरान नियमों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में नरवाई प्रबंधन को लेकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

4 hrs ago
user_Banwari katariya
Banwari katariya
राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago
1415c61b-abba-4f8b-99b8-98db13f2a3ac

कृषि विभाग द्वारा पुलिस और हार्वेस्टर संचालकों के साथ बैठक आयोजित विकासखण्‍ड सारंगपुर में फसल कटाई के बाद खेतों में नरवाई जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को सारंगपुर क्षेत्र में कृषि विभाग ने पुलिस अधिकारियों और हार्वेस्टर संचालकों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में नरवाई प्रबंधन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री राजेश राजपुत ने थाना सारंगपुर में बैठक ली। बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों को नरवाई न जलाने के प्रति जागरूक करना और हार्वेस्टर मशीनों में स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम के उपयोग को अनिवार्य करना था। बैठकों के दौरान पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में संचालित हार्वेस्टर मशीनों और उनके संचालकों के संपर्क विवरण भी उपलब्ध कराए गए। यह कदम फसल कटाई के दौरान नियमों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में नरवाई प्रबंधन को लेकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Banwari katariya
    1
    Post by Banwari katariya
    user_Banwari katariya
    Banwari katariya
    राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • थाना : नरसिंहगढ़, जिला : राजगढ़ *लगातार प्रयासों के बाद नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिग बालिका को इंदौर से सुरक्षित दस्तयाब किया गया* जिला राजगढ़ में गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिग बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी को लेकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजगढ़ श्री *अमित तोलानी (IPS)* द्वारा सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशीलता, तत्परता एवं गंभीरता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में राजगढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रयास करते हुए गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी में सफलता प्राप्त की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ *श्री के.एल. बंजारे* एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुलिस नरसिंहगढ़ *मिनी शुक्ला (IPS)* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ निरीक्षक शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एक गुमशुदा नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 03/03/2026 को फरियादी द्वारा थाना नरसिंहगढ़ में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग बालिका घर से बिना बताए कहीं चली गई है। रिपोर्ट पर से थाना नरसिंहगढ़ में अपराध क्रमांक 96/2026 धारा 137(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला नाबालिग बालिका से संबंधित होने के कारण पुलिस द्वारा तत्काल गंभीरता से कार्रवाई प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी डाटा विश्लेषण, एवं पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर लगातार तलाश करते हुए नाबालिग बालिका को इंदौर (मध्य प्रदेश) से सुरक्षित दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की। बालिका के कथनों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। *सराहनीय भूमिका* उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ निरीक्षक शिवराज सिंह चौहान, उप निरीक्षक गुंजा जमादार, उप निरीक्षक अभय सिंह, प्रधान आरक्षक केशव सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक दीपक यादव, प्रधान आरक्षक प्रताप, प्रधान आरक्षक हृदेश, महिला आरक्षक पूजा तथा सायबर सेल राजगढ़ से पवन मीणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    2
    थाना : नरसिंहगढ़, जिला : राजगढ़
*लगातार प्रयासों के बाद नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिग बालिका को इंदौर से सुरक्षित दस्तयाब किया गया*
जिला राजगढ़ में गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिग बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी को लेकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजगढ़ श्री *अमित तोलानी (IPS)* द्वारा सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशीलता, तत्परता एवं गंभीरता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में राजगढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रयास करते हुए गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी में सफलता प्राप्त की जा रही है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ *श्री के.एल. बंजारे* एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुलिस नरसिंहगढ़  *मिनी शुक्ला (IPS)* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ निरीक्षक शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एक गुमशुदा नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की गई है।
दिनांक 03/03/2026 को फरियादी द्वारा थाना नरसिंहगढ़ में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग बालिका घर से बिना बताए कहीं चली गई है। रिपोर्ट पर से थाना नरसिंहगढ़ में अपराध क्रमांक 96/2026 धारा 137(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामला नाबालिग बालिका से संबंधित होने के कारण पुलिस द्वारा तत्काल गंभीरता से कार्रवाई प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी डाटा विश्लेषण, एवं पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर लगातार तलाश करते हुए नाबालिग बालिका को इंदौर (मध्य प्रदेश) से सुरक्षित दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की। बालिका के कथनों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*सराहनीय भूमिका*
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में
थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ निरीक्षक शिवराज सिंह चौहान,
उप निरीक्षक गुंजा जमादार,
उप निरीक्षक अभय सिंह,
प्रधान आरक्षक केशव सिंह राजपूत,
प्रधान आरक्षक दीपक यादव,
प्रधान आरक्षक प्रताप,
प्रधान आरक्षक हृदेश,
महिला आरक्षक पूजा
तथा सायबर सेल राजगढ़ से पवन मीणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पचोर उदनखेड़ी में ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से लगी आग से किसान संजय नागर पिता नारायणसिंह ,हरिओम पिता नारायण सिंह ओर उनके काका दुर्गाप्रसाद नागर पिता बापूलाल के करीब 12 बीघा से अधिक गेहूं जल गए , सूचना और आसपा सके किसानों ने टैंकर ,फायर वाहन, पुलिस भी पहुंची और बमुश्किल आग पर काबू पाया ,पटवारी की अनुपस्थिति में सहायक पहुंचे और पंचनामा बनाया पीड़ित किसानों ने बिजली विभाग से आगजनी में नुकसान की भरपाई की मांग की।आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दूर जा पहुंची गंभीमत रही की किसान आसपास क्षेत्रों में हार्वेस्टर चकवा रहे थे वरना बड़ी हानि हो सकती थी ।किसानों ने बताया कि पिछले दिनों 25,30 बीघा जल गए थे लेकिन फिर भी बिजली विभाग ने ध्यान नहीं दिया । बिजली विभाग की तानाशाही इतनी की निंदा प्रस्ताव पास होने के बाद भी सत्ता ओर शासन पर हावी हे किसानों के नुकसान की भरपाई कैसे होगी ,किसानों ने दूसरे की जमीन बंटाई कर मेहनत की ओर परिणाम सब चौपट ,,,,, सुबह 10 बजे दे रहे जिससे गर्मी में टूटना जरा सी चिंगारी आग का गोला बन रही हे ,कृपया बिजली विभाग सप्लाई में परिवर्तन करे सुबह 6 से 10 बजे तक ही करने की मांग कर रहे हे जनपद सदस्य शांतिलाल नागर ,ग्रामीणों ने कहा कि अगर कल से दिन में सप्लाई चालू हुई तो वे चक्काजाम करेंगे ,कब तक किसान बर्बाद होते रहेंगे, एसडीएम रोहित बम्होरे ने कहा कि पंचायतों से आवेदन बनवाकर भिजवा दीजिए बिजली सप्लाई सुबह 6 से 10 तक करवाने के लिए ,बिजली अधिकारियों से बात कर किसान हित में बात कर सप्लाई बंद करवाएंगे।
    2
    पचोर 
उदनखेड़ी में ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से लगी आग से किसान संजय नागर पिता नारायणसिंह ,हरिओम  पिता नारायण सिंह ओर उनके काका दुर्गाप्रसाद नागर पिता बापूलाल के करीब 12 बीघा से अधिक गेहूं जल गए ,  सूचना और आसपा सके किसानों ने टैंकर ,फायर वाहन, पुलिस भी पहुंची और बमुश्किल आग पर काबू पाया ,पटवारी की अनुपस्थिति में सहायक पहुंचे और पंचनामा बनाया पीड़ित किसानों ने बिजली विभाग से आगजनी में नुकसान की भरपाई की मांग की।आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दूर जा पहुंची गंभीमत रही की किसान आसपास क्षेत्रों में हार्वेस्टर चकवा रहे थे वरना बड़ी हानि हो सकती थी ।किसानों ने बताया कि पिछले दिनों 25,30 बीघा जल गए थे लेकिन फिर भी  बिजली विभाग ने ध्यान नहीं दिया ।  बिजली विभाग की तानाशाही इतनी की निंदा प्रस्ताव पास होने के बाद भी सत्ता ओर शासन पर हावी हे किसानों के नुकसान की भरपाई कैसे होगी ,किसानों ने दूसरे की जमीन बंटाई कर मेहनत की ओर परिणाम सब चौपट ,,,,,  सुबह 10 बजे दे रहे  जिससे गर्मी में टूटना जरा सी चिंगारी आग का गोला बन रही हे ,कृपया बिजली विभाग सप्लाई  में परिवर्तन करे सुबह 6 से 10 बजे तक ही करने की मांग कर रहे हे जनपद सदस्य शांतिलाल नागर ,ग्रामीणों ने कहा कि अगर कल से दिन में सप्लाई चालू हुई तो वे चक्काजाम करेंगे ,कब तक किसान बर्बाद होते रहेंगे,  एसडीएम रोहित बम्होरे ने कहा कि पंचायतों से  आवेदन बनवाकर भिजवा दीजिए बिजली सप्लाई सुबह 6  से  10 तक करवाने के लिए ,बिजली अधिकारियों से बात कर किसान हित में बात कर सप्लाई बंद करवाएंगे।
    user_Raja Yadav
    Raja Yadav
    पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Mahakal Dangi
    1
    Post by Mahakal Dangi
    user_Mahakal Dangi
    Mahakal Dangi
    Khilchipur, Rajgarh•
    10 hrs ago
  • मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के धतरावदा जोड़ के पास रात को आगर सारंगपुर रोड पर अनियंत्रित होकर कर पलट गई हादसे में कार चालक अल्पेश की मौत हो गई कार में सवार किस वर्षीय ऋषभ परिहार गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना मिलते ही मोहन बड़ोदिया पुलिस ने पहुंचकर डायल 112 को भी मौके पर बुलाया पायलट संतोष मालवीय और आरक्षक सोनू यादव ने पुलिस के साथ मिलकर दोनों युवकों को कार से बाहर निकाला और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहन बड़ोदिया पहुंचा जहां डॉक्टरों ने जांच कर अल्पेश को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल ऋषभ का उपचार जारी है पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है मृतकअल्पेश का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सोपा है
    1
    मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के धतरावदा जोड़ के पास रात को आगर सारंगपुर रोड पर अनियंत्रित होकर कर पलट गई हादसे में कार चालक अल्पेश की मौत हो गई कार में सवार किस वर्षीय ऋषभ परिहार गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना मिलते ही मोहन बड़ोदिया पुलिस ने पहुंचकर डायल 112 को भी मौके पर बुलाया पायलट संतोष मालवीय और आरक्षक सोनू यादव ने पुलिस के साथ मिलकर दोनों युवकों को कार से बाहर निकाला और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहन बड़ोदिया पहुंचा जहां डॉक्टरों ने जांच कर अल्पेश को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल ऋषभ का उपचार जारी है पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है मृतकअल्पेश का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सोपा है
    user_Mukesh Bamniya
    Mukesh Bamniya
    Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बडोनी:आजाद समाज पार्टी की संकल्प यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई दतिया, 11 मार्च। आजाद समाज पार्टी की संकल्प यात्रा को पुलिस ने गोराघाट में रोक दिया। पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल करके कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। इस दौरान आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर सिंह यादव भी गिरफ्तार कर लिए गए।पुलिस ने गोराघाट सिंध पुल के पास भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आंदोलन को खत्म कर दिया। पुलिस के बैरीकेट से आगे नहीं बढ़ सके भीम आर्मी के कार्यकर्त्ता। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने बिना अनुमति यात्रा निकालने पर कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा निकाल रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन पर हमला किया।पुलिस ने कहा कि आजाद समाज पार्टी की यात्रा को रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने कहा कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    2
    बडोनी:आजाद समाज पार्टी की संकल्प यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई
दतिया, 11 मार्च। आजाद समाज पार्टी की संकल्प यात्रा को पुलिस ने गोराघाट में रोक दिया। पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल करके कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। इस दौरान आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर सिंह यादव भी गिरफ्तार कर लिए गए।पुलिस ने गोराघाट सिंध पुल के पास भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आंदोलन को खत्म कर दिया। पुलिस के बैरीकेट से आगे नहीं बढ़ सके भीम आर्मी के कार्यकर्त्ता।
आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने बिना अनुमति यात्रा निकालने पर कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा निकाल रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन पर हमला किया।पुलिस ने कहा कि आजाद समाज पार्टी की यात्रा को रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने कहा कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Jitendra Patidar
    1
    Post by Jitendra Patidar
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पचोर सदगुरु होटल के नजदीक उज्जैन की कार ट्रेक्टर में पीछे से घुस गई,, जिसमें कार सवार चार लोग हताहत है,, एक व्यक्ति क़ो गंभीर चोट आईं है,, उज्जैन से कामाख्या जा रहें थे जैसा उन्होंने बताया,, चारों क़ो शाजापुर भिजवाया गया,, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास दीक्षित,, नपाध्यक्ष विकास करोड़िया,, भाजपा नेता रवि शर्मा,, गोलू भंडारी,, अमित गोस्वामी सुदर्शन सोनी ने स्थानीय ग्रामीण जन की मदद से घायलों क़ो प्राथमिक उपचार हेतू पचोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
    1
    पचोर सदगुरु होटल के नजदीक उज्जैन की कार ट्रेक्टर में पीछे से घुस गई,,
जिसमें कार सवार चार लोग हताहत है,, एक व्यक्ति क़ो गंभीर चोट आईं है,,
उज्जैन से कामाख्या जा रहें थे जैसा उन्होंने बताया,, चारों क़ो शाजापुर भिजवाया गया,,
भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास दीक्षित,, नपाध्यक्ष विकास करोड़िया,, भाजपा नेता रवि शर्मा,, गोलू भंडारी,, अमित गोस्वामी सुदर्शन सोनी ने स्थानीय ग्रामीण जन की मदद से घायलों क़ो प्राथमिक उपचार हेतू पचोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.