Shuru
Apke Nagar Ki App…
*भांडेर में लगातार बारिश से बेहाल, पहूज नदी खतरे के निशान से ऊपर, रिपटा पुल डूबा*
Shahid Qureshi
*भांडेर में लगातार बारिश से बेहाल, पहूज नदी खतरे के निशान से ऊपर, रिपटा पुल डूबा*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया में 48 घंटे से लगातार बारिश, पानी टॉकीज के पास मकान का हिस्सा गिरा जिले में पिछले करीब 48 घंटे से लगातार बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। दतिया में 48 घंटे से लगातार बारिश, पानी टॉकीज के पास मकान का हिस्सा गिरा जिले में पिछले करीब 48 घंटे से लगातार बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। इसी बीच गुरुवार सुबह 5 बजे के आपस वार्ड क्रमांक 13 स्थित खटीकों का पठला, पानी टॉकीज के पास बारिश के कारण बेना देवी एवं महेश झा के मकान का एक हिस्सा अचानक गिर गया। मकान का हिस्सा गिरने से मकान मालिक को नुकसान हुआ है। घटना के दौरान गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। लगातार बारिश के बीच मकान गिरने की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जर्जर एवं बारिश से प्रभावित मकानों का निरीक्षण कराने की मांग की है।1
- दतिया में राधेश्याम बाबा और सहयोगी पर 88 लाख 50 हजार की धोखाधड़ी का आरोप, सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज। दतिया में ग्रामीणों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में राधेश्याम बाबा और उसके सहयोगी कमल किशोर शर्मा के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, प्रेमनारायण कुशवाहा की रिपोर्ट पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि राधेश्याम बाबा ने ग्रामीणों से जमीन में पैसा लगाने और बदले में 50 प्रतिशत हिस्सा देने का झांसा देकर करीब 88 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की। बताया जा रहा है कि आरोपी राधेश्याम बाबा और उसका सहयोगी कमल किशोर शर्मा मूल रूप से मुरैना जिले के रहने वाले हैं और दतिया के निरावल स्थित सिद्ध बाबा आश्रम में रहकर ग्रामीणों से संपर्क करते थे। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अब पूरे मामले में लेन-देन और अन्य लोगों की भूमिका को लेकर जांच कर रही है।1
- दतिया में लगातार बारिश के कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त घरों में पानी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल1
- झाँसी मे सुखनई नदी मे फंसे चारो मछुआरों का सफल रेसक्यू,, तीन मछुआरे तैरकर बाहर आए.1
- झांसी में आसमानी आफत: गरौठा में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, पानी के बीच फंसी ओमनी वैन सवारियों की थमी सांसें1
- रावतपुरा गांव में निजी जमीन पर शौचालय बनाए जाने के दौरान तोड़फोड़ करने वाले 11 लोगों पर हुई FIR दर्ज रावतपुरा गांव में निजी जमीन पर शौचालय बनाए जाने के दौरान तोड़फोड़ करने बालो पर एफआईआर दर्ज ग्यारह लोगों के खिलाफ हुई एफआईआर रावतपुरा थाना पुलिस ने मेघसिंह, ममता रजक, संगीता रजक, विटोली रजक, अनिकेत रजक, उपेंद्र दौहरे, कुषमा दौहरे, वर्षा रजक, वीरेंद्र रजक, सूखी रजक और वर्षा रजक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शौचालय में तोड़फोड़ के वीडियो के सामने आने के बाद कार्रवाई की गई एफआईआर दर्ज।1
- भांडेर में 36 घंटे की बारिश से हाहाकार, सरकारी दफ्तरों में भरा पानी; सड़कों पर गिरे पेड़ भांडेर नगर में पिछले 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। नगर के कई सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक परिसर जलभराव की चपेट में हैं। जनपद पंचायत कार्यालय, मार्केटिंग सोसायटी, महिला एवं बाल विकास, सिंचाई विभाग और पुराने अस्पताल सहित कई शासकीय कार्यालयों के परिसर पानी से लबालब भर गए। कई जगह हालात ऐसे रहे कि कार्यालय परिसर तालाब जैसे नजर आए। वहीं नगर में कई स्थानों पर पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। जरूरी काम से कार्यालय पहुंचे लोगों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार दोपहर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने और भविष्य में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थायी समाधान की मांग की।1
- अतिवृष्टि के कारण आज जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाता है। इस संबंध में आदेश शीघ्र जारी किया जाएगा। अतिवृष्टि के कारण आज जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाता है। इस संबंध में आदेश शीघ्र जारी किया जाएगा। सभी विद्यालयों के प्राचार्य एवं संस्था प्रमुख यह सुनिश्चित करें कि विद्यालय परिसर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। आवश्यकतानुसार जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कराएं।1
- दतिया में बारिश का कहर, कई गांवों का संपर्क टूटा,दतिया में 24 घंटे में 87 एमएम बारिश, कई इलाकों में जलभराव और आवागमन प्रभावित। दतिया जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बीते 24 घंटे में दतिया में 87 एमएम बारिश दर्ज की गई है। भांडेर में 80, सेवढ़ा में 130 और इंदरगढ़ में 110 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। जिले में अब तक कुल 543.75 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस बार अब तक 196 एमएम कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भी जिले में झमाझम बारिश होने की संभावना है। सिंधवारी की क्षतिग्रस्त पुलिया ओवरफ्लो, करीब एक दर्जन गांवों का संपर्क टूटा। लगातार बारिश के चलते सिंधवारी गांव की पहले से क्षतिग्रस्त पुलिया ओवरफ्लो हो गई है। इसके चलते सिंधवारी, चिरौली, रांव, सुकैटा, देवपुरा, रजौरा, नयागांव, गदारी और कुरैठा सहित कई गांवों का दतिया से संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षतिग्रस्त पुलिया की समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण पुलिया के और क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है। फिलहाल करीब एक दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड बाईपास रोड की कॉलोनी में भरा पानी, रहवासी परेशान। दतिया में लगातार हो रही बारिश के चलते बस स्टैंड बाईपास रोड स्थित कॉलोनी में जलभराव की स्थिति बन गई है। कॉलोनी की सड़कों और आसपास के इलाकों में पानी भरने से रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। असनई तालाब की पुलिया पर जलभराव, प्रशासन ने आवागमन कराया बंद। दतिया में लगातार बारिश के चलते असनई तालाब की पुलिया पर जलभराव हो गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिया से आवागमन पूरी तरह बंद करा दिया। प्रशासन ने आमजन से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहने की अपील की है। बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, बाल-बाल बचा परिवार। दतिया नगर के वार्ड क्रमांक 16 में बारिश के दौरान दुर्गा प्रसाद प्रजापति का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि दुर्गा प्रसाद प्रजापति को अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है और परिवार कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। मकान गिरने के बाद पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है।1