Shuru
Apke Nagar Ki App…
ओलावृष्टि से तबाही....जनप्रतिनिधियों ने किया प्रभावित गांव का दौरा दतिया से जिला ब्यूरो चीफ संजीव रिछारिया की रिपोर्ट ओलावृष्टि से तबाही....जनप्रतिनिधियों ने किया प्रभावित गांव का दौरा दतिया से जिला ब्यूरो चीफ संजीव रिछारिया की रिपोर्ट
Sanjeev Richhariya
ओलावृष्टि से तबाही....जनप्रतिनिधियों ने किया प्रभावित गांव का दौरा दतिया से जिला ब्यूरो चीफ संजीव रिछारिया की रिपोर्ट ओलावृष्टि से तबाही....जनप्रतिनिधियों ने किया प्रभावित गांव का दौरा दतिया से जिला ब्यूरो चीफ संजीव रिछारिया की रिपोर्ट
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ओलावृष्टि से तबाही....जनप्रतिनिधियों ने किया प्रभावित गांव का दौरा दतिया से जिला ब्यूरो चीफ संजीव रिछारिया की रिपोर्ट1
- डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश थाने के सामने HDFC बैंक में ही ठगी! ₹10 हजार लेकर रफूचक्कर हुए ठग, सुरक्षा पर उठे सवाल शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर उस वक्त बड़ा सवाल खड़ा हो गया, जब डबरा सिटी थाने के ठीक सामने स्थित HDFC Bank के अंदर ही एक युवक से ₹10 हजार की ठगी कर आरोपी फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि जिस जगह को सबसे सुरक्षित माना जाता है, वहीं पर इस तरह की घटना ने आम नागरिकों के मन में डर पैदा कर दिया है। जानकारी के अनुसार, फरियादी युवक बैंक के अंदर मौजूद था, तभी कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उससे बातचीत कर उसे झांसे में लिया और लेनदेन के नाम पर ₹10 हजार अपने खाते या माध्यम से ट्रांसफर करवा लिए। जैसे ही युवक को ठगी का एहसास हुआ, आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। घटना के बाद पीड़ित युवक ने तुरंत सिटी थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बैंक के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि जब थाने के सामने और बैंक जैसे सुरक्षित स्थान पर भी ठगी हो रही है, तो बाकी इलाकों में सुरक्षा की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। अब बड़ा सवाल—क्या पुलिस समय रहते ठगों को पकड़ पाएगी, या फिर आम नागरिक यूं ही ठगी का शिकार होते रहेंगे?3
- डबरा की एस डी एम जनसुनवाई मे एक व्यक्ति खाली गैस सिलेंडर लेकर गुहार लगाने पहुंचा, गोयल गैस एजेंसी ने एक माह पूर्व की गयी रिफिल बुकिंग आज तक सप्लाई नहीं की, जन सुनवाई औपचारिक सुनवाई सिद्ध हुई उसके लिए, तों पहला पार्ट यह है1
- पुलिस कॉलोनी के सामने बघोरा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल1
- मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और देश की पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने आज टीकमगढ़ में पोहा जलेबी का ठेला लगाया, वजह थी टीकमगढ़ में रोड किनारे पटरी पर काम धंधा करने वाले छोटे-छोटे दुकानदारों को अतिक्रमण के स्वरूप हटाया गया है इसका विरोध आज उमा भारती ने अपने बंगले के सामने खुद ने पोहा जलेबी बेचकर 😂 जताया1
- दतिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंदरगढ़ में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर नीतू कुमरावत को कर्तव्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े द्वारा यह कार्रवाई तत्काल प्रभाव से की गई। कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं पाया गया संतोषजनक जानकारी के अनुसार, नीतू कुमरावत को 2 अप्रैल 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने 6 अप्रैल 2026 को अपना जवाब प्रस्तुत किया, लेकिन अधिकारियों ने इसे संतोषजनक नहीं माना। लापरवाही और अनुशासनहीनता का मामला प्रशासन के अनुसार, नर्सिंग ऑफिसर का आचरण पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता को दर्शाता है। इसे सेवा नियमों का उल्लंघन मानते हुए कदाचार की श्रेणी में रखा गया। तत्काल प्रभाव से निलंबन इसी के चलते कलेक्टर ने आदेश जारी कर नीतू कुमरावत को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।1
- इंदरगढ़ ब्रेकिंग थोक सब्जी विक्रताओं की पुकार जीहां एक साल लगभग समय से अस्थाई रूप से कभी गल्ला मंडी में और अब इंदरगढ़ ग्वालियर रोड की बीच सड़क पर सब्जी एवं फल के थोक व्यापारी लगा रहे हैं दुकान सुबह चार बजे से आठ बजे तक मजबूरी में बीच सड़क पर व्यापार कर रहे हैं कई पत्रकारों द्वारा इस खबर को प्रकाशित किया गया लेकिन अभी तक दतिया प्रशासन के कान में जूं तक नहीं रेंगा मैं पत्रकार राजकुमार कुशवाहा दतिया जिला कलेक्टर महोदय से निवेदन करता हूं कि इन सब्जी व्यापारियों की व्यवस्था की जाए ।1
- डबरा तहसील की तीन पंचायतो के सचिव पुट्ठी के पंकज भार्गव अजयगढ़ के नंद किशोर शर्मा एवं कितोड़ा के नाथू राम स्वामी ने खाद के सरकारी पैसे की हेराफेरी की1
- दतिया। थाना बड़ौनी पुलिस ने कट्टे से फायरिंग कर मारपीट करने और इलाके में दहशत फैलाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा और जिंदा राउंड भी बरामद किए हैं। 05 अप्रैल 2026 को फरियादी नवेंद्र पाल (35) निवासी ग्राम घूघसी ने थाना बड़ौनी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार खेत पर ट्रैक्टर चलाने को लेकर गांव के ही हरभजन पाल, सुनील पाल, रोहित पाल और संतराम पाल से विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की और देशी कट्टे से फायरिंग कर दी। इस घटना में फरियादी को चोटें आईं और उसकी जान को खतरा पैदा हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 07 अप्रैल 2026 को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। गिरफ्तार आरोपी हरभजन पाल (26) सुनील पाल (23) रोहित पाल (26) संतराम पाल (55) (सभी निवासी ग्राम घूघसी) इस कार्रवाई में थाना बड़ौनी के निरीक्षक दिनेश राजपूत, उप निरीक्षक मलखान सिंह, प्रधान आरक्षक पावन, आरक्षक विकास पाठक, हरेंद्र शर्मा और चालक राघवेन्द्र गुर्जर की अहम भूमिका रही।1