logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बख्तियारपुर में नए ऑटो स्टैंड का शुभारंभ,जाम से मिलेगी मुक्ति, गणेश चौक पर अब नहीं लगेगा घंटों जाम, एम्बुलेंस का रास्ता होगा साफ। पटना/बख्तियारपुर शहर के व्यस्ततम इलाकों, विशेषकर गणेश चौक पर लगने वाले भीषण जाम से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद बख्तियारपुर ने एक बड़ा कदम उठाया है। 4 अप्रैल की दोपहर करीब 3:00 बजे बख्तियारपुर ब्लॉक से सटे रवाइच ठाकुरबाड़ी के पास नए बैटरी एवं टेंपो रिक्शा स्टैंड का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, नगर अध्यक्ष पवन कुमार, नगर प्रबंधक मोहित कुमार दुबे और उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजकुमार राजू समेत कई वार्ड पार्षद मौजूद रहे। ​लंबे समय से गणेश चौक पर बेतरतीब खड़े ऑटो और रिक्शा के कारण स्टेशन रोड स्थित अस्पताल तक पहुँचने वाली एम्बुलेंस अक्सर जाम में फँसी रहती थीं। इसे देखते हुए नगर परिषद ने निर्णय लिया है कि शहर के पश्चिमी हिस्से से आने वाले सभी ऑटो अब ब्लॉक के पास बने स्टैंड में ही रुकेंगे और वहीं से अपनी यात्रा शुरू करेंगे। नगर अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि यह केवल शुरुआत है, आने वाले समय में शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्टैंड बनाकर पूरे बख्तियारपुर को जाम मुक्त किया जाएगा। ​दूसरी ओर, बाजार में बढ़ते अतिक्रमण पर कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने स्पष्ट किया कि प्रशासन समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है और भविष्य में बाजार को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करने की योजना है। नगर प्रबंधक मोहित कुमार दुबे ने बताया कि प्रशासन को सूचना दी गई है कल से प्रशाशन के द्वारा यह लागू कराया जाएगा। हालांकि, इस नए स्टैंड को लेकर विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं। समाजसेवी अमरजीत कुमार ने पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्टैंड निर्माण को लेकर कोई शिलान्यास पट्ट (शीलपट) नहीं लगाया गया है, जिससे योजना की लागत का पता नहीं चल पाता। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि स्टैंड की शहर से दूरी अधिक होने के कारण यात्रियों को भारी सामान के साथ वहां तक पहुँचने में काफी फजीहत होगी, जिससे इस नियम का पालन कराना प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। फिलहाल, देखना यह की प्रशासन इस नई व्यवस्था को लागू करने के लिए कितना कटिबद्ध नजर आ रहा।

1 hr ago
user_Khabar Junction Live
Khabar Junction Live
Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • भागलपुर में गंगा नदी पर बना विक्रमशिला सेतु अचानक टूट गया है। 133 नंबर पिलर गंगा में समा गया और करीब 33 मीटर पुल का हिस्सा ध्वस्त हो गया। 👉 राहत की बात ये रही कि समय रहते ट्रैफिक रोक दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लेकिन सवाल बड़ा है— क्या मरम्मत में लापरवाही हुई? 👉 फिलहाल पुल पूरी तरह बंद है और जांच जारी है। और अपडेट के लिए फॉलो करें!
    1
    भागलपुर में गंगा नदी पर बना विक्रमशिला सेतु अचानक टूट गया है।
133 नंबर पिलर गंगा में समा गया और करीब 33 मीटर पुल का हिस्सा ध्वस्त हो गया।
👉 राहत की बात ये रही कि समय रहते ट्रैफिक रोक दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
लेकिन सवाल बड़ा है—
क्या मरम्मत में लापरवाही हुई?
👉 फिलहाल पुल पूरी तरह बंद है और जांच जारी है।
और अपडेट के लिए फॉलो करें!
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • पटोरी: शाहपुर पटोरी के सिनेमा चौक पर “The 99 बिग मॉल” का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक रणविजय साहू ने फीता काटकर मॉल का उद्घाटन किया। मॉल के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया। “The 99 बिग मॉल” को एक किफायती और लोकप्रिय शॉपिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां लोगों को रोजमर्रा के उपयोग की सभी आवश्यक वस्तुएं सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी।
    1
    पटोरी: शाहपुर पटोरी के सिनेमा चौक पर “The 99 बिग मॉल” का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक रणविजय साहू ने फीता काटकर मॉल का उद्घाटन किया।
मॉल के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया। “The 99 बिग मॉल” को एक किफायती और लोकप्रिय शॉपिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां लोगों को रोजमर्रा के उपयोग की सभी आवश्यक वस्तुएं सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी।
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    9 hrs ago
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    14 hrs ago
  • बिहार समस्तीपुर पांच राज्यों में से तीन राज्यों में भाजपा के प्रचंड जीत पर देश सहित बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए टीएमसी पर फोड़ा टिकरा, कहा गुंडा राज्य समाप्त राम राज्य प्रवेश।
    1
    बिहार समस्तीपुर 
पांच राज्यों में से तीन राज्यों में भाजपा के प्रचंड जीत पर देश सहित बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए टीएमसी पर फोड़ा टिकरा, कहा गुंडा राज्य समाप्त राम राज्य प्रवेश।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Rajesh Kumar
    1
    Post by Rajesh Kumar
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    Consultant Bihar Sharif, Nalanda•
    5 hrs ago
  • शिक्षा का दम: INNOVATIVE फिजिक्स के छात्रों ने NEET में दिखाया जलवा
    1
    शिक्षा का दम: INNOVATIVE फिजिक्स के छात्रों ने NEET में दिखाया जलवा
    user_अमन कुमार
    अमन कुमार
    बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    5 hrs ago
  • 4 अप्रैल की दोपहर बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया। डाउनलाइन के प्लेटफॉर्म संख्या एक से गुजर रही गाड़ी संख्या 14004 दिल्ली-मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे देख किसी का भी दिल दहल जाए। ​घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, दोनों महिलाएं प्लेटफॉर्म संख्या 2 से पटरियों के रास्ते प्लेटफॉर्म संख्या एक की ओर आ रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार फरक्का एक्सप्रेस वहां पहुंच गई। प्लेटफॉर्म पर मौजूद दो युवकों ने अपना हाथ बढ़ाकर महिलाओं को ऊपर खींचने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन ट्रेन की गति इतनी तीव्र थी कि महिलाएं संभल नहीं पाईं और काल के गाल में समा गईं। यह हादसा डाउनलाइन पोल संख्या 498/2 के पास हुआ। ​आरपीएफ पोस्ट प्रभारी जवाहरलाल ने बताया कि हादसे के बाद शवों को पटरी से हटाकर सुरक्षित रख लिया गया है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि स्टेशन पर लगातार अनाउंसमेंट होने के बावजूद लोग पूर्वी छोर से शॉर्टकट के चक्कर में पटरी पार करते हैं। सुरक्षा के लिहाज से उस जगह को बैरिकेड करना अनिवार्य है, लेकिन रेल अधिकारियों की अनदेखी के कारण आज दो कीमती जानें चली गईं। ​जीआरपी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि एक मृत महिला के पास मिले बैग की तलाशी लेने पर उसकी पहचान इंतर देवी (पति नंदलाल सिंह, निवासी एसपी कॉलोनी, मानपुर गया, बुनियादगंज) के रूप में हुई है। दूसरी महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, हालांकि फुटेज से स्पष्ट है कि दोनों साथ में यात्रा कर रही थीं। पुलिस अब परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है और मामले की छानबीन जारी है। इस हादसे ने एक बार फिर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों द्वारा नियमों के उल्लंघन और सुरक्षा इंतजामों की कमी को उजागर कर दिया है।
    1
    4 अप्रैल की दोपहर बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया। डाउनलाइन के प्लेटफॉर्म संख्या एक से गुजर रही गाड़ी संख्या 14004 दिल्ली-मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे देख किसी का भी दिल दहल जाए।
​घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, दोनों महिलाएं प्लेटफॉर्म संख्या 2 से पटरियों के रास्ते प्लेटफॉर्म संख्या एक की ओर आ रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार फरक्का एक्सप्रेस वहां पहुंच गई। प्लेटफॉर्म पर मौजूद दो युवकों ने अपना हाथ बढ़ाकर महिलाओं को ऊपर खींचने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन ट्रेन की गति इतनी तीव्र थी कि महिलाएं संभल नहीं पाईं और काल के गाल में समा गईं। यह हादसा डाउनलाइन पोल संख्या 498/2 के पास हुआ।
​आरपीएफ पोस्ट प्रभारी जवाहरलाल ने बताया कि हादसे के बाद शवों को पटरी से हटाकर सुरक्षित रख लिया गया है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि स्टेशन पर लगातार अनाउंसमेंट होने के बावजूद लोग पूर्वी छोर से शॉर्टकट के चक्कर में पटरी पार करते हैं। सुरक्षा के लिहाज से उस जगह को बैरिकेड करना अनिवार्य है, लेकिन रेल अधिकारियों की अनदेखी के कारण आज दो कीमती जानें चली गईं।
​जीआरपी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि एक मृत महिला के पास मिले बैग की तलाशी लेने पर उसकी पहचान इंतर देवी (पति नंदलाल सिंह, निवासी एसपी कॉलोनी, मानपुर गया, बुनियादगंज) के रूप में हुई है। दूसरी महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, हालांकि फुटेज से स्पष्ट है कि दोनों साथ में यात्रा कर रही थीं। पुलिस अब परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है और मामले की छानबीन जारी है। इस हादसे ने एक बार फिर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों द्वारा नियमों के उल्लंघन और सुरक्षा इंतजामों की कमी को उजागर कर दिया है।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • हिंद महासागर में भारत का सबसे बड़ा और सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट—ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट चर्चा में है। ₹72,000 करोड़ की लागत से बनने वाला यह मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट एक तरफ भारत को वैश्विक समुद्री शक्ति बनाने की क्षमता रखता है, वहीं दूसरी तरफ यह पर्यावरण, वन्यजीव और शोम्पेन जनजाति के भविष्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इस वीडियो में हम समझेंगे: ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट क्या है? सरकार का रणनीतिक विजन क्या कहता है? मलक्का स्ट्रेट और चीन की ‘स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स’ से इसका क्या संबंध है? 8.5 लाख पेड़ों की कटाई और लेदरबैक कछुओं पर असर शोम्पेन जनजाति के अस्तित्व पर खतरा विकास बनाम पर्यावरण की असली लड़ाई क्या यह प्रोजेक्ट भारत के भविष्य की ताकत बनेगा या एक बड़ी पर्यावरणीय त्रासदी? पूरी जानकारी के लिए वीडियो अंत तक देखें।
    1
    हिंद महासागर में भारत का सबसे बड़ा और सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट—ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट चर्चा में है। ₹72,000 करोड़ की लागत से बनने वाला यह मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट एक तरफ भारत को वैश्विक समुद्री शक्ति बनाने की क्षमता रखता है, वहीं दूसरी तरफ यह पर्यावरण, वन्यजीव और शोम्पेन जनजाति के भविष्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
इस वीडियो में हम समझेंगे:
ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट क्या है?
सरकार का रणनीतिक विजन क्या कहता है?
मलक्का स्ट्रेट और चीन की ‘स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स’ से इसका क्या संबंध है?
8.5 लाख पेड़ों की कटाई और लेदरबैक कछुओं पर असर
शोम्पेन जनजाति के अस्तित्व पर खतरा
विकास बनाम पर्यावरण की असली लड़ाई
क्या यह प्रोजेक्ट भारत के भविष्य की ताकत बनेगा या एक बड़ी पर्यावरणीय त्रासदी? पूरी जानकारी के लिए वीडियो अंत तक देखें।
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • बिहार समस्तीपुर बंगाल असम पंडुचेरी में भाजपा को मिली सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न। TMC के गुंडा राज्य पर साधा निशाना।
    1
    बिहार समस्तीपुर 
बंगाल असम पंडुचेरी में भाजपा को मिली सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न।
TMC के गुंडा राज्य पर साधा निशाना।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.