बख्तियारपुर स्टेशन पर मौत का लाइव वीडियो: फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आईं दो महिलाएं, सीसीटीवी में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर। 4 अप्रैल की दोपहर बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया। डाउनलाइन के प्लेटफॉर्म संख्या एक से गुजर रही गाड़ी संख्या 14004 दिल्ली-मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे देख किसी का भी दिल दहल जाए। घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, दोनों महिलाएं प्लेटफॉर्म संख्या 2 से पटरियों के रास्ते प्लेटफॉर्म संख्या एक की ओर आ रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार फरक्का एक्सप्रेस वहां पहुंच गई। प्लेटफॉर्म पर मौजूद दो युवकों ने अपना हाथ बढ़ाकर महिलाओं को ऊपर खींचने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन ट्रेन की गति इतनी तीव्र थी कि महिलाएं संभल नहीं पाईं और काल के गाल में समा गईं। यह हादसा डाउनलाइन पोल संख्या 498/2 के पास हुआ। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी जवाहरलाल ने बताया कि हादसे के बाद शवों को पटरी से हटाकर सुरक्षित रख लिया गया है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि स्टेशन पर लगातार अनाउंसमेंट होने के बावजूद लोग पूर्वी छोर से शॉर्टकट के चक्कर में पटरी पार करते हैं। सुरक्षा के लिहाज से उस जगह को बैरिकेड करना अनिवार्य है, लेकिन रेल अधिकारियों की अनदेखी के कारण आज दो कीमती जानें चली गईं। जीआरपी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि एक मृत महिला के पास मिले बैग की तलाशी लेने पर उसकी पहचान इंतर देवी (पति नंदलाल सिंह, निवासी एसपी कॉलोनी, मानपुर गया, बुनियादगंज) के रूप में हुई है। दूसरी महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, हालांकि फुटेज से स्पष्ट है कि दोनों साथ में यात्रा कर रही थीं। पुलिस अब परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है और मामले की छानबीन जारी है। इस हादसे ने एक बार फिर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों द्वारा नियमों के उल्लंघन और सुरक्षा इंतजामों की कमी को उजागर कर दिया है।

- पटना/बख्तियारपुर शहर के व्यस्ततम इलाकों, विशेषकर गणेश चौक पर लगने वाले भीषण जाम से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद बख्तियारपुर ने एक बड़ा कदम उठाया है। 4 अप्रैल की दोपहर करीब 3:00 बजे बख्तियारपुर ब्लॉक से सटे रवाइच ठाकुरबाड़ी के पास नए बैटरी एवं टेंपो रिक्शा स्टैंड का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, नगर अध्यक्ष पवन कुमार, नगर प्रबंधक मोहित कुमार दुबे और उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजकुमार राजू समेत कई वार्ड पार्षद मौजूद रहे। लंबे समय से गणेश चौक पर बेतरतीब खड़े ऑटो और रिक्शा के कारण स्टेशन रोड स्थित अस्पताल तक पहुँचने वाली एम्बुलेंस अक्सर जाम में फँसी रहती थीं। इसे देखते हुए नगर परिषद ने निर्णय लिया है कि शहर के पश्चिमी हिस्से से आने वाले सभी ऑटो अब ब्लॉक के पास बने स्टैंड में ही रुकेंगे और वहीं से अपनी यात्रा शुरू करेंगे। नगर अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि यह केवल शुरुआत है, आने वाले समय में शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्टैंड बनाकर पूरे बख्तियारपुर को जाम मुक्त किया जाएगा। दूसरी ओर, बाजार में बढ़ते अतिक्रमण पर कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने स्पष्ट किया कि प्रशासन समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है और भविष्य में बाजार को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करने की योजना है। नगर प्रबंधक मोहित कुमार दुबे ने बताया कि प्रशासन को सूचना दी गई है कल से प्रशाशन के द्वारा यह लागू कराया जाएगा। हालांकि, इस नए स्टैंड को लेकर विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं। समाजसेवी अमरजीत कुमार ने पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्टैंड निर्माण को लेकर कोई शिलान्यास पट्ट (शीलपट) नहीं लगाया गया है, जिससे योजना की लागत का पता नहीं चल पाता। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि स्टैंड की शहर से दूरी अधिक होने के कारण यात्रियों को भारी सामान के साथ वहां तक पहुँचने में काफी फजीहत होगी, जिससे इस नियम का पालन कराना प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। फिलहाल, देखना यह की प्रशासन इस नई व्यवस्था को लागू करने के लिए कितना कटिबद्ध नजर आ रहा।1
- Post by दुर्गा कुमार1
- घोसवरी प्रखंड में जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज कुमार के नेतृत्व में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हो गई है। किसानों की वर्षों पुरानी जलजमाव समस्या से राहत दिलाने के लिए सड़क परियोजना पर काम चल रहा है, जिससे करीब 100 बीघा कृषि भूमि सुरक्षित होगी और किसानों को अपनी फसल बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। इसके साथ ही मनोज कुमार सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी लगातार सक्रिय रहते हैं—चाहे मेला हो, यज्ञ हो या श्रद्धांजलि कार्यक्रम, हर जगह उनकी सहभागिता देखने को मिलती है। युवाओं के लिए रोजगार सृजन को लेकर भी वे गंभीर प्रयास कर रहे हैं और औद्योगिक परियोजनाओं के जरिए 500 से 2000 युवाओं को स्थानीय रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।1
- abcdefghijklmnppqrstuvwxyz12345678901234567890asdfghjk1
- Post by JMBNEWS1
- यहाँ की विधायक या संसद महोदय ध्यान ही नहीं देते हैं1
- वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार शाम करीब 4 बजे गुप्त सूचना के आधार पर कृष्ण वाड़ा हाई स्कूल के पीछे छापेमारी की गई, जहां एक टैंक में भारी मात्रा में बियर छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने मौके से कुल 168.5 लीटर बियर बरामद किया, जिसमें 116.5 लीटर किंगफिशर और 52 लीटर थंडरबोल्ट शामिल है। #Patepur #VaishaliNews #BiharPolice #LiquorBan #BeerSeized #BreakingNews #BiharNews #IllegalLiquor #PoliceAction #KingfisherBeer #ThunderboltBeer #CrimeNews #BiharLiquorBan #LocalNews #HindiNews1
- 4 अप्रैल की दोपहर बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया। डाउनलाइन के प्लेटफॉर्म संख्या एक से गुजर रही गाड़ी संख्या 14004 दिल्ली-मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे देख किसी का भी दिल दहल जाए। घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, दोनों महिलाएं प्लेटफॉर्म संख्या 2 से पटरियों के रास्ते प्लेटफॉर्म संख्या एक की ओर आ रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार फरक्का एक्सप्रेस वहां पहुंच गई। प्लेटफॉर्म पर मौजूद दो युवकों ने अपना हाथ बढ़ाकर महिलाओं को ऊपर खींचने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन ट्रेन की गति इतनी तीव्र थी कि महिलाएं संभल नहीं पाईं और काल के गाल में समा गईं। यह हादसा डाउनलाइन पोल संख्या 498/2 के पास हुआ। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी जवाहरलाल ने बताया कि हादसे के बाद शवों को पटरी से हटाकर सुरक्षित रख लिया गया है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि स्टेशन पर लगातार अनाउंसमेंट होने के बावजूद लोग पूर्वी छोर से शॉर्टकट के चक्कर में पटरी पार करते हैं। सुरक्षा के लिहाज से उस जगह को बैरिकेड करना अनिवार्य है, लेकिन रेल अधिकारियों की अनदेखी के कारण आज दो कीमती जानें चली गईं। जीआरपी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि एक मृत महिला के पास मिले बैग की तलाशी लेने पर उसकी पहचान इंतर देवी (पति नंदलाल सिंह, निवासी एसपी कॉलोनी, मानपुर गया, बुनियादगंज) के रूप में हुई है। दूसरी महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, हालांकि फुटेज से स्पष्ट है कि दोनों साथ में यात्रा कर रही थीं। पुलिस अब परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है और मामले की छानबीन जारी है। इस हादसे ने एक बार फिर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों द्वारा नियमों के उल्लंघन और सुरक्षा इंतजामों की कमी को उजागर कर दिया है।1