*मवेशी चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाशः 07 आरोपी गिरफ्तार, 01 पिकअप, 02 मोटरसाइकिल एवं नगदी सहित कुल 6.97 लाख रुपये का मशरूका जप्त* पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सिवनी श्री कृष्ण लालचंदानी (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बरघाट श्री ललीत गठरे के मार्गदर्शन में थाना कुरई एवं चौकी बादलपार पुलिस द्वारा क्षेत्र मे हो रही चोरी की घटनाओं पर विराम लगाने हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए मवेशी चोरी के मामले मे 07 आरोपियों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 29/07/2026 की दरमियानी रात ग्राम चक्की खमरिया निवासी फरियादी के खेत में बने कोठे का दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा 05 नग मवेशी (भैंस व पड़िया) चोरी कर लिए गए थे। फरियादी की शिकायत पर पुलिस चौकी बादलपार (थाना कुरई) में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 331(4), 305(a), 61(2) बी.एन.एस. (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पतारसी व तकनीकी साक्क्ष्यों के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि योजनाबद्ध तरीके से ग्राम चक्की खमरिया से मवेशी चुराकर पिकअप वाहन (MP 50 ZB 8914) से मदार टेकरी, बरेला (जबलपुर) ले जाए गए थे। वहां आरोपी मनोज यादव के माध्यम से मवेशियों को 1,25,000 रुपये में बेचकर राशि आपस में बांट ली गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मवेशी चोरी के मामले मे 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर मशरूका बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण 1. दीपक सोनवाने (उम्र 24 वर्ष), पिता सुनील सोनवाने, निवासी टिग्गा मोहल्ला, शहीद वार्ड, सिवनी 2. अमित कुमार यादव (उम्र 34 वर्ष), पिता महेश कुमार यादव, निवासी टिग्गा मोहल्ला, शहीद वार्ड, सिवनी 3. अशफाक खान (उम्र 36 वर्ष), पिता मुस्ताक खान, निवासी चूना भट्टी, बरघाट नाका, थाना डूंडासिवनी 4. सलमान उर्फ बल्लम खान (उम्र 23 वर्ष), पिता सलीम खान, निवासी ग्राम बोरीकला, थाना बरघाट, जिला सिवनी 5. मोहशीन उर्फ काले खान (उम्र 26 वर्ष), पिता मोहम्मद खान, निवासी ग्राम बोरीकला, थाना बरघाट, जिला सिवनी 6. वासिद खान (उम्र 34 वर्ष), पिता कय्यूम खान, निवासी ग्राम बोरीकला, थाना बरघाट, जिला सिवनी 7. मनोज यादव (उम्र 46 वर्ष), पिता हरिप्रसाद यादव, निवासी ग्राम रिछाई, शारदा मंदिर के पास बरेला, जिला जबलपुर जप्त मशरूका * नगद राशि: 72,000/- रुपये (मवेशी बिक्री के बंटवारे की राशि) * पिकअप वाहन: MP 50 ZB 8914 (कीमती लगभग 5,00,000/- रुपये) * पल्सर मोटरसाइकिल: MP 22 MD 0420 (कीमती लगभग 55,000/- रुपये) * स्प्लेंडर मोटरसाइकिल: MP 22 ZJ 7835 (कीमती लगभग 70,000/- रुपये) * कुल जप्त मशरूका: 6,97,000/- रुपये * उल्लेखनीय भूमिका:- थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल शाह तेकाम, उनी इंजन सिंह मर्सकोले, सउनी योगेंद्र सिंह ठाकुर, प्र.आर. 568 महेंद्र परतेति प्र.आर. 176 चंचलेश नरवरे, आर.572 ओमकार परतेति, आर.249 राजेन्द्र कटरे, आर. 71 सतीश इनवाती, आर. 411 यशपाल उईके, साइबर सेल सिवनी से सउनी देवेन्द्र जैसवाल एवं आर अजय बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ------------------------------

- मवेशी चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार पिकअप, दो मोटरसाइकिल और 72 हजार रुपये नकद समेत 6.97 लाख का मशरूका जब्त मवेशी चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार पिकअप, दो मोटरसाइकिल और 72 हजार रुपये नकद समेत 6.97 लाख का मशरूका जब्त सिवनी। कुरई थाना एवं बादलपार चौकी पुलिस ने मवेशी चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पिकअप वाहन, दो मोटरसाइकिल और मवेशी बिक्री से प्राप्त 72 हजार रुपये नकद सहित कुल 6 लाख 97 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 की दरमियानी रात ग्राम चक्की खमरिया निवासी फरियादी के खेत में बने कोठे का दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोर पांच मवेशी चोरी कर ले गए थे। शिकायत पर बादलपार चौकी में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने पतारसी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से मवेशियों को चोरी कर पिकअप वाहन MP 50 ZB 8914 से मदार टेकरी, बरेला (जबलपुर) पहुंचाया था। वहां मवेशियों को मनोज यादव के माध्यम से 1 लाख 25 हजार रुपये में बेचने के बाद रकम आपस में बांट ली गई। सात आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मामले में दीपक सोनवाने, अमित कुमार यादव, अशफाक खान, सलमान उर्फ बल्लम खान, मोहशीन उर्फ काले खान, वासिद खान और मनोज यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सिवनी, बरघाट, डूंडासिवनी क्षेत्र के साथ जबलपुर जिले का आरोपी भी शामिल है। यह सामान हुआ जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 72 हजार रुपये नकद, करीब 5 लाख रुपये कीमत का पिकअप वाहन, करीब 55 हजार रुपये कीमत की पल्सर मोटरसाइकिल और करीब 70 हजार रुपये कीमत की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। जब्त मशरूका की कुल कीमत 6 लाख 97 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी बरघाट श्री ललित गठरे के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में कुरई थाना एवं बादलपार चौकी पुलिस के साथ साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- उफनते नाले पर जान हथेली पर रखकर सफर, पुल की मांग के बावजूद नहीं जागा प्रशासन सिवनी जिले के धोरिया और धाधर टोला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें छात्र-छात्राएं और ग्रामीण उफनते नाले को जान जोखिम में डालकर पार करते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से पुल निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। बारिश के मौसम में आवागमन पूरी तरह जोखिम भरा हो जाता है और हादसों का खतरा बना रहता है। एसडीएम और जनपद सीईओ ने कैमरे पर कुछ भी कहने से इनकार किया, जबकि आरईएस विभाग को निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। पूरे मामले पर जनपद सदस्य जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार आवेदन निवेदन किया पर कोई कार्रवाई नहीं लगता है किसी बड़े हादसे के बाद प्रशासन जागेगा1
- जनसुनवाई में विधायक ने सुनीं जनता की समस्याएं, बुजुर्ग ने सुनाया मधुर गीत सिवनी। विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं के निराकरण के लिए विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी क्रम में मंगलवार को कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही हमारा मुख्य लक्ष्य है और जनता की हर समस्या का समाधान हमारी जिम्मेदारी है। इसी दौरान ग्राम बाँकी से पहुंचे एक बुजुर्ग ने विधायक के समक्ष मधुर गीत प्रस्तुत किया। बुजुर्ग के गीत ने जनसुनवाई के माहौल को भावुक और आत्मीय बना दिया। विधायक ने भी बुजुर्ग का उत्साहवर्धन किया।1
- Seoni News: खेतों में घुसा जंगली हाथी, 20 एकड़ मक्का चट—दहशत में किसान!1
- भाजपा ने कटंगी विधानसभा के लिए सोशल मीडिया टीम की घोषणा की, शैलेष ठाकरे बने संयोजक1
- एसडीएम कार्तिकेय जायसवाल कार्य भार मुक्त, परसवाड़ा एसडीएम श्रीश प्यासी ने सम्हाला एसडीएम का अतिरिक्त कार्यभार वारासिवनी। मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल द्वारा 21 अगस्त 2026 को वारासिवनी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्तिकेय जायसवाल भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 का स्थानांतरण जिला पंचायत श्योपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर किया गया था। जिस पर कलेक्टर बालाघाट के आदेश पर अपर कलेक्टर जी एस धुर्वे द्वारा 24 अगस्त 2026 को एक आदेश जारी कर परसवाड़ा के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीश प्यासी को अपने कार्य के साथ-साथ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वारासिवनी का अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त सौंपा गया है। वहीं एसडीएम कार्तिकेय जायसवाल को शासन के आदेशानुसार जिला पंचायत श्योपुर के लिए पद से भारमुक्त कर दिया गया है। अपर कलेक्टर बालाघाट द्वारा आदेश जारी करते ही 24 अगस्त की दोपहर में एसडीएम कार्तिकेय जायसवाल ने अपने पद से भारमुक्त होकर परसवाड़ा एसडीएम श्रीश प्यासी को वारासिवनी एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार सांैप दिया है। श्रीश प्यासी ने 24 अगस्त को ही अतिरिक्त प्रभार संभाल कर कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। अब वारासिवनी की प्रशासनिक व्यवस्था की जिम्मेदारी श्रीश प्यासी के पास रहेगी। उनके सामने आम जनता से जुड़े मामलों और क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी। देखना होगा कि नई प्रशासनिक व्यवस्था में वारासिवनी के कामकाज को लेकर क्या बदलाव देखने को मिलते हैं?1
- हम सब पर्यावरण को संतुलित करने में अपना योगदान दे,,, कई जनचेतना चलाए जा रहे है देश के सभी प्रांत में शहर से लेकर गांव तक सोशल प्लेटफॉर्म, चैनल, रेडियो और समाचार अखबार में पर्यावरण और वृक्षारोपण के लिए संदेश और मुहिम चला रहे है । सभी अपनी सोच को बदले और देश और environment को बचाने के लिए हमारा कर्तव्य होता है कि हम सभी इस पर अपना सहयोग और योगदान दे । शासकीय संस्थान, सामाजिक संगठन और राजनीतिक संगठन स्कूल के विद्यार्थी,, नारी संगठन एक पेड़ लगाने और उसकी देखरेख का पूरा जिम्मा लेकर अपने व्यस्तम समय निकालकर उसे बढ़ाए taaki भविष्य में हमारा देश और बातावरण सुरक्षित रह सके ।।1
- राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता: सिवनी के खिलाड़ियों ने लहराया परचम सिवनी-इंदौर में आयोजित 11वीं मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता में सिवनी की टीम ने 6 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। 500 से अधिक खिलाड़ियों के बीच सिवनी की महिला खिलाड़ियों ने 6 रजत पदक पर कब्जा जमाया, जबकि बालक वर्ग ने 4 कांस्य पदक हासिल किए।प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता से प्रेरणादायक मार्गदर्शन मिला, वहीं टीम के बेहतर प्रदर्शन पर जिला कोच को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। जिले की इस उपलब्धि पर स्थानीय खेल संघों और खेल प्रेमियों ने पूरी टीम को बधाई दी है।1