Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामगंज थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई रामगंज थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई आई सामने,रामगंज थाना क्षेत्र सासी बस्ती में पुलिस टीम ने एक बंद मकान पर दबिश देकर मौके पर संगठित होकर जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹52,100 नकद और तास पत्ती की बरामद,
Akshay parihar
रामगंज थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई रामगंज थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई आई सामने,रामगंज थाना क्षेत्र सासी बस्ती में पुलिस टीम ने एक बंद मकान पर दबिश देकर मौके पर संगठित होकर जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹52,100 नकद और तास पत्ती की बरामद,
More news from राजस्थान and nearby areas
- पंचायत चुनाव को लेकर एक बार फिर मांग तेज हो गई है। राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जल्द चुनाव कराने की मांग उठाई। संगठन के प्रतिनिधियों का कहना है कि लंबे समय से पंचायत स्तर पर विकास कार्य लंबित पड़े हैं, जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव नहीं होने के कारण पंचायतों में कार्य प्रभावित हो रहे हैं और ग्रामीण विकास पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाने पहुंचे और जल्द से जल्द पंचायत चुनाव कराने की मांग की।1
- दिल्ली गेट स्थित होटल मून स्टार के रूफटॉप पर अज्ञात कारणों के चलती लगी भीषण आग, आग लगने से इलाके में मची अफरा तफरी, सूचना पर अग्निशमन विभाग की दमकल पहुंची मौके पर, कड़ी मशक्तकर आग पर पाया काबू,गनीमत इस पूरे घटना में नहीं हुई किसी प्रकार की कोई जनहानि1
- राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। एक साल से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद चुनाव नहीं कराए जाने पर अब जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है।1
- रियां बड़ी के नजदीक ग्राम रोहिसा किरो की ढाणी में आयोजित महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिनआरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने किरो की ढाणी क्षेत्र की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि नदी बहाव क्षेत्र होने के कारण यहां पुलिया का निर्माण आवश्यक है, जिससे आमजन को राहत मिल सके। क्षेत्र में बनी सड़कों की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े किए और स्थानीय विधायक व भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। बेनीवाल ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंचायत चुनावों को लेकर भी बेनीवाल ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। बेनीवाल ने निष्पक्ष चुनाव की मांग करते हुए कार्यकर्ताओं से सजग रहने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक इंदिरा देवी बावरी, कुंभराज चोयल, विजयपाल राव, रमेश कमेडिया, पुखराज गवाला, चेनाराम गोदारा, बालूराम माली, चेना राम किर, भैया राम, आवला राम, रामपाल सोमरवाल और रामनिवास सोमरवाल सहित बड़ी संख्या में आरएलपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर बेनीवाल का स्वागत किया। शुक्रवार : 24 अप्रैल 20264
- नागौर के किरो की ढाणी (रोहिसा) में महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। बेनीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारें जनता के मुद्दों से भटककर केवल वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं के लिए लाए गए नियमों पर भी सवाल उठाए। बेनीवाल ने कहा कि इन नियमों का उपयोग केवल चुनावी लाभ के लिए किया जा रहा है। बेनीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने वोटों के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकी हैं। उन्होंने किरो की ढाणी क्षेत्र की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। बेनीवाल ने कहा कि यह क्षेत्र नदी बहाव क्षेत्र है, इसलिए यहां पुलिया का निर्माण बेहद आवश्यक है, जिससे आमजन को राहत मिल सके। बेनीवाल ने क्षेत्र में बनी सड़कों की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने इसके लिए स्थानीय विधायक और भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। बेनीवाल ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने 12 मार्च को स्थानीय प्रशासन द्वारा बजरी से भरे ट्रकों को छोड़ने के मामले का भी जिक्र किया। बेनीवाल ने कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पंचायत चुनावों को लेकर भी बेनीवाल ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी मनमानी से चुनाव कराना चाहती है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। बेनीवाल ने निष्पक्ष चुनाव की मांग करते हुए कार्यकर्ताओं से सजग रहने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक इंदिरा देवी बावरी, कुंभराज चोयल, विजयपाल राव, रमेश कमेडिया, पुखराज गवाला, चेना राम गोदारा, बालूराम माली, चेना राम किर, भैया राम, आवला राम, रामपाल सोमरवाल और रामनिवास सोमरवाल सहित बड़ी संख्या में आरएलपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर हनुमान बेनीवाल का स्वागत किया।1
- एक हैरान कर देन े वाली और दिल छू लेने वाली घटना सामन े आई है, जहा ं एक बंदर ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए एक छोटे बच्चे की जान बचा ली। बच्चा छत से गिरने ही वाला था, तभी बंदर ने तुरंत उस े पकड़ लिया और सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ha, एक हैरान कर देन े वाली और दिल छू लेने वाली घटना सामन े आई है, जहा ं एक बंदर ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए एक छोटे बच्चे की जान बचा ली। बच्चा छत से गिरने ही वाला था, तभी बंदर ने तुरंत उस े पकड़ लिया और सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- Post by Kailash Fulwari1
- रामगंज थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई आई सामने,रामगंज थाना क्षेत्र सासी बस्ती में पुलिस टीम ने एक बंद मकान पर दबिश देकर मौके पर संगठित होकर जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹52,100 नकद और तास पत्ती की बरामद,1
- डॉक्टर को दिखाने के लिए अपॉइंटमेंट लेने के नाम पर शातिर ठगो ने युवक के साथ की ऑनलाइन ठगी, फॉर्म भरने के नाम पर भेजो लिंक, लिंक को ओपन करते ही पीड़ित मुकेश के अकाउंट से चार बार ट्रांजैक्शन में कटे 366000, पीड़ित को ठगी का एहसास होने पर साइबर थाने में दी गई शिकायत पुलिस से मामला दर्ज कर जांच की शुरू1