logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा! मोतिहारी में संदिग्ध गिरफ्तार, मोबाइल से आतंकी और देशविरोधी सामग्री मिलने का दावा #Motihari #Dhaka #BreakingNews #BiharNews #MotiHariPolice #PoliceAction #PakistanConnection #CrimeNews #SadhanaNews

5 hrs ago
user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
SATISH KUMAR (पत्रकार)
स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
5 hrs ago

पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा! मोतिहारी में संदिग्ध गिरफ्तार, मोबाइल से आतंकी और देशविरोधी सामग्री मिलने का दावा #Motihari #Dhaka #BreakingNews #BiharNews #MotiHariPolice #PoliceAction #PakistanConnection #CrimeNews #SadhanaNews

More news from बिहार and nearby areas
  • राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन गया द्वारा निःशुल्क सेवा शिविर का उद्घाटन मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव जी के द्वारा किया गया l गया जी में आयोजित पितृपक्ष मेला में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए “अतिथि देवो भवः” की भावना के साथ राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन द्वारा निःशुल्क सेवा शिविर लगाया गया है। यह सेवा शिविर पंजाब नेशनल बैंक के सामने, चांद चौरा-विष्णुपद रोड के समीप लगाया गया है, जहां तीर्थयात्रियों को निःशुल्क पीने का पानी, बिस्कुट, चाय सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। निःशुल्क सेवा शिविर का उद्घाटन मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री विकास वैभव जी के द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष पंकज मिश्रा सहित संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहेकार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने श्री विकास वैभव जी का अंगवस्त्र एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सेवा शिविर में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों को सम्मानपूर्वक पेयजल, चाय, बिस्कुट तथा अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई।उद्घाटन के अवसर पर श्री विकास वैभव जी ने कहा कि सेवा भाव मानव जीवन की सबसे बड़ी विशेषता है। जरूरतमंदों और तीर्थयात्रियों की निःस्वार्थ सेवा करना अपने आप में एक महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व है। गया जी में पितृपक्ष के दौरान देश के विभिन्न हिस्सोंकेसाथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में उनके लिए पेयजल और भोजन जैसी मूलभूत सुविधाओं की निःशुल्क व्यवस्था करना सराहनीय कार्य है।राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।” पितृपक्ष मेला गया जी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। यहां आने वाला प्रत्येक तीर्थयात्री हमारे लिए अतिथि के समान है। इसलिए संगठन का प्रयास है कि गया जी आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें सम्मान एवं आत्मीयता के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।उन्होंने कहा कि सेवा शिविर के माध्यम से संगठन द्वारा मानव सेवा, सामाजिक समरसता और अतिथि सत्कार का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरे सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं की सहायता करें और गया जी की सेवा एवं आतिथ्य की परंपरा को और मजबूत बनाएं।
    1
    राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन गया द्वारा निःशुल्क सेवा शिविर का उद्घाटन मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव जी के द्वारा किया गया l 
गया जी में आयोजित पितृपक्ष मेला में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए “अतिथि देवो भवः” की भावना के साथ राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन द्वारा निःशुल्क सेवा शिविर लगाया गया है। यह सेवा शिविर पंजाब नेशनल बैंक के सामने, चांद चौरा-विष्णुपद रोड के समीप लगाया गया है, जहां तीर्थयात्रियों को निःशुल्क पीने का पानी, बिस्कुट, चाय सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
निःशुल्क सेवा शिविर का उद्घाटन मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक   श्री विकास वैभव जी के द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष पंकज मिश्रा सहित संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहेकार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने श्री विकास वैभव जी का अंगवस्त्र एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सेवा शिविर में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों को सम्मानपूर्वक पेयजल, चाय, बिस्कुट तथा अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई।उद्घाटन के अवसर पर श्री विकास वैभव जी ने कहा कि सेवा भाव मानव जीवन की सबसे बड़ी विशेषता है। जरूरतमंदों और तीर्थयात्रियों की निःस्वार्थ सेवा करना अपने आप में एक महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व है। गया जी में पितृपक्ष के दौरान देश के विभिन्न हिस्सोंकेसाथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में उनके लिए पेयजल और भोजन जैसी मूलभूत सुविधाओं की निःशुल्क व्यवस्था करना सराहनीय कार्य है।राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।” पितृपक्ष मेला गया जी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। यहां आने वाला प्रत्येक तीर्थयात्री हमारे लिए अतिथि के समान है। इसलिए संगठन का प्रयास है कि गया जी आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें सम्मान एवं आत्मीयता के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।उन्होंने कहा कि सेवा शिविर के माध्यम से संगठन द्वारा मानव सेवा, सामाजिक समरसता और अतिथि सत्कार का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरे सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं की सहायता करें और गया जी की सेवा एवं आतिथ्य की परंपरा को और मजबूत बनाएं।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    19 hrs ago
  • रफीगंज के बघौरा में सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन, 250 मरीजों की हुई जांच , पुर्व सांसद हुए शामिल रफीगंज (औरंगाबाद) सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बघौरा स्थित बक्सी बिगहा पंचायत सरकार भवन के समीप चिकित्सा जांच शिविर, लाभार्थी संवाद एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व रफीगंज विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी सह भाजपा जिला मंत्री सुबोध कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह उपस्थित रहे। चिकित्सा शिविर में मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श के साथ रक्त जांच, ब्लड प्रेशर, एक्स-रे, नेत्र जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच तथा दंत चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराई गई। मरीजों को आवश्यक दवाएं भी नि:शुल्क दी गईं। शिविर में मगध क्षेत्र के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. बिनोद कुमार सिंह, शल्य चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार सिंह, डॉ. संगम कुमार वर्मा, डॉ. रश्मि वर्मा, डॉ. जावेद, डॉ. वर्षा राय, डॉ. लालजी यादव सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने सेवाएं दीं। आयोजकों के अनुसार शिविर में करीब 250 मरीजों का इलाज एवं स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें 100 मरीजों का एक्स-रे, 50 मरीजों की ब्लड शुगर जांच तथा 85 मरीजों की मोतियाबिंद जांच रोमस्का आई हॉस्पिटल के सहयोग से की गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के साथ लाभार्थी संवाद किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में जिला पार्षद प्रदीप चौरसिया, मुखिया गुड़िया देवी, मुखिया प्रतिनिधि अनुज कुमार सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीनानाथ विश्वकर्मा, सुमन सिंह, कासमा मंडल अध्यक्ष मनोज यादव एवं पंचायत अध्यक्ष सुधीर यादव सहित कई कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक सिंह, विनय कुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद प्रफुल्ल सिंह, शुभम सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
    1
    रफीगंज के बघौरा में सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन, 250 मरीजों की हुई जांच , पुर्व सांसद हुए शामिल 

रफीगंज (औरंगाबाद)
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बघौरा स्थित बक्सी बिगहा पंचायत सरकार भवन के समीप चिकित्सा जांच शिविर, लाभार्थी संवाद एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व रफीगंज विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी सह भाजपा जिला मंत्री सुबोध कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह उपस्थित रहे।
चिकित्सा शिविर में मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श के साथ रक्त जांच, ब्लड प्रेशर, एक्स-रे, नेत्र जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच तथा दंत चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराई गई। मरीजों को आवश्यक दवाएं भी नि:शुल्क दी गईं।
शिविर में मगध क्षेत्र के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. बिनोद कुमार सिंह, शल्य चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार सिंह, डॉ. संगम कुमार वर्मा, डॉ. रश्मि वर्मा, डॉ. जावेद, डॉ. वर्षा राय, डॉ. लालजी यादव सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने सेवाएं दीं।
आयोजकों के अनुसार शिविर में करीब 250 मरीजों का इलाज एवं स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें 100 मरीजों का एक्स-रे, 50 मरीजों की ब्लड शुगर जांच तथा 85 मरीजों की मोतियाबिंद जांच रोमस्का आई हॉस्पिटल के सहयोग से की गई।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के साथ लाभार्थी संवाद किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में जिला पार्षद प्रदीप चौरसिया, मुखिया गुड़िया देवी, मुखिया प्रतिनिधि अनुज कुमार सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीनानाथ विश्वकर्मा, सुमन सिंह, कासमा मंडल अध्यक्ष मनोज यादव एवं पंचायत अध्यक्ष सुधीर यादव सहित कई कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक सिंह, विनय कुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद प्रफुल्ल सिंह, शुभम सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    19 hrs ago
  • सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी। सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज अहमद कुरैशी रिपोर्टर; इम्तियाज फोनवेल की खास रिपोर्ट पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और बच्चों व युवाओं में धार्मिक, नैतिक एवं शैक्षिक जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से मियां साहब इस्लामिया (एमएसआई) इंटर कॉलेज, बक्शीपुर के ऑडिटोरियम में सीरतुन्नबी सेमिनार व सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। आयोजन अल कलम ट्रस्ट व तहरीक उलमा-ए-हिंद की ओर से किया गया। अतिथियों का स्वागत हाफिज रहमत अली निजामी, मुजफ्फर हसनैन रूमी, आसिफ महमूद व नेहाल अहमद ने किया। अतिथियों ने सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन के सफल प्रतिभागियों को ट्राफी, शील्ड और पुरस्कार प्रदान किए। कॉम्पिटिशन में कॉलेज ग्रुप की नगमा खातून ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनने का गौरव हासिल किया। उन्हें ट्रैवल प्वाइंट की ओर से फ्री उमराह पैकेज का विशेष पुरस्कार और ट्राफी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन व अल कलम ट्रस्ट के कार्यों पर सफरनामा प्रस्तुत किया गया। कॉम्पिटिशन के विभिन्न चरणों और प्रतिभागियों की गतिविधियों को वीडियो व अन्य माध्यमों से लोगों के सामने रखा गया। बच्चों द्वारा लिखी गई कॉम्पिटिशन की कॉपियां भी दिखाई गईं। इससे प्रतिभागियों की मेहनत, अध्ययन और सीरत के प्रति उनकी रुचि का परिचय मिला। समारोह के दौरान कलमा शरीफ पढ़ने की एक विशेष मुहिम भी शुरू की गई। आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को कलमा शरीफ पढ़ने की तरफ प्रेरित करना और धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों से इस मुहिम से जुड़ने और अधिक से अधिक लोगों तक इसका संदेश पहुंचाने की अपील की गई। संचालन कर रहे कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी ने कहा कि सीरतुन्नबी से जुड़े कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल कॉम्पिटिशन और पुरस्कार वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शिक्षाओं, धार्मिक मूल्यों और नेक अमल से जोड़ना भी है। इसी क्रम में कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम को भी कार्यक्रम का हिस्सा बनाया गया। मुख्य अतिथि तहरीक उलमा-ए-हिंद के चेयरमैन डॉ. मुफ्ती मुहम्मद खालिद अय्यूब मिस्बाही ने सीरत, कुरआन और साइंस के विभिन्न पहलुओं पर विचार रखते हुए ज्ञान की अहमियत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कुरआन इंसान को ज्ञान हासिल करने, कायनात पर गौर-ओ-फिक्र करने और सृष्टि में मौजूद निशानियों पर विचार करने की प्रेरणा देता है। विज्ञान प्राकृतिक घटनाओं और कायनात के विभिन्न पहलुओं को समझने का माध्यम है, जबकि धार्मिक शिक्षा इंसान को ज्ञान के सही इस्तेमाल के लिए नैतिक दिशा प्रदान करती है। मुफ्ती खालिद ने अल कलम ट्रस्ट की ओर से आयोजित सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन और उससे जुड़ी विभिन्न पहलों को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं को सीरत के अध्ययन से जोड़ने के लिए इस तरह के कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में पढ़ने, लिखने और सीखने की रुचि पैदा होती है तथा उन्हें पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और शिक्षाओं को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को सीरत-ए-पाक के अध्ययन के साथ शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में भी आगे बढ़ना चाहिए। बच्चों में किताब पढ़ने, सवाल करने, खोज करने और नई चीजें सीखने की आदत विकसित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि धार्मिक शिक्षा और आधुनिक शिक्षा के बीच संतुलन कायम करके समाज के लिए बेहतर भविष्य तैयार किया जा सकता है। विशिष्ट वक्ता हैदराबाद यूनिवर्सिटी के अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉ. गौस मुहम्मद अजहरी ने अपने व्याख्यान में कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत मानव जीवन के लिए व्यापक मार्गदर्शन का स्रोत है। उन्होंने कहा कि सीरत का अध्ययन केवल प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने या जानकारी बढ़ाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इससे इंसान को अपने जीवन, व्यवहार और समाज के प्रति जिम्मेदारियों को समझने की प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को बचपन से ही सीरत, कुरआन और अच्छे अखलाक से जोड़ने की जरूरत है। नई पीढ़ी अगर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी का अध्ययन करेगी तो उसे सच्चाई, अमानतदारी, इंसाफ, सब्र, रहमदिली और इंसानियत जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा हासिल करने पर भी जोर दिया। समारोह में सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन से जुड़े एक विशेष पहलू का भी उल्लेख किया गया। बताया गया कि कॉम्पिटिशन और इससे जुड़े प्रयासों के दौरान दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पढ़कर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की बारगाह में पेश किया गया। हाफिज रहमत‌‌‌ अली निजामी व मुजफ्फर हसनैन रूमी ने बताया कि कॉम्पिटिशन का उद्देश्य केवल बच्चों को पुरस्कार दिलाना नहीं था, बल्कि उन्हें सीरत-ए-पाक के अध्ययन से जोड़ना और उनके अंदर पढ़ने-लिखने की रुचि पैदा करना भी था। कॉम्पिटिशन में विभिन्न आयु और शैक्षिक वर्गों के बच्चों सहित बड़ों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कॉम्पिटिशन के सफरनामे की प्रस्तुति के साथ प्रतिभागियों की लिखी हुई कॉपियां भी प्रदर्शित की गईं। इससे अभिभावकों और मौजूद लोगों को बच्चों की मेहनत को करीब से देखने का अवसर मिला। सफल प्रतिभागियों को मंच पर बुलाकर ट्राफी, शील्ड और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। हिफ्ज ग्रुप में इकरा अंसारी, सलमान अंसारी, मुहम्मद शाद, मुहम्मद साकिब अंसारी और रहमत अली ने पुरस्कार हासिल किए। आलिम ग्रुप में रौनक फातिमा, मुहम्मद कासिम, सदफ हया, सानिया बानो और ऐनुन जारिया सफल रहे। स्कूल ग्रुप में इनाया फातिमा, यसरा खान, यास्ना साकिब, उजमा नूर और सुमैरा वारसी को पुरस्कार मिला। कॉलेज ग्रुप में नगमा खातून, फौजिया तबस्सुम, मरियम शाहीन, सदफ फातिमा और शारीबा कौसर कामयाब रहीं। इसी ग्रुप में नगमा खातून ने प्रथम स्थान हासिल कर प्रतियोगिता की विजेता बनने के साथ फ्री उमराह पैकेज का विशेष पुरस्कार प्राप्त किया। फ्री ग्रुप में करीमा हुसैन, सद्दाम हुसैन निजामी, आहू चश्म निजामी, मेहनाज जहां और सोफिया खातून को पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी ने सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन के उद्देश्य और इसके सफर पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों को सीरत-ए-पाक से जोड़ना समय की महत्वपूर्ण जरूरत है। कॉम्पिटिशन के माध्यम से बच्चों में अध्ययन, लेखन और सीरत के प्रति रुचि पैदा करने का प्रयास किया गया है। कुरआन-ए-पाक की तिलावत हाफिज रहमत अली निजामी ने की। इसके बाद हम्द-ओ-नात पेश की गई। समारोह में प्रधानाचार्य मुख्तार अहमद, प्रधानाचार्या शम्सा अंसारी, अरबाज नक्शबंदी, मुफ्ती अख्तर हुसैन, मुफ्ती अजहर शम्सी, हाजी फैज अहमद खान, शहबाज सिद्दीकी, सैयद जव्वाद अली सब्जपोश, महबूब आलम, कारी शराफत हुसैन, हाफिज आफताब आलम, हाफिज रजी, मौलाना महमूद रजा, मौलाना जहांगीर अहमद, ताबिश सिद्दीकी, शीराज सिद्दीकी, प्रिंस, जीशान, मुहम्मद आजम, नवेद आलम, शादाब सिद्दीकी, सैयद नदीम अहमद, शीरीन आसिफ, ज्या वारसी, आयशा फसीही, आयशा खातून, आस्मां खातून, अली अहमद, समीर अली, जैद, हाजी सेराज अहमद, सैयद जफर हसन, प्रधानाचार्य कारी नसीमुल्लाह, मुफ्तिया कहकशां फिरदौस, सेराज अहमद कुरैशी, आलिमा अरबिया इस्माईली, मौलाना दानिश, प्रधानाचार्य मुहम्मद सिद्दीक, एडवोकेट मुहम्मद आजम, काशिफ महमूद, सैयद आसिम, आसिफ अंसारी, रहमत अली, रुशान, शाद, जीशान, बेलाल अहमद, सैयद शहाबुद्दीन आदि मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत से जोड़ने के साथ उनमें अध्ययन, लेखन और ज्ञान की रुचि पैदा करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे और नई पीढ़ी सीरत, कुरआन, शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्रों में आगे बढ़कर समाज और देश की तरक्की में अपना योगदान देगी।
    2
    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी।
सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान।
कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की।
सेराज अहमद कुरैशी 
रिपोर्टर;  इम्तियाज फोनवेल की खास रिपोर्ट
पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और बच्चों व युवाओं में धार्मिक, नैतिक एवं शैक्षिक जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से मियां साहब इस्लामिया (एमएसआई) इंटर कॉलेज, बक्शीपुर के ऑडिटोरियम में सीरतुन्नबी सेमिनार व सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। आयोजन अल कलम ट्रस्ट व तहरीक उलमा-ए-हिंद की ओर से किया गया। अतिथियों का स्वागत हाफिज रहमत अली निजामी, मुजफ्फर हसनैन रूमी, आसिफ महमूद व नेहाल अहमद ने किया।
अतिथियों ने सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन के सफल प्रतिभागियों को ट्राफी, शील्ड और पुरस्कार प्रदान किए। कॉम्पिटिशन में कॉलेज ग्रुप की नगमा खातून ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनने का गौरव हासिल किया। उन्हें ट्रैवल प्वाइंट की ओर से फ्री उमराह पैकेज का विशेष पुरस्कार और ट्राफी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन व अल कलम ट्रस्ट के कार्यों पर सफरनामा प्रस्तुत किया गया। कॉम्पिटिशन के विभिन्न चरणों और प्रतिभागियों की गतिविधियों को वीडियो व अन्य माध्यमों से लोगों के सामने रखा गया। बच्चों द्वारा लिखी गई कॉम्पिटिशन की कॉपियां भी दिखाई गईं। इससे प्रतिभागियों की मेहनत, अध्ययन और सीरत के प्रति उनकी रुचि का परिचय मिला।
समारोह के दौरान कलमा शरीफ पढ़ने की एक विशेष मुहिम भी शुरू की गई। आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को कलमा शरीफ पढ़ने की तरफ प्रेरित करना और धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों से इस मुहिम से जुड़ने और अधिक से अधिक लोगों तक इसका संदेश पहुंचाने की अपील की गई।
संचालन कर रहे कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी ने कहा कि सीरतुन्नबी से जुड़े कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल कॉम्पिटिशन और पुरस्कार वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शिक्षाओं, धार्मिक मूल्यों और नेक अमल से जोड़ना भी है। इसी क्रम में कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम को भी कार्यक्रम का हिस्सा बनाया गया।
मुख्य अतिथि तहरीक उलमा-ए-हिंद के चेयरमैन डॉ. मुफ्ती मुहम्मद खालिद अय्यूब मिस्बाही ने सीरत, कुरआन और साइंस के विभिन्न पहलुओं पर विचार रखते हुए ज्ञान की अहमियत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कुरआन इंसान को ज्ञान हासिल करने, कायनात पर गौर-ओ-फिक्र करने और सृष्टि में मौजूद निशानियों पर विचार करने की प्रेरणा देता है। विज्ञान प्राकृतिक घटनाओं और कायनात के विभिन्न पहलुओं को समझने का माध्यम है, जबकि धार्मिक शिक्षा इंसान को ज्ञान के सही इस्तेमाल के लिए नैतिक दिशा प्रदान करती है।
मुफ्ती खालिद ने अल कलम ट्रस्ट की ओर से आयोजित सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन और उससे जुड़ी विभिन्न पहलों को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं को सीरत के अध्ययन से जोड़ने के लिए इस तरह के कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में पढ़ने, लिखने और सीखने की रुचि पैदा होती है तथा उन्हें पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और शिक्षाओं को समझने का अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को सीरत-ए-पाक के अध्ययन के साथ शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में भी आगे बढ़ना चाहिए। बच्चों में किताब पढ़ने, सवाल करने, खोज करने और नई चीजें सीखने की आदत विकसित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि धार्मिक शिक्षा और आधुनिक शिक्षा के बीच संतुलन कायम करके समाज के लिए बेहतर भविष्य तैयार किया जा सकता है।
विशिष्ट वक्ता हैदराबाद यूनिवर्सिटी के अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉ. गौस मुहम्मद अजहरी ने अपने व्याख्यान में कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत मानव जीवन के लिए व्यापक मार्गदर्शन का स्रोत है। उन्होंने कहा कि सीरत का अध्ययन केवल प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने या जानकारी बढ़ाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इससे इंसान को अपने जीवन, व्यवहार और समाज के प्रति जिम्मेदारियों को समझने की प्रेरणा लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि बच्चों को बचपन से ही सीरत, कुरआन और अच्छे अखलाक से जोड़ने की जरूरत है। नई पीढ़ी अगर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी का अध्ययन करेगी तो उसे सच्चाई, अमानतदारी, इंसाफ, सब्र, रहमदिली और इंसानियत जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा हासिल करने पर भी जोर दिया।
समारोह में सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन से जुड़े एक विशेष पहलू का भी उल्लेख किया गया। बताया गया कि कॉम्पिटिशन और इससे जुड़े प्रयासों के दौरान दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पढ़कर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की बारगाह में पेश किया गया।
हाफिज रहमत‌‌‌ अली निजामी व मुजफ्फर हसनैन रूमी ने बताया कि कॉम्पिटिशन का उद्देश्य केवल बच्चों को पुरस्कार दिलाना नहीं था, बल्कि उन्हें सीरत-ए-पाक के अध्ययन से जोड़ना और उनके अंदर पढ़ने-लिखने की रुचि पैदा करना भी था। कॉम्पिटिशन में विभिन्न आयु और शैक्षिक वर्गों के बच्चों सहित बड़ों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में कॉम्पिटिशन के सफरनामे की प्रस्तुति के साथ प्रतिभागियों की लिखी हुई कॉपियां भी प्रदर्शित की गईं। इससे अभिभावकों और मौजूद लोगों को बच्चों की मेहनत को करीब से देखने का अवसर मिला। सफल प्रतिभागियों को मंच पर बुलाकर ट्राफी, शील्ड और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
हिफ्ज ग्रुप में इकरा अंसारी, सलमान अंसारी, मुहम्मद शाद, मुहम्मद साकिब अंसारी और रहमत अली ने पुरस्कार हासिल किए।
आलिम ग्रुप में रौनक फातिमा, मुहम्मद कासिम, सदफ हया, सानिया बानो और ऐनुन जारिया सफल रहे।
स्कूल ग्रुप में इनाया फातिमा, यसरा खान, यास्ना साकिब, उजमा नूर और सुमैरा वारसी को पुरस्कार मिला।
कॉलेज ग्रुप में नगमा खातून, फौजिया तबस्सुम, मरियम शाहीन, सदफ फातिमा और शारीबा कौसर कामयाब रहीं। इसी ग्रुप में नगमा खातून ने प्रथम स्थान हासिल कर प्रतियोगिता की विजेता बनने के साथ फ्री उमराह पैकेज का विशेष पुरस्कार प्राप्त किया।
फ्री ग्रुप में करीमा हुसैन, सद्दाम हुसैन निजामी, आहू चश्म निजामी, मेहनाज जहां और सोफिया खातून को पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी ने सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन के उद्देश्य और इसके सफर पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों को सीरत-ए-पाक से जोड़ना समय की महत्वपूर्ण जरूरत है। कॉम्पिटिशन के माध्यम से बच्चों में अध्ययन, लेखन और सीरत के प्रति रुचि पैदा करने का प्रयास किया गया है। कुरआन-ए-पाक की तिलावत हाफिज रहमत अली निजामी ने की। इसके बाद हम्द-ओ-नात पेश की गई। 
समारोह में प्रधानाचार्य मुख्तार अहमद, प्रधानाचार्या शम्सा अंसारी, अरबाज नक्शबंदी, मुफ्ती अख्तर हुसैन, मुफ्ती अजहर शम्सी, हाजी फैज अहमद खान, शहबाज सिद्दीकी, सैयद जव्वाद अली सब्जपोश, महबूब आलम, कारी शराफत हुसैन, हाफिज आफताब आलम, हाफिज रजी, मौलाना महमूद रजा, मौलाना जहांगीर अहमद, ताबिश सिद्दीकी, शीराज सिद्दीकी, प्रिंस, जीशान, मुहम्मद आजम, नवेद आलम, शादाब सिद्दीकी, सैयद नदीम अहमद, शीरीन आसिफ, ज्या वारसी, आयशा फसीही, आयशा खातून, आस्मां खातून, अली अहमद, समीर अली, जैद, हाजी सेराज अहमद, सैयद जफर हसन, प्रधानाचार्य कारी नसीमुल्लाह, मुफ्तिया कहकशां फिरदौस, सेराज अहमद कुरैशी, आलिमा अरबिया इस्माईली, मौलाना दानिश, प्रधानाचार्य मुहम्मद सिद्दीक, एडवोकेट मुहम्मद आजम, काशिफ महमूद, सैयद आसिम, आसिफ अंसारी, रहमत अली, रुशान, शाद, जीशान,  बेलाल अहमद, सैयद शहाबुद्दीन आदि मौजूद रहे।
आयोजकों ने कहा कि सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत से जोड़ने के साथ उनमें अध्ययन, लेखन और ज्ञान की रुचि पैदा करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे और नई पीढ़ी सीरत, कुरआन, शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्रों में आगे बढ़कर समाज और देश की तरक्की में अपना योगदान देगी।
    user_Imtiyaj A Fonwel
    Imtiyaj A Fonwel
    हिसुआ, नवादा, बिहार•
    2 hrs ago
  • जहानाबाद : एसपी की मौजूदगी में चला मेगा वाहन जांच अभियान, चौक-चौराहों पर वाहनों की सघन तलाशी। जहानाबाद - जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से रविवार देर रात पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील स्थलों और सीमा क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात कर आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई। अरवल मोड़, अंबेडकर चौक, नगर थाना क्षेत्र के अलावा घोसी और काको थाना क्षेत्रों में भी पुलिस टीमों ने वाहनों को रोककर तलाशी ली। चारपहिया वाहनों की डिक्की और अंदरूनी हिस्सों की जांच की गई, जबकि चालकों से पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। वहीं दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट और वाहन संबंधी कागजात भी जांचे गए।अभियान के दौरान ऑटो और सवारी वाहनों की भी विशेष जांच की गई। पुलिस ने चालकों को निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को नहीं बैठाने और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। एसपी कोटा किरण कुमार स्वयं सड़क पर उतरकर अभियान की निगरानी करते नजर आए और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए जिले में इस तरह के विशेष जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
    1
    जहानाबाद : एसपी की मौजूदगी में चला मेगा वाहन जांच अभियान, चौक-चौराहों पर वाहनों की सघन तलाशी।
जहानाबाद - जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से रविवार देर रात पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील स्थलों और सीमा क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात कर आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई। अरवल मोड़, अंबेडकर चौक, नगर थाना क्षेत्र के अलावा घोसी और काको थाना क्षेत्रों में भी पुलिस टीमों ने वाहनों को रोककर तलाशी ली। चारपहिया वाहनों की डिक्की और अंदरूनी हिस्सों की जांच की गई, जबकि चालकों से पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। वहीं दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट और वाहन संबंधी कागजात भी जांचे गए।अभियान के दौरान ऑटो और सवारी वाहनों की भी विशेष जांच की गई। पुलिस ने चालकों को निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को नहीं बैठाने और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। एसपी कोटा किरण कुमार स्वयं सड़क पर उतरकर अभियान की निगरानी करते नजर आए और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए जिले में इस तरह के विशेष जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    5 hrs ago
  • में 999Pay Review | 999Pay Se Paise Kaise Kamaye | Online Earning App 2026 में 999Pay Review | 999Pay Se Paise Kaise Kamaye | Online Earning App 2026 app link=
    1
    में

999Pay Review | 999Pay Se Paise Kaise Kamaye | Online Earning App 2026
में 999Pay Review | 999Pay Se Paise Kaise Kamaye | Online Earning App 2026
app link=
    user_Rajeev Kumar
    Rajeev Kumar
    Content Creator (YouTuber) जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    13 hrs ago
  • गयाजी में श्रद्धालुओं की सेवा की अनूठी पहल 🙏 पितृपक्ष महासंगम-2026 के अवसर पर देश-विदेश से गयाजी पहुंच रहे पिंडदानी एवं तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए रवि होटल की ओर से निःशुल्क शुद्ध भोजनालय शिविर की व्यवस्था की गई है। 🕉️ गयाजी में श्रद्धालुओं की सेवा की अनूठी पहल 🙏 पितृपक्ष महासंगम-2026 के अवसर पर देश-विदेश से गयाजी पहुंच रहे पिंडदानी एवं तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए रवि होटल की ओर से निःशुल्क शुद्ध भोजनालय शिविर की व्यवस्था की गई है। इस सेवा शिविर में श्रद्धालुओं को निःशुल्क शुद्ध एवं सात्विक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। पितृपक्ष के दौरान गयाजी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह पहल सेवा और मानवता की मिसाल पेश कर रही है। 🙏 📍 गयाजी | पितृपक्ष महासंगम-2026 #GayaJi #PitruPaksha2026 #Gaya #PindDaan #RaviHotel #निःशुल्कभोजन #सेवाशिविर #गयाजी #पितृपक्ष
    1
    गयाजी में श्रद्धालुओं की सेवा की अनूठी पहल 🙏

पितृपक्ष महासंगम-2026 के अवसर पर देश-विदेश से गयाजी पहुंच रहे पिंडदानी एवं तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए रवि होटल की ओर से निःशुल्क शुद्ध भोजनालय शिविर की व्यवस्था की गई है।
🕉️ गयाजी में श्रद्धालुओं की सेवा की अनूठी पहल 🙏
पितृपक्ष महासंगम-2026 के अवसर पर देश-विदेश से गयाजी पहुंच रहे पिंडदानी एवं तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए रवि होटल की ओर से निःशुल्क शुद्ध भोजनालय शिविर की व्यवस्था की गई है।
इस सेवा शिविर में श्रद्धालुओं को निःशुल्क शुद्ध एवं सात्विक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। पितृपक्ष के दौरान गयाजी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह पहल सेवा और मानवता की मिसाल पेश कर रही है। 🙏
📍 गयाजी | पितृपक्ष महासंगम-2026
#GayaJi #PitruPaksha2026 #Gaya #PindDaan #RaviHotel #निःशुल्कभोजन #सेवाशिविर #गयाजी #पितृपक्ष
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    11 hrs ago
  • पितृपक्ष मेला महासंगम 2026के अवसर पर आज दूसरे दिन विष्णुपद एवं घाटों पर तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी l
    1
    पितृपक्ष मेला महासंगम 2026के अवसर पर आज दूसरे दिन विष्णुपद एवं घाटों पर तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी l
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    20 hrs ago
  • आज रविवार होने के बावजूद बैंक खुले रहेंगे: सोमवार से सरकारी बैंक ३ दिन बंद रहेंगे : 12 बैंकों के 7.5 लाख कर्मचारी हड़ताल पे
    1
    आज रविवार होने के बावजूद बैंक खुले रहेंगे: सोमवार से सरकारी बैंक ३ दिन बंद रहेंगे :  12 बैंकों के 7.5 लाख कर्मचारी हड़ताल पे
    user_Nagendra Verma
    Nagendra Verma
    कोंच, गया, बिहार•
    23 hrs ago
  • मेरे दोनों बेटों को 20 गोली मार कर कर दी थी हत्या 23 साल बाद नंदन यादव के पिता गंडोरी यादव गिरफ्तार हुए
    1
    मेरे दोनों बेटों को 20 गोली मार कर कर दी थी हत्या 23 साल बाद नंदन यादव के पिता गंडोरी यादव गिरफ्तार हुए
    user_Nagendra Verma
    Nagendra Verma
    कोंच, गया, बिहार•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.