logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कल जब पुलिस वाले उन्हें घसीट रहे थे, तब वही पुलिस वाले उनके कान में कह रहे थे कि इस सरकार को हटाइए।

19 hrs ago
user_Narendra lodhi pichhore
Narendra lodhi pichhore
Social worker पिछोर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
19 hrs ago

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कल जब पुलिस वाले उन्हें घसीट रहे थे, तब वही पुलिस वाले उनके कान में कह रहे थे कि इस सरकार को हटाइए।

  • user_बीरेन्द्र कुमार सिंह
    बीरेन्द्र कुमार सिंह
    गोगरी, खगड़िया, बिहार
    कानों कान डटे रहो * गांधी का एक बंदर असत्य कोई बोले कान बंद कर लो सही है।
    18 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कल जब पुलिस वाले उन्हें घसीट रहे थे, तब वही पुलिस वाले उनके कान में कह रहे थे कि इस सरकार को हटाइए।
    1
    नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कल जब पुलिस वाले उन्हें घसीट रहे थे, तब वही पुलिस वाले उनके कान में कह रहे थे कि इस सरकार को हटाइए।
    user_Narendra lodhi pichhore
    Narendra lodhi pichhore
    Social worker पिछोर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र अंतर्गत गाजौरा गांव की आदिवासी बस्ती में रातों-रात डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा रखे जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया। रविवार रात को प्रतिमा लगाए जाने की जानकारी ग्रामीणों को सोमवार सुबह हुई, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। प्रतिमा हटाने की मांग को लेकर आदिवासी समाज के लोगों ने पिछोर-वासई मार्ग पर चक्का जाम कर दिया, वहीं बहुजन समाज के लोग प्रतिमा को यथावत रखने की मांग को लेकर सड़क पर धरने पर बैठ गए। लगभग 2 घंटे तक दोनों पक्ष आमने-सामने रहे। सूचना मिलने पर पिछोर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाइश देकर शांत कराया। मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र अंतर्गत गाजौरा गांव की आदिवासी बस्ती में रातों-रात डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा रखे जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया। रविवार रात को प्रतिमा लगाए जाने की जानकारी ग्रामीणों को सोमवार सुबह हुई, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

प्रतिमा हटाने की मांग को लेकर आदिवासी समाज के लोगों ने पिछोर-वासई मार्ग पर चक्का जाम कर दिया, वहीं बहुजन समाज के लोग प्रतिमा को यथावत रखने की मांग को लेकर सड़क पर धरने पर बैठ गए। लगभग 2 घंटे तक दोनों पक्ष आमने-सामने रहे। सूचना मिलने पर पिछोर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाइश देकर शांत कराया। मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_JAN JAGRUK NEWS24
    JAN JAGRUK NEWS24
    Social Media Manager खनियाधाना, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शिवपुरी के पिछोर बस स्टैंड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास गुरुवार को कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भूख हड़ताल की। यह प्रदर्शन नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की और कहा कि छात्रों की आवाज़ को दबाना उचित नहीं है। उन्होंने नीट परीक्षा मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इसके साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की बात भी दोहराई। भूख हड़ताल के दौरान स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और सभी प्रतिभागियों ने छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखी।
    1
    शिवपुरी के पिछोर बस स्टैंड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास गुरुवार को कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भूख हड़ताल की। यह प्रदर्शन नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की और कहा कि छात्रों की आवाज़ को दबाना उचित नहीं है। उन्होंने नीट परीक्षा मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इसके साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की बात भी दोहराई।

भूख हड़ताल के दौरान स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और सभी प्रतिभागियों ने छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखी।
    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    पत्रकार करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के झांसी में बीकेडी कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी छात्र सभा द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। छात्र सभा का यह विरोध प्रदर्शन मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को तोड़ने के आदेश के खिलाफ आयोजित किया गया।
    2
    उत्तर प्रदेश के झांसी में बीकेडी कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी छात्र सभा द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। छात्र सभा का यह विरोध प्रदर्शन मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को तोड़ने के आदेश के खिलाफ आयोजित किया गया।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भूजल सप्ताह के समापन के अवसर पर वार्डनों ने श्रमदान किया। कार्यक्रम के समापन पर वार्डनों ने स्वयं आगे आकर श्रमदान में अपनी भागीदारी निभाई।
    1
    भूजल सप्ताह के समापन के अवसर पर वार्डनों ने श्रमदान किया। कार्यक्रम के समापन पर वार्डनों ने स्वयं आगे आकर श्रमदान में अपनी भागीदारी निभाई।
    user_S News
    S News
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • शिवपुरी जिले के करेरा में एक हीरो होंडा बाइक में घोड़ा पछाड़ सांप घुस गया। बाइक के भीतर सांप होने की जानकारी मिलने पर सलमान पठान ने उसे बिना कोई नुकसान पहुंचाए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
    1
    शिवपुरी जिले के करेरा में एक हीरो होंडा बाइक में घोड़ा पछाड़ सांप घुस गया। बाइक के भीतर सांप होने की जानकारी मिलने पर सलमान पठान ने उसे बिना कोई नुकसान पहुंचाए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    पत्रकार करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में मेहंदी की रस्म के दौरान अचानक पुलिस की एंट्री होने का मामला सामने आया है। मांगलिक कार्यक्रम के बीच पुलिस के इस तरह पहुंचने पर एक पूर्व मंत्री ने सवाल खड़े किए हैं और इस कार्रवाई को लेकर निशाना साधा है।
    1
    उत्तर प्रदेश में मेहंदी की रस्म के दौरान अचानक पुलिस की एंट्री होने का मामला सामने आया है। मांगलिक कार्यक्रम के बीच पुलिस के इस तरह पहुंचने पर एक पूर्व मंत्री ने सवाल खड़े किए हैं और इस कार्रवाई को लेकर निशाना साधा है।
    user_बुंदेलखण्ड न्यूज नेटवर्क
    बुंदेलखण्ड न्यूज नेटवर्क
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.