नौसेना कर्मी निकला जासूस यूपी एटीएस ने दबोचा, पाकिस्तान को भेज रहा था संवेदनशील जानकारी आगरा। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां उत्तर प्रदेश एटीएस ने भारतीय नौसेना के एक कर्मी को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आगरा जनपद के कागारौल क्षेत्र के चीत गांव का रहने वाला आदर्श कुमार उर्फ लक्की है, जो भारतीय नौसेना में लांसनायक के पद पर केरल में तैनात था। एटीएस को सूचना मिली थी कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के संपर्क में रहकर नौसेना से जुड़ी संवेदनशील सूचना साझा कर रहा था। एटीएस की जांच में सामने आया कि आरोपी आदर्श कुमार लंबे समय से पाकिस्तान की एजेंसी के संपर्क में था। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि उसने नौसेना से जुड़ी कई अहम और गोपनीय जानकारियां साझा की थीं। एटीएस को इस मामले में पैसों के लेन-देन के भी साक्ष्य मिले हैं, जिससे जासूसी के बदले आर्थिक लाभ मिलने की आशंका जताई जा रही है। हनीमून से लौटने के बाद एटीएस ने दबोचा,सूत्रों के अनुसार आरोपी की फरवरी माह में ही शादी हुई थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी के साथ दुबई हनीमून मनाने गया था और हाल ही में वापस लौटा था। इसी दौरान एटीएस की निगाह उस पर बनी हुई थी। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद एटीएस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आदर्श कुमार उर्फ लक्की कागारौल क्षेत्र के चीत गांव का निवासी है। उसके पिता शराब की ठेकेदारी करते हैं। परिवार में तीन बहनों के बीच वह सबसे छोटा बेटा बताया जा रहा है। गांव में इस गिरफ्तारी की खबर फैलते ही लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। एटीएस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
नौसेना कर्मी निकला जासूस यूपी एटीएस ने दबोचा, पाकिस्तान को भेज रहा था संवेदनशील जानकारी आगरा। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां उत्तर प्रदेश एटीएस ने भारतीय नौसेना के एक कर्मी को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आगरा जनपद के कागारौल क्षेत्र के चीत गांव का रहने वाला आदर्श कुमार उर्फ लक्की है, जो भारतीय नौसेना में लांसनायक के पद पर केरल में तैनात था। एटीएस को सूचना मिली थी कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के संपर्क में रहकर नौसेना से जुड़ी संवेदनशील सूचना साझा कर रहा था। एटीएस की जांच में सामने आया कि आरोपी आदर्श कुमार लंबे समय से पाकिस्तान की एजेंसी के संपर्क में था। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि उसने नौसेना से जुड़ी कई अहम और गोपनीय जानकारियां साझा की थीं। एटीएस को इस मामले में पैसों के लेन-देन के भी साक्ष्य मिले हैं, जिससे जासूसी के बदले आर्थिक लाभ मिलने की आशंका
जताई जा रही है। हनीमून से लौटने के बाद एटीएस ने दबोचा,सूत्रों के अनुसार आरोपी की फरवरी माह में ही शादी हुई थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी के साथ दुबई हनीमून मनाने गया था और हाल ही में वापस लौटा था। इसी दौरान एटीएस की निगाह उस पर बनी हुई थी। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद एटीएस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आदर्श कुमार उर्फ लक्की कागारौल क्षेत्र के चीत गांव का निवासी है। उसके पिता शराब की ठेकेदारी करते हैं। परिवार में तीन बहनों के बीच वह सबसे छोटा बेटा बताया जा रहा है। गांव में इस गिरफ्तारी की खबर फैलते ही लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। एटीएस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
- @yogesh studio Firozabad फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आगरा से दवा लेकर अपने गांव लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻1
- फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आगरा से दवा लेकर अपने गांव लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। #Firozabad #RoadAccident #UPNews #BreakingNews #Ramgarh #SadakHadsa 🚨1
- फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के ग्राम सुजालपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला की हत्या कर उसके शव को दीवार के नीचे दबाया गया है।1
- जसवंतनगर। बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए बिजली विभाग और विजिलेंस टीम ने मंगलवार सुबह कस्बे के विभिन्न इलाकों में संयुक्त अभियान चलाकर छापेमारी की। इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। अभियान के तहत टीम ने मोहल्ला लुधपुरा, मोहन की मढ़ैया सहित आसपास के क्षेत्रों में जांच की। इस दौरान कई स्थानों पर संदिग्ध कनेक्शनों की जांच की गई और बिजली चोरी के मामलों को पकड़ा गया। टीम ने मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। विजिलेंस प्रभारी भगवान सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। छापेमारी के दौरान टीम में विजिलेंस प्रभारी भगवान सिंह के साथ जेई आलोक कुमार, विमल गौतम सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करें और नियमित रूप से बिल जमा करें।1
- फतेहाबाद ब्रेकिंग ऑटो पार्ट्स के गोदाम में लगी भीषण आग, आग लगने से उठा धुएं गुबार से मचा हड़कंप, शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लगने की आशंका, गोदाम में रखा लाखों का माल जलकर राख, स्थानीय लोग बाल्टियों से आग बुझाने में जुटे, फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना पुलिस भी मौके पहुंची थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांधी चौक का मामला।1
- 🚨 राजस्थान–यूपी लव स्टोरी में हंगामा | कुर्रा थाना कांड में नया वीडियो सोशल मीडिया पर पहले ही युवती को थाना कुर्रा परिसर से जबरदस्ती कार में बैठाकर ले जाने का वीडियो वायरल हो चुका है। अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रेमिका कह रही है कि वह युवक से बहुत प्यार करती है और दोनों का भीलवाड़ा में पहले से संबंध था। युवती कहती दिखाई दे रही है कि वह हर हाल में उसी के साथ रहना चाहती है। बताया जा रहा है कि राजस्थान की युवती को यूपी के मैनपुरी के युवक से प्यार हुआ, लेकिन जब राजस्थान से लोग यहां पहुंचे तो कुर्रा थाना परिसर से युवती को जबरदस्ती कार में बैठाकर ले गए। अब इस मामले में सहमति वाला वीडियो सामने आने के बाद पूरे घटनाक्रम पर नए सवाल खड़े हो गए हैं। सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही साफ होगी।1
- थाना नसीरपुर पुलिस टीम संग हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त सोनवीर उर्फ सोनू पुत्र राम अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻1
- वायरल वीडियो ढोंगी बाबा की पुलिस के सामने ही हुई जम कर पिटाई वीडियो वायरल मथुरा थाना जैंत इलाके के बाटी गांव का1
- जसवंतनगर के कुंजपुर गांव में मुख्य मार्ग पर जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग के दोनों ओर की नालियां लंबे समय से कीचड़ और कचरे से भरी हुई हैं। इनकी सफाई न होने के कारण पानी की निकासी रुक गई है, जिससे सड़क पर लगातार जलभराव बना रहता है। इस गंदे पानी के कारण लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। इस समस्या से स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। बच्चे अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं, और बुजुर्गों के लिए यहां से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाबा आशा राम मंदिर पर नट बजानिया समाज द्वारा मेले का आयोजन किया जा रहा है, और गुरुवार को प्रभात फेरी भी निकाली जानी है। जलभराव के कारण श्रद्धालुओं और अन्य ग्रामीणों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के संबंध में स्थानीय प्रशासन, जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इसी से नाराज होकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और शीघ्र समाधान की मांग की। नीलेश कुमार, रानू यादव, अजय कुमार, धर्म नारायण, रामवीर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गांव की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस मामले में एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल सिंह ने जानकारी दी कि समस्या के समाधान के लिए सफाई टीम को मौके पर भेज दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नालियों की सफाई कराकर जलभराव की समस्या का निस्तारण किया जाएगा।1