logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आज रात आसमानी आतिशबाजी से जगमगाएगा आसमान ,होने जा रही है खगोलीय घटना लाइरिड नामक उल्कावृष्टि आज रात आसमानी आतिशबाजी से जगमगाएगा आसमान धूमकेतु सी 2025 आर 3 पान स्टार्स भी इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंगलवार की रात इस बार खास होने जा रही है। इस रात कुदरती आसमानी आतिशबाजी से आसमान जगमगाने जा रहा है। यह खगोलीय घटना लाइरिड नामक उल्कावृष्टि के कारण होगी। इस घटना में दो दर्जन उल्काएं जलकर गिरती हुई नजर आने वाली हैं। धूमकेतु सी 2025 आर 3 पान स्टार्स भी इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ खगोल विज्ञानी डा शशिभूषण पांडेय ने बताया कि आसमान में इन दिनों एक धूमकेतु भोर से पूर्व आकर्षण का केंद्र बना हुआ है तो लाइरिड उल्का वृष्टि भी शुरू हो चुकी है। यह अद्भुत खगोलीय घटना बुधवार से शुरू हो गई थी और 29 अप्रैल तक जारी रहने जा रही है। मगर इसका 21 अप्रैल को आधी रात के बाद चरम पर रहेगा। संभावना है कि चरमता के दौरान दो दर्जन से अधिक जलती उल्काएं आसमान से जमीन की ओर गिरती नजर आएंगी। इस घटना को बिजली की रोशनी से परे दूर अंधेरे स्थानों की शरण में जाना होगा। तभी इसका लुत्फ उठाया जा सकेगा । इस घटना को देखने के लिए दूरबीन की आवश्यकता नहीं पड़ती है। लाइरिड उल्का वृष्टि धूमकेतु सी/1861 जी1 थैचर द्वारा छोड़े गए धूल और मलबे के कारण होती है। यह धूमकेतु चार सौ वर्ष में एक बार हमारे करीब आता है और सूर्य की परिक्रमा कर वापस लौट जाता है। इस खगोलीय घटना को सबसे पुराना माना जाता है। 2600 साल से यह उल्का वृष्टि हो रही है, जो खगोलीय घटनाओं के दस्तावेजों में दर्ज है। डा शशिभूषण पांडेय ने बताया कि इधर धूमकेतु सी 2025 आर 3 पान स्टार्स भी इन दिनों आसमान में अनूठी चमक बिखेर रहा है। इसे सूर्योदय से करीब 90 मिनट पहले दिखना शुरू होगा और सूर्योदय तक देखा जा सकता है। इसे नग्न आंखों से देखना मुश्किल होगा और छोटी दूरबीन से आसानी से देखा जा सकता है। इंसेट डा शशिभूषण पांडेय ने बताया कि अगली ईटा एक्वारिड उल्का वृष्टि की खगोलीय घटना होने जा रही है। जिसका पीक पांच अप्रैल की रात रहेगा। यह खगोलीय घटना कुछ दिन बाद शुरू हो जाएगी और मई मध्य तक जारी रहती है। यह आसमानी आतिशबाजी प्रसिद्ध हैली के धूमकेतु द्वारा छोड़े गए धूल कंकड़ और मलवे के कारण होती है। जब यह के पृथ्वी वायु मंडल से टकराते हैं तो जलकर नष्ट तब हो जाते है।

2 hrs ago
user_NTL
NTL
Nainital, Uttarakhand•
2 hrs ago

आज रात आसमानी आतिशबाजी से जगमगाएगा आसमान ,होने जा रही है खगोलीय घटना लाइरिड नामक उल्कावृष्टि आज रात आसमानी आतिशबाजी से जगमगाएगा आसमान धूमकेतु सी 2025 आर 3 पान स्टार्स भी इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंगलवार की रात इस बार खास होने जा रही है। इस रात कुदरती आसमानी आतिशबाजी से आसमान जगमगाने जा रहा है। यह खगोलीय घटना लाइरिड नामक उल्कावृष्टि के कारण होगी। इस घटना में दो दर्जन उल्काएं जलकर गिरती हुई नजर आने वाली हैं। धूमकेतु सी 2025 आर 3 पान स्टार्स भी इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ खगोल विज्ञानी डा शशिभूषण पांडेय ने बताया कि आसमान में इन दिनों एक धूमकेतु भोर से पूर्व आकर्षण का केंद्र बना हुआ है तो लाइरिड उल्का वृष्टि भी शुरू हो चुकी है। यह अद्भुत खगोलीय घटना बुधवार से शुरू हो गई थी और 29 अप्रैल तक जारी रहने जा रही है। मगर इसका 21 अप्रैल को आधी रात के बाद चरम पर रहेगा। संभावना है कि चरमता के दौरान दो दर्जन से अधिक जलती उल्काएं आसमान से जमीन की ओर गिरती नजर आएंगी। इस घटना को बिजली की रोशनी से परे दूर अंधेरे स्थानों की शरण में जाना होगा। तभी इसका लुत्फ उठाया जा

सकेगा । इस घटना को देखने के लिए दूरबीन की आवश्यकता नहीं पड़ती है। लाइरिड उल्का वृष्टि धूमकेतु सी/1861 जी1 थैचर द्वारा छोड़े गए धूल और मलबे के कारण होती है। यह धूमकेतु चार सौ वर्ष में एक बार हमारे करीब आता है और सूर्य की परिक्रमा कर वापस लौट जाता है। इस खगोलीय घटना को सबसे पुराना माना जाता है। 2600 साल से यह उल्का वृष्टि हो रही है, जो खगोलीय घटनाओं के दस्तावेजों में दर्ज है। डा शशिभूषण पांडेय ने बताया कि इधर धूमकेतु सी 2025 आर 3 पान स्टार्स भी इन दिनों आसमान में अनूठी चमक बिखेर रहा है। इसे सूर्योदय से करीब 90 मिनट पहले दिखना शुरू होगा और सूर्योदय तक देखा जा सकता है। इसे नग्न आंखों से देखना मुश्किल होगा और छोटी दूरबीन से आसानी से देखा जा सकता है। इंसेट डा शशिभूषण पांडेय ने बताया कि अगली ईटा एक्वारिड उल्का वृष्टि की खगोलीय घटना होने जा रही है। जिसका पीक पांच अप्रैल की रात रहेगा। यह खगोलीय घटना कुछ दिन बाद शुरू हो जाएगी और मई मध्य तक जारी रहती है। यह आसमानी आतिशबाजी प्रसिद्ध हैली के धूमकेतु द्वारा छोड़े गए धूल कंकड़ और मलवे के कारण होती है। जब यह के पृथ्वी वायु मंडल से टकराते हैं तो जलकर नष्ट तब हो जाते है।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • उधम सिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र के ग्राम सेमल पूरी की एक जनजाति महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए स्थानीय विधायक अरविन्द पांडे और उनके पुत्र अतुल पांडे पर करीब 4 एकड़ भूमि हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला, गुलरभोज नगर पंचायत के चेयरमैन सतीश चुघ के साथ एसडीएम अमृता शर्मा के पास पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि उसकी जमीन पर दबाव बनाकर कब्जा किया गया है। उसने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जमीन वापस दिलाने की मांग की है। वहीं, एसडीएम अमृता शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश देने की बात कही है। प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले ने क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज कर दी है और अब सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है।
    1
    उधम सिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र के ग्राम सेमल पूरी की एक जनजाति महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए स्थानीय विधायक अरविन्द पांडे और उनके पुत्र अतुल पांडे पर करीब 4 एकड़ भूमि हड़पने का आरोप लगाया है।
पीड़ित महिला, गुलरभोज नगर पंचायत के चेयरमैन सतीश चुघ के साथ एसडीएम अमृता शर्मा के पास पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।
महिला का आरोप है कि उसकी जमीन पर दबाव बनाकर कब्जा किया गया है। उसने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जमीन वापस दिलाने की मांग की है।
वहीं, एसडीएम अमृता शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश देने की बात कही है। प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले ने क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज कर दी है और अब सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है।
    user_गदरपुर खबर
    गदरपुर खबर
    पत्रकार गदरपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • रुद्रपुर के रेशमबाड़ी में बारात बनी रणभूमि—गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद, ईंट-पत्थर चले, गाड़ियों में तोड़फोड़, लूट के आरोप
    1
    रुद्रपुर के रेशमबाड़ी में बारात बनी रणभूमि—गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद, ईंट-पत्थर चले, गाड़ियों में तोड़फोड़, लूट के आरोप
    user_रिपोर्टर अर्जुन कुमार
    रिपोर्टर अर्जुन कुमार
    Local News Reporter रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • तहसील दिवस में अधिकारियों से जवाब तलब, कई विभागों से मांगा गया स्पष्टीकरण मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है आज की अहम खबर बागेश्वर जिले के गरुड़ ब्लॉक से है आपको बता दें कि 21 अप्रैल को तहसील परिसर में आयोजित तहसील दिवस में प्रशासनिक सक्रियता साफ देखने को मिली, जहां उपजिलाधिकारी वैभव कांडपाल, तहसीलदार निशा रानी और नायब तहसीलदार भोपाल गिरी की मौजूदगी में जन समस्याओं की सुनवाई की गई इस दौरान अधिकारियों ने पूर्व में प्राप्त शिकायतों और पत्रों की भी समीक्षा की और संबंधित विभागों से उनकी आख्या मांगी गई, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि लंबित मामलों में तेजी लाई जाए तहसील दिवस में कुछ विभागों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए पेयजल निगम, कृषि विभाग और अग्नि विभाग से स्पष्टीकरण मांगा गया, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि वे निर्धारित कार्यक्रम में क्यों उपस्थित नहीं हुए कार्यक्रम के दौरान शिकायतकर्ता एडवोकेट गिरीश कोरंगा ने स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्टों की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाया, जिस पर चिकित्सा अधिकारी सपना राजपूत ने जानकारी दी कि नियुक्ति प्रक्रिया शासन स्तर से संचालित हो रही है और इसमें आवश्यक कार्रवाई जारी है इसके साथ ही बैठक में 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चलने वाली स्वगणना प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई और लोगों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की गई तहसील दिवस में विभिन्न विभागों के माध्यम से आई समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और कई मामलों में मौके पर ही समाधान की दिशा में कदम उठाए गए प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले विभागों पर जवाबदेही तय की जाएगी #TehsilDiwas #BageshwarNews #PublicIssues #UttarakhandNews #MeraHaqNews #GoodGovernance
    1
    तहसील दिवस में अधिकारियों से जवाब तलब, कई विभागों से मांगा गया स्पष्टीकरण
मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है आज की अहम खबर बागेश्वर जिले के गरुड़ ब्लॉक से है आपको बता दें कि 21 अप्रैल को तहसील परिसर में आयोजित तहसील दिवस में प्रशासनिक सक्रियता साफ देखने को मिली, जहां उपजिलाधिकारी वैभव कांडपाल, तहसीलदार निशा रानी और नायब तहसीलदार भोपाल गिरी की मौजूदगी में जन समस्याओं की सुनवाई की गई
इस दौरान अधिकारियों ने पूर्व में प्राप्त शिकायतों और पत्रों की भी समीक्षा की और संबंधित विभागों से उनकी आख्या मांगी गई, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि लंबित मामलों में तेजी लाई जाए तहसील दिवस में कुछ विभागों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए पेयजल निगम, कृषि विभाग और अग्नि विभाग से स्पष्टीकरण मांगा गया, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि वे निर्धारित कार्यक्रम में क्यों उपस्थित नहीं हुए
कार्यक्रम के दौरान शिकायतकर्ता एडवोकेट गिरीश कोरंगा ने स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्टों की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाया, जिस पर चिकित्सा अधिकारी सपना राजपूत ने जानकारी दी कि नियुक्ति प्रक्रिया शासन स्तर से संचालित हो रही है और इसमें आवश्यक कार्रवाई जारी है
इसके साथ ही बैठक में 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चलने वाली स्वगणना प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई और लोगों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की गई
तहसील दिवस में विभिन्न विभागों के माध्यम से आई समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और कई मामलों में मौके पर ही समाधान की दिशा में कदम उठाए गए प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले विभागों पर जवाबदेही तय की जाएगी
#TehsilDiwas #BageshwarNews #PublicIssues #UttarakhandNews #MeraHaqNews #GoodGovernance
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • बागेश्वर में पिछले कई दिनों से जंगलों में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया है। बागेश्वर से कांडा जाने वाले नेशनल हाईवे पर करीब 20 किलोमीटर तक जंगल जलकर राख हो चुका है। हालात तब और गंभीर हो गए जब चीड़ का एक विशालकाय पेड़ जलकर सड़क पर गिर गया, जो पिछले चार दिनों से रास्ता रोके पड़ा है। वाहन चालकों को भारी जोखिम उठाकर आवाजाही करनी पड़ रही है। हैरानी की बात ये है कि आपदा प्रभावित जिले में जिम्मेदार अधिकारी अब तक खामोश हैं। स्थानीय लोग प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठा रहे हैं।
    1
    बागेश्वर में पिछले कई दिनों से जंगलों में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया है। बागेश्वर से कांडा जाने वाले नेशनल हाईवे पर करीब 20 किलोमीटर तक जंगल जलकर राख हो चुका है। हालात तब और गंभीर हो गए जब चीड़ का एक विशालकाय पेड़ जलकर सड़क पर गिर गया, जो पिछले चार दिनों से रास्ता रोके पड़ा है। वाहन चालकों को भारी जोखिम उठाकर आवाजाही करनी पड़ रही है। हैरानी की बात ये है कि आपदा प्रभावित जिले में जिम्मेदार अधिकारी अब तक खामोश हैं। स्थानीय लोग प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठा रहे हैं।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • भीमताल:बस की टक्कर से 5 साल की मासूम की मौत, गुस्साए लोगों का हंगामा
    1
    भीमताल:बस की टक्कर से 5 साल की मासूम की मौत, गुस्साए लोगों का हंगामा
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
  • ना रोड हे न नाली हे ना लाइट हे वार्ड 9 झंडा चोक स्टेडियम रोड
    1
    ना रोड हे न नाली हे ना लाइट हे वार्ड 9 झंडा चोक स्टेडियम रोड
    user_Fareed akhtar
    Fareed akhtar
    टांडा, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बागेश्वर डीएम ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण कक्ष और सफाई व्यवस्था की स्थिति देखी। इस दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। साथ ही कपकोट में कल हुए सड़क हादसे में घायल हुए 11 लोगों का हालचाल भी जाना और उनके उपचार की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कुछ व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली।।
    1
    बागेश्वर डीएम ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण कक्ष और सफाई व्यवस्था की स्थिति देखी।
इस दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। साथ ही कपकोट में कल हुए सड़क हादसे में घायल हुए 11 लोगों का हालचाल भी जाना और उनके उपचार की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कुछ व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली।।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • तहसील दिवस पर केवल 1 समस्या, मेरा गरुड़ बदल रहा है, आप क्या कहेंगे
    1
    तहसील दिवस पर केवल 1 समस्या, मेरा गरुड़ बदल रहा है, आप क्या कहेंगे
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • नैनीताल : सेना की वर्दी पहनकर घूमता मिला फर्जी 'मेजर', असली मेजर ने पकड़ा, मुकदमा दर्ज कराया
    1
    नैनीताल : सेना की वर्दी पहनकर घूमता मिला फर्जी 'मेजर', असली मेजर ने पकड़ा, मुकदमा दर्ज कराया
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.