Shuru
Apke Nagar Ki App…
अवैध रूप से खनन कर रही बोरिंग मशीन को पुलिस ने किया जप्त हरदा टिमरनी- जिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के आदेश पर 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक क्षेत्र में किसी भी प्रकार से नलकूप,बोरिंग खनन प्रतिबंधित किया गया है इसके बावजूद भी माफियाओं द्वारा अवैध रूप से बोरिंग मशीनों के माध्यम से खनन किया जा रहा है। सूचना मिलने पर करताना पुलिस चौकी दलबल के साथ नजदीकी ग्राम काथड़ी पहुंची जहां बिना परमिशन के अवैध रूप से खेत में बोरिंग मशीन द्वारा खनन किया जाना पाया गया जिस पर पुलिस ने गुल्लास निवासी अमन जाट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बोरिंग मशीन को अपनी अभी रक्षा में लेते हुए जप्त किया। करताना पुलिस चौकी का मामला।
संदीप अग्रवाल Agrawal
अवैध रूप से खनन कर रही बोरिंग मशीन को पुलिस ने किया जप्त हरदा टिमरनी- जिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के आदेश पर 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक क्षेत्र में किसी भी प्रकार से नलकूप,बोरिंग खनन प्रतिबंधित किया गया है इसके बावजूद भी माफियाओं द्वारा अवैध रूप से बोरिंग मशीनों के माध्यम से खनन किया जा रहा है। सूचना मिलने पर करताना पुलिस चौकी दलबल के साथ नजदीकी ग्राम काथड़ी पहुंची जहां बिना परमिशन के अवैध रूप से खेत में बोरिंग मशीन द्वारा खनन किया जाना पाया गया जिस पर पुलिस ने गुल्लास निवासी अमन जाट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बोरिंग मशीन को अपनी अभी रक्षा में लेते हुए जप्त किया। करताना पुलिस चौकी का मामला।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- teacher ke sath sath vlogger bhi hu🤩✌️🏫1
- कन्नौद अनुभाग के थाना कांटाफोड़ पुलिस की कार्रवाई, 2 किलो 800 ग्राम करीब गांजा सहित दो आरोपी गिरफ्तार कन्नौद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय कन्नौद अंतर्गत थाना कांटाफोड़ पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए 2 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कन्नौद सौम्या जैन ने बताया कि काटाफोड थाना प्रभारी केएस परस्ते के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर सूचना पर बिछाखेड़ी-भैसुन के बीच पांगरा रोड पुलिया पर घेराबंदी कर एक मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली, जिसमें हरे रंग की प्लास्टिक के अंदर पैकेट में गांजा मिला। आरोपी सुदामा प्रजापति निवासी वहिरावद थाना कन्नौद एवं रहीस शाह निवासी कन्नौद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 28 हजार रुपये कीमत का गांजा व 50 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल जब्त की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ जारी है।3
- Post by ABDUL1
- देवस्थान बाराखंबा में भारतीय किसान संघ की बैठक सम्पन्न, मांगें नहीं मानी गईं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी इछावर (सीहोर), 6 अप्रैल 2026। भारतीय किसान संघ, तहसील इछावर द्वारा आज देवस्थान बाराखंबा में मासिक बैठक एवं एकदिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के किसानों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में मध्य भारत प्रांत संगठन मंत्री श्री भारत सिंह जी, प्रांत संगठन उपाध्यक्ष श्री भीम सिंह जी ठाकुर, जिला अध्यक्ष श्री राकेश वर्मा, जिला मंत्री श्री कमल सिंह पटेल, जिला प्रभारी श्री सूरज सिंह ठाकुर, जिला जैविक प्रमुख श्री मोहन सिंह पाटीदार, जिला मीडिया प्रभारी श्री प्रेम सिंह दांगी, जैविक प्रमुख श्री जीवन सिंह काका, तहसील अध्यक्ष श्री राजमल नागर, तहसील मंत्री श्री श्रवण कुमार नागर, तहसील मीडिया प्रभारी श्री देवेंद्र वर्मा, आष्टा तहसील अध्यक्ष श्री जितेंद्र आर्य, तहसील कार्यकारिणी सदस्य श्री किशोर वर्मा एवं युवा वाहिनी के श्री सचिन पटेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में जिले की समस्त तहसीलों—श्यामपुर, आष्टा, भेरूंडा, सीहोर, इछावर, दोहरा आदि—से आए तहसील अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। बैठक में उपस्थित किसानों ने एक स्वर में अपनी समस्याओं को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। किसानों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में विलंब, सहकारी बैंकों की कठोर नीतियां, पराली जलाने पर किसानों के विरुद्ध दर्ज हो रहे प्रकरण, बिजली कटौती एवं जर्जर विद्युत व्यवस्था, मंडियों में अधिक हम्माली तथा नर्मदा पाइपलाइन योजना से वंचित गांवों की समस्या लंबे समय से अनसुलझी बनी हुई है। देवस्थान बाराखंबा की इस बैठक से किसानों ने शासन-प्रशासन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी जायज मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया, तो वे व्यापक एवं उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। संघ ने यह भी स्पष्ट किया कि यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से प्रारंभ होगा और आवश्यकता पड़ने पर अनिश्चितकालीन रूप भी ले सकता है, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। भारतीय किसान संघ द्वारा निर्णय लिया गया कि किसानों की उक्त समस्याओं के समाधान हेतु माननीय मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश शासन के नाम ज्ञापन दिनांक 10 अप्रैल तक जिले की सभी तहसीलों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। संघ ने शासन से मांग की कि किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए तत्काल प्रभाव से ठोस एवं व्यावहारिक निर्णय लिए जाएं, अन्यथा किसान आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा। बैठक के अंत में संगठन की नीतियों एवं आगामी रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा किसानों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।4
- पिपरिया के एसडीएम ने तहसील बनखेड़ी के ग्राम धड़ाव पड़ाव, डगरहाई और बिजनहाई में तेज हवा और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित किसानों से बातचीत कर हालात का जायजा लिया। एसडीएम ने हल्का पटवारी और सर्वे टीम को सख्त निर्देश दिए कि जिन किसानों की फसलें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उनका सर्वे पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए और कोई भी पीड़ित छूटने न पाए। प्रशासन ने शीघ्र रिपोर्ट तैयार कर उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है, जिससे किसानों को राहत मिल सके। इस मौके पर बनखेड़ी नायब तहसीलदार राम सिपाही मराबी, पटवारी सहित राजस्व अमला मौजूद रहा।1
- पिपरिया के सांडिया रोड बरेली मार्ग पर स्थित दिव्या ज्योति स्कूल के सामने लगे पोल क्षतिग्रस्त हो गया पोल में लगे टीन जिस पर पचमढ़ी छिंदवाड़ा सांडिया और होशंगाबाद लिखा हुआ है वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है स्कूल के सामने लगे पोल पर लगे टीन से कभी भी घटना दुर्घटना हो सकती है जिसको लेकर पिपरिया शहर के जागरूक युवक ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए शासन प्रशासन से इसे जल्द से जल्द हटाने या दुरुस्त करने की मांग की है जिसका यह वीडियोआज शाम को 6:00 बजे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में दिव्या ज्योति स्कूल के सामने लगे पोल पर टीम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है जो की साफ तौर पर देखा जा सकता है कहीं कोई बड़ी दुर्घटना ना हो इसलिए शहर के जागरूक युवक ने इस वीडियो बनाकर वायरल किया है1
- जावर में मारपीट व जातिसूचक गालियों का मामला, तीन आरोपियों के नाम नहीं जोड़ने का आरोप; पीड़ित परिवार ने एसडीओपी को दिया आवेदन जावर/सीहोर। थाना जावर क्षेत्र में मारपीट, छेड़छाड़ और जातिसूचक गालियों के मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) आष्टा को लिखित आवेदन सौंपकर आरोप लगाया है कि राजनीतिक दबाव के चलते एफआईआर में तीन आरोपियों के नाम शामिल नहीं किए गए। आवेदन में पीड़िता अरुण,परमार पिता गणपत सिंह परमार निवासी ग्राम चामसी, तहसील जावर जिला सीहोर ने बताया कि 4 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे वह घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान गांव के अनिल पिता देवनारायण अपने साथ सुनील, सचिन एवं अर्जुन के साथ घर आए। आरोप है कि अनिल और उसके साथियों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए हाथ पकड़कर जबरन सड़क की ओर खींचने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसके पिता बीच-बचाव करने आए तो आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोट आई। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता और उसके पिता को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए गाली-गलौज की। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता का आरोप है कि जावर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन उसके बताए अनुसार सभी आरोपियों के नाम एफआईआर में शामिल नहीं किए गए। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि राजनीतिक दबाव के कारण अर्जुन, सुनील और सचिन पिता देवनारायण के नाम नहीं जोड़े गए। पीड़ित परिवार ने मामले में निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ⚖️ दर्ज धाराएं (थाना जावर) पुलिस ने प्रकरण में निम्न धाराएं दर्ज की हैं — भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 धारा 74 – मारपीट / चोट पहुंचाना धारा 296(b) – गाली-गलौज / अशोभनीय कृत्य धारा 115(2) – चोट पहुंचाना धारा 351(3) – आपराधिक धमकी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधन 2015) धारा 3(1)(द) धारा 3(1)(ध) धारा 3(1)(w)(i) धारा 3(2)(va) पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं पीड़ित परिवार ने सभी आरोपियों के नाम जोड़कर सख्त कार्रवाई की मांग की1
- welcome back to school 🤩🏫🙏✌️1