किसानो की विभिन्न समस्याओ के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री ज़ी के नाम ज्ञापन देवस्थान बाराखंबा में भारतीय किसान संघ की बैठक सम्पन्न, मांगें नहीं मानी गईं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी इछावर (सीहोर), 6 अप्रैल 2026। भारतीय किसान संघ, तहसील इछावर द्वारा आज देवस्थान बाराखंबा में मासिक बैठक एवं एकदिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के किसानों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में मध्य भारत प्रांत संगठन मंत्री श्री भारत सिंह जी, प्रांत संगठन उपाध्यक्ष श्री भीम सिंह जी ठाकुर, जिला अध्यक्ष श्री राकेश वर्मा, जिला मंत्री श्री कमल सिंह पटेल, जिला प्रभारी श्री सूरज सिंह ठाकुर, जिला जैविक प्रमुख श्री मोहन सिंह पाटीदार, जिला मीडिया प्रभारी श्री प्रेम सिंह दांगी, जैविक प्रमुख श्री जीवन सिंह काका, तहसील अध्यक्ष श्री राजमल नागर, तहसील मंत्री श्री श्रवण कुमार नागर, तहसील मीडिया प्रभारी श्री देवेंद्र वर्मा, आष्टा तहसील अध्यक्ष श्री जितेंद्र आर्य, तहसील कार्यकारिणी सदस्य श्री किशोर वर्मा एवं युवा वाहिनी के श्री सचिन पटेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में जिले की समस्त तहसीलों—श्यामपुर, आष्टा, भेरूंडा, सीहोर, इछावर, दोहरा आदि—से आए तहसील अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। बैठक में उपस्थित किसानों ने एक स्वर में अपनी समस्याओं को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। किसानों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में विलंब, सहकारी बैंकों की कठोर नीतियां, पराली जलाने पर किसानों के विरुद्ध दर्ज हो रहे प्रकरण, बिजली कटौती एवं जर्जर विद्युत व्यवस्था, मंडियों में अधिक हम्माली तथा नर्मदा पाइपलाइन योजना से वंचित गांवों की समस्या लंबे समय से अनसुलझी बनी हुई है। देवस्थान बाराखंबा की इस बैठक से किसानों ने शासन-प्रशासन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी जायज मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया, तो वे व्यापक एवं उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। संघ ने यह भी स्पष्ट किया कि यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से प्रारंभ होगा और आवश्यकता पड़ने पर अनिश्चितकालीन रूप भी ले सकता है, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। भारतीय किसान संघ द्वारा निर्णय लिया गया कि किसानों की उक्त समस्याओं के समाधान हेतु माननीय मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश शासन के नाम ज्ञापन दिनांक 10 अप्रैल तक जिले की सभी तहसीलों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। संघ ने शासन से मांग की कि किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए तत्काल प्रभाव से ठोस एवं व्यावहारिक निर्णय लिए जाएं, अन्यथा किसान आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा। बैठक के अंत में संगठन की नीतियों एवं आगामी रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा किसानों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।
किसानो की विभिन्न समस्याओ के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री ज़ी के नाम ज्ञापन देवस्थान बाराखंबा में भारतीय किसान संघ की बैठक सम्पन्न, मांगें नहीं मानी गईं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी इछावर (सीहोर), 6 अप्रैल 2026। भारतीय किसान संघ, तहसील इछावर द्वारा आज देवस्थान बाराखंबा में मासिक बैठक एवं एकदिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के किसानों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में मध्य भारत प्रांत संगठन मंत्री श्री भारत सिंह जी, प्रांत संगठन उपाध्यक्ष श्री भीम सिंह जी ठाकुर, जिला अध्यक्ष श्री राकेश वर्मा, जिला मंत्री श्री कमल सिंह पटेल, जिला प्रभारी श्री सूरज सिंह ठाकुर, जिला जैविक प्रमुख श्री
मोहन सिंह पाटीदार, जिला मीडिया प्रभारी श्री प्रेम सिंह दांगी, जैविक प्रमुख श्री जीवन सिंह काका, तहसील अध्यक्ष श्री राजमल नागर, तहसील मंत्री श्री श्रवण कुमार नागर, तहसील मीडिया प्रभारी श्री देवेंद्र वर्मा, आष्टा तहसील अध्यक्ष श्री जितेंद्र आर्य, तहसील कार्यकारिणी सदस्य श्री किशोर वर्मा एवं युवा वाहिनी के श्री सचिन पटेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में जिले की समस्त तहसीलों—श्यामपुर, आष्टा, भेरूंडा, सीहोर, इछावर, दोहरा आदि—से आए तहसील अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। बैठक में उपस्थित किसानों ने एक स्वर में अपनी समस्याओं को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। किसानों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समर्थन मूल्य पर गेहूं
खरीदी में विलंब, सहकारी बैंकों की कठोर नीतियां, पराली जलाने पर किसानों के विरुद्ध दर्ज हो रहे प्रकरण, बिजली कटौती एवं जर्जर विद्युत व्यवस्था, मंडियों में अधिक हम्माली तथा नर्मदा पाइपलाइन योजना से वंचित गांवों की समस्या लंबे समय से अनसुलझी बनी हुई है। देवस्थान बाराखंबा की इस बैठक से किसानों ने शासन-प्रशासन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी जायज मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया, तो वे व्यापक एवं उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। संघ ने यह भी स्पष्ट किया कि यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से प्रारंभ होगा और आवश्यकता पड़ने पर अनिश्चितकालीन रूप भी ले सकता है, जिसकी सम्पूर्ण
जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। भारतीय किसान संघ द्वारा निर्णय लिया गया कि किसानों की उक्त समस्याओं के समाधान हेतु माननीय मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश शासन के नाम ज्ञापन दिनांक 10 अप्रैल तक जिले की सभी तहसीलों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। संघ ने शासन से मांग की कि किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए तत्काल प्रभाव से ठोस एवं व्यावहारिक निर्णय लिए जाएं, अन्यथा किसान आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा। बैठक के अंत में संगठन की नीतियों एवं आगामी रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा किसानों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।
- जावर में मारपीट व जातिसूचक गालियों का मामला, तीन आरोपियों के नाम नहीं जोड़ने का आरोप; पीड़ित परिवार ने एसडीओपी को दिया आवेदन जावर/सीहोर। थाना जावर क्षेत्र में मारपीट, छेड़छाड़ और जातिसूचक गालियों के मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) आष्टा को लिखित आवेदन सौंपकर आरोप लगाया है कि राजनीतिक दबाव के चलते एफआईआर में तीन आरोपियों के नाम शामिल नहीं किए गए। आवेदन में पीड़िता अरुण,परमार पिता गणपत सिंह परमार निवासी ग्राम चामसी, तहसील जावर जिला सीहोर ने बताया कि 4 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे वह घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान गांव के अनिल पिता देवनारायण अपने साथ सुनील, सचिन एवं अर्जुन के साथ घर आए। आरोप है कि अनिल और उसके साथियों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए हाथ पकड़कर जबरन सड़क की ओर खींचने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसके पिता बीच-बचाव करने आए तो आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोट आई। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता और उसके पिता को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए गाली-गलौज की। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता का आरोप है कि जावर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन उसके बताए अनुसार सभी आरोपियों के नाम एफआईआर में शामिल नहीं किए गए। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि राजनीतिक दबाव के कारण अर्जुन, सुनील और सचिन पिता देवनारायण के नाम नहीं जोड़े गए। पीड़ित परिवार ने मामले में निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ⚖️ दर्ज धाराएं (थाना जावर) पुलिस ने प्रकरण में निम्न धाराएं दर्ज की हैं — भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 धारा 74 – मारपीट / चोट पहुंचाना धारा 296(b) – गाली-गलौज / अशोभनीय कृत्य धारा 115(2) – चोट पहुंचाना धारा 351(3) – आपराधिक धमकी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधन 2015) धारा 3(1)(द) धारा 3(1)(ध) धारा 3(1)(w)(i) धारा 3(2)(va) पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं पीड़ित परिवार ने सभी आरोपियों के नाम जोड़कर सख्त कार्रवाई की मांग की1
- funny video 😭❤️❤️ Kis hi I have to go my real i hi ri hi hi1
- कालापीपल विधानसभा की ग्राम पंचायत काकाडखेड़ा दुबड़ी के अंतर्गत सुने मकान चोरी की वारदात एक मामला सामने आया है जिसमें मकान मालिक सौरभ भाई पुत्र कमल जिनके मकान में चोरी की वारदात हुई है जब हमने आकर हमारी टीम ने यहां पर सर्च किया तो चोर ने चोरी तो की है लेकिन कुछ सबूत छोड़ गया है 112 डायल को सूचना दी मौका पर पुलिस पहुंची और सर्च किया मेंन रोड के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था और पीछे के दरवाजे से चोर ने दावा बोला जिसमें एलसीडी टीवी और रकम 2 किलो बताई जा रही है मंगलसूत्र दो पांच कुंतल गेहूं चोरी हुए हैं1
- जावर में मारपीट व जातिसूचक गालियों का मामला, तीन आरोपियों के नाम नहीं जोड़ने का आरोप; पीड़ित परिवार ने एसडीओपी को दिया आवेदन जावर/सीहोर। थाना जावर क्षेत्र में मारपीट, छेड़छाड़ और जातिसूचक गालियों के मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) आष्टा को लिखित आवेदन सौंपकर आरोप लगाया है कि राजनीतिक दबाव के चलते एफआईआर में तीन आरोपियों के नाम शामिल नहीं किए गए। आवेदन में पीड़िता अरुण,परमार पिता गणपत सिंह परमार निवासी ग्राम चामसी, तहसील जावर जिला सीहोर ने बताया कि 4 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे वह घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान गांव के अनिल पिता देवनारायण अपने साथ सुनील, सचिन एवं अर्जुन के साथ घर आए। आरोप है कि अनिल और उसके साथियों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए हाथ पकड़कर जबरन सड़क की ओर खींचने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसके पिता बीच-बचाव करने आए तो आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोट आई। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता और उसके पिता को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए गाली-गलौज की। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता का आरोप है कि जावर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन उसके बताए अनुसार सभी आरोपियों के नाम एफआईआर में शामिल नहीं किए गए। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि राजनीतिक दबाव के कारण अर्जुन, सुनील और सचिन पिता देवनारायण के नाम नहीं जोड़े गए। पीड़ित परिवार ने मामले में निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ⚖️ दर्ज धाराएं (थाना जावर) पुलिस ने प्रकरण में निम्न धाराएं दर्ज की हैं — भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 धारा 74 – मारपीट / चोट पहुंचाना धारा 296(b) – गाली-गलौज / अशोभनीय कृत्य धारा 115(2) – चोट पहुंचाना धारा 351(3) – आपराधिक धमकी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधन 2015) धारा 3(1)(द) धारा 3(1)(ध) धारा 3(1)(w)(i) धारा 3(2)(va) पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं पीड़ित परिवार ने सभी आरोपियों के नाम जोड़कर सख्त कार्रवाई की मांग की1
- Post by Naved khan1
- Prime Minister Narendra Modi's roadshow in Barpeta, Assam1
- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रील बनाते समय पेट में लगी गोली...CCTV ये अंश झा हैं। तमंचा लोड कर रहे थे, पीछे खड़े दोस्त रील बना रहे थे। अचानक तमंचा लोड करते समय गोली चली और अंश के पेट में जा घुसी। दोस्त लोग अंश को हॉस्पिटल ले गए, और वहां से लखनऊ हायर मेडिकल सेंटर, जहां अंश मौत हो गई। अंश के पिता अनिल कुमार झा ने अंश के दोस्तों पर एफआईआर दर्ज करवाई है। आरोप है... ◆दोस्तों ने गोली लगने की सही जानकारी नहीं दी। ◆गोली को रॉकेट बताया, लापरवाही बरती अनिल जी मानना है अगर गोली की सही जानकारी सही समय पर मिल जाती तो पेट में फंसी गोली निकाली जा सकती थी और उनके बेटे को बचाया जा सकता था।1
- Post by Naved khan1
- ब्रेकिंग भोपाल बड़ा तालाब के किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। भदाभदा इलाके से कार्रवाई की शुरुआत हुई है। बड़े तालाब किनारे अवैध रूप से बने नौ दुकानों को सोमवार को जमींदोज कर दिया गया है। वहीं 347 लिस्टेड जगह हैं, जिन पर कार्रवाई होनी है। इसे लेकर भोपाल प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।1