गुंडा टैक्स के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, आधे घंटे रहा चक्का जाम आजमगढ़। जनपद में गुंडा टैक्स न देने पर अधिवक्ता के निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराए जाने की घटना से नाराज दीवानी कचहरी के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहकर अपना आक्रोश जताया। इस दौरान नाराज अधिवक्ताओं ने गिरजाघर चौराहे पर करीब आधे घंटे तक चक्का जाम किया, जिससे यातायात प्रभावित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस संबंध में दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने की, जबकि संचालन मंत्री अनुराग कुमार दीक्षित एडवोकेट ने किया। बैठक में सिधारी थाना क्षेत्र के रामपुर माफी गांव निवासी अधिवक्ता हरिनारायण पांडे से दो लाख रुपये गुंडा टैक्स मांगे जाने और टैक्स न देने पर उनके निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरा देने की घटना की कड़ी निंदा की गई। अधिवक्ताओं ने इसे कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए गिरजाघर चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। जाम के कारण कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल यादवेन्द्र पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं से बातचीत की। उन्होंने घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद अधिवक्ताओं ने जाम समाप्त कर दिया। इस विरोध प्रदर्शन में अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष दयाराम यादव, ओम प्रकाश मिश्रा, पूर्व मंत्री अनिल कुमार सिंह, अरूणेंद्र कुमार सिंह उर्फ बब्बन, अशोक कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

- Post by Nafe khan 👨🔧👩🔧1
- shailash rajbhar soro apps gert hii1
- एसे ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच व सजा की सख्त कार्यवाही करने जरूरत है1
- मऊ । मनोज राजभर ने सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी को छोड़ भारतीय समाज पार्टी का थामा दामन1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- अम्बेडकरनगर। जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना थाना जलालपुर क्षेत्र के ग्राम जीवत स्थित घोर बाबा मंदिर के पास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अचानक मधुमक्खियों का झुंड लोगों पर टूट पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।1
- ब्रेकिंग भीटी गैस एजेंसी पर गैस की मारामारी से लोग परेशान लंबी-लंबी करें देखने को मिल रही हैं।1
- Post by Nafe khan 👨🔧👩🔧1