Shuru
Apke Nagar Ki App…
morning walk ke dauran mari goli harya ke bad logon ka gussa prasasan par
Mr Zakir Husain
morning walk ke dauran mari goli harya ke bad logon ka gussa prasasan par
More news from बिहार and nearby areas
- गोपालगंज शैलेश यादव व्यक्ति को गोलि लगने के बाद जाँच करती पुलिस,, नगर इंस्पेक्टर के साथ जांच करती जिला प्रशासन की टीम,,1
- खाद विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, 8 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं हुईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी नौतन। प्रखंड के आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में रविवार को फर्टिलाइजर एंड फार्मर वेलफेयर फाउंडेशन के बैनर तले उर्वरक विक्रेता अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर गोलबंद हुए। खुदरा दुकानदारों ने प्रदर्शन कर व्यवसाय में आ रही परेशानियों के समाधान की मांग उठाई और प्रशासन को आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन कर रहे विक्रेताओं ने उर्वरक की डोर-टू-डोर डिलीवरी शुरू करने, खुदरा दुकानदारों का मार्जिन कम से कम 10 प्रतिशत निर्धारित करने और प्रशासनिक प्रताड़ना पर रोक लगाने की मांग की। इसके साथ ही जिला स्तरीय बैठकों में विक्रेता संघ के प्रतिनिधि को शामिल करने तथा निर्दोष दुकानदारों पर एकतरफा कार्रवाई नहीं करने की मांग भी रखी गई। संघ के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि थोक विक्रेताओं द्वारा अधिक कीमत पर उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने यूरिया 300 रुपये और डीएपी 1300 रुपये प्रति बोरी की दर से उपलब्ध कराने की मांग की। विक्रेताओं ने उर्वरक के साथ होने वाली टैगिंग व्यवस्था बंद करने, सभी खुदरा विक्रेताओं को एफओआर (FOR) की सुविधा देने तथा दुकानदारों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए टोल फ्री नंबर जारी करने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन में कामेश्वर गुप्ता, छोटेलाल यादव, आदित्य कुमार, मुकेश गुप्ता, नीरज साह, सत्येंद्र यादव, रमेश कुशवाहा, अरुण शुक्ला, दीपक कुमार और मो. सलाउद्दीन समेत कई उर्वरक विक्रेता मौजूद रहे। संघ ने साफ चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो खुदरा उर्वरक विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।1
- बॉलीवुड में पहली बार बिहार के महापर्व छठ पूजा का जिक्र किया गया..1
- आंदर प्रखंड के भवराजपुर गांव में रविवार की दोपहर 1 बजे कॉमरेड जूही हैदर, कॉमरेड तौकीर हुसैन एवं कॉमरेड आफताब के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में शामिल होकर शहीद साथियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।इस दौरान उनके विचारों, संघर्ष और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने अपने विचार रखे।इस दौरान जीरादेई के पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा,पूर्व जिला पार्षद शीतल पासवान समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे। आंदर प्रखंड के भवराजपुर गांव में रविवार की दोपहर 1 बजे कॉमरेड जूही हैदर, कॉमरेड तौकीर हुसैन एवं कॉमरेड आफताब के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में शामिल होकर शहीद साथियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।इस दौरान उनके विचारों, संघर्ष और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने अपने विचार रखे।इस दौरान जीरादेई के पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा,पूर्व जिला पार्षद शीतल पासवान समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।1
- आंदर गणपति बप्पा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार,गणेश चतुर्थी सोमबार को गणपति बप्पा का खुलेगा पठ आंदर नगर पंचायत समेत प्रखंड क्षेत्र में गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना को लेकर युवाओं में काफी उमंग उत्सव देखा जा रहा है गणेश चतुर्दशी त्योहार में अब महज एक दिन शेष रह गए हैं। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में गणपति बप्पा की स्वागत की तैयारियां तेज हो गई हैं।जहां एक तरफ पूजा समिति द्वारा पंडाल निर्माण और सजावट को अंतिम रूप देने में जुटी हैं।वहीं मूर्तिकार भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।इस साथ ही आंदर नगर पंचायत के सुल्तानपुर गांव में बाल प्रमुख सेवा समिति के द्वारा बड़े पैमाने पर गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर पूजा पंडाल निर्माण का कार्य काफी तेजी में चल रहा है साथ ही मूर्तिकारो द्वारा गणपति बप्पा की मूर्ति का अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं इसको लेकर काफी चहल पहल देखा जा रहा है। इस बार गणेश चतुर्थी 14 सितंबर,यानी सोमवार को मनाई जाएगी। गणेश चतुर्थी के दिन ही घर और पंडालों में गणपति की स्थापना की जाएगी।गणेश चतुर्थी की तारीख को लेकर इस बार भी लोगों के बीच असमंजस है। पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि 14 सितंबर की सुबह 7 बजकर 6 मिनट से शुरू होगी और 15 सितंबर की सुबह 7 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को मनाई जाएगी।1
- आंदर प्रखंड के भवराजपुर गांव में रविवार की दोपहर 1 बजे कॉमरेड जूही हैदर, कॉमरेड तौकीर हुसैन एवं कॉमरेड आफताब के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में शामिल होकर शहीद साथियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।इस दौरान उनके विचारों, संघर्ष और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने अपने विचार रखे।इस दौरान जीरादेई के पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा,पूर्व जिला पार्षद शीतल पासवान समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे। आंदर प्रखंड के भवराजपुर गांव में रविवार की दोपहर 1 बजे कॉमरेड जूही हैदर, कॉमरेड तौकीर हुसैन एवं कॉमरेड आफताब के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में शामिल होकर शहीद साथियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।इस दौरान उनके विचारों, संघर्ष और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने अपने विचार रखे।इस दौरान जीरादेई के पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा,पूर्व जिला पार्षद शीतल पासवान समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।1
- नेशनल लोक अदालत में 5,151 वादों का निष्पादन, 27 बेंचों पर मामलों की हुई सुनवाई बेतिया व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मामलों का निपटारा किया गया। बेतिया एवं बगहा व्यवहार न्यायालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत में कुल 5,151 वादों का निष्पादन किया गया। बेतिया व्यवहार न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशिताब कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘सुजलाम सुफलाम’ के सामूहिक गायन से हुई। इस दौरान न्यायिक पदाधिकारी, न्यायालय कर्मी, बैंक कर्मी और बड़ी संख्या में वादी मौजूद रहे। नेशनल लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति और समझौते के आधार पर मामलों का सरल, सस्ता और त्वरित समाधान किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इससे लोगों को लंबे समय तक चलने वाली न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलती है और समय एवं धन दोनों की बचत होती है। मामलों के निपटारे के लिए कुल 27 बेंचों का गठन किया गया था। बैंक से जुड़े मामलों के समाधान पर भी विशेष जोर दिया गया। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, कोर्ट केस के 1,123 वाद, एनआई एक्ट के 10, श्रम के 3, वैवाहिक वाद का 1, मोटर क्लेम का 1, वन विभाग के 68, नाप-तौल के 7 और खनन विभाग के 10 वादों का निष्पादन किया गया। वहीं रेलवे समरी ट्रायल के 762, बैंक के 1,765, ट्रैफिक चालान के 1,269, बिजली बिल के 124 और बीएसएनएल बिल के 8 मामलों का भी निपटारा किया गया। प्राधिकार के सचिव धीरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि यह इस वर्ष की तीसरी नेशनल लोक अदालत है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी सामंजस्य स्थापित कर अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही नेशनल लोक अदालत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपने मामलों का निपटारा कराने वाले आम लोगों के प्रति भी आभार जताया। इस तरह नेशनल लोक अदालत के जरिए एक ही दिन में 5,151 मामलों का निष्पादन कर बड़ी संख्या में लोगों को राहत पहुंचाई गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।1
- सहरसा के सदर अस्पताल में चल रही डॉक्टर की दादागिरी प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार के साथ की मारपीट डॉक्टर का भाषा ऐसा नहीं होना चाहिए1
- अंतिम संस्कार में गए दो किशोरों की बूढ़ी गंडक में डूबने से मौत, गांव में मचा कोहराम पूर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र के बारा गोविंद गांव में रविवार को एक हृदयविदारक हादसा हुआ। अंतिम संस्कार में शामिल होने गए दो किशोरों की बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों किशोर गांव स्थित उच्च विद्यालय के छात्र थे। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों की पहचान बारा गोविंद गांव निवासी बिगू सहनी के 12 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु कुमार और श्रीनारायण राम के 15 वर्षीय पुत्र मंजीत कुमार के रूप में हुई है। दिव्यांशु कक्षा छह, जबकि मंजीत कक्षा सात का छात्र था।बताया जाता है कि गांव निवासी मोहन ठाकुर की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी। रविवार की सुबह परिजन और ग्रामीण हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार गांव के समीप सरेह में अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे थे। दाह संस्कार के बाद परंपरा के अनुसार सभी लोग स्नान करने बूढ़ी गंडक नदी में गए। इसी दौरान दोनों किशोर गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए।मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया और चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दिव्यांशु अपने परिवार का इकलौता चिराग था, जबकि मंजीत चार भाइयों और तीन बहनों में तीसरे स्थान पर था। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1