Shuru
Apke Nagar Ki App…
भागलपुर ब्रेकिंग: अब कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी; ईमेल मिलते ही प्रशासन में हड़कंप, बम निरोधक दस्ता कर रहा जांच..
Banka Today News
भागलपुर ब्रेकिंग: अब कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी; ईमेल मिलते ही प्रशासन में हड़कंप, बम निरोधक दस्ता कर रहा जांच..
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार बांका में आज से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक यानी दसवीं की परीक्षा की शुरुआत हो गई है। जिले भर में बनाए गए 34 परीक्षा केंद्रों पर कुल 29 हजार 489 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें 15 हजार 286 छात्राएं और 14 हजार 221 छात्र परीक्षा दे रहे हैं। पहली पाली में 14 हजार 667 और दूसरी पाली में 14 हजार 822 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। 17 केंद्र छात्राओं और 17 केंद्र छात्रों के लिए निर्धारित किए गए हैं। जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने का दावा किया है। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस बल और सीसीटीवी कैमरों की तैनाती की गई है, ताकि नकल और अव्यवस्था पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। 📍 बांका ✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा1
- Post by N.k.choudhary1
- शिवेश मिश्रा के कार्यक्रम में अचानक अंधेरा, दर्शकों का हल्ला… कुछ ही मिनटों में फिर रोशनी और शुरू हुआ धमाल महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ओड़ैय गांव में सजी भव्य भक्ति महफिल उस वक्त रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई, जब बिहार के मशहूर लोक गायक शिवेश मिश्रा की प्रस्तुति के दौरान अचानक बत्ती गुल हो गई। रात करीब 11 बजे चल रहे कार्यक्रम के बीच जैसे ही अंधेरा छाया, पंडाल में मौजूद दर्शकों के बीच हलचल मच गई और कुछ देर के लिए हल्ला-गुल्ला शुरू हो गया। हालांकि आयोजकों की तत्परता से स्थिति तुरंत संभाल ली गई। महज कुछ ही मिनटों में बिजली बहाल कर दी गई और दोबारा रोशनी के साथ मंच पर भक्ति की गूंज लौट आई। रोशनी आते ही दर्शकों ने तालियों और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से माहौल फिर भक्तिमय बना दिया। शिवेश मिश्रा ने बिना रुके अपने लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति जारी रखी और श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं लोक गायिका राधा मोर्या ने भी अपनी मधुर आवाज से माहौल को और ऊंचाई दी। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी मंडल अध्यक्ष उदय शंकर ने बताया कि थोड़ी तकनीकी समस्या आई थी, जिसे तुरंत ठीक कर लिया गया। उन्होंने कलाकारों और क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।1
- जी हां दोस्तो बंदे में टैलेंट है आप लोग इसको support कर दो इसका न्यू इंडियन आइडल सीजन पहुंचे आप लोग जायदा से ज्यादा सपोर्ट करो#वायरल मिथुन Amarpur #वायरलसिंगर#मिथुन #22launguge1
- भागलपुर नगर निगम वार्ड नंबर 1 स्थित सोमेश बाबू लेन एवं नारायण घोष लेन जो की तीन पंचायत का मुख्य सड़क है जिससे शहर से जोड़ती है और यहां पर पूरा रास्ता में अतिक्रमण का समस्या है रोड छोटी है दो छोटी-छोटी गाड़ी भी अगर आमने-सामने हो जाए तो जाम लग जाती है और सड़क का हाल बहुत बुरा है जगह-जगह जल जमाव है1
- मुंगेर जिले के तारापुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर उल्टा स्थान महादेव मंदिर से* *भव्य शिव बारात निकाली गई। 29 आकर्षक झाँकियों के साथ निकली इस बारात में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। इस बार खास आकर्षण रहा रावण और राक्षसों की जीवंत प्रस्तुति, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भव्य महाआरती, प्रशासन की कड़ी व्यवस्था और कार्यकर्ताओं की सेवा भावना ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। 📍 स्थान: तारापुर, मुंगेर (बिहार) 🎥 रिपोर्ट: कुन्दन रजक | खुलासा लाइव न्यूज़ वीडियो पसंद आए तो Like 👍* *Share 🔁 और Channel Subscribe 🔔 जरूर करें1
- हरपुर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को हरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि धौरी काली मंदिर के समीप एक युवक नशे की हालत में शोर-शराबा कर रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। सूचना मिलते ही गश्ती दल को मौके पर भेजा गया, जहां से उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने के बाद विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों की जांच में उसके शराब के प्रभाव में होने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान धौरी गांव निवासी मुकेश मंडल के रूप में की गई है। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया।1
- भागलपुर ब्रेकिंग: अब कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी; ईमेल मिलते ही प्रशासन में हड़कंप, बम निरोधक दस्ता कर रहा जांच..1