Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्रामीण क्षेत्रों में रामोत्सव कि धुम। ग्राम पश्चिम परवान में मां दुर्गा की झांकी प्रस्तुत करते कलाकार ग्रामीणों में रामोत्सव को लेकर काफी उत्साह देखी जा रही है। कहीं दुर्गा तो कहीं राम तो कहीं हनुमान जी का किया जा रहा है गुणगान। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी ले रही है रुचि। ग्राम पश्चिम फरवां में मां दुर्गा की झांकी प्रस्तुत करते स्थानीय कलाकार। इस अवसर पर विहिप का एक शिष्टमंडल कार्यक्रम में पहुंचकर कलाकारों तथा ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया साथ ही साथ हनुमान चालीसा तथा दर्जनों दुर्गा चालीसा ग्रामीणों के बीच वितरण किया। जिसमें विभाग मंत्री नीरज सोनी, जिला मंत्री रमन गुप्ता, बजरंग दल के अजीतप्रसाद, प्रचार प्रसार प्रमुख विनय कुमार, अरुण कुमार इत्यादि की उपस्थित रहे।
Vinay Kumar
ग्रामीण क्षेत्रों में रामोत्सव कि धुम। ग्राम पश्चिम परवान में मां दुर्गा की झांकी प्रस्तुत करते कलाकार ग्रामीणों में रामोत्सव को लेकर काफी उत्साह देखी जा रही है। कहीं दुर्गा तो कहीं राम तो कहीं हनुमान जी का किया जा रहा है गुणगान। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी ले रही है रुचि। ग्राम पश्चिम फरवां में मां दुर्गा की झांकी प्रस्तुत करते स्थानीय कलाकार। इस अवसर पर विहिप का एक शिष्टमंडल कार्यक्रम में पहुंचकर कलाकारों तथा ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया साथ ही साथ हनुमान चालीसा तथा दर्जनों दुर्गा चालीसा ग्रामीणों के बीच वितरण किया। जिसमें विभाग मंत्री नीरज सोनी, जिला मंत्री रमन गुप्ता, बजरंग दल के अजीतप्रसाद, प्रचार प्रसार प्रमुख विनय कुमार, अरुण कुमार इत्यादि की उपस्थित रहे।
More news from बिहार and nearby areas
- ग्रामीणों में रामोत्सव को लेकर काफी उत्साह देखी जा रही है। कहीं दुर्गा तो कहीं राम तो कहीं हनुमान जी का किया जा रहा है गुणगान। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी ले रही है रुचि। ग्राम पश्चिम फरवां में मां दुर्गा की झांकी प्रस्तुत करते स्थानीय कलाकार। इस अवसर पर विहिप का एक शिष्टमंडल कार्यक्रम में पहुंचकर कलाकारों तथा ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया साथ ही साथ हनुमान चालीसा तथा दर्जनों दुर्गा चालीसा ग्रामीणों के बीच वितरण किया। जिसमें विभाग मंत्री नीरज सोनी, जिला मंत्री रमन गुप्ता, बजरंग दल के अजीतप्रसाद, प्रचार प्रसार प्रमुख विनय कुमार, अरुण कुमार इत्यादि की उपस्थित रहे।1
- हर शाल की भांति इस वर्ष भी बेतिया मां काली धाम से निकला भगवान श्री राम का शोभा रथ यात्रा। जय श्री राम। 28.03.2026.1
- बेतिया के ऐतिहासिक काली धाम ❤️मंदिर से रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी यह यात्रा नया बजार द्वारदेवी चर्च रोड तीन लालटेन सुवा बाबू चौक होते हुये निकाली गयी इस यात्रा मे सैकड़ो की संख्या मे भक्त शामिल हुये1
- Post by क्राईम ब्रांच बेतिया4
- मझौलिया में दिव्यांगजनों को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा, 36 लाभुकों के बीच ट्राई साइकिल वितरण मझौलिया। प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर 36 दिव्यांगजनों के बीच बैट्री चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया। इस पहल से लाभुकों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण सहारा मिला। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ० राजीव रंजन कुमार, थानाध्यक्ष अमर कुमार, भाजपा नेता संदीप श्रीवास्तव सहित प्रखंड कार्यालय के कई कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुई, जहां बीडीओ द्वारा सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि सरकार की यह योजना दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि बिहार के सभी प्रखंडों में इस तरह के कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद दिव्यांगजनों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रखंड प्रशासन की सराहना भी की। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ० राजीव रंजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चरण में 36 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि जिन लाभुकों का चयन इस बार नहीं हो सका है, उनके आवेदन लगातार लिए जा रहे हैं और मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें भी जल्द ही ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम से लाभान्वित दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। यह पहल न केवल उनकी दैनिक जीवन की कठिनाइयों को कम करेगी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी सशक्त बनाएगी। यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव और समावेशी विकास की दिशा में एक मजबूत कदम के रूप में देखा जा रहा है।1
- मझौलिया। प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद डॉ० संजय जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर 36 दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राई साइकिल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ० राजीव रंजन कुमार, थानाध्यक्ष अमर कुमार, भाजपा नेता संदीप श्रीवास्तव सहित प्रखंड कार्यालय के कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के सम्मान से हुई, जिसमें बीडीओ द्वारा शॉल ओढ़ाकर एवं पौधा भेंट कर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन में सांसद डॉ० संजय जायसवाल ने कहा कि यह योजना दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने बताया कि बिहार के सभी प्रखंडों में इस तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को लाभ मिल सके। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रखंड प्रशासन की सराहना की। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ० राजीव रंजन कुमार ने जानकारी दी कि इस चरण में 36 दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकिल वितरित की गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिन लाभुकों का चयन अभी नहीं हो सका है, उनके आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं और मेडिकल जांच के बाद उन्हें भी जल्द ही ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम से लाभान्वित दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी, जिससे यह पहल समाज में सकारात्मक बदलाव की ओर एक मजबूत कदम साबित हो रही है।4
- नौतन थाना क्षेत्र के पूर्वी नौतन पंचायत अंतर्गत खैरा टोला गांव में शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस हादसे में ओम प्रकाश यादव का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन कर्मियों रवि रंजन कुमार, वीरेश कुमार और निशु कुमारी ने बताया कि आग से घर में रखी सिलाई मशीन, गैस चूल्हा, बर्तन, फर्नीचर, कपड़े, अनाज समेत करीब 10 हजार रुपये नकद जलकर नष्ट हो गए। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।1
- आज 29मार्च रविवार दोपहर करीब 1:30बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि2 लाख 82हजार रूपए जुर्माना वसूले गए।1