Shuru
Apke Nagar Ki App…
जयपुर -जयपुर-कोटा निगम और सुकेत नगर पालिका के मेयर /चेयरमैन चुनाव स्थगित। मतगणना की प्रक्रिया नगर निगम जोघपुर, नगर निगम कोटा, नगर निगम जयपुर, नगर पालिका सुकेत नगर पालिका के कुछ बुथो के परिणाम ईवीएम मे तकनीकी खराबी के कारण परिणाम जारी नही हो पाया अतः चुनाव परिणाम के अगले आदेशो तक स्थगित किया जाता है। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश की प्रतिलिपि प्रेषित की गई है उसे पढ़ें
Mahesh panchariya
जयपुर -जयपुर-कोटा निगम और सुकेत नगर पालिका के मेयर /चेयरमैन चुनाव स्थगित। मतगणना की प्रक्रिया नगर निगम जोघपुर, नगर निगम कोटा, नगर निगम जयपुर, नगर पालिका सुकेत नगर पालिका के कुछ बुथो के परिणाम ईवीएम मे तकनीकी खराबी के कारण परिणाम जारी नही हो पाया अतः चुनाव परिणाम के अगले आदेशो तक स्थगित किया जाता है। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश की प्रतिलिपि प्रेषित की गई है उसे पढ़ें
- Moh. Sajidपाली, पाली, राजस्थानइतना बुरा दिन बीजेपी का ही हो सकता है जो इज्जत बचाने के अंदर अब ईवीएम की बात करती दिख रही है शर्म नाम की कोई चीज नहीं है7 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- *बीबीसी हिंदी न्यूज़* *_UCC: 2029 के लिए बीजेपी का दांव?_* *_तारीख 14 सितम्बर दिन सोमवार बीबीसी हिंदी न्यूज़ दिनभर पुरा दिन पुरी खबर सुनिए मोहन लाल शर्मा से_* *_केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2029 से पहले 21 बीजेपी वाले राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी को लागू किया जाएगा._* *बीबीसी हिंदी न्यूज़* *_UCC: 2029 के लिए बीजेपी का दांव?_* *_तारीख 14 सितम्बर दिन सोमवार बीबीसी हिंदी न्यूज़ दिनभर पुरा दिन पुरी खबर सुनिए मोहन लाल शर्मा से_* *_केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2029 से पहले 21 बीजेपी वाले राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी को लागू किया जाएगा._* *_उत्तराखंड में ये लागू है कुछ राज्य इसे लागू करने की तैयारी में हैं_* जैतारण राधेश्याम दाधीच *_सवाल है कि क्या ये 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी का दांव है... मेरे साथ शामिल हैं वरिष्ठ पत्रकार राकेश खार_* *_दूसरी स्टोरी होगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने क्यों नहीं ली एशिया कप ट्रॉफ़ी....ऐसा क्यों और कैसे हुआ?_*1
- गोगाजी महाराज मंदिर के चबूतरे का जीर्णोद्धार कार्य जारी, कोटा स्टोन से निखरेगा सौंदर्य गोगाजी महाराज मंदिर के चबूतरे का जीर्णोद्धार कार्य जारी, कोटा स्टोन से निखरेगा सौंदर्य बर। ग्राम के जोधपुर रोड स्थित मुख्य दरवाजे के पास वर्षों पुराने गोगाजी महाराज मंदिर के चबूतरे का जीर्णोद्धार कार्य समाजसेवी वीरेंद्र मेवाड़ा के द्वारा करवाया जा रहा है। चबूतरे पर कोटा स्टोन लगाने का कार्य पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी है। जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद गोगाजी महाराज मंदिर के चबूतरे का स्वरूप निखरने के साथ ही मंदिर के सौंदर्य में भी बढ़ोतरी होगी। गौरतलब है कि गोगा नवमी के अवसर पर आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी वीरेंद्र मेवाड़ा ने मंदिर के चबूतरे की स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों के बीच चबूतरे पर कोटा स्टोन लगवाने की घोषणा की थी। घोषणा के अगले ही दिन से जीर्णोद्धार कार्य शुरू करवा दिया गया। मंदिर के चबूतरे के जीर्णोद्धार को लेकर ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीणों ने समाजसेवी वीरेंद्र मेवाड़ा का आभार जताते हुए उनके इस कार्य की सराहना की।1
- वार्ड क्रमांक 31 रुकमा देवी जी व पवन कुमार कच्छावा विजेता1
- राजस्थान में नगर निकाय अध्यक्ष चुनाव का शंखनाद - राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की लोक सूचना,पीसांगन सहित प्रदेश के 185 निकायों में होगा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव......... राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान ने आज बड़ी खबर जारी की है। आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव *राजेश वर्मा* ने आदेश क्रमांक *एफ.4(1)(1)/नपा/रा-नि-आ/26/8798 दिनांक 15/09/2026* से *नगरपालिका बोर्ड / नगर परिषद / नगर निगम के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षित निर्वाचन* की लोक सूचना जारी कर दी है। राजपत्र विशेषांक दिनांक 15.09.2026 के भाग 6(क) में प्रकाशनार्थ यह सूचना जारी हुई है। *पीसांगन के लिए क्यों अहम है ये आदेश?* जारी सूची में (1) में स्पष्ट रूप से *पीसांगन, नसीराबाद, केकड़ी, सरवाड़, टाटोटी, सावर, नांदौर, जायल, मण्डवा, बासनी, कुचेरा, पिपाड़, देवली, उनियारा, दूनी, ब्यावर, विजयनगर, मसूदा, भीनमाल, बीगोद* सहित अजमेर संभाग के लगभग सभी निकाय शामिल हैं। कुल 185 से ज्यादा निकायों में अध्यक्ष चुना जाना है। *चुनाव का पूरा कार्यक्रम - नोट कर लीजिए* आयोग द्वारा जारी बिंदु (2) के अनुसार निर्वाचन कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा - - *(क) नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की तिथि और समय:* दिनांक *15.09.2026 से 16.09.2026 तक* (प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक) - *(ख) नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की तारीख:* *17.09.2026* - *(ग) अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि एवं समय:* *18.09.2026 (अपराह्न 3:00 बजे तक)* - *(घ) मतदान की तारीख:* *21.09.2026* - *(ङ) मतदान का समय:* प्रातः *10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक* आदेश की प्रतिलिपि क्रमांक 8799-8803 से शासन सचिव, स्वायत्त शासन विभाग, निदेशक एवं विशिष्ट सचिव, आयुक्त सूचना जनसंपर्क और समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेज दी गई है। पीसांगन में वार्ड पार्षदों की शपथ प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 21 सितंबर को होने वाला अध्यक्ष का चुनाव सबसे बड़ा सियासी मुकाबला होगा।2
- पीसांगन नगर पालिका का पहला अध्यक्ष कौन बनेगा, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में अलग-अलग जगह पर बैठकों का दौर जारी, पहला अध्यक्ष कुमावत समाज का बनने की संभावना पीसांगन नगर पालिका का पहला अध्यक्ष कौन बनेगा, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में अलग-अलग जगह पर बैठकों का दौर जारी, पहला अध्यक्ष कुमावत समाज का बनने की संभावना1
- बर में सालों से बंद फव्वारे को फिर मिला जीवन, जल्द शुरू होगा संचालन सालों से बंद फव्वारे को फिर मिला जीवन, जल्द शुरू होगा संचालन बर ग्राम के मुख्य दरवाजे के बाहर कृषि विभाग की ओर से ग्राम के सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से लगाया गया फव्वारा पिछले कई वर्षों से ग्राम पंचायत की अनदेखी के चलते बंद पड़ा था। देखरेख के अभाव में फव्वारा महज शोपीस बनकर रह गया था। फव्वारे को पुनः शुरू करवाने को लेकर समाजसेवी वीरेंद्र मेवाड़ा ने पहल करते हुए इसे चालू करवाने का बीड़ा उठाया। इसके तहत फव्वारे की साफ-सफाई करवाने के साथ ही खराब पड़ी मोटर तथा लाइट सप्लाई को दुरुस्त करवाया गया है। मरम्मत एवं साफ-सफाई का कार्य पूरा होने के बाद अब फव्वारा जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। फव्वारा शुरू होने से बर ग्राम के मुख्य दरवाजे की सुंदरता एक बार फिर निखरेगी और ग्रामीणों व आने-जाने वाले लोगों को भी आकर्षक दृश्य देखने को मिलेगा।1
- छरे लगने से 20 साल का युवक घायल': पुलिस बोली फायरिंग संदीग्ध जांच जारी, तीन के खिलाफ मामला दर्ज भीलवाड़ा शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के सांगानेर स्थित कीरो का खेड़ा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना में 20 साल का युवक छरे लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई गई है पूरे मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार युवक गाड़ी लेने गया था उस दौरान फायरिंग हुई लखन कीर का कहना है कि मैं अपने पापा की गाड़ी लेने के लिए तस्वारिया रोड पर गया था। वहां कुछ लड़के बैठकर शराब पी रहे थे, उन्होंने मुझे गोली मार दी। वहां सोनू नानूराम और गोपाल तीनों बैठे हुए थे। इनकी मेरे पापा से भी बहस हुई थी। मैंने सुभाष नगर थाने में इनके खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है l1
- मिशन मानस प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने पीएम श्री की की आकृति बनाकर दिखाई सृजनात्मक प्रतिभा। मारवाड़ जंक्शन,पाली जिला कलेक्टर श्रीमान डॉ रविंद्र गोस्वामी की पहल पर पाली जिले में संचालित मिशन मानस के तहत विद्यार्थी में शिक्षा के साथ सह शैक्षिक गतिविधियों में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मिश्रीलाल बंजारा के निर्देशन में पीएम श्री आचार्य श्री भिक्षु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरियारी में आयोजित प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने पीएम श्री सिरियारी की आकृति बनाकर अनूठी रचनात्मक प्रस्तुति दी जिसमें संगीतमय प्रार्थना अंग्रेजी समाचार वाचन प्रतिज्ञा प्रेरणादायक अंग्रेजी सुविचार व सामान्य ज्ञान प्रस्तुत किया गया प्रधानाचार्य श्री मांगीलाल परेरिया वर्तमान परिदृश्य में अंग्रेजी शिक्षा की महत्वता के बारे में जानकारी दी व समस्त स्टाफ ने उपस्थित रहकर भागीदारी निभाई ।1
- मंदिर दर्शन करने जा रहे तीन भाई हादसे में घायल: हाईवे पर स्कूटी और बाइक में हुई टक्कर, चार घायल ,एक जोधपुर रेफर पाली में देर शाम हाईवे पर स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बहनों पर सवार चार लोग घायल हो गए। सभी गायों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया। जबकि तीन का इलाज पाली अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार छोटा रुणिचा धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। बाइक सवार उत्तवण गांव निवासी जीतू पुत्र बाबूलाल उम्र 25 साल पाली के भटवाड़ा गांव निवासी अमर पुत्र मोहनलाल और पाली के नयागांव निवासी कुलदीप पुत्र भेराराम जोधपुर रोड, घूमटी के पास स्थित छोटा रुणिचा धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जोधपुर रोड गोमती के पास उनकी बाइक अचानक सामने आ रही स्कूटी से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों पर सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।1