Shuru
Apke Nagar Ki App…
पेट्रोल पंप पर जब फोन नहीं चला सकते तो....? इंडिया गेट पर तो गेट...?
SK Raja NEWS INDIA MP
पेट्रोल पंप पर जब फोन नहीं चला सकते तो....? इंडिया गेट पर तो गेट...?
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by SK Raja NEWS INDIA MP1
- सिंग्रामपुर /// जबेरा थाना की सिंग्रामपुर चौकी अंतर्गत दमोह–जबलपुर स्टेट हाईवे पर सोमवार दोपहर करीब 11 बजे फाल्को नाला मंदिर के पास एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। जबलपुर से दमोह की ओर जा रहे चावल से लदे ट्रक के ब्रेक फेल होते ही वह आगे चल रही दर्शनार्थियों से भरी पिकअप से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रकों से भिड़ गई। पलभर में चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरा-तफरी छा गई। हादसा गोसलपुर-सिहोरा से बांदकपुर दर्शन जा रहे दहिया परिवार के साथ हुआ। पिकअप में 20–25 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे। टक्कर में पिकअप के परखच्चे उड़ गए, जबकि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दर्जनभर से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही जबेरा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान और सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी गणेश दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया गया। 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से घायलों को कटंगी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां एक दर्जन का इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल चार-पांच लोगों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद दमोह–जबलपुर स्टेट हाईवे पर भारी अव्यवस्था फैल गई। करीब आधे घंटे तक मार्ग पूरी तरह बाधित रहा, जबकि लगभग एक घंटे तक आवागमन प्रभावित होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर वन-वे व्यवस्था से यातायात बहाल कराया। थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों में नंदू पाल, छोटेलाल पाल, बारेलाल, बंदना, दयाराम, संध्या, सुशीला, ओम, प्रदीप, महिमा, रेखा, रोशनी, कार्तिक, पुत्तोबाई, नंदिनी, खुशी, सोनाक्षी, मानवी, राधिका, वेद, कन्हैया सहित सिमरिया-बेलखाड़ू क्षेत्र के महिला-पुरुष व बच्चे शामिल हैं।1
- *सतना में कंटेनर-ट्रक की टक्कर, दोनों सड़क किनारे पलटे:* 16 भैंसों की मौत, ड्राइवर फरार, तिघरा मोड़ के पास हादसा1
- नगर के सेंट्रल बैंक में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने चोर ने लाकर की दीवार में किया ब्लास्ट1
- महेंद्र लोधी की मौत के बाद जब हम उनके घर पहुंचे, तो पूरा परिवार दर्द में डूबा मिला। पत्नी ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई… लेकिन अभी तक कोई अधिकारी घर नहीं पहुंचा। बात करते-करते अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, सीने में तेज दर्द उठा और घर में अफरा-तफरी मच गई। एक तरफ पति की मौत का गम, दूसरी तरफ टूटा हुआ परिवार और 7 महीने का मासूम बच्चा… आखिर कब मिलेगा न्याय? ये सिर्फ महेंद्र लोधी की कहानी नहीं, बल्कि हर उस गरीब और आम आदमी की आवाज है जिसे सिस्टम ने अनसुना किया। पूरा सच जानिए इस ग्राउंड रिपोर्ट में। वीडियो शेयर करें ताकि ये आवाज दमोह से निकलकर पूरे मध्यप्रदेश तक पहुंचे। #MahendraLodhi #DamohNews #JusticeForMahendra #MPNews #GroundReport1
- Post by Rahul Lakhera1
- आजाद अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा विशाल रैली एवं ज्ञापन पटेरा/आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के माध्यम से आज 8 फरवरी को मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिलों में एक साथ माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन माननीय जिला कलेक्टर महोदय जी को दिए जा रहे हैं इसी श्रृंखला में दमोह में भी संगठन के द्वारा ज्ञापन दिया गया ज्ञापन के पूर्व जिले के प्रत्येक विकास खंडों से सैकड़ो अध्यापक शिक्षक साथी एवं महिला शिक्षक साथी जिला कलेक्ट्रेट के बाहर एकत्रित हुए उपस्थित साथियों के द्वारा अपनी अपनी लंबित मांगों के संदर्भ में उद्बोधन दिए गए एवं एक विशाल रैली निकाल कर मध्य प्रदेश सरकार से निवेदन किया गया की यशाशीघ्र हमारी सभी मांगे यदि पूर्ण नहीं होती है तो आगामी समय में तालाबंदी हड़ताल की जाएगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी मध्य प्रदेश सरकार शासन प्रशासन की होगी कार्यक्रम के दौरान अध्यापकों ने एक साथ मोबाइल निकाल कर ई अटेंडेंस ऐप डिलीट किया और कल से अटेंडेंस न लगाने की सामूहिक शपथ ली और जिले के प्रत्येक अध्यापक साथियों से निवेदन किया कि कोई भी साथी अटेंडेंस नहीं लगाएगा तभी हमारी जीत होगी ज्ञापन में निम्न मांगों को रखा गया 1-अध्यापक शिक्षक संवर्ग को प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना करते हुए पुरानी पेंशन ग्रेच्युटी एवं अवकाशों का नगरीकरण का लाभ दिया जाए एवं क्रमन्नति और समयमान वेतनमान दिया जाए 2-अध्यापक संवर्गों को केंद्रीय कर्मचारियों की भांति 1 जनवरी 2026 से आठवें वेतनमान का लाभ दिया जाए 3-अध्यापक संवर्ग के लिए लागू की गई दोषपूर्ण अटेंडेंस व्यवस्था बंद की जाए अन्यथा यह व्यवस्था स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग के समस्त कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर भी लागू की जाए 4-हमारे संपर्क के दिवंगत अध्यापक साथियों के आश्रित परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाए 5- सितंबर 2022 की हड़ताल अवधि में रोकी गई वेतन का भुगतान तुरंत किया जाए 6-तीन संतान वाले कर्मचारियों को प्रशासनिक कार्रवाई से मुक्त किया जाए एवं संवर्ग को कैशलेस मेडिकल क्लैंप की सुविधा दी जाए 7-विगत वर्षों में अध्यापक संवर्ग से सेवा निवृत होने वाले शिक्षकों की सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक से करके ग्रेच्युटी का भुगतान किया जाए 8-हमारे संवर्ग की सेवा निवृत्ति आयु 65 वर्ष की जाए एवं अन्य वरिष्ठ कार्यालय की तरह स्कूलों में भी शनिवार का अवकाश दिया जाए इसके अतिरिक्त हमारे संवर्ग की अन्य सभी लंबित मांगे यथाशीघ्र पुरी की जाए ज्ञापन के कार्यक्रम में संवर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव जिला अध्यक्ष मुकेश सराफ जिला उपाध्यक्ष सुनील सोनी जिला कार्यकारी अध्यक्ष अभय भट्ट महेंद्र दीक्षित ताहिर खान सुरेंद्र चौबे ब्लॉक अध्यक्ष,सक्रिय सदस्य रावेंद्र सिंह, उमेश तिवारी रोहिणी प्रसाद दिलीप द्विवेदी बहादुर सिंह मातृशक्ति के रूप में श्रीमती रीता मारिया शीला पटेल पूजा असाटी रश्मि ठाकुर मनीषा प्यासी वंदना जैन गायत्री तंतवाय अर्चना मुड़ा संध्या तंतवाय नीलू श्रीवास्तव मांडवी चौबे सपना जैन अदिति लाल सहित अनेक महिला शिक्षिकाएं उपस्थिति रही,साथ ही राज्य शिक्षक संघ से प्रदेश अध्यक्ष मनोहर दुबे , डीसी बेन,देवेंद्र ठाकुर की भी कार्यक्रम में उपस्थित रही। कार्यक्रम में सभी से आग्रह किया गया यदि शासन प्रशासन शीघ्र हमारी मांगे पूर्ण नहीं करता है तो 12 अप्रैल को भोपाल में प्रदेश स्तरीय विशाल प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें मध्य प्रदेश के लाखों शिक्षक साथी एकत्रित होंगे4
- सोनभद्र -पति-पत्नी-वो का हाईवोल्टेज ड्रामा सिटी मार्ट में सोनभद्र में एक शादीशुदा युवक अपनी गर्लफ्रेंड को शॉपिंग कराने सिटी मार्ट पहुंचा था, तभी पीछे-पीछे उसकी पत्नी भी वहां आ गई। इसके बाद शॉपिंग मॉल के अंदर जमकर हंगामा हुआ और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।1