Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटना की बाकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के सियासी संग्राम में भाजपा एमएलसी और सिने स्टार पवन सिंह प्रचार में कूद पड़े हैं। इस सीट पर भाजपा की ओर से नीरज कुमार सिन्हा और राजद की तरफ से रेखा गुप्ता प्रत्याशी के रूप में आमने-सामने हैं। यह सीट वर्षों तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का चुनाव क्षेत्र रही है और अपने इस गढ़ को बचाने के लिए भाजपा ने 10 हजार से अधिक नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ 40 स्टार प्रचारकों की पूरी ताकत झोंक दी है। खुद नितिन नवीन भी दो बार प्रचार दौरा कर चुके हैं। वहीं, जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर पहली बार चुनावी जंग में उतरकर भाजपा और राजद दोनों के लिए कठिन चुनौती बन गए हैं। बाकीपुर विधानसभा उपचुनाव के तहत 3 जुलाई को वोटिंग होगी और 3 अगस्त को वोटों की गिनती की जाएगी।
Arun Pandey ki Baat
पटना की बाकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के सियासी संग्राम में भाजपा एमएलसी और सिने स्टार पवन सिंह प्रचार में कूद पड़े हैं। इस सीट पर भाजपा की ओर से नीरज कुमार सिन्हा और राजद की तरफ से रेखा गुप्ता प्रत्याशी के रूप में आमने-सामने हैं। यह सीट वर्षों तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का चुनाव क्षेत्र रही है और अपने इस गढ़ को बचाने के लिए भाजपा ने 10 हजार से अधिक नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ 40 स्टार प्रचारकों की पूरी ताकत झोंक दी है। खुद नितिन नवीन भी दो बार प्रचार दौरा कर चुके हैं। वहीं, जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर पहली बार चुनावी जंग में उतरकर भाजपा और राजद दोनों के लिए कठिन चुनौती बन गए हैं। बाकीपुर विधानसभा उपचुनाव के तहत 3 जुलाई को वोटिंग होगी और 3 अगस्त को वोटों की गिनती की जाएगी।
More news from बिहार and nearby areas
- 22 जुलाई को पटना में हुए छात्रों के प्रदर्शन और उपद्रव को लेकर पटना के डीएम और एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि इस प्रदर्शन में अन्य कई राज्यों से उपद्रवी प्रदर्शनकारी बनकर घुसे थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पटना के डीएम ने भी इस पूरे मामले को लेकर अपनी बात रखी।1
- सौरव दास के अनुसार CJP एक ऐसी नई वेबसाइट लॉन्च करने जा रही है, जहाँ पुलिस कार्रवाई से जुड़े मामलों की जानकारी, वीडियो, फोटो और अन्य साक्ष्य साझा किए जा सकेंगे। इस प्लेटफॉर्म का मुख्य उद्देश्य कथित पुलिस ज्यादतियों का दस्तावेजीकरण करना और पीड़ितों की आवाज़ को सामने लाना है। सौरव दास ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास भी पुलिस कार्रवाई से जुड़े सबूत हैं, तो वेबसाइट शुरू होने के बाद उन्हें वहाँ साझा करें ताकि मामलों का रिकॉर्ड तैयार किया जा सके और जरूरत पड़ने पर कानूनी प्रक्रिया में उनका उपयोग किया जा सके। हालाँकि, इस पहल पर अब तक संबंधित सरकारी एजेंसियों या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- पटना के बांकीपुर उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया है। इसी कड़ी में शाम के वक्त गोलघर एरिया में भाजपा के पूर्व विधायक व वर्तमान प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने एक ओर जहां एनडीए सरकार की उपलब्धियां बताईं, वहीं दूसरी ओर राजद सरकार के कार्यकाल पर तीखा प्रहार किया। बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रेम रंजन पटेल ने विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला।2
- #CockroachJantaParty #CJP #CJPIndia #CJPPatna #CockroachPolitics #PoliticalSatire #SatireIndia #PatnaNews #BiharPolitics #StudentVoice #YouthVoice1
- पटना की बाकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के सियासी संग्राम में भाजपा एमएलसी और सिने स्टार पवन सिंह प्रचार में कूद पड़े हैं। इस सीट पर भाजपा की ओर से नीरज कुमार सिन्हा और राजद की तरफ से रेखा गुप्ता प्रत्याशी के रूप में आमने-सामने हैं। यह सीट वर्षों तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का चुनाव क्षेत्र रही है और अपने इस गढ़ को बचाने के लिए भाजपा ने 10 हजार से अधिक नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ 40 स्टार प्रचारकों की पूरी ताकत झोंक दी है। खुद नितिन नवीन भी दो बार प्रचार दौरा कर चुके हैं। वहीं, जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर पहली बार चुनावी जंग में उतरकर भाजपा और राजद दोनों के लिए कठिन चुनौती बन गए हैं। बाकीपुर विधानसभा उपचुनाव के तहत 3 जुलाई को वोटिंग होगी और 3 अगस्त को वोटों की गिनती की जाएगी।1
- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का लंबे समय तक मजबूत ब्राह्मण चेहरा रहे मृत्युञ्जय तिवारी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पार्टी कार्यालय में उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने के बाद मृत्युञ्जय तिवारी ने कहा कि भाजपा ने उनके जैसे छोटे कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया है और उनके शरीर के खून का एक-एक कतरा भाजपा के लिए समर्पित रहेगा। राजद पर हमला बोलते हुए मृत्युञ्जय तिवारी ने कहा कि जिस पार्टी के पास न कोई नीति है, न नियत और न ही नेतृत्व, उस पार्टी में कोई कार्यकर्ता काम नहीं कर सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने राजद में जिस निष्ठा और समर्पण भाव से काम किया, उसका उन्हें वहाँ सम्मान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने विकसित भारत और विकसित बिहार बनाने का संकल्प लिया है, जिसे आगे बढ़ाने में वे अपना योगदान देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें गर्व है कि वे ऐसी पार्टी में शामिल हुए हैं जो देश के लिए सोचती है। गौरतलब है कि मृत्युञ्जय तिवारी ने 16 जुलाई को ही राजद से इस्तीफा दे दिया था। राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने तेजस्वी यादव के विदेश दौरे से लौटने तक उनका इस्तीफा होल्ड पर रखा था, लेकिन मृत्युञ्जय तिवारी ने स्पष्ट कर दिया था कि अब बातचीत का समय निकल चुका है।1
- राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पैलेट गन पीड़ित छात्र को मीडिया के सामने पेश करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विरोध-प्रदर्शनों के दौरान छात्रों के साथ हुई कार्रवाई गंभीर चिंता का विषय है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर बल प्रयोग किया गया है और सरकार को इस पूरे मामले का जवाब देना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है और छात्रों की आवाज़ को दबाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है, और अब देखना होगा कि सरकार इस मुद्दे पर क्या प्रतिक्रिया देती है और आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।1
- NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन दिल्ली के जंतर-मंतर से बिहार पहुंच गया है। राज्य में बीते 2 दिनों से अलग-अलग जिलों में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। इसे देखते हुए पटना में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है और कई जिलों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। इससे पहले 22 जुलाई को छात्रों ने पटना के गांधी मैदान से राजभवन तक मार्च निकाला था। इस दौरान पुलिस ने 2 बार बैरिकेडिंग कर स्टूडेंट्स को रोका, लेकिन छात्र बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगे। इसके बाद पुलिस ने 2 बार लाठीचार्ज किया। इधर, बिहार पुलिस ने अलग-अलग जिलों में हुए प्रदर्शन में शामिल 250 से ज्यादा छात्रों की तस्वीरें जारी कर दी हैं। इनमें सबसे ज्यादा 86 फोटो कटिहार प्रशासन की ओर से जारी की गई हैं। तस्वीरों में कई स्टूडेंट्स सड़क पर खड़े और आपस में बात करते नजर आ रहे हैं। वहीं मुजफ्फरपुर पुलिस ने तस्वीरें जारी करते हुए अपराधियों की तरह इन छात्रों की पहचान बताने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।1