Shuru
Apke Nagar Ki App…
लौह पुरुष भारत रत्न सरदार पटेल जी की 151 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई - प्रमोद कुमार पटेल
एनामुल हक
लौह पुरुष भारत रत्न सरदार पटेल जी की 151 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई - प्रमोद कुमार पटेल
More news from बिहार and nearby areas
- पिता की पुण्यतिथि पर सेवा की मिसाल, RSK GLOBAL SCHOOL के निदेशक केके सर ने छठव्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री पिता की पुण्यतिथि पर सेवा की मिसाल, RSK GLOBAL SCHOOL के निदेशक केके सर ने छठव्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री1
- लौह पुरुष भारत रत्न सरदार पटेल जी की 151 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई - प्रमोद कुमार पटेल1
- नशामुक्त बिहार अभियान के तहत समाहरणालय में जागरूकता एवं संकल्प कार्यक्रम आयोजित1
- नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत समाहरणालय सभागार में जागरूकता एवं संकल्प कार्यक्रम आयोजित नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत समाहरणालय सभागार में जागरूकता एवं संकल्प कार्यक्रम आयोजित जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं जीविका दीदियों ने लिया नशा मुक्त बिहार के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प छपरा: मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा दिनांक 27 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक संचालित नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत आज जिला समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जागरूकता एवं संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रतिनिधि दीदियों, जीविका दीदियों सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों तथा विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्त बिहार के निर्माण में शत-प्रतिशत योगदान देने की शपथ दिलाई गई। सभी ने संकल्प लिया कि वे किसी भी प्रकार के नशीले अथवा मादक पदार्थ का किसी भी रूप में या किसी भी उद्देश्य से सेवन नहीं करेंगे तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही अपने परिवार, मित्रों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों एवं संपर्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा सरकार द्वारा नशीले पदार्थों से संबंधित बनाए गए कानूनों एवं नियमों का पूर्णतः पालन करने का संकल्प लिया गया। स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक नशामुक्त जीवन का संदेश पहुंचाने की भी शपथ ली गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में ब्रह्माकुमारी प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बीके अनामिका दीदी द्वारा जिला पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, सहायक आयुक्त उत्पाद एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात बीके प्रियांशु दीदी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित इस जागरूकता अभियान में आध्यात्मिक शक्ति एवं प्रशासनिक प्रयासों का समन्वय नशामुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने बताया कि दिनांक 01 से 07 नवंबर तक जीविका दीदियों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत नशे के प्रति अधिक संवेदनशील आबादी के बीच प्रेरक संबोधन, लघु नाटक एवं अन्य जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ तन एवं स्वस्थ मन के साथ सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सारण जिले में अब तक 25 हजार से अधिक लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई जा चुकी है। इसके अतिरिक्त 42 विद्यालयों, 13 महाविद्यालयों, 09 धार्मिक संस्थानों, विभिन्न सरकारी कार्यालयों तथा 03 अन्य स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है, जिसका उन्मूलन केवल कानूनी प्रावधानों से संभव नहीं है। इसके लिए व्यक्तिगत जागरूकता के साथ-साथ परिवार एवं समाज की सामूहिक सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने जीविका दीदियों से अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान नशे से संबंधित हॉटस्पॉट स्थलों को चिह्नित कर प्रशासन को उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसे स्थलों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए इस सामाजिक बुराई पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि नशा मुक्त बिहार अभियान का उद्देश्य केवल कानूनों एवं नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक जागरूकता का संदेश पहुंचाकर इसे एक व्यापक जन आंदोलन का स्वरूप देना है। उन्होंने कहा कि नशामुक्ति के लिए परिवार एवं समाज के स्तर पर सामूहिक जागरूकता और दृढ़ संकल्प आवश्यक है। समाज में यह सर्वसम्मति विकसित होनी चाहिए कि नशा एक बुरी सामाजिक प्रवृत्ति है और इसे जड़ से समाप्त करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिला पदाधिकारी ने सभागार में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों से अपील की कि वे इस अभियान को केवल एक सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखें, बल्कि अपने-अपने क्षेत्रों एवं सामाजिक दायरों में इसे जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाएं। उन्होंने वर्ष 2029 तक नशामुक्त बिहार के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिले के प्रत्येक परिवार एवं पूरे समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रतिबद्ध होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से जीविका दीदियों, सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्थाओं तथा सभी संबंधित विभागों से आपसी समन्वय स्थापित कर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने की अपील की। कार्यक्रम का मुख्य संदेश यही रहा कि नशामुक्त बिहार का निर्माण केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक, प्रत्येक परिवार और पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।2
- 🚨 आरा में भीषण जाम! एम्बुलेंस और स्कूल बसें फंसीं, सड़क पर उतरा जनता का आक्रोश! आरा जीरो माइल से लेकर तेतरिया तक सड़क पर भीषण जाम की स्थिति देखने को मिली। जाम के कारण एम्बुलेंस और स्कूली बसें भी घंटों फंसी रहीं। इससे मरीजों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से आम लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने जाम की समस्या को लेकर नाराजगी जताई और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। आखिर कब मिलेगी आरा की जनता को जाम से मुक्ति? #Ara #AraNews #BhojpurNews #TrafficJam #AraTraffic #BiharNews #Ambulance #SchoolBus #ARNEWS24x71
- आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को आगामी छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी, भोजपुर एवं पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा संयुक्त रूप से उदवंतनगर थाना अंतर्गत बेलाउर सूर्य मंदिर एवं छठ घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छठ घाट की साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु सुगम रास्ते, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाट पर रोशनी की समुचित व्यवस्था, खतरनाक एवं गहरे जल वाले स्थानों की पहचान, आवश्यकतानुसार सुरक्षा संकेतक लगाने, भीड़ नियंत्रण तथा वाहनों के सुचारु आवागमन के लिए उचित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान छठ घाट पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए विधि-व्यवस्था संधारण, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, नियमित गश्ती, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी एवं किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सूर्य मंदिर समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों के साथ जनसंवाद किया गया। इस दौरान उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं छठ महापर्व से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01, पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, थानाध्यक्ष, उदवंतनगर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।1
- सरण बिहार पीरारी गंडक नदी नाला आप लोगों के बीच हम लेकर आए हैं क्या कर सफाई है हमारे देश के अंदर दिखाइए सरण बिहार पीरारी गंडक नदी नाला आप लोगों के बीच हम लेकर आए हैं क्या कर सफाई है हमारे देश के अंदर दिखाइए1
- परसा मे बाढ़ का पानी घटा, लेकिन पशुपालकों की परेशानी बरकरार,मच्छरों के आतंक से परेशान पशुपालक दुधारू मवेशियों के लिए बनवा रहे मच्छरदानी, सिलाई पर खर्च हो रहे 1500 से 2000 रुपये1