Shuru
Apke Nagar Ki App…
CITY NEWS फर्रुखाबाद पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी का आयोजन
CITY NEWS
CITY NEWS फर्रुखाबाद पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी का आयोजन
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- *पूर्व सैनिक के पिता से मारपीट का आरोप,कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री जनता दरबार पहुंचने को मजबूर,डेढ़ माह पुरानी घटना में अमृतपुर पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप; थाना अध्यक्ष बोले—जांच कर होगी कार्रवाई *अमृतपुर/फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर गहलवार निवासी एक व्यक्ति ने खुद को पूर्व सैनिक का पिता बताते हुए गांव के ही कुछ दबंगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को संबोधित प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है और कहा है कि पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे वह मानसिक रूप से आहत हैं और मुख्यमंत्री जनता दरबार में जाने को मजबूर हो रहे हैं। पीड़ित राकेश उर्फ ययतेदर कुमार पुत्र स्व. रामचंद्र मिश्रा निवासी हरसिंहपुर गहलवार थाना अमृतपुर जनपद फर्रुखाबाद ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 22 जनवरी 2026 को वह गांव में बैंक खाता खुलवाने गए थे। आरोप है कि दोपहर करीब 2:25 बजे बाहर निकलते ही गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बीच-बचाव के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित का कहना है कि घटना को गांव के कई लोगों ने देखा और सुना, इसके बावजूद पुलिस ने अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहले भी शिकायत दी गई थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने खुद को पूर्व सैनिक का पिता बताते हुए कहा है कि इस घटना से वह बेहद आहत हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वह मुख्यमंत्री जनता दरबार में जाकर शिकायत दर्ज कराएंगे। इस मामले में थाना अमृतपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि डेढ़ माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी न तो मुकदमा दर्ज हुआ और न ही आरोपियों के खिलाफ ठोस कदम उठाया गया। वहीं, थाना अध्यक्ष मोनू शाक्या ने बताया कि प्रकरण की जानकारी मिली है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि पीड़ित को न्याय कब तक मिल पाता। पीड़ित का यहां भी कहना है कि अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो वहां आत्महत्या कर लेगा जिसका जिम्मेदार फर्रुखाबाद जनपद की थाना अमृतपुर पुलिस होगी। पीड़ित ने यहां भी बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर अमृतपुर थाना पुलिस को घटना के दिन ही अवगत कराया गया था उसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई जांच के नाम पर उन्हें थाने की कार्रवाई से टहलाया जा रहा है।1
- Post by Vipin Yadav1
- Post by Anurag Rajput1
- *खड़े ट्रैक्टर में घुसा थ्री व्हीलर पांच घायल* *सौरिख कन्नौज* रोड पर खड़े ट्रैक्टर में पीछे से थ्री व्हीलर घुस गया जिससे उसे पर सवार पांच लोग घायल हो गए पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गंभीर हालत में एक महिला मेडिकल कॉलेज रेफर की गई। थाना तालग्राम के गांव सलेमपुर निवासी लखन गुप्ता अपनी बहन उपासना निवासी कोसमा घिरोर मैनपुरी के घर से अपनी पत्नी आरती देवी पत्नी लखन गुप्ता, लला पुत्र लखन गुप्ता, गौरव पुत्र लखन गुप्ता तथा भाजी अनुष्का पुत्री राम सिंह को लेकर अपने गांव वापस आ रहा था जैसे ही उनका थ्री व्हीलर सौरिख नादेमऊ मार्ग पर गांव बहादुरपुर के पास पहुंचा वहां पहले से रोड पर खड़े ट्रैक्टर जिस पर सरिया लदी हुई थी उससे टकरा गया जिससे उपरोक्त सभी घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपनी गाड़ी से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया वहां गंभीर हालत में आरती पत्नी लखन गुप्ता को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लखन गुप्ता ने बताया मेरे पिताजी की आज देहांत हो गया था जिससे मैं अपनी पत्नी एवं बहन व बच्चों को लेकर वापस लौट रहा था तभी यह हादसा हो गया।1
- जलालाबाद में फिल्म के विरोध में संगठनों ने सौंपा ज्ञापन शाहजहांपुर / जलालाबाद। अखिल भारतीय युवा शक्ति संगठन, राष्ट्रीय बजरंग दल संगठन एवं वीर अहीर निर्माण सेना संयुक्त मोर्चा हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उप जिला अधिकारी जलालाबाद प्रभात राव को ज्ञापन सौंपकर 27 फरवरी 2026 को प्रदर्शित होने वाली फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” पर आपत्ति जताई। संगठन पदाधिकारियों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि फिल्म के प्रचार-प्रसार, ट्रेलर एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री में समुदाय विशेष को आपत्तिजनक एवं गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे सामाजिक वैमनस्य और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने आशंका जताई कि इससे विभिन्न समुदायों के बीच शांति भंग होने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है। ज्ञापन में मांग की गई कि मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई की जाए तथा आवश्यक हो तो प्राथमिकी दर्ज की जाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पोस्टर दिखाकर नारेबाजी भी की। मौके पर एडवोकेट अर्पित भामा, ओवेंद्र यादव, अनुज यादव, सचिन यादव, प्रभात यादव, विवेक कुमार यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। उप जिला अधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।1
- CITY NEWS उत्तर प्रदेश में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत फर्रुखाबाद में बड़ी कार्रवाई1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- अमृतपुर में लेखपाल पर अवैध वसूली का आरोप धारा 67 की कार्रवाई के नाम पर 10 हजार रुपये लेने की शिकायत, एफिडेविट देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई अमृतपुर (फर्रुखाबाद) तहसील अमृतपुर क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर गहलवार निवासी पीड़ित तरुण प्रकाश सिंह ने क्षेत्रीय लेखपाल गौरव यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि धारा 67 की कार्रवाई के नाम पर उनसे ₹10,000 की अवैध वसूली की गई, लेकिन न तो आरोपितों पर कार्रवाई हुई और न ही धनराशि वापस की गई। पीड़ित के अनुसार उन्होंने अवैध कब्जे की शिकायत तहसील समाधान दिवस में की थी। जांच के दौरान शिकायत सही पाई गई और मौके पर विपक्षी पक्ष का कब्जा भी मिला। इसी बीच लेखपाल द्वारा कथित रूप से तरुण प्रकाश सिंह से ₹10,000 की मांग की गई। आरोप है कि लेखपाल ने कहा कि धारा 67 के तहत कार्रवाई के लिए सरकारी रसीद कटेगी, तभी आगे की प्रक्रिया पूरी होगी। तरुण प्रकाश सिंह का कहना है कि रुपये लेने के बावजूद संबंधित लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने उच्च अधिकारियों को लिखित एफिडेविट देकर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक संबंधित लेखपाल के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। पीड़ित ने मांग की है कि उनसे ली गई धनराशि वापस कराई जाए और लेखपाल के विरुद्ध अवैध वसूली का मुकदमा दर्ज किया जाए। उनका कहना है कि ऐसे मामलों से ईमानदार कर्मचारियों की छवि भी धूमिल होती है। इस संबंध में जब उपजिलाधिकारी अमृतपुर से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो संपर्क नहीं हो सका। सुनवाई न होने से आहत पीड़ित ने मीडिया का सहारा लेते हुए शासन-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।2