logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जलालाबाद में फिल्म के विरोध में संगठनों ने सौंपा ज्ञापन शाहजहांपुर / जलालाबाद। जलालाबाद में फिल्म के विरोध में संगठनों ने सौंपा ज्ञापन शाहजहांपुर / जलालाबाद। अखिल भारतीय युवा शक्ति संगठन, राष्ट्रीय बजरंग दल संगठन एवं वीर अहीर निर्माण सेना संयुक्त मोर्चा हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उप जिला अधिकारी जलालाबाद प्रभात राव को ज्ञापन सौंपकर 27 फरवरी 2026 को प्रदर्शित होने वाली फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” पर आपत्ति जताई। संगठन पदाधिकारियों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि फिल्म के प्रचार-प्रसार, ट्रेलर एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री में समुदाय विशेष को आपत्तिजनक एवं गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे सामाजिक वैमनस्य और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने आशंका जताई कि इससे विभिन्न समुदायों के बीच शांति भंग होने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है। ज्ञापन में मांग की गई कि मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई की जाए तथा आवश्यक हो तो प्राथमिकी दर्ज की जाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पोस्टर दिखाकर नारेबाजी भी की। मौके पर एडवोकेट अर्पित भामा, ओवेंद्र यादव, अनुज यादव, सचिन यादव, प्रभात यादव, विवेक कुमार यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। उप जिला अधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

12 hrs ago
user_तेजपाल कठेरिया
तेजपाल कठेरिया
जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

जलालाबाद में फिल्म के विरोध में संगठनों ने सौंपा ज्ञापन शाहजहांपुर / जलालाबाद। जलालाबाद में फिल्म के विरोध में संगठनों ने सौंपा ज्ञापन शाहजहांपुर / जलालाबाद। अखिल भारतीय युवा शक्ति संगठन, राष्ट्रीय बजरंग दल संगठन एवं वीर अहीर निर्माण सेना संयुक्त मोर्चा हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उप जिला अधिकारी जलालाबाद प्रभात राव को ज्ञापन सौंपकर 27 फरवरी 2026 को प्रदर्शित होने वाली फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” पर आपत्ति जताई। संगठन पदाधिकारियों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि फिल्म के प्रचार-प्रसार, ट्रेलर एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री में समुदाय विशेष को आपत्तिजनक एवं गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे सामाजिक वैमनस्य और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने आशंका जताई कि इससे विभिन्न समुदायों के बीच शांति भंग होने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है। ज्ञापन में मांग की गई कि मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई की जाए तथा आवश्यक हो तो प्राथमिकी दर्ज की जाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पोस्टर दिखाकर नारेबाजी भी की। मौके पर एडवोकेट अर्पित भामा, ओवेंद्र यादव, अनुज यादव, सचिन यादव, प्रभात यादव, विवेक कुमार यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। उप जिला अधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जलालाबाद में फिल्म के विरोध में संगठनों ने सौंपा ज्ञापन शाहजहांपुर / जलालाबाद। अखिल भारतीय युवा शक्ति संगठन, राष्ट्रीय बजरंग दल संगठन एवं वीर अहीर निर्माण सेना संयुक्त मोर्चा हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उप जिला अधिकारी जलालाबाद प्रभात राव को ज्ञापन सौंपकर 27 फरवरी 2026 को प्रदर्शित होने वाली फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” पर आपत्ति जताई। संगठन पदाधिकारियों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि फिल्म के प्रचार-प्रसार, ट्रेलर एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री में समुदाय विशेष को आपत्तिजनक एवं गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे सामाजिक वैमनस्य और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने आशंका जताई कि इससे विभिन्न समुदायों के बीच शांति भंग होने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है। ज्ञापन में मांग की गई कि मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई की जाए तथा आवश्यक हो तो प्राथमिकी दर्ज की जाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पोस्टर दिखाकर नारेबाजी भी की। मौके पर एडवोकेट अर्पित भामा, ओवेंद्र यादव, अनुज यादव, सचिन यादव, प्रभात यादव, विवेक कुमार यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। उप जिला अधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    1
    जलालाबाद में फिल्म के विरोध में संगठनों ने सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर / जलालाबाद।
अखिल भारतीय युवा शक्ति संगठन, राष्ट्रीय बजरंग दल संगठन एवं वीर अहीर निर्माण सेना संयुक्त मोर्चा हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उप जिला अधिकारी जलालाबाद प्रभात राव को ज्ञापन सौंपकर 27 फरवरी 2026 को प्रदर्शित होने वाली फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” पर आपत्ति जताई।
संगठन पदाधिकारियों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि फिल्म के प्रचार-प्रसार, ट्रेलर एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री में समुदाय विशेष को आपत्तिजनक एवं गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे सामाजिक वैमनस्य और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने आशंका जताई कि इससे विभिन्न समुदायों के बीच शांति भंग होने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है।
ज्ञापन में मांग की गई कि मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई की जाए तथा आवश्यक हो तो प्राथमिकी दर्ज की जाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पोस्टर दिखाकर नारेबाजी भी की।
मौके पर एडवोकेट अर्पित भामा, ओवेंद्र यादव, अनुज यादव, सचिन यादव, प्रभात यादव, विवेक कुमार यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
उप जिला अधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    user_तेजपाल कठेरिया
    तेजपाल कठेरिया
    जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 24 घंटे बाद भी अनशनरत दिव्यांग संत को देखने नहीं पहुंचा प्रशासन, बिगड़ी तबीयत; बोले—कुछ हुआ तो जिम्मेदार होंगे जिलाधिकारी 📍 अमृतपुर/फर्रुखाबाद तहसील अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम आसमपुर तितर्फा निवासी दिव्यांग संत कौशल कुमार अग्निहोत्री का आमरण अनशन अब गंभीर मोड़ लेता जा रहा है। 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर हालचाल लेने नहीं पहुंचा। लगातार अन्न-जल त्यागे बैठे संत की आवाज लड़खड़ाने लगी है और स्वास्थ्य भी बिगड़ता जा रहा है। परिजनों व समर्थकों का कहना है कि किसी भी समय बड़ी अनहोनी हो सकती है। संत ने राजस्व भूमि, मुख्यमंत्री आवास पात्रता और कथित गलत निस्तारण रिपोर्टों को लेकर अनशन शुरू किया है। उनका आरोप है कि तहसील अमृतपुर प्रशासन जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के इशारे पर मनमानी कर रहा है। संत ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि उनके साथ कोई घटना होती है या जान जाती है तो इसकी जिम्मेदारी जिले के मुखिया और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की होगी। भूमि व आवास प्रकरण में गंभीर आरोप संत का आरोप है कि नवीन परती गाटा संख्या 2294 (रकबा 0.1090 हेक्टेयर) और बंजर गाटा संख्या 2296घ सहित अन्य सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे हैं। कार्रवाई के बजाय गलत निस्तारण रिपोर्ट लगाकर शासन को गुमराह किया गया। मुख्यमंत्री आवास योजना में भी विरोधाभासी रिपोर्ट लगाए जाने का आरोप है। संत का दावा है कि उन्हें पात्र घोषित किया गया था, लेकिन बाद में अलग-अलग आख्या प्रस्तुत कर प्रकरण को उलझा दिया गया। सड़क निर्माण व कब्जा मुक्त कराने की मांग संत की प्रमुख मांगों में देवपाल सिंह राठौर के यहां से तरुण प्रकाश सिंह राठौर के मकान से होते हुए श्री शिव शंकर मंदिर व ब्रह्मदेव स्थान तक पक्की सड़क निर्माण, चकमार्ग गाटा संख्या 2312 को कब्जा मुक्त कराना और संबंधित अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करना शामिल है। प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल अनशन के 24 घंटे बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम या कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों में रोष है कि आखिर प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार क्यों कर रहा है? संत ने कहा कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होगी, उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। अब देखना होगा कि प्रशासन समय रहते हस्तक्षेप करता है या मामला और गंभीर रूप लेता है।
    2
    24 घंटे बाद भी अनशनरत दिव्यांग संत को देखने नहीं पहुंचा प्रशासन, बिगड़ी तबीयत; बोले—कुछ हुआ तो जिम्मेदार होंगे जिलाधिकारी
📍 अमृतपुर/फर्रुखाबाद
तहसील अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम आसमपुर तितर्फा निवासी दिव्यांग संत कौशल कुमार अग्निहोत्री का आमरण अनशन अब गंभीर मोड़ लेता जा रहा है। 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर हालचाल लेने नहीं पहुंचा। लगातार अन्न-जल त्यागे बैठे संत की आवाज लड़खड़ाने लगी है और स्वास्थ्य भी बिगड़ता जा रहा है। परिजनों व समर्थकों का कहना है कि किसी भी समय बड़ी अनहोनी हो सकती है।
संत ने राजस्व भूमि, मुख्यमंत्री आवास पात्रता और कथित गलत निस्तारण रिपोर्टों को लेकर अनशन शुरू किया है। उनका आरोप है कि तहसील अमृतपुर प्रशासन जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के इशारे पर मनमानी कर रहा है। संत ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि उनके साथ कोई घटना होती है या जान जाती है तो इसकी जिम्मेदारी जिले के मुखिया और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की होगी।
भूमि व आवास प्रकरण में गंभीर आरोप
संत का आरोप है कि नवीन परती गाटा संख्या 2294 (रकबा 0.1090 हेक्टेयर) और बंजर गाटा संख्या 2296घ सहित अन्य सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे हैं। कार्रवाई के बजाय गलत निस्तारण रिपोर्ट लगाकर शासन को गुमराह किया गया।
मुख्यमंत्री आवास योजना में भी विरोधाभासी रिपोर्ट लगाए जाने का आरोप है। संत का दावा है कि उन्हें पात्र घोषित किया गया था, लेकिन बाद में अलग-अलग आख्या प्रस्तुत कर प्रकरण को उलझा दिया गया।
सड़क निर्माण व कब्जा मुक्त कराने की मांग
संत की प्रमुख मांगों में देवपाल सिंह राठौर के यहां से तरुण प्रकाश सिंह राठौर के मकान से होते हुए श्री शिव शंकर मंदिर व ब्रह्मदेव स्थान तक पक्की सड़क निर्माण, चकमार्ग गाटा संख्या 2312 को कब्जा मुक्त कराना और संबंधित अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करना शामिल है।
प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
अनशन के 24 घंटे बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम या कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों में रोष है कि आखिर प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार क्यों कर रहा है?
संत ने कहा कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होगी, उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। अब देखना होगा कि प्रशासन समय रहते हस्तक्षेप करता है या मामला और गंभीर रूप लेता है।
    user_रामू राजपूत पत्रकार
    रामू राजपूत पत्रकार
    Court reporter अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ग्राम पंचायत हरियावां में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली बाबा खाटू श्याम जी की भव्य यात्रा, भंडारे का हुआ विशाल आयोजन जागो न्यूज हरदोई उ. प्र. हरदोई जनपद के ग्राम पंचायत हरियावां में बाबा खाटू श्याम जी की भव्य शोभायात्रा बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण छा गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ निकली इस यात्रा में महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बाबा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा ग्राम पंचायत के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम जी की झांकी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा के दौरान अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी और अन्य व्यवस्थाएं भी की गईं। यात्रा के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों ने मिल-जुलकर सेवा कार्य में भाग लिया और पूरे आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे और सभी ने आयोजन समिति की सराहना की। ग्राम हरियावां में आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन गया, जहां सभी समुदाय के लोगों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
    1
    ग्राम पंचायत हरियावां में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली बाबा खाटू श्याम जी की भव्य यात्रा, भंडारे का हुआ विशाल आयोजन
जागो न्यूज हरदोई उ. प्र. 
हरदोई जनपद के ग्राम पंचायत हरियावां में बाबा खाटू श्याम जी की भव्य शोभायात्रा बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण छा गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ निकली इस यात्रा में महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बाबा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा ग्राम पंचायत के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम जी की झांकी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा के दौरान अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी और अन्य व्यवस्थाएं भी की गईं।
यात्रा के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों ने मिल-जुलकर सेवा कार्य में भाग लिया और पूरे आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे और सभी ने आयोजन समिति की सराहना की।
ग्राम हरियावां में आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन गया, जहां सभी समुदाय के लोगों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
    user_जागो न्यूज "उत्तर प्रदेश"
    जागो न्यूज "उत्तर प्रदेश"
    Lawyer शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • हरदोई पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोर गोली लगने से घायल, दोनों घायलों को इलाज हेतु मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। थाना शहर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
    1
    हरदोई पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोर गोली लगने से घायल, दोनों घायलों को इलाज हेतु मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। थाना शहर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • डिक्की पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 40वां स्थापना दिवस ‘माणिक जयंती’ खुदागंज क्षेत्र स्थित डिक्की पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में 40वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में ‘माणिक जयंती’ के रूप में मनाया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया था और कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
    1
    डिक्की पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 40वां स्थापना दिवस ‘माणिक जयंती’
खुदागंज क्षेत्र स्थित डिक्की पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में 40वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में ‘माणिक जयंती’ के रूप में मनाया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया था और कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
    user_Syed AzharUsman
    Syed AzharUsman
    Local News Reporter तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • शाहजहांपुर, 23 फरवरी। भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के कार्यकर्ताओं ने ' यादव जी की लव स्टोरी ' फ़िल्म पर रोक
    1
    शाहजहांपुर, 23 फरवरी। भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के कार्यकर्ताओं ने ' यादव जी की लव स्टोरी ' फ़िल्म पर रोक
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Security Guard Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • पीलीभीत। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सुनगढ़ी पुलिस और SOG टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्र ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कलेक्ट्रेट के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के घर हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश किया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत कुल 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में सोना, चांदी और नकदी बरामद की है। प्रमुख बरामदगी: पुलिस ने चोरों के पास से चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल बरामद करने का दावा किया है: सोना: करीब 23 तोला चांदी: करीब 2 किलो 450 ग्राम नकदी: 2,27,000 रुपये कैसे दिया घटना को अंजाम? वल्लभनगर स्थित पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया था। थाना सुनगढ़ी और SOG की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लदपुरा बाईपास के पास घेराबंदी कर इन अभियुक्तों को दबोचा। पुलिस के अनुसार, यह गैंग काफी शातिर है और रेकी करने के बाद बंद घरों को निशाना बनाता था। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तराखंड और बरेली के अपराधी भी शामिल हैं, जो अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय थे। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण: पकड़े गए आरोपियों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं, जो चोरी के माल को ठिकाने लगाने और छिप़ाने में एक-दूसरे की मदद करते थे: अकील (खटीमा, उत्तराखंड) दीपक गुप्ता (शेरगढ़, बरेली) रिजवान (खटीमा, उत्तराखंड) मो. फैजान (सुनगढ़ी, पीलीभीत) किरण गुप्ता (शेरगढ़, बरेली) सिम्मी बी (खटीमा, उत्तराखंड) "पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इस गिरोह को दबोचा है। इनके पास से बरामद आभूषणों और नकदी की पुष्टि पीड़ित परिवार द्वारा की गई है। सभी अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।" — सुकीर्ति माधव मिश्र, पुलिस अधीक्षक, पीलीभीत थाना सुनगढ़ी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 65/2026 और थाना कोतवाली के मुकदमा संख्या 64/2026 के तहत इन सभी पर बीएनएस (BNS) की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
    1
    पीलीभीत। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सुनगढ़ी पुलिस और SOG टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्र ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कलेक्ट्रेट के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के घर हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश किया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत कुल 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में सोना, चांदी और नकदी बरामद की है।
प्रमुख बरामदगी:
पुलिस ने चोरों के पास से चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल बरामद करने का दावा किया है:
सोना: करीब 23 तोला
चांदी: करीब 2 किलो 450 ग्राम
नकदी: 2,27,000 रुपये
कैसे दिया घटना को अंजाम?
वल्लभनगर स्थित पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया था। थाना सुनगढ़ी और SOG की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लदपुरा बाईपास के पास घेराबंदी कर इन अभियुक्तों को दबोचा।
पुलिस के अनुसार, यह गैंग काफी शातिर है और रेकी करने के बाद बंद घरों को निशाना बनाता था। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तराखंड और बरेली के अपराधी भी शामिल हैं, जो अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
पकड़े गए आरोपियों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं, जो चोरी के माल को ठिकाने लगाने और छिप़ाने में एक-दूसरे की मदद करते थे:
अकील (खटीमा, उत्तराखंड)
दीपक गुप्ता (शेरगढ़, बरेली)
रिजवान (खटीमा, उत्तराखंड)
मो. फैजान (सुनगढ़ी, पीलीभीत)
किरण गुप्ता (शेरगढ़, बरेली)
सिम्मी बी (खटीमा, उत्तराखंड)
"पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इस गिरोह को दबोचा है। इनके पास से बरामद आभूषणों और नकदी की पुष्टि पीड़ित परिवार द्वारा की गई है। सभी अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।"
— सुकीर्ति माधव मिश्र, पुलिस अधीक्षक, पीलीभीत
थाना सुनगढ़ी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 65/2026 और थाना कोतवाली के मुकदमा संख्या 64/2026 के तहत इन सभी पर बीएनएस (BNS) की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
    user_Journalist Amit Dixit
    Journalist Amit Dixit
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *पूर्व सैनिक के पिता से मारपीट का आरोप,कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री जनता दरबार पहुंचने को मजबूर,डेढ़ माह पुरानी घटना में अमृतपुर पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप; थाना अध्यक्ष बोले—जांच कर होगी कार्रवाई *अमृतपुर/फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर गहलवार निवासी एक व्यक्ति ने खुद को पूर्व सैनिक का पिता बताते हुए गांव के ही कुछ दबंगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को संबोधित प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है और कहा है कि पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे वह मानसिक रूप से आहत हैं और मुख्यमंत्री जनता दरबार में जाने को मजबूर हो रहे हैं। पीड़ित राकेश उर्फ ययतेदर कुमार पुत्र स्व. रामचंद्र मिश्रा निवासी हरसिंहपुर गहलवार थाना अमृतपुर जनपद फर्रुखाबाद ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 22 जनवरी 2026 को वह गांव में बैंक खाता खुलवाने गए थे। आरोप है कि दोपहर करीब 2:25 बजे बाहर निकलते ही गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बीच-बचाव के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित का कहना है कि घटना को गांव के कई लोगों ने देखा और सुना, इसके बावजूद पुलिस ने अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहले भी शिकायत दी गई थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने खुद को पूर्व सैनिक का पिता बताते हुए कहा है कि इस घटना से वह बेहद आहत हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वह मुख्यमंत्री जनता दरबार में जाकर शिकायत दर्ज कराएंगे। इस मामले में थाना अमृतपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि डेढ़ माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी न तो मुकदमा दर्ज हुआ और न ही आरोपियों के खिलाफ ठोस कदम उठाया गया। वहीं, थाना अध्यक्ष मोनू शाक्या ने बताया कि प्रकरण की जानकारी मिली है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि पीड़ित को न्याय कब तक मिल पाता। पीड़ित का यहां भी कहना है कि अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो वहां आत्महत्या कर लेगा जिसका जिम्मेदार फर्रुखाबाद जनपद की थाना अमृतपुर पुलिस होगी। पीड़ित ने यहां भी बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर अमृतपुर थाना पुलिस को घटना के दिन ही अवगत कराया गया था उसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई जांच के नाम पर उन्हें थाने की कार्रवाई से टहलाया जा रहा है।
    1
    *पूर्व सैनिक के पिता से मारपीट का आरोप,कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री जनता दरबार पहुंचने को मजबूर,डेढ़ माह पुरानी घटना में अमृतपुर पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप; थाना अध्यक्ष बोले—जांच कर होगी कार्रवाई
*अमृतपुर/फर्रुखाबाद
थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर गहलवार निवासी एक व्यक्ति ने खुद को पूर्व सैनिक का पिता बताते हुए गांव के ही कुछ दबंगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को संबोधित प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है और कहा है कि पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे वह मानसिक रूप से आहत हैं और मुख्यमंत्री जनता दरबार में जाने को मजबूर हो रहे हैं।
पीड़ित राकेश उर्फ ययतेदर कुमार पुत्र स्व. रामचंद्र मिश्रा निवासी हरसिंहपुर गहलवार थाना अमृतपुर जनपद फर्रुखाबाद ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 22 जनवरी 2026 को वह गांव में बैंक खाता खुलवाने गए थे। आरोप है कि दोपहर करीब 2:25 बजे बाहर निकलते ही गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बीच-बचाव के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
पीड़ित का कहना है कि घटना को गांव के कई लोगों ने देखा और सुना, इसके बावजूद पुलिस ने अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहले भी शिकायत दी गई थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने खुद को पूर्व सैनिक का पिता बताते हुए कहा है कि इस घटना से वह बेहद आहत हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वह मुख्यमंत्री जनता दरबार में जाकर शिकायत दर्ज कराएंगे।
इस मामले में थाना अमृतपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि डेढ़ माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी न तो मुकदमा दर्ज हुआ और न ही आरोपियों के खिलाफ ठोस कदम उठाया गया।
वहीं, थाना अध्यक्ष मोनू शाक्या ने बताया कि प्रकरण की जानकारी मिली है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
अब देखना होगा कि पीड़ित को न्याय कब तक मिल पाता। पीड़ित का यहां भी कहना है कि अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो वहां आत्महत्या कर लेगा जिसका जिम्मेदार फर्रुखाबाद जनपद की थाना अमृतपुर पुलिस होगी। पीड़ित ने यहां भी बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर अमृतपुर थाना पुलिस को घटना के दिन ही अवगत कराया गया था उसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई जांच के नाम पर उन्हें थाने की कार्रवाई से टहलाया जा रहा है।
    user_रामू राजपूत पत्रकार
    रामू राजपूत पत्रकार
    Court reporter अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.