कासनी के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, सुबह हुई पहचान कासनी के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, सुबह हुई पहचान सूरजगढ़। सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के कासनी गांव के पास गुरुवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सूरजगढ़ पुलिस और जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन की निगरानी में समिति के सदस्यों ने मृतक के शव को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। प्रारंभ में युवक की पहचान नहीं हो सकी थी, जिसके बाद पुलिस और समिति ने आमजन से शिनाख्त कराने की अपील की। शुक्रवार सुबह परिजनों ने मृतक की पहचान कृष्ण पुत्र सुरेश (25 वर्ष), निवासी कासनी, जाति मेघवाल के रूप में की। पहचान होने के बाद परिजन सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल और पुलिस थाना सूरजगढ़ पहुंचे तथा पुलिस को आवश्यक जानकारी दी। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है

- प्रधानमंत्री ने कहा जंतर मंतर पर गाली देने वालों को माफ करना चाहता हूं प्रधानमंत्री ने कहा जंतर मंतर पर गाली देने वालों को माफ करना चाहता हूं1
- जयपुर में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर टंकी पर चढ़े 3 छात्र, पुलिस और प्रशासन मौके पर तैनात1
- हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव देखिए 1 अगस्त 20261
- गाली कभी कुछ हल नहीं करते। आइए गुमराह लोगों का मार्गदर्शन करें। चलो एक साथ काम करते हैं। चलो भारत के लिए काम करते हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी1
- पलवल में बड़ी कार्रवाई! बिना डिग्री चल रहा था क्लीनिक, एक व्यक्ति काबूCM उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई, पलवल में कथित अवैध क्लीनिक से दवाएं बरामद1
- नीमड़ी बस स्टैंड के पास भीषण सड़क हादसा, दो महिलाओं की मौत, छह घायल नीमड़ी बस स्टैंड के पास भीषण सड़क हादसा, दो महिलाओं की मौत, छह घायल सिंघाना (झुंझुनूं)। राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर सिंघाना क्षेत्र के नीमड़ी बस स्टैंड के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में हरियाणा नंबर की वेगनार कार और मिल्क टैंकर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वेगनार कार चिड़ावा की ओर से सिंघाना की तरफ आ रही थी, जबकि मिल्क टैंकर सिंघाना से चिड़ावा की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि कार की गति काफी तेज थी, जिसके चलते यह भीषण दुर्घटना हुई। हादसे की सूचना मिलते ही सिंघाना थाना प्रभारी सीआई सुगन सिंह तथा गाडाखेड़ा चौकी प्रभारी हरिराम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल चिड़ावा अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन बच्चों सहित पांच घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें झुंझुनूं के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार सभी घायल वेगनआर कार में सवार थे और नूंह (मेवात) क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में मृत दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।1