*परिषदीय विद्यालयों पर चोरों का धावा, लगातार वारदातों से दहशत में ग्रामीण अजीतमल। क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय इन दिनों चोरों के आसान निशाने बनते जा रहे हैं। सोमवार की रात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय जैनपुर और प्राथमिक विद्यालय बरेला में धावा बोलकर किचन सहित कई कमरों के ताले तोड़ दिए और सामान चोरी कर फरार हो गए। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। प्राथमिक विद्यालय जैनपुर के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार दुबे ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सुबह विद्यालय पहुंचने पर किचन का ताला टूटा मिला और गैस सिलेंडर ,सहित अन्य आवश्यक सामान गायब था। वहीं प्राथमिक विद्यालय बरेला की कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका नेहा दुबे ने बताया कि विद्यालय परिसर में सामान बिखरा पड़ा था और किचन से गैस सिलेंडर, चूल्हा, रेगुलेटर, कुकर, दाल-मसाले समेत जरूरी सामग्री चोरी कर ली गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके की जांच कर तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। लेकिन एक के बाद एक हो रही चोरियों ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालयों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से विद्यालयों की सुरक्षा बढ़ाने, रात्रि गश्त तेज करने तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो ऐसी घटनाएं आगे भी जारी रह सकती हैं।

- अजीतमल। क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय इन दिनों चोरों के आसान निशाने बनते जा रहे हैं। सोमवार की रात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय जैनपुर और प्राथमिक विद्यालय बरेला में धावा बोलकर किचन सहित कई कमरों के ताले तोड़ दिए और सामान चोरी कर फरार हो गए। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। प्राथमिक विद्यालय जैनपुर के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार दुबे ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सुबह विद्यालय पहुंचने पर किचन का ताला टूटा मिला और गैस सिलेंडर ,सहित अन्य आवश्यक सामान गायब था। वहीं प्राथमिक विद्यालय बरेला की कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका नेहा दुबे ने बताया कि विद्यालय परिसर में सामान बिखरा पड़ा था और किचन से गैस सिलेंडर, चूल्हा, रेगुलेटर, कुकर, दाल-मसाले समेत जरूरी सामग्री चोरी कर ली गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके की जांच कर तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। लेकिन एक के बाद एक हो रही चोरियों ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालयों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से विद्यालयों की सुरक्षा बढ़ाने, रात्रि गश्त तेज करने तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो ऐसी घटनाएं आगे भी जारी रह सकती हैं।1
- Post by Kanhaiya lal1
- इटावा में नेशनल हाईवे 19 पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां दिल्ली से बिहार जा रही एक स्लीपर बस ने आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना इकदिल थाना क्षेत्र के मनियामऊ के पास NH-19 पर हुई। बताया जा रहा है कि स्लीपर बस में करीब 50 यात्री सवार थे। चश्मदीदों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर बस के केबिन में बुरी तरह फंस गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला गया। हादसे में ड्राइवर के हाथ और पैर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही इकदिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया।1
- *रिपोर्ट:–आशुतोष अवस्थी* *मो न:–9027303624* ➡️ औरैया के बहुचर्चित गैंगस्टर केस में कोर्ट का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला, वर्षों से चल रही सुनवाई पर लगा विराम ➡️ सपा के कद्दावर नेता व पूर्व MLC डॉ० कमलेश पाठक को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 6 साल की सजा सुनाई ➡️ MP/MLA कोर्ट (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश) ने पुख्ता सबूतों और गवाहों के आधार पर सुनाया फैसला ➡️ केस में शामिल अन्य 8 सह-अभियुक्तों पर भी गिरी गाज, सभी को 5-5 साल की सजा के साथ 50-50 हजार रुपये का जुर्माना ➡️ गनर को सबूतों के अभाव में मिली राहत, कोर्ट ने वा इज्जत बरी किया ➡️ डॉ० कमलेश पाठक, उनके भाइयों समेत कुल 10 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत चल रहा था मुकदमा ➡️ फैसले के बाद औरैया में सियासी पारा हाई, चर्चा और हलचल तेज3
- भाइयो और बहनों, कन्नौज जनपद के तिर्वा में आम गरीब परिवारों की रसोई का दर्द अब और बर्दाश्त नहीं होता! अश्वनी इंडेन गैस सर्विस पर केवाईसी का नियम तो ठीक है, लेकिन इसके नाम पर हर ग्राहक को जबर्दस्ती 100 रूपये का पाइप खरीदने के लिए मजबूर करना बेहद क्रूर और अन्यायपूर्ण है। गरीब माँ-बहनें, जो पहले से महंगाई की मार झेल रही हैं, उन्हें अपनी रोटी-बेटी के लिए यह अतिरिक्त बोझ क्यों थोपा जा रहा है? यह जबर्दस्ती नहीं, स्वेच्छा से होना चाहिए। हमारी माताओं-बहनों की आँखों में आँसू और जेब में खालीपन देखकर भी कुछ लोगों का मन नहीं पसीजता? साथ ही, गैस एजेंसियों, गोदामों और पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा की हालत इतनी लचर है कि हर वक्त डर लगा रहता है। छोटी-मोटी बात पर विवाद, मारपीट और जान-माल का खतरा मंडराता रहता है। स्थानीय प्रशासन से हमारी मांग है कि प्रत्येक गैस एजेंसी, गोदाम और पेट्रोल पंप पर तुरंत 2-2 पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात किए जाएँ, ताकि आम जनता और व्यापारी भाई-बहन निडर होकर अपना काम कर सकें। समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान और आम आदमी के साथ खड़ी रही है। हम जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से अपील करते हैं- इस अन्याय को तुरंत रोकें, जबर्दस्ती की प्रथा बंद करें और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करें। जनता की रसोई सुरक्षित हो, जनता का जीवन सुरक्षित हो! यह हमारा नैतिक कर्तव्य है। #Kannauj1
- जनपद औरैया में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति- फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत आज दिनांक 24.03.2026 को वृहद भव्य जागरूकता बाइक/स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली औरैया से महिला पुलिसकर्मियों की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली थाना कोतवाली औरैया से प्रारम्भ होकर जेसी चौराहा ,संजय गेट,सुभाष चौराहा व अन्य प्रमुख मार्गों पर होते हुए पुनः कोतवाली औरैया पर सम्पन्न हुयी। रैली में लगभग 115 महिला उप निरीक्षक/मुख्य आरक्षी/आरक्षियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रैली के दौरान महिला पुलिसकर्मियों द्वारा आमजन को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों एवं सरकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। लोगों को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही शासन के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- (1) 1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2) 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4) 102 स्वास्थ सेवा, (5)108 एंबुलेंस सेवा, (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, (7) 181 महिला हेल्पलाइन नंबर (8) डायल- 112 पुलिस आपातकालीन सेवा आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी। रैली का उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उनमें सुरक्षा एवं आत्मविश्वास की भावना को सुदृढ़ करना रहा। *इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।*4
- छे साल पहले हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक सहित कुछ लोगो को सुनाई नहीं सजा1
- Post by Kanhaiya lal1