logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फ्लैगशिप योजनाओं की समयबद्ध क्रियान्विति से अपेक्षित जिला रैंकिंग हासिल करें : सुराणा चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को डीओआईटी वीसी सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में आवश्यक सेवाओं, फ्लैगशिप योजनाओं, संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों तथा ग्रीष्मकालीन कंटीजेंसी प्लान सहित विभिन्न विभागों की गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण तथा गर्मी के मौसम को देखते हुए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि विभागीय अधिकारी फ्लैगशिप योजनाओं की समयबद्ध क्रियान्विति के साथ जिला रैंकिंग में अपेक्षित सुधार हो तथा सभी विभाग निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार कार्य करें। योजनाएं लक्षित समूह तक समयबद्ध, पारदर्शाी व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पहुंचें, इसकी नियमित मॉनीटरिंग करते हुए क्रियान्विति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी उपखंड अधिकारी फसल कटाई व गिरदावरी कार्य की समुचित मॉनीटरिंग करें। इसके लिए कृषि अधिकारियों, राजस्व टीम का समुचित समन्वय रहे। उन्होंने पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की समीक्षा कर सभी उपखंड अधिकारियों को उपखंड क्षेत्रों में नियमित मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। पेयजल आपूर्ति को लेकर उन्होंने पीएचईडी अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारू हो तथा नहरबंदी के दौरान वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने ग्रीष्मकालीन कंटीजेंसी प्लान पर चर्चा करते हुए कहा कि आगामी गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं एवं बिजली आपूर्ति को लेकर विशेष तैयारी रखें। पेयजल आपूर्ति हेतु जल स्रोतों की नियमित मॉनीटरिंग की जाए तथा आपूर्ति व्यवधान की स्थिति में वै​कल्पिक तौर पर टैंकर आदि की व्यवस्था के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर काम किया जाए। विशेष रूप से जनसुनवाई व रात्रि चौपाल तथा प्राप्त शिकायतों के आधार पर पेयजल समस्याग्रस्त क्षेत्रों की स्थितियों का जायजा लेते हुए समुचित प्रबंधन किया जाए। जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों में असंतुष्टि वाले प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारी संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें तथा शिकायतों के समाधान में गुणवत्ता व समयबद्धता बनाए रखें। परिवादियों का संतृष्टि स्तर प्राथमिकता में शामिल हो। उन्होंने कहा कि संपर्क पोर्टल पर असं​तुष्टि वाले प्रकरणों में वेरिफिकेशन पूर्ण करें तथा समुचित निस्तारण से परिवादियों को संतुष्ट करें। सभी उपखंड अधिकारी अपने उपखंडवार विभागों ​के प्रकरणों की समीक्षा करें। उन्होंने स्थानीय निकाय, आयोजना विभाग सहित विभागों की शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी रात्रि चौपाल, जनसुनवाई के दौरान जनसमस्याओं को एड्रेस करें तथा समुचित निस्तारण करें। इस अवसर पर उन्होंने पेंशन व पालनहार के वेरिफिकेशन पूरे करने, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत सोलर संयंत्र हेतु अधिकाधिक लोगों को प्रोत्साहित करने, महानरेगा योजना अंतर्गत मस्टरोल जारी करने व लेबर इंगेज बढ़ाने, पीएम कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत लक्ष्य पूरे करने, एसबीएम ग्रामीण व शहरी तथा एमजेएसए 2.0 में कार्य पूर्ण करने, ट्रांसमिशन, गोदाम निर्माण, न्यायालय प्रकरणों के निस्तारण, फसल कटाई, जनसुनवाई, रात्रि चौपाल, बजट घोषणाओं में भूमि आवंटन व क्रियान्विति सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर समुचित निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर, एसीईओ भागचंद खारिया सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे तथा वीसी के जरिए सभी उपखंडों से उपखंड स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।

20 hrs ago
user_Ismail solanki
Ismail solanki
पत्रकार Churu, Rajasthan•
20 hrs ago
e132a60e-716e-4455-93e8-73c842977db5

फ्लैगशिप योजनाओं की समयबद्ध क्रियान्विति से अपेक्षित जिला रैंकिंग हासिल करें : सुराणा चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को डीओआईटी वीसी सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में आवश्यक सेवाओं, फ्लैगशिप योजनाओं, संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों तथा ग्रीष्मकालीन कंटीजेंसी प्लान सहित विभिन्न विभागों की गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण तथा गर्मी के मौसम को देखते हुए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि विभागीय अधिकारी फ्लैगशिप योजनाओं की समयबद्ध क्रियान्विति के साथ जिला रैंकिंग में अपेक्षित सुधार हो तथा सभी विभाग निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार कार्य करें। योजनाएं लक्षित समूह तक समयबद्ध, पारदर्शाी व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पहुंचें, इसकी नियमित मॉनीटरिंग करते हुए क्रियान्विति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी उपखंड अधिकारी फसल कटाई व गिरदावरी कार्य की समुचित मॉनीटरिंग करें। इसके लिए कृषि अधिकारियों, राजस्व टीम का समुचित समन्वय रहे। उन्होंने पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की समीक्षा कर सभी उपखंड अधिकारियों को उपखंड क्षेत्रों में नियमित मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। पेयजल आपूर्ति को लेकर उन्होंने पीएचईडी अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारू हो तथा नहरबंदी के दौरान वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने ग्रीष्मकालीन कंटीजेंसी प्लान पर चर्चा करते हुए कहा कि आगामी गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं एवं बिजली आपूर्ति को लेकर विशेष तैयारी रखें। पेयजल आपूर्ति हेतु जल स्रोतों की नियमित मॉनीटरिंग की जाए तथा आपूर्ति व्यवधान की स्थिति में वै​कल्पिक तौर पर टैंकर आदि की व्यवस्था के लिए

66f9381c-b31e-4236-8709-14f2549d2d9c

प्रभावी कार्ययोजना पर काम किया जाए। विशेष रूप से जनसुनवाई व रात्रि चौपाल तथा प्राप्त शिकायतों के आधार पर पेयजल समस्याग्रस्त क्षेत्रों की स्थितियों का जायजा लेते हुए समुचित प्रबंधन किया जाए। जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों में असंतुष्टि वाले प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारी संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें तथा शिकायतों के समाधान में गुणवत्ता व समयबद्धता बनाए रखें। परिवादियों का संतृष्टि स्तर प्राथमिकता में शामिल हो। उन्होंने कहा कि संपर्क पोर्टल पर असं​तुष्टि वाले प्रकरणों में वेरिफिकेशन पूर्ण करें तथा समुचित निस्तारण से परिवादियों को संतुष्ट करें। सभी उपखंड अधिकारी अपने उपखंडवार विभागों ​के प्रकरणों की समीक्षा करें। उन्होंने स्थानीय निकाय, आयोजना विभाग सहित विभागों की शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी रात्रि चौपाल, जनसुनवाई के दौरान जनसमस्याओं को एड्रेस करें तथा समुचित निस्तारण करें। इस अवसर पर उन्होंने पेंशन व पालनहार के वेरिफिकेशन पूरे करने, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत सोलर संयंत्र हेतु अधिकाधिक लोगों को प्रोत्साहित करने, महानरेगा योजना अंतर्गत मस्टरोल जारी करने व लेबर इंगेज बढ़ाने, पीएम कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत लक्ष्य पूरे करने, एसबीएम ग्रामीण व शहरी तथा एमजेएसए 2.0 में कार्य पूर्ण करने, ट्रांसमिशन, गोदाम निर्माण, न्यायालय प्रकरणों के निस्तारण, फसल कटाई, जनसुनवाई, रात्रि चौपाल, बजट घोषणाओं में भूमि आवंटन व क्रियान्विति सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर समुचित निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर, एसीईओ भागचंद खारिया सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे तथा वीसी के जरिए सभी उपखंडों से उपखंड स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।

  • user_User6416
    User6416
    Churu, Rajasthan
    😤
    1 hr ago
More news from Rajasthan and nearby areas
  • बीदासर क्षेत्र के गांव घंटियाल के मुक्तिधाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना के बाद दमकल कर्मियों ने दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया। #fire #churu #bidasar
    2
    बीदासर क्षेत्र के गांव घंटियाल के मुक्तिधाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना के बाद दमकल कर्मियों ने दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया।
#fire #churu #bidasar
    user_Ismail solanki
    Ismail solanki
    पत्रकार Churu, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • चूरू में सामूहिक रोजा इफ्तार | मदीना मुसाफिरखाना में सर्व समाज ने की अमन-चैन की दुआ Churu जिला मुख्यालय स्थित मदीना मुसाफिरखाना में आथूना मोहल्ला टीम और नौजवान कमेटी की ओर से सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदारों के साथ सर्व समाज के लोगों ने भी शिरकत की और देश-प्रदेश में अमन-चैन तथा खुशहाली की दुआएं कीं। रमजान के पवित्र महीने में रोजा इफ्तार सूर्यास्त के समय रोजा खोलने की एक महत्वपूर्ण रस्म होती है। दिनभर रोजा रखने के बाद रोजेदार खजूर, पानी और विभिन्न व्यंजनों के साथ इफ्तार करते हैं। मदीना मस्जिद के इमाम मौलाना हाफिज अब्बास ने रोजा इफ्तार की दुआ पढ़ाई और रमजान के महीने में आत्म-संयम, सेवा और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने सामूहिक रूप से इफ्तार किया और देश-विदेश में शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। #ChuruNews, #RajasthanNews, #Ramadan, #Ramzan2026, #RozaIftar, #IftarParty, #Churu, #RamadanKareem, #CommunityEvent, #Shekhawati, #PeaceAndUnity, #LocalNews, #IndiaNews, #MuslimCommunity, #LatestNews #INTERVIEWERINDIA
    1
    चूरू में सामूहिक रोजा इफ्तार | मदीना मुसाफिरखाना में सर्व समाज ने की अमन-चैन की दुआ
Churu जिला मुख्यालय स्थित मदीना मुसाफिरखाना में आथूना मोहल्ला टीम और नौजवान कमेटी की ओर से सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदारों के साथ सर्व समाज के लोगों ने भी शिरकत की और देश-प्रदेश में अमन-चैन तथा खुशहाली की दुआएं कीं।
रमजान के पवित्र महीने में रोजा इफ्तार सूर्यास्त के समय रोजा खोलने की एक महत्वपूर्ण रस्म होती है। दिनभर रोजा रखने के बाद रोजेदार खजूर, पानी और विभिन्न व्यंजनों के साथ इफ्तार करते हैं।
मदीना मस्जिद के इमाम मौलाना हाफिज अब्बास ने रोजा इफ्तार की दुआ पढ़ाई और रमजान के महीने में आत्म-संयम, सेवा और भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने सामूहिक रूप से इफ्तार किया और देश-विदेश में शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।
#ChuruNews, #RajasthanNews, #Ramadan, #Ramzan2026, #RozaIftar, #IftarParty, #Churu, #RamadanKareem, #CommunityEvent, #Shekhawati, #PeaceAndUnity, #LocalNews, #IndiaNews, #MuslimCommunity, #LatestNews #INTERVIEWERINDIA
    user_Interviewer India
    Interviewer India
    पत्रकार चूरू, चूरू, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by Krishan Singh Rathore
    1
    Post by Krishan Singh Rathore
    user_Krishan Singh Rathore
    Krishan Singh Rathore
    चूरू, चूरू, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • Post by Manoj Kumar janagal
    1
    Post by Manoj Kumar janagal
    user_Manoj Kumar janagal
    Manoj Kumar janagal
    Voice of people फतेहपुर, फतेहपुर, सीकर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • Post by Amit Sharma
    1
    Post by Amit Sharma
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार Jhunjhunun, Rajasthan•
    1 hr ago
  • महिला दिवस पर पुलिस की जागरूकता पहल: महिलाओं को बताए अधिकार, साइबर अपराध से बचाव के तरीके बगड़ | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस थाना बगड़ की ओर से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा नए आपराधिक कानूनों की जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक झुंझुनू बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत (RPS) के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी झुंझुनू ग्रामीण हरिसिंह धायल (RPS)के निर्देशन में थाना बगड़ की थानाधिकारी अंबिका चौधरी (RPS प्रोबेशनर) ने कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम बगड़ के स्पोर्ट्स जोन अकादमी, पीरामल फाउंडेशन बगड़ और गर्ल्स पावर महिला मंडल चिड़ावा के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं से संवाद करते हुए उन्हें उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और नई आपराधिक धाराओं के बारे में जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को राजकॉप सिटीजन एप के उपयोग के बारे में बताया और इसे डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 और आपात स्थिति में डायल 112 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डिजिटल अरेस्ट जैसे नए साइबर अपराधों और ऑनलाइन निवेश घोटालों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अज्ञात कॉल, लिंक या निवेश के झांसे में आने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। कार्यक्रम के अंत में पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से सतर्क रहने, तकनीक का सुरक्षित उपयोग करने और जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की।
    1
    महिला दिवस पर पुलिस की जागरूकता पहल: महिलाओं को बताए अधिकार, साइबर अपराध से बचाव के तरीके
बगड़ | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस थाना बगड़ की ओर से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा नए आपराधिक कानूनों की जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए।
कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक झुंझुनू बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत (RPS) के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी झुंझुनू ग्रामीण हरिसिंह धायल (RPS)के निर्देशन में थाना बगड़ की थानाधिकारी अंबिका चौधरी (RPS प्रोबेशनर) ने कार्यक्रम में भाग लिया।
यह कार्यक्रम बगड़ के स्पोर्ट्स जोन अकादमी, पीरामल फाउंडेशन बगड़ और गर्ल्स पावर महिला मंडल चिड़ावा के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं से संवाद करते हुए उन्हें उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और नई आपराधिक धाराओं के बारे में जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को राजकॉप सिटीजन एप के उपयोग के बारे में बताया और इसे डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 और आपात स्थिति में डायल 112 की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में डिजिटल अरेस्ट जैसे नए साइबर अपराधों और ऑनलाइन निवेश घोटालों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अज्ञात कॉल, लिंक या निवेश के झांसे में आने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से सतर्क रहने, तकनीक का सुरक्षित उपयोग करने और जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की।
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal )
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal )
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • दुबई में फंसे 200 भारतीयों के लिए 'मसीहा' बना राजस्थान का लाल 11 गाड़ियां भेजकर अपने फार्महाउस में दी पनाह नागौर जिले के मेड़ता सिटी के रहने वाले धीरज जैन, जो पिछले 11 वर्षों से यूएई में एक सफल रियल एस्टेट डेवलपर हैं, उन्होंने संकट में फंसे अपने देशवासियों के लिए अपने घर के दरवाजे खोल दिए हैं। धीरज ने बताया कि युद्ध की स्थिति के कारण अचानक फ्लाइट्स और होटल बुकिंग्स कैंसल होने लगीं। कई भारतीय पर्यटक सीमित बजट के साथ वहां गए थे, और अचानक आए इस संकट ने उनके सामने रहने और खाने-पीने की गंभीर समस्या खड़ी कर दी थी। सोशल मीडिया पर नंबर जारी कर कहा- 'घबराएं नहीं, मैं हूँ न' जैसे ही धीरज को पता चला कि भारतीय लोग सड़कों और एयरपोर्ट्स पर परेशान हो रहे हैं, उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया पर अपना मोबाइल नंबर जारी कर दिया। उन्होंने मैसेज दिया कि जिस भी भारतीय के पास रुकने का ठिकाना नहीं है, वह बेझिझक उनके अजमान स्थित फार्महाउस पर आ सकता है। मैसेज वायरल होते ही उनके पास फोन कॉल्स की बाढ़ आ गई। खुद भेजी 11 गाड़ियां, 200 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया धीरज जैन केवल रहने की जगह देकर ही नहीं रुके, बल्कि उन्होंने देखा कि कई लोगों के पास फार्महाउस तक पहुँचने के लिए साधन भी नहीं हैं। उन्होंने तुरंत अपनी 11 गाड़ियां दुबई और आसपास के शहरों में भेजीं और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित अपने ठिकाने पर बुलवाया। फिलहाल उनके फार्महाउस पर करीब 200 भारतीय ठहरे हुए हैं, जिनके खाने-पीने और रहने का पूरा खर्च धीरज खुद उठा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो वे 300 लोगों तक के रहने का इंतजाम कर सकते हैं। 'देश लौट सकता था, पर अपनों को अकेला नहीं छोड़ सका' धीरज जैन का कहना है कि उनके परिवार वाले भारत में उनकी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित थे। वे चाहते तो खुद के लिए निजी व्यवस्था कर भारत लौट सकते थे, लेकिन उन्होंने सेवा को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा, "इस संकट की घड़ी में अपने देशवासियों की मदद करना मेरा पहला कर्तव्य है।" दिलचस्प बात यह है कि भारतीयों के साथ-साथ अन्य देशों के नागरिक भी उनसे मदद मांग रहे हैं और धीरज यथासंभव उनकी सहायता कर रहे हैं।
    1
    दुबई में फंसे 200 भारतीयों के लिए 'मसीहा' बना राजस्थान का लाल 11 गाड़ियां भेजकर अपने फार्महाउस में दी पनाह
नागौर जिले के मेड़ता सिटी के रहने वाले धीरज जैन, जो पिछले 11 वर्षों से यूएई में एक सफल रियल एस्टेट डेवलपर हैं, उन्होंने संकट में फंसे अपने देशवासियों के लिए अपने घर के दरवाजे खोल दिए हैं। धीरज ने बताया कि युद्ध की स्थिति के कारण अचानक फ्लाइट्स और होटल बुकिंग्स कैंसल होने लगीं। कई भारतीय पर्यटक सीमित बजट के साथ वहां गए थे, और अचानक आए इस संकट ने उनके सामने रहने और खाने-पीने की गंभीर समस्या खड़ी कर दी थी।
सोशल मीडिया पर नंबर जारी कर कहा- 'घबराएं नहीं, मैं हूँ न'
जैसे ही धीरज को पता चला कि भारतीय लोग सड़कों और एयरपोर्ट्स पर परेशान हो रहे हैं, उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया पर अपना मोबाइल नंबर जारी कर दिया। उन्होंने मैसेज दिया कि जिस भी भारतीय के पास रुकने का ठिकाना नहीं है, वह बेझिझक उनके अजमान स्थित फार्महाउस पर आ सकता है। मैसेज वायरल होते ही उनके पास फोन कॉल्स की बाढ़ आ गई।
खुद भेजी 11 गाड़ियां, 200 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया
धीरज जैन केवल रहने की जगह देकर ही नहीं रुके, बल्कि उन्होंने देखा कि कई लोगों के पास फार्महाउस तक पहुँचने के लिए साधन भी नहीं हैं। उन्होंने तुरंत अपनी 11 गाड़ियां दुबई और आसपास के शहरों में भेजीं और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित अपने ठिकाने पर बुलवाया। फिलहाल उनके फार्महाउस पर करीब 200 भारतीय ठहरे हुए हैं, जिनके खाने-पीने और रहने का पूरा खर्च धीरज खुद उठा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो वे 300 लोगों तक के रहने का इंतजाम कर सकते हैं।
'देश लौट सकता था, पर अपनों को अकेला नहीं छोड़ सका'
धीरज जैन का कहना है कि उनके परिवार वाले भारत में उनकी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित थे। वे चाहते तो खुद के लिए निजी व्यवस्था कर भारत लौट सकते थे, लेकिन उन्होंने सेवा को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा, "इस संकट की घड़ी में अपने देशवासियों की मदद करना मेरा पहला कर्तव्य है।" दिलचस्प बात यह है कि भारतीयों के साथ-साथ अन्य देशों के नागरिक भी उनसे मदद मांग रहे हैं और धीरज यथासंभव उनकी सहायता कर रहे हैं।
    user_Anil indlia
    Anil indlia
    Local News Reporter सीकर ग्रामीण, सीकर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • बीदासर में होटल में फायरिंग मामले में पुलिस ने मीडिया की जानकारी दी।
    1
    बीदासर में होटल में फायरिंग मामले में पुलिस ने मीडिया की जानकारी दी।
    user_Ismail solanki
    Ismail solanki
    पत्रकार Churu, Rajasthan•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.