Shuru
Apke Nagar Ki App…
अम्बाह जयस्वर महादेव मेला अधूरी तैयारियां, 6दिन हो गए अभी लाइट नहीं, झूले बंद रखें है अम्बाह जयेश्वर महादेव मेला की तैयारी 10 फरवरी से शुरू हो गई थी लेकिन आज तक मेला की सकारात्मक सुधार नहीं हो पाया है 6 दिन हो गए मेला में अभी तक लाइट का इंतजाम नहीं हुआ है दर्शकों का चेहरा उदास है मेला में लगाने वाले दुकानदार भी निराशा है क्योंकि सारी रंगत मेला में लाइट सही रहती है लाइट का सुचारु न होना ही मेला में व्यापारियों और दर्शन दोनों में उदासियां हैं
Avdhesh Singh Tomar
अम्बाह जयस्वर महादेव मेला अधूरी तैयारियां, 6दिन हो गए अभी लाइट नहीं, झूले बंद रखें है अम्बाह जयेश्वर महादेव मेला की तैयारी 10 फरवरी से शुरू हो गई थी लेकिन आज तक मेला की सकारात्मक सुधार नहीं हो पाया है 6 दिन हो गए मेला में अभी तक लाइट का इंतजाम नहीं हुआ है दर्शकों का चेहरा उदास है मेला में लगाने वाले दुकानदार भी निराशा है क्योंकि सारी रंगत मेला में लाइट सही रहती है लाइट का सुचारु न होना ही मेला में व्यापारियों और दर्शन दोनों में उदासियां हैं
More news from Morena and nearby areas
- अम्बाह में सामाजिक संगठनों की संयुक्त बैठक, नई कार्यकारिणी गठित व महा रैली की तैयारी तेज अम्बाह। अम्बाह के बिचौला रोड स्थित कुशवाहा धर्मशाला में रविवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा एवं राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बैठक में संविधान व लोकतंत्र की रक्षा, सामाजिक न्याय के मुद्दों तथा आगामी राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तावित विशाल महा रैली को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन द्वारा चरणबद्ध आंदोलन चलाकर जिलों में ज्ञापन, धरना-प्रदर्शन और रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान अम्बाह नगर की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन कर संगठन को मजबूत करने तथा नगर स्तर पर जनसंपर्क अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया। नवगठित कार्यकारिणी को जिम्मेदारियां सौंपते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सामाजिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संगठित रहने का संकल्प लिया। बैठक में क्षेत्र के कई समाजसेवी, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- Post by Bhura Sharma1
- अंबाह। बाजार में इस समय राजश्री की कालाबाजारी अपने चरम पर है₹20 वाली राजश्री ₹25 की ₹40 में मिलने वाली राजश्री की पूछ ₹45 की मिल रही है फुटकर विक्रेताओं के द्वारा बताया गया कि हमें थोक में भी बड़े हुए दामों पर पैकेट खरीदना पड़ रहा है जिसमें 50 से लेकर ₹100 तक पैकेट पर ज्यादा ले रहे हैं थोक विक्रेता किसी भी ठोक विक्रेता का नाम ना बताने की शर्त पर अस्पताल रोड पर रहने वाले समाजसेवी और फुटकर विक्रेता अजय कुमार जैन पूर्व संगठन मंत्री भाजपा युवा मोर्चा ने बताया की हमें भी ऊपर से ₹50 से लेकर ₹100 तक महंगा मिल रहा है हम भी मजबूरी में फुटकर में 5 से -7तक लेने पड़ रहे हैं।1
- धौलपुर जिले के शहर के बसेड़ी रोड स्थित एक निजी मैरिज होम में रसद विभाग की टीम ने छापा मारा धौलपुर रसद विभाग टीम ने शादी समारोह के दौरान घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग का मामला पकड़ा। इस कार्रवाई में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत नौ सिलेंडर जब्त किए गए। टीम का नेतृत्व इंचार्ज गजेंद्र बाबू शर्मा और ईओ जगदीश शर्मा ने किया। परिवर्तन अधिकारी गजेंद्र बाबू शर्मा ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर पूरे जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत विभाग को बाड़ी शहर के विवाह स्थलों और मैरिज होम में घरेलू गैस के दुरुपयोग की सूचना मिली थी। इस सूचना पर जगदीश शर्मा और जितेंद्र गोठवाल सहित टीम ने कार्रवाई की। यह कार्रवाई बसेड़ी रोड स्थित शंभू रिजॉर्ट मैरिज होम में की गई। रसोई में भोजन बनाने के लिए 14.2 किलोग्राम क्षमता वाले नौ घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल किए जा रहे थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया। इस पूरे मामले को जिला कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि शहर के विवाह स्थलों, मैरिज होम, धर्मशालाओं के साथ-साथ मिष्ठान भंडारों, चाट-पकौड़ी की दुकानों और यहां तक कि ठेलों पर भी घरेलू गैस सिलेंडरों का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हो रहा है। रसद विभाग की टीम ने इसी व्यापक दुरुपयोग को रोकने के लिए यह कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बताया कि आगामी समय में ऐसे सभी मामलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।4
- गोरमी नगर में आज फिर चलाया जा रहा अतिक्रमण पर बुलडोजर के मुख्य मार्केट से होकर की मुख्य मार्ग तक हो रही है कार्रवाई प्रशासनिक हमले के साथ एसडीएम मेहगांव एवं नायब तहसीलदार गोरानीबाद पुलिस प्रशासन मौजूद1
- मुरैना/जोरा मे रेत के टैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर टक्कर लगने से दो लोग हुए घायल 😰 घायलों को जिला चिकित्सालय इलाज जारी1
- ग्राम वृखापुरा पंचायत रन्छोरपुरा में भ्रष्टाचार का आरोप: सरपंच-सचिव पर गंभीर अनियमितताओं के मामले में जांच की मांग मुरैना (म.प्र.)। जिले की जौरा तहसील स्थित ग्राम पंचायत रन्छोरपुरा में सरपंच और सचिव पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के वर्तमान सरपंच लखन राठौर और सचिव गजेंद्र धाकड़ के कार्यकाल में बिना काम कराए लाखों रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर को दिए गए शिकायत पत्र में बताया गया है कि सरपंच और सचिव ने मिलकर आवास योजना, शौचालय निर्माण और पंचायत में विभिन्न निर्माण कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर धांधली की है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पात्र हितग्राहियों से आवास और शौचालय के नाम पर अवैध रूप से हजारों रुपये वसूले गए, लेकिन उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला और सरकारी खजाने में भी पैसे जमा नहीं कराए गए। मुख्य आरोप: • सरपंच का निवास स्थान: शिकायत में कहा गया है कि सरपंच लखन राठौर वृखापुरा गांव के निवासी हैं और सरपंच बनने के बाद से उन्होंने रन्छोरपुरा में निवास नहीं किया, बल्कि अपने एक सहयोगी से कामकाज करवाया। • आवास योजना में धांधली: ग्रामीणों के अनुसार, कई पात्र परिवारों से आवास स्वीकृत कराने के नाम पर 20,000 रुपये तक लिए गए, लेकिन उन्हें आज तक घर नहीं मिला। • शौचालय निर्माण में गबन: शौचालय बनवाने के बाद भी हितग्राहियों से 5,000 रुपये वसूले गए, जबकि ये धनराशि सीधे सरकार द्वारा दी जाती है • विकास कार्यों में शून्य प्रगति: शिकायत में आरोप है कि ग्राम वृखापुरा में आज तक कोई भी निर्माण कार्य (जैसे रुपटा निर्माण, तालाब निर्माण, पत्थर नाली निर्माण) नहीं कराया गया है। कागजों में विकास कार्य दिखाकर फर्जी बिलों से लाखों रुपये का भुगतान उठा लिया गया है। • सफाई व्यवस्था बदहाल: नालियों की सफाई और मरम्मत के लिए भी सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। नालियां आज भी गंदी पड़ी हैं, जिससे गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। • खुले कुओं और श्मशान घाट की अनदेखी: खुले कुओं को बंद करने या श्मशान घाट पर कोई निर्माण कार्य नहीं कराया गया है, जबकि इन मदों में भी राशि का गबन किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे इस संबंध में पहले भी एस.डी.एम. तहसील जौरा को शिकायत दे चुके हैं (दिनांक 06.02.2026), लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब उन्होंने कलेक्टर से इस पूरे प्रकरण की तत्काल जांच करवाकर सरपंच और सचिव से गबन की गई राशि वसूल करने और उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की अपील की है। इस मामले ने स्थानीय प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं1
- जिले में उपार्जन हेतु पंजीयन कार्य 38 केन्द्रों पर किया जा रहा है। सभी किसान भाई आवश्यक दस्तावेज ले जाकर पंजीयन कराएं - जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी भिण्ड1