Shuru
Apke Nagar Ki App…
असम के जरूरतमंदों की मदद को आगे आई जमीयत उलेमा-ए-हिंद! 🤝❤️ असम के जरूरतमंदों की मदद को आगे आई जमीयत उलेमा-ए-हिंद! 🤝❤️
Manzar AlamRN
असम के जरूरतमंदों की मदद को आगे आई जमीयत उलेमा-ए-हिंद! 🤝❤️ असम के जरूरतमंदों की मदद को आगे आई जमीयत उलेमा-ए-हिंद! 🤝❤️
More news from बिहार and nearby areas
- असम के जरूरतमंदों की मदद को आगे आई जमीयत उलेमा-ए-हिंद! 🤝❤️ असम के जरूरतमंदों की मदद को आगे आई जमीयत उलेमा-ए-हिंद! 🤝❤️1
- रील बनाने से मना करना पड़ा माता पिता को भाड़ी बेटी पहुँची ऊपर चल रहे खबरों को बेबुनियाद बताया 🤔🤔 part 01 रील बनाने से मना करना पड़ा माता पिता को भाड़ी बेटी पहुँची ऊपर चल रहे खबरों को बेबुनियाद बताया 🤔🤔 part 011
- अररिया में कल 19 अगस्त 2026 को टाउन हॉल अररिया में पहुंचें और कन्नन गोपीनाथन से संवाद करें। आइए, सवाल पूछें और अपनी आवाज़ बुलंद करें। आशीष रंजन1
- भारत की जनता बब्बर शेर है जिनसे हिरण अब छुपते फिर रहे है #rahulgandhi #chhatronkigoonj1
- Mandir bishari maai bhagkohalia forbesganj araria wd. 02 bishari maai ke liye share comment like kare.at. bhagkohalia ps. forbesganj. araria wd. 02. Mandir pe dhiyan de banwane ki kirpa ki jay. thank you1
- पोठिया अंचल प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता आयोजित, 50 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग किशनगंज: पोठिया प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री प्लस-2 हाई स्कूल, आजाद नगर छत्तरगाछ में अंचल प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को अंचल प्रशासन की ओर से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर तीन बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला। प्रतियोगिता में विद्यालय के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. इनाम एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अंचल अधिकारी मोहित राज तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। अंचल अधिकारी मोहित राज ने छात्र-छात्राओं के लिए बोर्ड पर निबंध के तीन विषय लिखे। इनमें ‘कैसा होगा मेरे सपनों का भारत’, ‘अगर आप बिहार के मुख्यमंत्री होते तो क्या करते’ तथा ‘मेरा गांव, मेरी पहचान—अपने गांव को आदर्श गांव कैसे बनाया जाए’ शामिल थे।प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों को निबंध लिखने के लिए 25 मिनट का समय दिया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने सपनों के भारत, बिहार के विकास और अपने गांव को आदर्श गांव बनाने से जुड़े विचार निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और गंभीरता के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद बेहतर निबंध लिखने वाले विद्यार्थियों सहित सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया। अंचल अधिकारी मोहित राज एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए भागीदारी प्रमाण पत्र, कॉपी, किताब, कलम, चॉकलेट आदि सामग्री वितरित की। सम्मान पाकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। इस मौके पर अंचल अधिकारी मोहित राज ने कहा कि अपनी रुचि और सहयोग से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक के समक्ष इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों की बौद्धिक क्षमता, रचनात्मक सोच एवं उनके सर्वांगीण विकास को निबंध के माध्यम से देखने और समझने का प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से 50 से अधिक बच्चों को उत्कृष्ट कार्य एवं सहभागिता के लिए पुरस्कृत किया गया। सीओ मोहित राज ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है कि उन्हें अपनी प्रतिभा और विचार व्यक्त करने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराया जाए। भविष्य में प्रखंड के अन्य विद्यालयों में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।वहीं, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने की अपील की।कार्यक्रम में अंचल अधिकारी मोहित राज, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर सुमित कुमार सिन्हा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।2
- कोसी नदी में फिसलकर गिरा सात माह की बच्ची का पिता, दो दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिवार में मचा कोहराम फुलकाहा थाना क्षेत्र के अचरा पंचायत के वार्ड संख्या-07 निवासी 28 वर्षीय संजीव कुमार शर्मा सावन की तीसरी सोमवारी के दिन कोसी बराज, वीरपुर में जल भरने के दौरान फोटो खिंचवाने व रील बनवाने के क्रम में अचानक पैर फिसलने से कोसी नदी में जा गिरे। घटना के बाद से संजीव लापता हैं। दो दिन बीत जाने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि संजीव कुमार शर्मा, पिता अरुण शर्मा, अपने दोस्तों के साथ सावन की सोमवारी पर कोसी बराज पहुंचे थे। इसी दौरान जल भरने के क्रम में उनका पैर फिसल गया और देखते ही देखते वे तेज बहाव वाली कोसी नदी में जा गिरे। घटना का वीडियो उनके दोस्तों ने बना लिया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की खबर मिलते ही पूरे अचरा पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई। संजीव के घर में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी रूबी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बार-बार बेसुध हो जा रही हैं। परिजनों को अब भी उम्मीद है कि संजीव सकुशल मिल जाएं, लेकिन लगातार दूसरे दिन भी उनका पता नहीं चलने से परिवार की बेचैनी बढ़ती जा रही है। मेहनत-मजदूरी कर परिवार का सहारा था संजीव स्थानीय लोगों के अनुसार संजीव दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनका एक छोटा भाई बाहर रहकर मजदूरी करता है, जबकि संजीव पंचायत क्षेत्र में ही मजदूरी एवं अन्य कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वे अपने पीछे करीब 90 वर्षीय दादी, 60 वर्षीय पिता, 22 वर्षीय पत्नी रूबी देवी और महज सात माह की दूधमुंही बच्ची को छोड़ गए हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही सामान्य थी और संजीव ही परिवार के लिए प्रमुख सहारा थे। पंचायत की मुखिया निर्मला देवी ने बताया कि संजीव बेहद मेहनती, मिलनसार और व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। वे पंचायत में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत अनुरक्षण कर्मी के रूप में कार्यरत थे और पूरी ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कार्य का निर्वहन करते थे। मुखिया ने कहा कि घटना को दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक संजीव की बरामदगी नहीं हो सकी है। उन्होंने सुपौल जिला प्रशासन एवं पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए संजीव की तलाश में तेजी लाने की मांग की है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि कोसी की तेज धारा में लापता हुए संजीव कुमार शर्मा जीवित हैं या उनके साथ कोई अनहोनी हो चुकी है। परिवार और ग्रामीण बेसब्री से उनके मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।4
- जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने असम के लोगों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ! 🤝❤️ असम में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए जमीयत उलेमा-ए-हिंद, किशनगंज की ओर से राहत एवं सहायता का प्रयास किया गया। इंसानियत और भाईचारे की इस पहल ने लोगों का दिल जीत लिया। मदद का यह सिलसिला यूँ ही जारी रहे—यही दुआ है। 🤲 #JamiatUlamaeHind #Kishanganj #Assam #Madad #Insaniyat #RealNewsRN जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने असम के लोगों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ! 🤝❤️ असम में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए जमीयत उलेमा-ए-हिंद, किशनगंज की ओर से राहत एवं सहायता का प्रयास किया गया। इंसानियत और भाईचारे की इस पहल ने लोगों का दिल जीत लिया। मदद का यह सिलसिला यूँ ही जारी रहे—यही दुआ है। 🤲 #JamiatUlamaeHind #Kishanganj #Assam #Madad #Insaniyat #RealNewsRN2