खैरीघाट पुलिस ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को किया जागरूक बहराइच:खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम जरबधिया, बल्दुपुरवा में मिशन शक्ति फेज 5.0 व एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान खैरीघाट पुलिस टीम ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति, साइबर अपराध व महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। अधिकारियों ने महिला सुरक्षा से जुड़े टोल फ्री नंबरों के साथ साइबर अपराध की शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी साझा की। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, मातृ वंदना योजना, वृद्धा पेंशन, आयुष्मान योजना, विधवा पेंशन व उज्ज्वला योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं से उनकी समस्याएं भी सुनी गईं और समाधान का आश्वासन दिया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं को अपराध के प्रति सजग रहने और किसी भी घटना की सूचना तुरंत संबंधित हेल्पलाइन पर देने के लिए प्रेरित किया।
खैरीघाट पुलिस ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को किया जागरूक बहराइच:खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम जरबधिया, बल्दुपुरवा में मिशन शक्ति फेज 5.0 व एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस
दौरान खैरीघाट पुलिस टीम ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति, साइबर अपराध व महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। अधिकारियों ने महिला सुरक्षा से जुड़े टोल फ्री नंबरों के साथ साइबर अपराध की शिकायत हेतु हेल्पलाइन
नंबर 1930 की जानकारी साझा की। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, मातृ वंदना योजना, वृद्धा पेंशन, आयुष्मान योजना, विधवा पेंशन व उज्ज्वला योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के
दौरान बालिकाओं से उनकी समस्याएं भी सुनी गईं और समाधान का आश्वासन दिया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं को अपराध के प्रति सजग रहने और किसी भी घटना की सूचना तुरंत संबंधित हेल्पलाइन पर देने के लिए प्रेरित किया।
- Post by AIMIM SHAFIk KHAN1
- बहराइच:खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम जरबधिया, बल्दुपुरवा में मिशन शक्ति फेज 5.0 व एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान खैरीघाट पुलिस टीम ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति, साइबर अपराध व महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। अधिकारियों ने महिला सुरक्षा से जुड़े टोल फ्री नंबरों के साथ साइबर अपराध की शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी साझा की। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, मातृ वंदना योजना, वृद्धा पेंशन, आयुष्मान योजना, विधवा पेंशन व उज्ज्वला योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं से उनकी समस्याएं भी सुनी गईं और समाधान का आश्वासन दिया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं को अपराध के प्रति सजग रहने और किसी भी घटना की सूचना तुरंत संबंधित हेल्पलाइन पर देने के लिए प्रेरित किया।4
- *बिग ब्रेकिंग न्यूज* तहसील महसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटिया के मजरा पंडित पुरवा में निजामुद्दीन पुत्र मोहब्बत का घर जलकर राख हो गया। रविवार सुबह 7 बजे चाय बनाते वक्त फूस के मकान में अचानक आग लग गई। जिससे मकान जलकर राख हो गया। रिपोर्ट आलोक कुमार मिश्रा1
- महसी/बहराइच के ग्राम पंचायत कोटिया के मजरा पंडित पुरवा में निजामुद्दीन पुत्र मोहब्बत का घर जलकर राख हो गया। रविवार सुबह 7 बजे चाय बनाते वक्त फूस के मकान में अचानक आग लग गई। जिससे मकान जलकर राख हो गया। जिस संबंध में हल्का लेखपाल उदय प्रताप से बात कि गई तो उन्होंने बताया कि कल आएंगे रिपोर्ट लगाएंगे। इस संबंध में SDM महसी प्रकाश सिंह से बात कि गई तो उन्होंने बताया कि सहायता जल्द ही पहुंचाई जा रही है।2
- जिले के विकासखंड शिवपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत रायगंज में इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य में हो रही घोर अनियमिताओं के चलते ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जांच की किया मांग,,, ग्रामीणों ने कहा कि मानक को दरकिनार कर करवाया जा रहा कार्य,,2
- बहराइच। वित्तीय वर्ष के आखिरी माह में सड़कों पर सख्त चेकिंग,परिवहन विभाग का बड़ा अभियान शुरू PTO अवधराम गुप्ता के नेतृत्व में चला ताबड़तोड़ अभियान,ओवरलोड वाहनों पर हुई कड़ी कार्रवाई नियमों की अनदेखी महंगी पड़ी—कई ओवरलोड वाहन सीज,चालकों में हड़कंप राजस्व बढ़ाने के लक्ष्य के साथ तेज हुई चेकिंग,हर रूट पर सघन निगरानी 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक स्कूली वाहनों पर विशेष अभियान,फिटनेस और परमिट की होगी जांच बच्चों की सुरक्षा पर फोकस—स्कूल वाहनों के दस्तावेजों की होगी गहन पड़ताल डग्गामार वाहनों पर लगातार कार्रवाई जारी,नियम तोड़ने वालों पर सख्ती बरकरार: PTO1
- बहराइच जनपद के नानपारा क्षेत्र में फल मंडी गेट बाईपास के पास इसरार होटल के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूर्व रोड की ओर से आ रहे डंपर से इमामगंज रोड की दिशा में जा रहा युवक टकरा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक नशे की हालत में बीच सड़क पर चल रहा था। डंपर चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन हादसा टल नहीं सका और वाहन युवक के ऊपर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही कड़वा चौकी से दीवान प्रमोद कुमार और कांस्टेबल संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- बहराइच के सोनवा थाना क्षेत्र के बनियागांव निवासी रूपा देवी पुत्री हीरालाल घर से शौच के लिए जा रही थीं, तभी अचानक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए बहराइच अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। रूपा देवी की हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल में जुटी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। कुत्ते के हमले की घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।2