logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजकीय ITI समस्तीपुर में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला का सफल आयोजन राजकीय ITI समस्तीपुर में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला का सफल आयोजन... समस्तीपुर, 14 सितंबर 2026। राजकीय ITI, समस्तीपुर में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला (PM National Apprenticeship Mela – PMNAM) का सफल आयोजन किया गया। मेले में लगभग 110 अभ्यर्थियों एवं 29 प्रतिष्ठानों (Establishments) ने भाग लिया। आयोजन के दौरान 60 अभ्यर्थियों का NAPS (National Apprenticeship Promotion Scheme) पंजीकरण तथा 25 प्रतिष्ठानों का NAPS पंजीकरण कराया गया। मेले में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित प्रतिष्ठानों, जिनमें होटल, अस्पताल, उद्योग एवं अन्य निजी संस्थान शामिल रहे, ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, समस्तीपुर श्री विवेक कुमार शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही जिला नियोजन कार्यालय, समस्तीपुर के पदाधिकारियों/प्रतिनिधियों, विभिन्न निजी ITI के प्राचार्य एवं प्रतिनिधियों तथा मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ सहित अन्य प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। मेले को सफल बनाने में सहायक अप्रेंटिसशिप सलाहकार-सह उप प्राचार्य, राजकीय ITI समस्तीपुर, डॉ. अश्विनी कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन एवं समन्वय में अभ्यर्थियों एवं प्रतिष्ठानों के बीच अप्रेंटिसशिप के अवसरों को प्रभावी रूप से जोड़ने का कार्य किया गया। यह आयोजन युवाओं को रोजगार, कौशल विकास एवं अप्रेंटिसशिप के बेहतर अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

6 hrs ago
user_NK (पत्रकार)
NK (पत्रकार)
हसनपुर, समस्तीपुर, बिहार•
6 hrs ago
5a54d15d-8eaf-4e07-8bd9-dcf92fbfc314

राजकीय ITI समस्तीपुर में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला का सफल आयोजन राजकीय ITI समस्तीपुर में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला का सफल आयोजन... समस्तीपुर, 14 सितंबर 2026। राजकीय ITI, समस्तीपुर में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला (PM National Apprenticeship Mela – PMNAM) का सफल आयोजन किया गया। मेले में लगभग 110 अभ्यर्थियों एवं 29 प्रतिष्ठानों (Establishments) ने भाग लिया। आयोजन के दौरान 60 अभ्यर्थियों का NAPS (National Apprenticeship Promotion Scheme) पंजीकरण तथा 25 प्रतिष्ठानों का NAPS पंजीकरण कराया गया। मेले में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित प्रतिष्ठानों, जिनमें होटल, अस्पताल, उद्योग एवं अन्य निजी संस्थान शामिल रहे, ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, समस्तीपुर श्री विवेक कुमार शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही जिला नियोजन कार्यालय, समस्तीपुर के पदाधिकारियों/प्रतिनिधियों, विभिन्न निजी ITI के प्राचार्य एवं प्रतिनिधियों तथा मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ सहित अन्य प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। मेले को सफल बनाने में सहायक अप्रेंटिसशिप सलाहकार-सह उप प्राचार्य, राजकीय ITI समस्तीपुर, डॉ. अश्विनी कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन एवं समन्वय में अभ्यर्थियों एवं प्रतिष्ठानों के बीच अप्रेंटिसशिप के अवसरों को प्रभावी रूप से जोड़ने का कार्य किया गया। यह आयोजन युवाओं को रोजगार, कौशल विकास एवं अप्रेंटिसशिप के बेहतर अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

More news from बिहार and nearby areas
  • बेगूसराय में #तेघड़ा में मंगलवार सुबह जमींदारी बांध के #किनारे करीब अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में चर्चा तेज हो गई। ,,,
    1
    बेगूसराय में #तेघड़ा में मंगलवार सुबह जमींदारी बांध के #किनारे करीब  अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में चर्चा तेज हो गई। ,,,
    user_News Bihar
    News Bihar
    बखरी, बेगूसराय, बिहार•
    9 hrs ago
  • समस्तीपुर जिले के सिंधिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बहोर गांव में 45 वर्षीय मजदुर को सांड ने हमला कर किया घायल, 5 दिनों तक विभिन्न स्थानों पर इलाज कराने के बाद पटना के एक निजी अस्पताल में हो गई मौत, मृतक भोला राम के चाचा ने बताया पूरी घटना
    1
    समस्तीपुर जिले के सिंधिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बहोर गांव में 45 वर्षीय मजदुर को सांड ने हमला कर किया घायल, 5 दिनों तक विभिन्न स्थानों पर इलाज कराने के बाद पटना के एक निजी अस्पताल में हो गई मौत, मृतक भोला राम के चाचा ने बताया पूरी घटना
    user_Pankaj Baba
    Pankaj Baba
    सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
    15 hrs ago
  • बाढ़ के पानी में 3 किमी पैदल चल कर शांम्हो PHC पहुंचे निशांत कुमार। इस मुश्किल समय में डाक्टर साहब का यह कदम सराहनीय है। आपकी इस पर क्या राय है?
    1
    बाढ़ के पानी में 3 किमी पैदल चल कर शांम्हो PHC पहुंचे निशांत कुमार। इस मुश्किल समय में डाक्टर साहब का यह कदम सराहनीय है। आपकी इस पर क्या राय है?
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    2 hrs ago
  • बेगूसराय खेल भवन का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसपी. बेगूसराय खेल भवन का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसपी. जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय ने मंगलवार को बेगूसराय स्थित खेल भवन-सह-व्यायामशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में उपलब्ध खेल एवं व्यायाम संबंधी सुविधाओं, उपकरणों, साफ-सफाई, रखरखाव तथा खिलाड़ियों एवं युवाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, खेल भवन एवं व्यायामशाला की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को खिलाड़ियों एवं अभ्यासरत युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें बेहतर प्रशिक्षण के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री और अनुकूल अभ्यास वातावरण उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने खेल भवन एवं व्यायामशाला में साफ-सफाई, उपकरणों के समुचित रखरखाव तथा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा खेल के क्षेत्र में उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
    4
    बेगूसराय खेल भवन का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसपी.
बेगूसराय खेल भवन का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसपी.
जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय ने मंगलवार को बेगूसराय स्थित खेल भवन-सह-व्यायामशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में उपलब्ध खेल एवं व्यायाम संबंधी सुविधाओं, उपकरणों, साफ-सफाई, रखरखाव तथा खिलाड़ियों एवं युवाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के उपरांत जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, खेल भवन एवं व्यायामशाला की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को खिलाड़ियों एवं अभ्यासरत युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें बेहतर प्रशिक्षण के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री और अनुकूल अभ्यास वातावरण उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है।
उन्होंने खेल भवन एवं व्यायामशाला में साफ-सफाई, उपकरणों के समुचित रखरखाव तथा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा खेल के क्षेत्र में उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    5 hrs ago
  • जिला साहित्य अकादमी बेगूसराय के द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर नौ लाेगों को किया गया सम्मानित
    1
    जिला साहित्य अकादमी बेगूसराय के द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर नौ लाेगों को किया गया सम्मानित
    user_Anant kumar
    Anant kumar
    Lawyer बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    12 hrs ago
  • बेगूसराय- गढ़पुरा थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को किया मोबाइल सुपुर्द, SP ने दी जानकारी गढ़पुरा थाना की पुलिस में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को मोबाइल सुपुर्द करने का काम किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस से खोए हुए मोबाइल अथवा चोरी किए गए मोबाइल को ऑपरेशन के तहत बरामद करते हुए वास्तविक धारक को सुपुर्द करने का काम करती है. इस कार्य से आमलोगों में खुशी का वातावरण है.
    1
    बेगूसराय- गढ़पुरा थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को किया मोबाइल सुपुर्द, SP ने दी जानकारी
गढ़पुरा थाना की पुलिस में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को मोबाइल सुपुर्द करने का काम किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस से खोए हुए मोबाइल अथवा चोरी किए गए मोबाइल को ऑपरेशन के तहत बरामद करते हुए वास्तविक धारक को सुपुर्द करने का काम करती है. इस कार्य से आमलोगों में खुशी का वातावरण है.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    Interior designer बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    13 hrs ago
  • SH-55 पर निकला 10 फीट का अजगर! समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा में रात करीब 8 बजे एसएच-55 पर करीब 10 फीट लंबा अजगर सड़क पार करता दिखा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
    1
    SH-55 पर निकला 10 फीट का अजगर! 


समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा में रात करीब 8 बजे एसएच-55 पर करीब 10 फीट लंबा अजगर सड़क पार करता दिखा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    14 hrs ago
  • # मटिहानी प्रखंड अंतर्गत मटिहानी पंचायत-2 में आयोजित 'सहयोग शिविर' में उस समय माहौल गरमा गया, ,,,
    1
    # मटिहानी प्रखंड अंतर्गत मटिहानी पंचायत-2 में आयोजित 'सहयोग शिविर' में उस समय माहौल गरमा गया, ,,,
    user_News Bihar
    News Bihar
    बखरी, बेगूसराय, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.